Aayudh

Categories

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संजय गांधी की जगह मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन, बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज ने कसा तंज

राजीव गांधी

संजय गांधी की जयंती पर मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बड़ी गलती सामने आई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर संजय गांधी की जगह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर और संदेश पोस्ट कर दिया। इस चूक को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है।

यह पोस्ट 14 दिसंबर को संजय गांधी की जन्म जयंती के मौके पर की गई थी। पोस्ट में राजीव गांधी की तस्वीर लगी थी और कैप्शन में लिखा था “भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।” साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और सूचना एवं संचार क्रांति के जरिए देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने जैसे कार्यों का जिक्र किया गया था, जो राजीव गांधी से जुड़े रहे हैं।

READ MORE: ‘सीरियस मिसकंडक्ट’ नोटिस के तनाव में डॉक्टर ने किया सुसाइड अटेम्प्ट; वेंटिलेटर पर इलाज

पोस्ट सामने आते ही बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज सुयश त्यागी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता एक ही परिवार की भक्ति में इतने डूबे हैं कि उन्हें राजीव गांधी और संजय गांधी में फर्क तक नहीं पता। उन्होंने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए।

बीजेपी के हमले के बाद कांग्रेस की ओर से यह पोस्ट कुछ समय बाद हटा ली गई, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। बीजेपी इसे कांग्रेस की लापरवाही बता रही है, जबकि कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस चूक पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

READ MORE: भोपाल में ब्राह्मण समाज का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; संतोष वर्मा के खिलाफ मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *