US-Israel-Iran War : ट्रंप का ‘बचाव’ वादा ऐसे पूरा हुआ? ईरान ने 165 बच्चियों की सामूहिक कब्रों की तस्वीर शेयर कर पूछा सवाल

US-Israel-Iran War : तेहरान। इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष चौथे दिन में पहुंच गया है। इसी बीच ईरान में कथित तौर पर एक स्कूल पर हुए हमले को लेकर देशभर में गहरा शोक देखा जा रहा है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में हजारों लोग अंतिम यात्रा के जुलूस में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं को रोते-बिलखते देखा जा सकता है। कई लोग अपने प्रियजनों की तस्वीरें लिए हुए हैं। कुछ लोग ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुए दिखे, जबकि कई अन्य ईरान का राष्ट्रीय ध्वज लेकर जुलूस में शामिल हुए। The funeral procession for 168 students of the Shajareh Tayyibeh School in Minab who were martyred in the US-Israeli attack has started. pic.twitter.com/Iu1kX4oEUZ — IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 3, 2026 मिनाब के स्कूल पर हमले का आरोप रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला शनिवार 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में स्थित लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय ‘शाजारेह तैय्यिबेह स्कूल’ पर हुआ। ईरानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में 160 से अधिक बच्चियों की मौत हुई। Iran-Israel War : पाक रक्षा मंत्री बोले- ईरान जंग पाकिस्तान के लिए ‘खतरा’, हिजबुल्लाह सैन्य गतिविधियों पर लेबनान ने लगाया बैन! अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल या अन्य नागरिक ढांचे को निशाना बनाना युद्ध अपराध माना जाता है। हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। विदेश मंत्री का बयान ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक एरियल तस्वीर साझा की। तस्वीर में बड़ी संख्या में कब्रें खोदी जाती हुई दिखाई गईं। अराघची ने दावा किया कि ये कब्रें उन “मासूम” लड़कियों के लिए तैयार की जा रही हैं, जो बमबारी में मारी गईं। Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए इस घटना को “निर्दयी हत्या” करार दिया। उन्होंने लिखा कि गाजा से लेकर मिनाब तक मासूमों की जान ली गई है और इन अपराधों का जवाब दिया जाएगा। These are graves being dug for more than 160 innocent young girls who were killed in the US-Israeli bombing of a primary school. Their bodies were torn to shreds. This is how “rescue” promised by Mr. Trump looks in reality. From Gaza to Minab, innocents murdered in cold blood. pic.twitter.com/cRdJ3BELOn — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 2, 2026 अमेरिका की प्रतिक्रिया इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह हमला अमेरिकी कार्रवाई का हिस्सा था, तो इसकी जांच की जाएगी। रुबियो ने पत्रकारों से कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को टारगेट नहीं करेगा। अगर हमारी स्ट्राइक से ऐसा हुआ है, तो संबंधित विभाग इसकी जांच करेगा।” US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी हालात तनावपूर्ण ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच इस कथित हमले ने हालात और ज्यादा संवेदनशील बना दिए हैं। एक तरफ ईरान में शोक और गुस्से का माहौल है, तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का इंतजार है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Iran-Israel War : पाक रक्षा मंत्री बोले- ईरान जंग पाकिस्तान के लिए ‘खतरा’, हिजबुल्लाह सैन्य गतिविधियों पर लेबनान ने लगाया बैन!

Iran-Israel war : इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि जोयोनिज्म (इजराइल) मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की बड़ी वजह है और यह मानवता के लिए खतरा है। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसका असर पूरे पश्चिम एशिया में दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 176 बच्चे शामिल हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्या बोले पाक रक्षा मंत्री पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि जायनिज्म मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की बड़ी वजह है और यह मानवता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष ईरान पर थोपा गया है, जबकि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए समझौते के लिए तैयार था। आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की परमाणु ताकत बाहरी खतरों के खिलाफ देश की सुरक्षा की ढाल है। Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार लेबनान में हिजबुल्लाह की सैन्य गतिविधियों पर रोक लेबनान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हिजबुल्लाह की सैन्य गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति मिशेल औन ने कहा कि अब युद्ध और शांति का फैसला केवल लेबनानी राज्य के हाथ में होगा। कैबिनेट बैठक के बाद राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि हिजबुल्लाह को अपने हथियार सरकार को सौंपने होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले से पीछे हटने का कोई विकल्प नहीं है। यह फैसला लेबनान-इजराइल सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है। हाल ही में हिजबुल्लाह ने इजराइल की ओर रॉकेट दागे थे। ताजा इजराइली बमबारी में लेबनान में कम से कम 52 लोगों की मौत की खबर है। Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद! पाकिस्तान की पूर्व राजदूत की नाराजगी पाकिस्तान की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने कहा है कि नवाज शरीफ सरकार को ट्रम्प के बनाए “बोर्ड ऑफ पीस” से बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण कई देशों में संघर्ष बढ़ा है और गाजा में इजराइल की कार्रवाई में भी अमेरिका की भूमिका रही है। नेतन्याहू का बयान- जंग लंबी नहीं चलेगी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध लंबा और अंतहीन नहीं होगा। उनका दावा है कि यह संघर्ष क्षेत्र में स्थायी शांति का रास्ता खोल सकता है। उन्होंने कहा कि पहले भी अब्राहम अकॉर्ड के तहत इजराइल ने कई अरब देशों के साथ शांति समझौते किए थे और आगे भी ऐसे समझौते संभव हैं। चीन की रिफाइनरी पर असर ईरान-इजराइल संघर्ष का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ा है। चीन की बड़ी रिफाइनरी कंपनी झेजियांग पेट्रोकेमिकल कॉर्प (Zhejiang Petrochemical Corp) ने अपने ऑपरेशन में 20 प्रतिशत तक कटौती की है। कंपनी एक बड़ी क्रूड यूनिट को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग प्रभावित होने से कच्चे तेल की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। चीन अपनी लगभग आधी तेल जरूरतें इसी क्षेत्र से पूरी करता है, इसलिए कीमतों में तेजी की आशंका जताई जा रही है। अब तक क्या हुआ? 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े हमले शुरू किए। इसके बाद दोनों तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमले तेज हो गए। अमेरिका ने B-2 बॉम्बर्स से भी कार्रवाई की। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा है और हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार शांति की अपील कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर तनाव कम होता नहीं दिख रहा।
Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार

Gold Silver Prices Today : नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में बढ़त दर्ज की गई। निवेशक अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोना 1.66 लाख के पार भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना सोमवार को 2.53% चढ़कर 1,66,199 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 0.90% गिरकर 2,80,090 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। होली के कारण मंगलवार को एमसीएक्स में पहले सत्र का कारोबार बंद रहा और शाम 5 बजे से ट्रेडिंग दोबारा शुरू होने की घोषणा की गई। Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद! ग्लोबल मार्केट में भी तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.8% बढ़कर 5,360 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1% की बढ़त देखी गई। स्पॉट सिल्वर भी लगभग 1.9% उछलकर 91.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि, US Dollar Index 0.19% बढ़कर 98.57 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर आधारित सोना विदेशी खरीदारों के लिए महंगा हो गया और कीमतों में तेजी पर कुछ हद तक लगाम लगी। तेल की कीमतों में उछाल ईरान-इजरायल संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी रही। अमेरिकी कच्चा तेल वायदा 1.4% बढ़कर 72.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं Brent Crude 1.87% चढ़कर 79.2 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। तेहरान की ओर से सऊदी अरब के तेल-गैस ढांचे को निशाना बनाने और रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी के बाद आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ी है। US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जरूरत पड़ने तक जारी रहेगी। महंगाई और फेड की नीति पर नजर तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई को लेकर चिंता गहरा गई है। निवेशक अब अमेरिकी विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई, एडीपी नॉन-फार्म रोजगार आंकड़े और बेरोजगारी दर पर नजर रखे हुए हैं, ताकि फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति का संकेत मिल सके। 2026 में अब तक 25% चढ़ा सोना साल 2026 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 25% की तेजी आ चुकी है। पिछले वर्ष भी इसमें 64% का उछाल दर्ज किया गया था। इसकी मुख्य वजह केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में निवेश बढ़ना और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की नीतियों को लेकर अनिश्चितता मानी जा रही है। Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव ने सोने को एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।
Film Shatak Tax Free in MP : मध्य प्रदेश में ‘शतक’ फिल्म टैक्स फ्री, सीएम मोहन यादव का ऐलान

Film Shatak Tax Free in MP : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के सफर पर बनी हिंदी फिल्म ‘शतक’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे अब पूरे मध्य प्रदेश में मनोरंजन कर से छूट मिलेगी। Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘शतक’ राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। आरएसएस के 100 सालों की कहानी फिल्म ‘शतक’ में संघ की स्थापना से लेकर अब तक के 100 साल के सफर को दिखाया गया है। इसकी शुरुआत 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से होती है। फिल्म में उनके उत्तराधिकारी माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के जीवन और संघर्ष को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसमें आजादी के आंदोलन, देश विभाजन और आपातकाल जैसे अहम दौर को भी शामिल किया गया है। Indore Holkar Tradition Holi : इंदौर में राजसी परंपरा के साथ होली की शुरुआत, 300 साल पुरानी होलकर रिवायत आज भी कायम एआई तकनीक का इस्तेमाल फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग कर ऐतिहासिक व्यक्तित्वों जैसे महात्मा गांधी, वीर सावरकर, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस को पर्दे पर जीवंत किया गया है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। पहले भी कई राज्यों में मिली छूट मध्य प्रदेश से पहले यह फिल्म छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन आशीष मॉल ने किया है, जबकि इसके निर्माता वीर कपूर हैं। Iran-US War : दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें पूरी डिटेल्स इस फैसले के साथ ‘शतक’ अब चार राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है, जिससे फिल्म को और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद!

Stock Market Closed : अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखने लगा है। आज 3 मार्च को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला, जबकि होली के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। निवेशक अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सतर्क नजर आए। एशियाई बाजारों का हाल जापान का प्रमुख इंडेक्स Nikkei 225 2.29% गिरकर 56,700 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दक्षिण कोरिया का KOSPI 4.03% की बड़ी गिरावट के साथ 6,000 के आसपास रहा। चीन का Shanghai Composite 4,180 के स्तर पर लगभग स्थिर रहा, जबकि हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng भी 26,070 के पास फ्लैट नजर आया। वहीं पाकिस्तान का KSE-30 0.78% की तेजी के साथ 46,688 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? कच्चा तेल दो दिन में 13% महंगा जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। Brent Crude आज 3% से ज्यादा चढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। एक दिन पहले इसमें करीब 10% की तेजी आई थी। यानी दो दिन में तेल की कीमतें 13% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा, तो तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। अनुमान है कि दिल्ली में पेट्रोल ₹95 से बढ़कर ₹100 प्रति लीटर तक और डीजल ₹88 से ₹92 प्रति लीटर तक पहुंच सकता है। Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख 2 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा। टेक शेयरों वाला Nasdaq Composite 0.36% की बढ़त के साथ बंद हुआ। Dow Jones 73 अंक फिसलकर बंद हुआ, जबकि S&P 500 मामूली बढ़त के साथ कारोबार खत्म करने में सफल रहा। भारतीय बाजार में पहले ही दिख चुका असर अमेरिका–इजराइल और ईरान जंग के असर से 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। Sensex 1,048 अंक गिरकर 80,239 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 313 अंक टूटकर 24,866 पर आ गया। निवेशकों की बिकवाली–खरीदारी 2 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 3,295 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 8,593 करोड़ रुपये की खरीदारी की। फरवरी में FIIs और DIIs दोनों ने जमकर निवेश किया था, लेकिन जनवरी 2026 में विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी। Gold Silver Price Today : सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिये ईरान-इजराइल जंग से कितने चढ़े भाव पाकिस्तान बाजार में भारी गिरावट पाकिस्तान शेयर बाजार में 2 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई। KSE-30 इंडेक्स करीब 9.73% टूट गया, जिसके चलते बाजार में कुछ समय के लिए ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी। कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और आने वाले दिनों में बाजारों की दिशा काफी हद तक भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगी।
US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

US Embassy Drone Attack : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार सुबह अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। सऊदी रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense Saudi Arabia) ने बताया कि दूतावास परिसर पर दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे आग लग गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इमारत खाली थी और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रंप की कड़ी चेतावनी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने तेहरान को सख्त संदेश देते हुए कहा, “तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि जवाबी कार्रवाई क्या होगी।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। Israeli-Iran War : तेहरान और बेरुत पर एक साथ इजरायली हमले, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ एडवाइजरी जारी हमले के तुरंत बाद अमेरिकी दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) के जरिए रियाद, जेद्दा और धाहरान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ एडवाइजरी जारी की। नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने, खासकर सैन्य ठिकानों के आसपास न जाने, और ताजा सुरक्षा अलर्ट पर नजर रखने की अपील की गई है। दूतावास ने कहा कि क्षेत्रीय हालात तेजी से बदल रहे हैं और अचानक आपात स्थिति बन सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजना तैयार रखें। वीडियो वायरल, एयरपोर्ट संचालन जारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास परिसर से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है, जबकि दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। हालांकि रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Khalid International Airport) फिलहाल चालू है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। Iran-US War : दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें पूरी डिटेल्स क्षेत्र में बढ़ती अनिश्चितता यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। हालात पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं। सऊदी अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि ड्रोन को रास्ते में रोका गया था या वे राजधानी की एयर डिफेंस को भेदते हुए दूतावास तक पहुंचे। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक मिशनों की सुरक्षा और हवाई यातायात को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी मिशन ने संकेत दिया है कि स्थिति के अनुसार आगे और सुरक्षा कदम उठाए जा सकते हैं।
Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan Sutak 2026 : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में चंद्रग्रहण को लेकर धार्मिक आस्था और परंपराओं का व्यापक असर देखने को मिला। चंद्रग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू होते ही क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। सूतक लगते ही थमी पूजा-अर्चना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इसी वजह से इस अवधि में मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ और अनुष्ठान रोक दिए जाते हैं। सूतक काल शुरू होते ही एनसीआर के कई बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। मंदिर प्रबंधन समितियों ने बताया कि सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कपाट बंद किए गए। इससे पहले सुबह की आरती संपन्न कर ली गई थी। मंदिरों में मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे सूतक काल के दौरान घरों में ही भजन-कीर्तन और पूजा करें। Indore Holkar Tradition Holi : इंदौर में राजसी परंपरा के साथ होली की शुरुआत, 300 साल पुरानी होलकर रिवायत आज भी कायम ग्रहण के दौरान बरती गई विशेष सावधानियां परंपरा के मुताबिक चंद्रग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ने की मान्यता है। इसी कारण कई मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियों को ढक दिया गया और पूजा सामग्री सुरक्षित स्थान पर रख दी गई। सूतक काल में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि मंदिर परिसर में नहीं की जाती। शाम 7 बजे के बाद दोबारा खुलेंगे मंदिर मंदिर समितियों के अनुसार चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद शाम 7 बजे के बाद कपाट दोबारा खोले जाएंगे। इसके बाद मंदिर परिसर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण किया जाएगा। गंगाजल का छिड़काव, धूप-दीप प्रज्वलन और विशेष मंत्रोच्चार के साथ पुनः पूजा-अर्चना शुरू होगी। श्रद्धालु इसके बाद मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे परंपराओं का सम्मान करें और भीड़ से बचते हुए तय समय के बाद ही मंदिर पहुंचें। चंद्रग्रहण को लेकर एनसीआर में आस्था और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। भारत में कहां-कहां दिख सकता है पूर्ण चंद्र ग्रहण? अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और पश्मिच बंगाल में पूर्ण चंद्र ग्रहण का दृश्य दिखाई दे सकता है। भारत में कहां-कहां दिख सकता है खंडग्रास चंद्र ग्रहण? आज शाम देश में कई जगहों पर खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर सहित बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लोग खंडग्रास चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। Muslim Countries Holi Ban : इन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली! रंग दिखने पर मिलती है कड़ी सजा क्या होली पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव है? पंडित जी ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर लग रहा है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन होलिका दहन भी किया जाता है। यदि आप 3 मार्च को होलिका दहन करना चाहते हैं तो ग्रहण समाप्त होने के बाद कर सकते हैं। आज शाम 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।तब न तो ग्रहण का प्रभाव रहेगा और न ही भद्रा का साया। इसके बाद 4 मार्च को आप निसंकोच रंग वाली होली खेल सकते हैं।
Indore Holkar Tradition Holi : इंदौर में राजसी परंपरा के साथ होली की शुरुआत, 300 साल पुरानी होलकर रिवायत आज भी कायम

Indore Holkar Tradition Holi : इंदौर। देशभर में होलिका दहन को लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में होली की शुरुआत आज भी राजसी अंदाज में होती है। यहां करीब 300 साल पुरानी परंपरा के अनुसार होलकर राज परिवार द्वारा होलिका दहन किए जाने के बाद ही शहर में रंगों के इस महापर्व का आगाज माना जाता है। कुल देवता की पूजा के बाद होता है दहन होलकर शासनकाल से चली आ रही इस परंपरा में सबसे पहले राजपरिवार अपने कुल देवता मल्हार मार्तंड महाराज की पूजा-अर्चना करता है। इसके बाद ऐतिहासिक राजवाड़ा पैलेस परिसर के बाहर विधि-विधान से होलिका दहन किया जाता है। Holika Dahan Rituals : कितने बजे है होलिका दहन का मुहूर्त, होलिका में क्या-क्या डालें और क्यों करें परिक्रमा, जानिये रोचक कहानियां हर साल की तरह इस बार भी शहरभर से लोग राजवाड़ा पहुंचे और पारंपरिक ढंग से आयोजित इस कार्यक्रम के साक्षी बने। मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच होलिका दहन का दृश्य बेहद भव्य नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अहिल्याबाई खुद करती थीं पूजन इतिहास के अनुसार, मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्वयं इस पूजा का नेतृत्व करती थीं। वे सबसे पहले कुल देवता की पूजा करतीं और फिर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन संपन्न होता था। उनकी परंपरा को आज भी उनके वंशज पूरी श्रद्धा से निभा रहे हैं। पूजन के बाद रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को रंग-गुलाल और इत्र अर्पित कर उन्हें इस उत्सव में सहभागी बनाया जाता है। इसके बाद ही अग्नि प्रज्वलित की जाती है, जिसे शहर में होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान जनप्रतिनिधि और विदेशी मेहमान भी हुए शामिल इस खास आयोजन में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए। उन्होंने इसे इंदौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। दिलचस्प बात यह रही कि सोशल मीडिया पर इंदौर की होली की परंपरा देखकर ऑस्ट्रेलिया से आया एक कपल भी विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल होने पहुंचा। विदेशी मेहमानों ने राजवाड़ा में आयोजित होलिका दहन को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। Muslim Countries Holi Ban : इन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली! रंग दिखने पर मिलती है कड़ी सजा इंदौर में राजसी ठाठ-बाट और परंपराओं के संग मनाई जाने वाली होली न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए आस्था का विषय है, बल्कि यह शहर की पहचान और गौरव का भी प्रतीक बन चुकी है।
Israeli-Iran War : तेहरान और बेरुत पर एक साथ इजरायली हमले, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

Israeli-Iran War : मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ताज़ा घटनाक्रम में इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने एक साथ ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान की राजधानी बेरुत में बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उसकी एयर फोर्स ने “ईरानी शासन और हिज़्बुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ व्यापक ऑपरेशन” शुरू कर दिया है। सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई सुरक्षा खतरे को खत्म करने के उद्देश्य से की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि बेरुत के दक्षिणी हिस्सों में भी हवाई हमले किए गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हमलों के बाद कई जगहों पर धुआं उठता देखा गया। हालांकि, हताहतों और नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए थे। अब दोनों पक्षों की ओर से लगातार सैन्य कार्रवाई हो रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है। लेबनान में सक्रिय संगठन हिज़्बुल्लाह को लेकर भी तनाव गहराता जा रहा है।
Iran-US War : दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें पूरी डिटेल्स

Iran-US War : मिडिल ईस्ट में जारी ईरान–अमेरिका संघर्ष के चौथे दिन भी एयरस्पेस में भारी अव्यवस्था बनी रही, हालांकि मंगलवार से भारत और खाड़ी देशों के बीच कुछ सीमित उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। इससे दुबई, जेद्दा और अन्य शहरों में फंसे यात्रियों को आंशिक राहत मिली है। लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, Emirates की दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु से दुबई जाने वाली तीन फ्लाइट्स को टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्षेत्रीय एयरस्पेस पाबंदियों के कारण अपने-अपने मूल हवाईअड्डों पर लौटना पड़ा। मुंबई से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट हवा में वापस लौटी, लेकिन बाद में अपनी यात्रा पूरी कर दुबई पहुंचने में सफल रही। इसी बीच, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रियाद के लिए सुरक्षा अलर्ट और ड्रोन खतरे की खबरों के चलते वापस लौटना पड़ा। बदलते हालात के कारण एयरलाइंस लगातार अपने शेड्यूल में बदलाव कर रही हैं। Muslim Countries Holi Ban : इन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली! रंग दिखने पर मिलती है कड़ी सजा इंडिगो और अकासा की विशेष पहल IndiGo ने फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए 3 मार्च 2026 को जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष उड़ानों की घोषणा की है। इनमें से चार उड़ानों को मंजूरी मिल चुकी है, जो मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए संचालित होंगी। एयरलाइन जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय कर रही है। वहीं Akasa Air ने 3 और 4 मार्च को मुंबई-जेद्दा-मुंबई और अहमदाबाद-जेद्दा रूट पर विशेष सेवाएं चलाने का ऐलान किया है। हालांकि अबू धाबी, दोहा, कुवैत और रियाद के लिए इसकी उड़ानें 4 मार्च तक निलंबित रहेंगी। SpiceJet ने भी UAE में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए विशेष उड़ानों की घोषणा की है। एयरलाइन के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि संकट के समय भारतीय नागरिकों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है। पीवी सिंधु सुरक्षित लौटीं संघर्ष के कारण दुबई एयरपोर्ट पर फंसी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सीमित उड़ान सेवाएं बहाल होने के बाद सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने अनिश्चित समय में सहयोग देने वाले अधिकारियों और एयरपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद किया। Missile Attack on Netanyahu : PM नेतन्याहू के दफ्तर पर ईरान ने दागी मिसाइल! इजरायल ने दावे को किया खारिज केंद्र और राज्यों की सक्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा की समीक्षा की गई। केंद्र ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के 109 फंसे लोगों की वापसी के लिए केंद्र से विशेष इंतजाम करने की मांग की है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माइग्रेंट सेल बनाने का आग्रह किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों से संपर्क बनाए रखने और हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। तेलंगाना और पंजाब सरकारों ने कंट्रोल रूम और 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की है। Gold Silver Price Today : सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिये ईरान-इजराइल जंग से कितने चढ़े भाव अनिश्चितता अभी बरकरार अधिकारियों का कहना है कि बड़े पैमाने पर निकासी अभियान क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और एयरस्पेस के पूरी तरह खुलने पर निर्भर करेगा। फिलहाल सीमित उड़ानों की बहाली से शुरुआती राहत जरूर मिली है, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य होने में समय लग सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें और एयरलाइंस के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क में रहें।