Aayudh

Categories

MP ED Action: MP में ED की बड़ी कार्रवाई! पूर्व आबकारी अधिकारी समेत NTPC-NCL के पूर्व अफसरों की ₹24.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

MP ED Action:  मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने तीन अलग-अलग मामलों में पूर्व जिला आबकारी अधिकारी, NTPC के पूर्व AGM और NCL के पूर्व CMD की कुल 24.14 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति अटैच (जब्त) की है। जब्त संपत्तियों में जमीन, मकान, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

MP Medical News: भोपाल में अनोखी सर्जरी! 10.2 किलो ट्यूमर के बीच सुरक्षित जन्मा मासूम, जानिए पूरी खबर

पूर्व आबकारी अधिकारी की सबसे ज्यादा संपत्ति जब्त

ED ने आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की 18.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। जांच एजेंसी के अनुसार, उनके खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच चल रही थी।

MP Board Result: 5वीं-8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट आज, जानिए कैसे करें चेक

NTPC और NCL के पूर्व अधिकारियों पर भी कार्रवाई

दूसरे मामले में ED ने NTPC के पूर्व एडिशनल जनरल मैनेजर (AGM) राकेश कुमार उपाध्याय की 3.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। वहीं, तीसरे मामले में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) भोला सिंह की 2.79 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की गई है। दोनों मामलों में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी है।

Maihar Road Accident: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार SUV, पूर्व विधायक के परिवार के 5 लोगों की मौत

जमीन, मकान, नकदी और जेवर किए अटैच

ED की कार्रवाई के तहत जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है, उनमें अचल संपत्ति, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां कथित तौर पर अवैध कमाई से अर्जित की गई थीं।

कई और लोगों पर कस सकता है शिकंजा

ED सूत्रों के मुताबिक, तीनों मामलों में जब्त दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बेनामी संपत्तियों और फर्जी कंपनियों के जरिए धन को वैध बनाने के संकेत मिले हैं। एजेंसी का कहना है कि जांच के आधार पर आने वाले दिनों में अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *