Nari Shakti Vandan Sammelan : महिला आरक्षण पर नया इतिहास लिखने की तैयारी, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

Nari Shakti Vandan Sammelan : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है और अब दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुला रही है। संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान पीएम मोदी ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के जीवन में एक बड़ा अवसर साबित होगा और इससे संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है और सरकारी योजनाओं के जरिए महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। Gold Silver and Stock Market : शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट आज महिलाएं घर की मालिक बन रही उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मिशन इंद्रधनुष, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से महिलाओं को सीधा लाभ मिला है। पीएम ने कहा कि इन योजनाओं का असर यह है कि आज महिलाएं घर की मालिक बन रही हैं और आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ी है। 40 सालों से चर्चा में रहा महिला आरक्षण पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा पिछले करीब 40 सालों से चर्चा में रहा है और इसमें सभी दलों का योगदान रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में इस अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित किया गया था और तब यह भी तय हुआ था कि इसे हर हाल में 2029 तक लागू किया जाएगा। उन्होंने देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने सांसदों से मिलें और अपनी अपेक्षाएं साझा करें। पीएम ने कहा कि जब सांसद महिलाओं का आशीर्वाद लेकर सदन में जाएंगे, तो वे सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित होंगे। MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित संसद का विशेष सत्र इस बीच, संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को नई जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया है। हालांकि जनगणना में देरी के चलते अब 2011 के आंकड़ों के आधार पर आगे बढ़ने की योजना है। सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में संशोधन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 तक हो सकती है। इसके साथ ही सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में है, जिसमें एक अलग परिसीमन विधेयक भी शामिल होगा। इन विधेयकों को संवैधानिक संशोधन के रूप में पारित करना जरूरी होगा। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले SC/ST के लिए आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा मौजूदा व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण को इसमें शामिल नहीं किया गया है, जबकि SC/ST के लिए आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा। कुल मिलाकर, आने वाला विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Gold Silver and Stock Market : शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट

Gold Silver and Stock Market : मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक संकेतों का असर सोमवार को भारतीय बाजारों पर साफ दिखाई दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं सोना और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई। कैसा रहा शेयर मार्केट शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी50 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,842.65 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स एक समय 1,682 अंक यानी 2.1 प्रतिशत गिरकर 75,868.32 के निचले स्तर तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 495 अंक यानी 2 प्रतिशत टूटकर 23,555.60 तक आ गया था। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल व्यापक बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.57 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो में 2.09 प्रतिशत, एफएमसीजी में 1.29 प्रतिशत और आईटी में 1.16 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा पीएसयू बैंक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, फार्मा और मेटल सेक्टर भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी50 के शेयरों में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, इंडिगो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में 2 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। वहीं एचडीएफसी लाइफ, अदाणी एंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टीएमपीवी, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका-ईरान वार्ता का विफल होना और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल माना जा रहा है। इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है कि मध्य पूर्व का संकट लंबा खिंच सकता है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 23,500-23,600 के सपोर्ट जोन के आसपास शुरुआत की और दिन में रिकवरी की कोशिश की, लेकिन 23,900 के स्तर को पार नहीं कर पाया। यह स्तर अब रेजिस्टेंस बन गया है। कमोडिटी बाजार में भी गिरावट अगर निफ्टी इस स्तर से ऊपर नहीं टिकता है तो नीचे 23,500-23,600 का सपोर्ट अहम रहेगा। इसके नीचे जाने पर यह 23,300 और 23,000 तक फिसल सकता है। इस बीच, कमोडिटी बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल एमसीएक्स पर सुबह 11:20 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (5 जून 2026) 0.56 प्रतिशत यानी 859 रुपए गिरकर 1,51,793 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,51,457 रुपए का न्यूनतम और 1,51,999 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। सोने-चांदी में भी गिरावट चांदी की कीमतों में और ज्यादा गिरावट देखी गई। सिल्वर फ्यूचर्स (5 मई 2026) 1.93 प्रतिशत यानी 4,693 रुपए टूटकर 2,38,581 रुपए पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,37,190 रुपए और उच्चतम स्तर 2,39,068 रुपए रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.84 प्रतिशत गिरकर 4,747 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत गिरकर 74.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विश्लेषकों के मुताबिक, सोना फिलहाल 4,700-4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें तेजी की संभावना सीमित है। अगर यह 4,650 डॉलर से नीचे जाता है तो कीमतें 4,600-4,570 डॉलर तक गिर सकती हैं। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल ये रही गिरावट की बड़ी वजह सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है। डॉलर इंडेक्स 0.36 प्रतिशत बढ़कर 98.8 पर पहुंच गया, जिससे रुपया 55 पैसे कमजोर होकर खुला। वहीं कच्चा तेल 8 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। गौरतलब है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। अब अगला कारोबारी दिन बुधवार को होगा, जो पूरी तरह वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगा।
MP News : सीएम हाउस में होगी MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक, महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर बनेगी रणनीति

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की एक अहम बैठक 14 अप्रैल को होने जा रही है। इस बैठक में खास तौर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी और पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान की रूपरेखा बनाई जाएगी। शाम 7 बजे होगी बैठक यह महत्वपूर्ण बैठक शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने खुद सभी कोर कमेटी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से कॉल कर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इससे बैठक की गंभीरता और अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने बैठक में केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर भी पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और उनके मुद्दों को लेकर प्रभावी अभियान चलाने पर विशेष फोकस रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बैठक के जरिए महिला मतदाताओं को साधने के लिए बड़े स्तर पर कैंपेन शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी कुल मिलाकर, यह बैठक आने वाले समय में मध्य प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को केंद्र में रखकर बीजेपी की रणनीति को नई दिशा दे सकती है।
Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Funeral : मुंबई। सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle ) का शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है। सिंगर आशा भोसले को महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाकर भावुक विदाई दी। सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित

MP Rajya Sabha Election Seats : भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों नजरें दक्षिण भारत के चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि राज्य से राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन (George Kurian) और एल मुरुगन (L. Murugan) क्रमशः केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यदि ये दोनों नेता चुनाव जीत जाते हैं, तो मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीटों का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है और खाली सीटों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो सकती है। ये है पूरा गणित वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटें खाली होना तय मानी जा रही हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल शामिल है, जो 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है लेकिन चौथी सीट को लेकर स्थिति साफ नहीं है। एल. मुरुगन का राज्यसभा कार्यकाल अभी 2030 तक बाकी है, लेकिन यदि वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देना होगा। ऐसी स्थिति में एक और सीट खाली हो जाएगी और उपचुनाव की नौबत आ सकती है। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग यह चुनाव दोनों नेताओं के लिए साख की लड़ाई दोनों नेताओं के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई माना जा रहा है। जॉर्ज कुरियन केरल की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में हैं। वे पहले भी 2016 में चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इससे पहले कई चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली है। 4 मई को एमपी बीजेपी भाजपा के लिए भी नए मौके 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजे न सिर्फ इन दोनों नेताओं का भविष्य तय करेंगे, बल्कि मध्य प्रदेश भाजपा के लिए भी नए मौके खोल सकते हैं। चर्चा है कि यदि ये दोनों नेता विधानसभा में चले जाते हैं, तो केंद्र सरकार में उनकी जगह मध्य प्रदेश से किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है। MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन राज्यसभा चुनाव को लेकर अंदरखाने मंथन तेज राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में अंदरखाने मंथन भी तेज हो गया है। सुमेर सिंह सोलंकी की जगह आदिवासी नेता को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मना कर दिया था। अब फिर से नए नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, यदि जॉर्ज कुरियन चुनाव जीतते हैं, तो उनकी जगह एमपी से अरविंद मेनन को राज्यसभा भेजा जा सकता है, जो मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। कांग्रेस की सीट खतरे में कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह वाली सीट पर नया उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। हालांकि विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों को देखें तो बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 62 विधायक ही बचे हैं। ऐसे में अगर कुछ विधायक इधर-उधर होते हैं, तो कांग्रेस की यह सीट भी खतरे में पड़ सकती है। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले कुल मिलाकर, दक्षिण भारत के चुनावी नतीजे मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 4 मई के बाद राज्यसभा सीटों का पूरा गणित बदलने की संभावना है, जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं।
MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

MP Cabinet Decisions : मध्य प्रदेश। भोपाल में आज मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई, जिसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग की चल रही परियोजनाओं को जारी रखने, 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने, सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाने और सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने जैसे निर्णय शामिल रहे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 25 अप्रैल तक प्रदेश में 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे राज्य में सम्मेलन, पदयात्राएं और महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में भी बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,833 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कृषि मैकेनाइजेशन योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसानों को आधुनिक उपकरणों का फायदा मिलता रहे। Asha Bhosle Funeral : आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े तेदुलकर इन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और सिंगरौली जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कैबिनेट बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां उत्पादन 9.4 लाख लीटर था, वह अब बढ़कर 12.4 लाख लीटर हो गया है, जो करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। मंत्रिमंडल ने सागर जिले के लिए 286 करोड़ रुपए की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से लगभग 7200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़ ये योजनाएं रहेंगी जारी इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग की चार चल रही परियोजनाओं को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। सामाजिक योजनाओं के तहत मध्यान्ह भोजन परिषद, मिशन शक्ति, संबल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और हेल्पलाइन 181 को भी जारी रखने की स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं के माध्यम से महिला और बाल विकास से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित होते रहेंगे।
West Bengal SIR Case : चुनाव की आंधी से अंधे नहीं बन सकते -बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

West Bengal SIR Case : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने पश्चिम बंगाल के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले की सुनवाई के दौरान अहम और सख्त टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा कि जिस देश में व्यक्ति पैदा हुआ है, वहां वोट देना केवल एक कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुद्दा भी है। अदालत ने यह भी कहा कि चुनावी माहौल की “धूल और आक्रोश” के बीच सच्चाई से आंखें नहीं मूंदी जा सकतीं। यह टिप्पणी कोर्ट ने कुरैशा यास्मिन की याचिका पर सुनवाई करते हुए की, जिनका नाम SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटा दिया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इस तरह के मामलों में एक मजबूत अपीलीय तंत्र की आवश्यकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अपने वोटिंग अधिकार को लेकर अपील करते हैं। Bihar New CM : बिहार में 48 घंटे में नया मुख्यमंत्री, सीएम की रेस में ये नाम शामिल आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” जैसी श्रेणी केवल पश्चिम बंगाल में ही देखी गई है, जबकि अन्य राज्यों में ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट ने यह भी इंगित किया कि चुनाव आयोग (Election Commission) अपने पहले के रुख से अलग हो गया है। पहले आयोग का कहना था कि 2002 की मतदाता सूची में शामिल लोगों को दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अब यह रुख बदलता नजर आ रहा है। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल याचिकाकर्ता को कोर्ट ने दी ये सलाह कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सलाह दी कि वे इस उद्देश्य के लिए बनाए गए अपीलीय ट्रिब्यूनल का रुख करें। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग और राज्य के बीच भरोसे की कमी को देखते हुए न्यायिक अधिकारियों की मदद ली गई थी। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने पहले चरण की सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप देकर “फ्रीज” कर दिया है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है, वे इस चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए आंकड़ों के मुताबिक, SIR अभियान के बाद राज्य में करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे यह मुद्दा राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बन गया है। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है कि मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर उनके नाम हटाए गए हैं। वहीं, सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस पूरे मामले ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है और आने वाले दिनों में इस पर और बहस तेज होने की संभावना है।
Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी

Raisen Krishi Mela : मध्य प्रदेश। रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले का आज समापन हो रहा है। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) शामिल होंगे। मेले के अंतिम दिन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका इसी बीच जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को रायसेन जाने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। आनंद नगर इलाके में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। काफी देर तक पुलिसकर्मियों से बहस के बाद भी जब उन्हें जाने नहीं दिया गया, तो वे अपने काफिले के साथ वापस लौट गए। MP Road Accidents : एमपी में नहीं थम रहे सड़क हादसे, चालान के बावजूद बढ़ रही मौतें सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि वे टकराव नहीं बल्कि संवाद के लिए मेले में जाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अनुमति के लिए पत्र लिखा था और कहा था कि जब शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अनुमति देंगे, तभी वे जाएंगे। पटवारी के अनुसार, सुबह उन्हें पुलिस अधिकारियों का फोन आया, जिसमें बताया गया कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। किसानों की समस्याओं को उठाया कांग्रेस नेता ने इस दौरान किसानों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़ा कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी उपज का सही दाम नहीं पा रहा है। Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़ उनके मुताबिक, प्रदेश की मंडियों में किसानों को गेहूं 2 हजार रुपए से कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसान नुकसान में है, तो ऐसे आयोजनों का क्या मतलब है। जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह से की मुलाकात इस घटनाक्रम के बीच जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पार्टी की रणनीति, राज्यसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पटवारी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि कांग्रेस का उम्मीदवार निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगा और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। नितिन गडकरी को लेकर प्रशासन अलर्ट वहीं, मेले के समापन कार्यक्रम में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के शामिल होने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। देशभर से आए कृषि विशेषज्ञ और कंपनियां यहां नई तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इस आयोजन के जरिए किसानों को आधुनिक खेती और केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, विपक्ष के विरोध और जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को रोके जाने की घटना ने इस कृषि मेले को सियासी रंग दे दिया है।
Bihar New CM : बिहार में 48 घंटे में नया मुख्यमंत्री, सीएम की रेस में ये नाम शामिल

Bihar New CM : पटना। बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है और अगले 48 घंटे के भीतर राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से जदयू और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण बैठक के बाद मंत्री जमा खान ने संकेत दिया कि बिहार में नई सरकार बनने जा रही है और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच पटना के डीएम त्यागराजन भी राजभवन पहुंचे और शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर राज्यपाल से चर्चा की। Nitish Kumar Oath : नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, बिहार में नए सीएम को लेकर अटकलें तेज नई सरकार में कौन बनेगा मुख्यमंत्री राजनीतिक गलियारों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। नई सरकार में कौन मुख्यमंत्री बनेगा और किन नेताओं को मंत्री पद मिलेगा, इस पर मंथन चल रहा है। भाजपा और जदयू दोनों ही दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल तक पटना में रहने के निर्देश दिए हैं। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक 14 अप्रैल का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन सुबह 11 बजे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। फिर एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात भाजपा ने इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। सीएम की रेस में ये नाम शामिल सम्राट चौधरी बिहार सरकार में डिप्टी CM हैं, कुशवाहा जाति से आते हैं और नीतीश कुमार के फेवरेट माने जाते हैं। संजीव चौरसिया BJP विधायक हैं, OBC समुदाय से आते हैं और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। जनकराम BJP MLC हैं, अनुसूचित जाति से आते हैं और दलित चेहरा माने जाते हैं। Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए महिलाओं में श्रेयसी सिंह और धर्मशीला गुप्ता का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। श्रेयसी सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं, राजपूत जाति से आती हैं और पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। वहीं धर्मशीला गुप्ता BJP की राज्यसभा सांसद हैं, वैश्य समाज से आती हैं और महिलाओं के बीच अच्छी पकड़ रखती हैं। जदयू में भी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर गहन मंथन चल रहा है। नए और पुराने चेहरों के संतुलन पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में अहम मानी जा रही है। Bihar Politics : नीतीश कुमार CM नहीं तो मैं भी नहीं! क्या अनंत सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास का फैसला? स्टेट हैंगर से लोकभवन तक बैरिकेडिंग प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेट हैंगर से लोकभवन तक बैरिकेडिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। कुल मिलाकर बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। अगले दो दिनों में न केवल नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी सामने आ जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Yogi-Adhikari Viral Video : कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Elections) में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बाद अब बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को प्रचार के मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) राज्य में 20 रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत उन्होंने मेदिनीपुर से कर दी है। Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या अधिकारी ने किया साष्टांग दंडवत रैली के दौरान एक अलग तस्वीर भी देखने को मिली। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मंच पर पहुंचकर सीएम योगी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पहले जूते उतारे, फिर भगवा पटका पहनाकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने साष्टांग दंडवत कर उनके पैर छुए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उठाया और उनका हाथ पकड़कर जनता की ओर इशारा किया। इस दृश्य को देखकर रैली में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Bengal Elections 2026 : वोटिंग से पहले बंगाल में बंगाल में ‘खेला’! AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन बंगाल में केवल बंगाली बोली जाएगी उर्दू नहीं… रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने TMC (All India Trinamool Congress ) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में केवल बंगाली बोली जाएगी, उर्दू नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की संस्कृति में किसी तरह का कट्टरपन स्वीकार नहीं किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में TMC की सरकार डेमोग्राफी बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम और हावड़ा जैसे जिलों में हिंदुओं को खत्म करने की साजिश चल रही है। Bengal Elections 2026 : आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट TMC का मतलब तुष्टिकरण- माफियाराज उन्होंने TMC पर हमला करते हुए कहा कि TMC का मतलब “तुष्टिकरण, माफियाराज और कटमनी” है। योगी के इन बयानों के बाद बंगाल की राजनीति और ज्यादा गर्म हो गई है। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और तेज होने की संभावना है। यहां देखिये CM Yogi के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी का वीडियो