IPL Tickets Price 2026 : नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट के पहले 16 दिनों के कार्यक्रम और शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। शेड्यूल जारी होने के बाद फैंस अब टिकट बिक्री की तारीख और बुकिंग प्रक्रिया जानने को उत्सुक हैं।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
Hardik Pandya FIR : हार्दिक पांड्या पर FIR, वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में ग्राउंड पर की थी ये गलती
शुरुआती चरण में कई बड़े मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेज मैच होगा, जबकि 12 अप्रैल को मुंबई में मुंबई इंडियंस और आरसीबी आमने-सामने होंगे।
पहले चरण के दौरान कुल 20 मैच 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और मुल्लानपुर शामिल हैं। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे।
टिकट बिक्री कब शुरू होगी
फिलहाल BCCI ने टिकट बिक्री की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि टिकट प्लेटफॉर्म BookMyShow और District by Zomato पर आईपीएल टिकट के लिए अलग सेक्शन बना दिया गया है।
बुक माय शो पर फैंस ने प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैचों के लिए रजिस्ट्रेशन उपलब्ध है। प्री-रजिस्ट्रेशन से टिकट की गारंटी नहीं मिलती, लेकिन इससे फैंस को दूसरों से पहले टिकट खरीदने का मौका मिल सकता है।
🚨 News 🚨
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 🗓️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
टिकट की संभावित कीमत
IPL 2026 के टिकट की कीमत स्टेडियम और सीटिंग कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
सामान्य सीट: लगभग 500 से 800 रुपये
मिड-रेंज सीट: लगभग 3500 से 7500 रुपये
प्रीमियम सीट (पैवेलियन/टेरेस): करीब 8000 से 15000 रुपये
कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: 30,000 रुपये से अधिक
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के घरेलू मैचों के टिकट आमतौर पर 2300 से 2800 रुपये से शुरू होते हैं।
ऑनलाइन टिकट बुक करने के आसान स्टेप्स
क्रिकेट फैंस इन आसान स्टेप्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं:
1. BookMyShow या District ऐप जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाएं।
2. जिस मैच का टिकट चाहिए उसे सर्च करें।
3. सीट कैटेगरी और टिकटों की संख्या चुनें।
4. UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान कर बुकिंग पूरी करें।
पिछले साल कौन बना था चैंपियन
पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए आईपीएल का खिताब जीता था। फाइनल में उसने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 6 रन से हराया था। टीम की जीत के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भावुक नजर आए थे।
दो हिस्सों में क्यों जारी हुआ शेड्यूल
BCCI ने फिलहाल सिर्फ शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इसकी वजह मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष और भारत में होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं।
Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा
इन परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी करने का फैसला किया है। फिलहाल क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही टिकट बिक्री की तारीख और पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल भी घोषित किया जाएगा।