Aayudh

Nawab Property Dispute : भोपाल नवाब की करोड़ों की संपत्ति पर कानूनी संकट! जांच के घेरे में सैफ और शर्मिला

Nawab Property Dispute

Nawab Property Dispute : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल की अरबों रुपये की संपत्तियों और शत्रु संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। अभिनेता सैफ अली खान और उनकी माता शर्मिला टैगोर सहित पूरे नवाब परिवार के नाम दर्ज संपत्ति के रिकॉर्ड फिर से खंगाले जाएंगे। इस पूरे मामले की जांच कराने के लिए प्रशासन को एक पत्र भी दिया गया है। 77 साल पुराने मर्जर एग्रीमेंट के आधार पर जांच की मांग इस जांच को कराने की मांग भारत सरकार और भोपाल रियासत के बीच आज से करीब 77 साल पहले हुए विलय समझौते (मर्जर एग्रीमेंट) के आधार पर की जा रही है। इस समझौते के दस्तावेजों में सरकारी जमीन और नवाब परिवार की संपत्तियों का अलग-अलग रिकॉर्ड दर्ज है। इसी एग्रीमेंट के आधार पर अब नए सिरे से जांच कराने की मांग उठ रही है। Vedanta ED Raid : वेदांता समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA उल्लंघन जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी समाजसेवी ने उठाए नए मुद्दे, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन इस पूरे मामले में जांच के लिए समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने कुछ नए मुद्दे उठाए हैं। इस संबंध में सोमवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट सुमित कुमार पाण्डे को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि नवाब परिवार की जमीनों की जांच का मुख्य आधार उसी मर्जर एग्रीमेंट की कॉपी को बनाया जाए, जो 29 अप्रैल 1949 को भारत सरकार और नवाब हमीदुल्ला खान के बीच हुआ था। 1949 के समझौते की सूची को आधार बनाने की मांग साल 1949 में हुए इस ऐतिहासिक समझौते के दौरान भोपाल की प्रॉपर्टी और सरकारी जमीन की एक विस्तृत सूची (लिस्ट) तैयार की गई थी। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में साफ तौर पर यह मांग की गई है कि इसी पुरानी सूची को जांच का मुख्य आधार बनाया जाए और वर्तमान रिकॉर्ड से इसका मिलान हो। K. Annamalai : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर! के. अन्नामलाई BJP छोड़ने की तैयारी में 1370 एकड़ जमीन पर कानूनी पेच भोपाल शहर के कोहेफिजा, नयापुरा और हलालपुर सहित पांच अलग-अलग लोकेशंस पर मौजूद नवाबी संपत्तियों पर कानूनी पेंच फंसे हुए हैं। दिए गए ज्ञापन के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान ने पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) में भोपाल शहर की लगभग 1370 एकड़ भूमि को नवाब की संभावित व्यक्तिगत प्रॉपर्टी दर्शाया था। अब जांच कमेटी से साफ तौर पर यह मांग की गई है कि वह इन जमीनों के वर्तमान स्टेटस को पूरी तरह स्पष्ट करे। इसके साथ ही ज्ञापन में यह चिंता भी जताई गई है कि इस जांच में देरी होने के कारण रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका बनी हुई है।

Vedanta ED Raid : वेदांता समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA उल्लंघन जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी

Vedanta Group ED Raid

Vedanta ED Raid : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को उद्योगपति अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन की जांच के तहत की गई है। जांच एजेंसी ने देश के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जहां दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और मामले में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। विदेशी लेन-देन से जुड़े मामलों की हो रही जांच सूत्रों के मुताबिक, ईडी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेशी मुद्रा से जुड़े लेन-देन में किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। जांच एजेंसी वित्तीय दस्तावेजों और कारोबारी गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अब तक ईडी की ओर से मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, वेदांता समूह की प्रतिक्रिया का भी इंतजार किया जा रहा है। K. Annamalai : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर! के. अन्नामलाई BJP छोड़ने की तैयारी में फेमा के तहत कब होती है कार्रवाई? विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत तब कार्रवाई की जाती है, जब किसी व्यक्ति, संस्था या कंपनी पर विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन का संदेह होता है। इसमें विदेश में धन हस्तांतरण, विदेशी निवेश से जुड़े नियमों का पालन न करना, या विदेशों में संपत्ति अर्जित करने से संबंधित मामलों की जांच शामिल हो सकती है। ऐसे मामलों में ईडी दस्तावेजों की जांच और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर सकती है। MP Weather Update : नौतपा के आखिरी दिन बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट भारत की प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शामिल है वेदांता वेदांता समूह भारत की अग्रणी बहुराष्ट्रीय प्राकृतिक संसाधन और खनन कंपनियों में से एक है। वर्ष 1976 में स्थापित यह समूह धातु, खनिज, ऊर्जा तथा तेल और गैस क्षेत्र में कारोबार करता है। कंपनी जस्ता, एल्युमीनियम, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समूह की प्रमुख इकाइयों में हिंदुस्तान जिंक, केयर्न इंडिया और वेदांता एल्युमिनियम शामिल हैं। भारत के अलावा अफ्रीका समेत कई देशों में भी कंपनी का कारोबार फैला हुआ है।

K. Annamalai : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर! के. अन्नामलाई BJP छोड़ने की तैयारी में

K. Annamalai

K. Annamalai : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दक्षिण भारत में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल के. अन्नामलाई को लेकर बड़ी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपने निर्णय की औपचारिक जानकारी दे सकते हैं। इस संभावित कदम को तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व से मुलाकात में करेंगे घोषणा जानकारी के अनुसार, अन्नामलाई सोमवार रात दिल्ली पहुंचेंगे और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपना फैसला रख सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अन्नामलाई या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। Twisha Sharma Update : गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की रिमांड अवधि खत्म, CBI आज करेंगी कोर्ट में पेश छह साल के राजनीतिक सफर का हो सकता है अंत भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि अन्नामलाई अपने निर्णय को लेकर मन बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली का यह दौरा केवल औपचारिक बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह पार्टी के प्रति आभार भी व्यक्त कर सकते हैं। अन्नामलाई पिछले छह वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं और इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। MP Weather Update : नौतपा के आखिरी दिन बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट दक्षिण भारत में भाजपा के प्रमुख चेहरों में रही पहचान पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई को भाजपा ने तमिलनाडु में एक मजबूत और आक्रामक नेता के रूप में स्थापित किया था। उनकी लोकप्रियता और सक्रिय राजनीतिक शैली ने उन्हें राज्य में भाजपा का प्रमुख चेहरा बना दिया। ऐसे में यदि उनका इस्तीफा होता है तो इसका असर राज्य की राजनीति और भाजपा की भविष्य की रणनीति पर भी पड़ सकता है।

Twisha Sharma Update : गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की रिमांड अवधि खत्म, CBI आज करेंगी कोर्ट में पेश

Twisha Sharma Case UPDATE

Twisha Sharma Update : मध्य प्रदेश। भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज जांच का अहम दिन है। मामले में गिरफ्तार आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह की सीबीआई रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है। दोनों आरोपियों को सीबीआई विशेष अदालत में पेश करेगी। इससे पहले जांच एजेंसी को दोनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मिली थी, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जांच की गई। Twisha Sharma Case : पूर्व जज के घर पहुंची CBI, 80 किलो की डमी से कैसे समझा पूरा मामला? जानिए दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है CBI सूत्रों के अनुसार, यदि जांच एजेंसी को पूछताछ के लिए और समय की आवश्यकता महसूस होती है तो सीबीआई अदालत से आरोपियों की दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एजेंसी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। कोर्ट में पेशी के दौरान जांच की प्रगति से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है। MP Weather Update : नौतपा के आखिरी दिन बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट क्राइम सीन रिक्रिएशन से जुटाए अहम सुराग मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने सोमवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया था। इस प्रक्रिया के जरिए घटना के समय की परिस्थितियों को समझने और तथ्यों की पुष्टि करने का प्रयास किया गया। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इससे मामले के कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिल सकते हैं। IPL Final 2026 के बाद बड़ा हादसा: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सीबीआई फिलहाल सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट हो सकती है। इसके अलावा डॉक्टरों, प्रारंभिक जांच अधिकारियों, पड़ोसियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। एजेंसी सभी उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

MP Weather Update : नौतपा के आखिरी दिन बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather Alert

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी की बजाय बादलों, आंधी और बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला। नौतपा के नौवें और अंतिम दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 45 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। पिछले आठ दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली है। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे 4 साल पुरानी साजिश! NIA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, पाकिस्तान से जुड़े तार धार-बड़वानी में भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मौसम विभाग के अनुसार मालवा और निमाड़ क्षेत्र में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावी रह सकता है। धार और बड़वानी जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों में भी ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के बीच कुछ जिलों में बनी रहेगी गर्मी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बादलों का असर होने के बावजूद कुछ जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे लोगों को उमस और हीटवेव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। IPL Final 2026 के बाद बड़ा हादसा: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी बड़े शहरों में तापमान में आई गिरावट आंधी और बारिश के प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, इंदौर में 38.1 डिग्री और ग्वालियर में 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खंडवा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।