Aayudh

Categories

PM Shri Air Ambulance : आयुष्मान कार्ड बना बुजुर्ग की जिंदगी का सहारा: पहली बार एयर एम्बुलेंस से नागपुर पहुंचाया, लाखों का खर्च बचा

PM Shri Air Ambulance :नर्मदापुरम में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का इस्तेमाल कर एक गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट किया गया। 83 वर्षीय बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन आयुष्मान कार्ड की मदद से उन्हें यह महंगी सुविधा पूरी तरह मुफ्त मिली। प्रशासन की तेजी से कार्रवाई के चलते मरीज को कुछ ही घंटों में नागपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

ब्रेन हैमरेज और कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे मरीज

रसूलिया शिवाजीनगर निवासी 83 वर्षीय रामगोपाल टोकसे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक वे ब्रेन हैमरेज और मल्टी ऑर्गन फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एयर एम्बुलेंस की मांग की, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत प्रक्रिया शुरू कर दी।

MP Employees Relief :रिटायरमेंट पर कितने लाख मिलेंगे? एमपी सरकार ने साफ किया पूरा गणित

बारिश बनी परेशानी, फिर भी नहीं रुका रेस्क्यू

पहले हेलीकॉप्टर को नर्मदापुरम के एक हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण वहां लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बुधनी के हेलीपैड का उपयोग किया।

सिर्फ 1 घंटे 15 मिनट में नागपुर पहुंचा मरीज

गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर मरीज को लेकर नागपुर रवाना हुआ। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय की बदौलत महज 1 घंटे 15 मिनट में मरीज नागपुर पहुंच गया। वहां तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

Ujjain Muharram Juloos : मोहर्रम जुलूस में क्रेन पर वैन लटकाई फिर किया विस्फोट, ‘ले फिर आ गए’ लिखकर हमले का प्रदर्शन

आयुष्मान कार्ड से बचा लाखों का खर्च

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस जैसी सुविधा आमतौर पर काफी महंगी मानी जाती है, लेकिन मरीज आयुष्मान कार्ड धारक था। इसी वजह से पूरा एयरलिफ्ट ऑपरेशन और इलाज की प्रक्रिया बिना किसी अतिरिक्त खर्च के संभव हो सकी।

परिजनों ने जताया आभार

मरीज के परिवार ने समय पर मिली मदद के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। नर्मदापुरम में यह पहला मौका है जब किसी मरीज को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए जीवनरक्षक सहायता दी गई।

Delhi Rape Case : दिल्ली की मासूम हत्याकांड में नया खुलासा! रेप की कोशिश नाकाम रही, फिर की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *