Aayudh

Categories

Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Yogi-Adhikari Viral Video

Yogi-Adhikari Viral Video : कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Elections) में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बाद अब बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को प्रचार के मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) राज्य में 20 रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत उन्होंने मेदिनीपुर से कर दी है।

Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या

अधिकारी ने किया साष्टांग दंडवत

रैली के दौरान एक अलग तस्वीर भी देखने को मिली। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मंच पर पहुंचकर सीएम योगी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पहले जूते उतारे, फिर भगवा पटका पहनाकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने साष्टांग दंडवत कर उनके पैर छुए।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उठाया और उनका हाथ पकड़कर जनता की ओर इशारा किया। इस दृश्य को देखकर रैली में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bengal Elections 2026 : वोटिंग से पहले बंगाल में बंगाल में ‘खेला’! AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन

बंगाल में केवल बंगाली बोली जाएगी उर्दू नहीं…

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने TMC (All India Trinamool Congress ) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में केवल बंगाली बोली जाएगी, उर्दू नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की संस्कृति में किसी तरह का कट्टरपन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में TMC की सरकार डेमोग्राफी बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम और हावड़ा जैसे जिलों में हिंदुओं को खत्म करने की साजिश चल रही है।

Bengal Elections 2026 : आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट

TMC का मतलब तुष्टिकरण- माफियाराज

उन्होंने TMC पर हमला करते हुए कहा कि TMC का मतलब “तुष्टिकरण, माफियाराज और कटमनी” है। योगी के इन बयानों के बाद बंगाल की राजनीति और ज्यादा गर्म हो गई है। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और तेज होने की संभावना है।

यहां देखिये CM Yogi के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *