Aayudh

Categories

MP News: बैतूल में खेत से 100 से ज्यादा जिलेटिन छड़ें बरामद, अवैध विस्फोटक रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

बैतूल

MP News: बैतूल जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। मामला भैंसदेही थाना क्षेत्र के चिचोलीढाना गांव का है, जहां पुलिस ने 100 से अधिक जिलेटिन छड़ें जब्त की हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक खेत में खतरनाक विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही भैंसदेही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खेत में छापा मारा। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में जिलेटिन छड़ें बरामद की गई, जिन्हें मिट्टी में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास विस्फोटक रखने या इस्तेमाल करने से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एफआईआर कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिलेटिन छड़ें आमतौर पर खनन या निर्माण कार्यों में उपयोग की जाती हैं, लेकिन इस तरह अवैध रूप से खेत में छिपाकर रखना गंभीर अपराध है। आशंका जताई जा रही है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि में किया जा सकता था।

READ MORE: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *