Aayudh

Categories

Parliament Budget Session : विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा 3 बजे तक तो राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Parliament Budget Session

Parliament Budget Session : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई, जिसके चलते लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक स्थगित करना पड़ा। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक के लिए टाल दी गई।

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इससे सदन का माहौल काफी गरमा गया और कार्यवाही सुचारु रूप से चलाना मुश्किल हो गया।

इस दौरान पीठासीन जगदंबिका पाल ने विपक्षी सांसदों से शांत रहने और अपने मुद्दों पर चर्चा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष अपने एजेंडे पर बोलना चाहता है तो उन्हें पूरा समय दिया जाएगा।

Iran-Israel War : नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई, ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले

पीठासीन ने सदस्यों से कहा, “क्या आप आज के एजेंडे पर नहीं बोलना चाहते हैं? आप जितना विस्तार से बोलना चाहेंगे, बोल सकते हैं।”

हालांकि उनकी अपील के बावजूद विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा और नारेबाजी थमने का नाम नहीं ले रही थी। सदन में व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल होने पर पीठासीन ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा की कार्यवाही भी टली

उधर राज्यसभा में शून्यकाल के बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान सांसद संजय सेठ ने 9 फरवरी को पूछे गए एक सवाल के जवाब में सुधार किया। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Parliament Budget Session : 3 ईरानी जहाज हिंद महासागर में थे, निवेदन पर एक को दी शरण.. राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री

कार्यसूची पर चर्चा नहीं हो सकी

सदन में लगातार हो रहे हंगामे के कारण तय कार्यसूची पर चर्चा नहीं हो पाई। अब उम्मीद है कि कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद ही विभिन्न मुद्दों पर बहस और चर्चा आगे बढ़ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *