Aayudh

Categories

Tehsildar Bribery Case : KBC में जाने वाली तहसीलदार अमृता सिंह गिरफ्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

Tehsildar Amrita Singh arrested

Tehsildar Bribery Case : ग्वालियर। मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला तहसीलदार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि आरोपी तहसीलदार लोकप्रिय टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले चुकी हैं।

KBC कार्यक्रम के जरिए अमृता सिंह तोमर (Amrita Singh Tomar) को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। अब उन्हीं पर 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

5th Textbook Prize : महंगी किताबों पर बवाल, क्या शिक्षा बन रही है “बिजनेस मॉडल”?

ग्वालियर से किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले में कथित संलिप्तता के चलते महिला तहसीलदार अमृता सिंह तोमर (Amrita Singh Tomar) को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई साल 2021 में बड़ौदा तहसील में हुए बाढ़ राहत घोटाले के सिलसिले में की गई है।

अमृता सिंह तोमर (Amrita Singh Tomar) को अदालत में पेश किए जाने के बाद शिवपुरी की जेल में भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अमृता सिंह तोमर “कौन बनेगा करोड़पति” में प्रतियोगी के रूप में 50 लाख रुपये जीत चुकी हैं, जिससे उन्हें देशभर में पहचान मिली थी।

BJP-Congress Clash : मोदी- राहुल के खिलाफ नारेबाजी को लेकर विधायकों में हाथापाई, ईरान मुद्दे पर मचा बवाल

मिर्जापुर से Jr. इंजीनियर गिरफ्तार

इसी तरह का एक और मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से सामने आया है। यहां देहात कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार रोधी दल ने बुधवार को एक जूनियर इंजीनियर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

बिल पास करने के लिए मांगी रिश्वत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिंचाई विभाग की बाणसागर परियोजना में तैनात कनिष्ठ अभियंता मुसाफिर सिंह यादव को ठेकेदार द्वारा किए गए काम का बिल पास करने के बदले रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

No Lockdown : नहीं लगेगा देश में लॉकडाउन…सरकार का साफ बयान, हालात काबू में; डरने की जरूरत नहीं

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन दोनों मामलों ने एक बार फिर सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *