Aayudh

Categories

Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील

Trump on Iran War

Trump on Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) की लगातार धमकियों के बीच ईरान में तनाव और बढ़ गया है। हालात को देखते हुए ईरान सरकार ने देशभर के युवाओं से एकजुट होने और समर्थन देने की अपील की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने यूनिवर्सिटी के छात्रों, कलाकारों, खिलाड़ियों और युवा संगठनों से कहा है कि वे 7 अप्रैल को पावर प्लांट्स के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हों। इसका उद्देश्य सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर संभावित अमेरिकी हमलों का विरोध करना बताया गया है।

Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास

इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने और सीजफायर के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समयसीमा आज रात समाप्त हो रही है। ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अमेरिका चाहे तो ईरान को एक ही रात में तबाह कर सकता है।

उन्होंने दावा किया कि मंगलवार रात तक ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट्स (power plants) को पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है और यह कार्रवाई महज 4 घंटे में पूरी हो सकती है।

ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है अमेरिका

सोमवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग उनके मुताबिक सही दिशा में चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है।

ट्रम्प ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के ऑपरेशन को “ऐतिहासिक” बताया और कहा कि इस मिशन में सैनिकों की जान जोखिम में डालकर उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया।

Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस

ऑपरेशन में 155 सैन्य विमान शामिल

ट्रम्प के अनुसार, इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 155 सैन्य विमान शामिल थे, जिनमें फाइटर जेट, बॉम्बर, टैंकर और रेस्क्यू विमान शामिल थे। उन्होंने बताया कि मिशन के दौरान दुश्मन को भ्रमित करने के लिए कई विमानों को अलग-अलग दिशाओं में भेजा गया।

साथ ही, सात अलग-अलग जगहों पर ऐसा माहौल बनाया गया जिससे दुश्मन को लगा कि सैनिकों की तलाश कई स्थानों पर की जा रही है।

पायलट ने जख्मों का इलाज खुद किया

उन्होंने एक घायल पायलट की बहादुरी का भी जिक्र किया, जो विमान गिरने के बाद गंभीर हालत में भी पहाड़ी इलाके में खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। ट्रम्प के मुताबिक, पायलट ने अपने जख्मों का इलाज खुद किया और संपर्क बनाए रखा, जिसके बाद उसे हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया।

Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम

तेहरान के सिनेगॉग को नुकसान

वहीं, ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका-इजराइल के हमले में तेहरान के एक सिनेगॉग को नुकसान पहुंचा है। एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बचावकर्मी मौके पर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है।

धमकियां जंग खत्म करने में मददगार नहीं

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ट्रम्प के बयानों की आलोचना हो रही है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि इस तरह की धमकियां जंग खत्म करने में मददगार नहीं होंगी, बल्कि हालात को और बिगाड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस समय जरूरत सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की नहीं, बल्कि संघर्ष को रोकने की है।

मलेशिया को मिली अनुमति

इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे जहाजों को लेकर भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। मलेशिया ने पुष्टि की है कि उसके एक जहाज को सुरक्षित गुजरने की अनुमति मिल गई है। वहीं, बहरीन ने मिसाइल हमले के खतरे के बीच अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान की स्थिति पर चिंता जताई है। संगठन के अनुसार, वहां अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस

सिर्फ सीजफायर नहीं स्थायी समाधान चाहिए

ईरान ने साफ किया है कि वह सिर्फ सीजफायर नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहता है ताकि भविष्य में इस तरह के हमले दोबारा न हों। साथ ही, उसने आर्थिक प्रतिबंध हटाने और होर्मुज क्षेत्र में नई व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी है।

कुल मिलाकर, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ा दी है और दुनिया की नजरें अब इस संकट के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *