Aayudh

Jaishankar Iran Talks : होर्मुज से इंडियन जहाज जाने पर विदेश मंत्रालय बोला- कुछ कहना जल्दबाजी, पुरी बोले- LPG की कमी नहीं

Jaishankar Iran Talks : नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 13वें दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत हो चुकी है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। भारत-ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच लगातार संपर्क रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर (S Jaishankar) अपने ईरानी समकक्ष के साथ लगातार संपर्क में हैं। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दे दी है, तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। Hezbollah Strike on Israel : हिजबुल्लाह ने दागीं 150 मिसाइलें, भारत ने की शांति की अपील UN में 135 देशों ने ईरान के हमलों की निंदा की संयुक्त राष्ट्र में भी इस मुद्दे पर अहम कदम उठाया गया है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के प्रस्ताव का भारत सहित 135 देशों ने समर्थन किया है। इस प्रस्ताव में खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते हमलों और तनाव पर चिंता जताई गई है। प्रस्ताव में कहा गया कि ईरान के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं और इससे वैश्विक शांति को खतरा पैदा हो सकता है। सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों में से 13 देशों ने इसके पक्ष में वोट दिया, जबकि Russia और China ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। संसद में LPG संकट पर हंगामा इधर भारत में युद्ध के असर को लेकर संसद में भी बहस तेज हो गई। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया और कहा कि ऊर्जा सुरक्षा किसी भी देश की बुनियाद होती है। Monalisa Marriage : वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, डायरेक्टर को सिर तन से जुदा की धमकी उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ऊर्जा सुरक्षा को लेकर समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। राहुल गांधी के बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और स्पीकर ओम बिरला (Om Birla)  को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकार बोली- ईंधन की कोई कमी नहीं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कई मामलों में 100% से अधिक क्षमता पर चल रही हैं। सरकार ने एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी भी की है। Parliament Session 2026 : अविश्वास प्रस्ताव खारिज, स्पीकर ओम बिरला बोले- नियम से परे किसी को बोलने का अधिकार नही तेल आपूर्ति के नए विकल्प तलाशे पुरी ने कहा कि युद्ध से पहले भारत का लगभग 45% कच्चा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के रास्ते से आता था। अब भारत ने इस क्षेत्र के बाहर से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाकर लगभग 70% कर दी है। उन्होंने बताया कि भारत अब 40 देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जिससे आपूर्ति के कई विकल्प उपलब्ध हैं। सरकार का कहना है कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, एटीएफ और फ्यूल ऑयल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। हालांकि मध्य-पूर्व में जारी युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर नजरें बनी हुई हैं।

Intermittent Fasting : वजन घटाने के चक्कर में न करें इंटरमिटेंट फास्टिंग, हो सकता है ये खतरनाक असर

Intermittent Fasting

Intermittent Fasting Effects : नई दिल्ली। आजकल तेजी से वजन कम करने और फिट दिखने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया और फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स इसे वजन घटाने का आसान और असरदार तरीका बताते हैं। इस डाइट पद्धति में लोग आमतौर पर 14 से 16 घंटे तक भूखे रहते हैं और दिन के केवल 6 से 8 घंटे के अंदर ही भोजन करते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसे सही तरीके से और सही लोगों द्वारा नहीं अपनाया जाए तो यह शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। खासकर महिलाओं के लिए यह कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। महिलाओं के हॉर्मोन्स पर असर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं का हॉर्मोनल सिस्टम पुरुषों की तुलना में अधिक संवेदनशील होता है। लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर तनाव की स्थिति में आ सकता है, जिससे कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हॉर्मोन) का स्तर बढ़ जाता है। इसका असर मासिक धर्म चक्र, थायरॉयड फंक्शन और प्रजनन क्षमता पर पड़ सकता है। कई शोधों में यह भी पाया गया है कि लंबे समय तक अनियमित उपवास रखने से प्रजनन से जुड़े हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। Cooling Drinks for Summer : गर्मियों में शरीर को Cool रखने के 5 देसी तरीके पाचन और ब्लड शुगर पर असर पाचन तंत्र को नियमित समय पर भोजन की आवश्यकता होती है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से गैस, एसिडिटी, सिरदर्द, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल में बार-बार उतार-चढ़ाव होने से कमजोरी, घबराहट और चक्कर आने की शिकायत भी हो सकती है। मांसपेशियों में कमजोरी का खतरा विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग का एक बड़ा नुकसान मसल लॉस भी हो सकता है। जब शरीर को पर्याप्त कैलोरी नहीं मिलती तो वह ऊर्जा के लिए मांसपेशियों का उपयोग करने लगता है। ऐसे में वजन तो कम दिखाई देता है, लेकिन शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है। साथ ही सीमित समय में भोजन करने की वजह से कई बार प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते। Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव किन लोगों को रहना चाहिए सावधान डॉक्टरों के अनुसार कुछ लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इनमें शामिल हैं: डायबिटीज के मरीज लो ब्लड प्रेशर वाले लोग गर्भवती महिलाएं ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोग विशेषज्ञों का कहना है कि वजन घटाने के लिए किसी ट्रेंड को आंख बंद करके अपनाने के बजाय संतुलित आहार, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और नियमित व्यायाम सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’ किसी भी नई डाइट या फास्टिंग पद्धति को शुरू करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना जरूरी माना जाता है, ताकि शरीर को किसी तरह का नुकसान न हो।

Hezbollah Strike on Israel : हिजबुल्लाह ने दागीं 150 मिसाइलें, भारत ने की शांति की अपील

Hezbollah Strike on Israel

Hezbollah Strike on Israel : तेहरान। इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 13वां दिन है। इस संघर्ष में अब लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह (Hezbollah) की सक्रियता भी बढ़ गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह ने बुधवार को इजराइल की ओर करीब 150 मिसाइलें दागीं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। मिसाइल हमला से कई घायल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश मिसाइलों और रॉकेट्स को हवा में ही नष्ट कर दिया। हालांकि कुछ जगहों पर मिसाइलों का मलबा गिरने से आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में हुए अलग-अलग हमलों में 179 लोग घायल हुए हैं। वहीं युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,745 लोग घायल हो चुके हैं। Monalisa Marriage : वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, डायरेक्टर को सिर तन से जुदा की धमकी अमेरिका में संभावित हमले की चेतावनी उधर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अमेरिका के पश्चिमी तट पर संभावित खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एजेंसी ने कैलिफोर्निया के पुलिस विभाग को सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। भारत ने ईरानी नेता को दी श्रद्धांजलि इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) को औपचारिक श्रद्धांजलि दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी टिप्पणी से पहले सही तथ्यों की जानकारी लेना जरूरी है। Hardik Pandya FIR : हार्दिक पांड्या पर FIR, वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में ग्राउंड पर की थी ये गलती भारत-ईरान के विदेश मंत्रियों की कई बार बातचीत विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच हाल के दिनों में तीन बार बातचीत हो चुकी है। भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar) लगातार अपने ईरानी समकक्ष के संपर्क में हैं। सरकार का कहना है कि इस युद्ध का असर केवल एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। भारत ने कूटनीति से शांति की अपील की मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खाड़ी देशों के कई नेताओं से बातचीत की है। भारत ने बातचीत और कूटनीति के जरिए जल्द शांति बहाल करने पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और कल्याण भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। UPSC Fake Claim : आकांक्षा- प्रियंका चौधरी के बाद UP की शिखा गौतम का दावा झूठा, बोलीं- सिर्फ नाम देखा रोल नंबर नहीं… कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला इसी बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kuwait International Airport) पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर कुवैत का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े ठिकानों पर भी हमलों की खबरें सामने आई हैं। इराकी समुद्री क्षेत्र में दो विदेशी तेल टैंकरों पर हमला किया गया, जबकि ओमान (Oman) और बहरीन (Bahrain) में ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाए जाने की खबरें आई हैं। ईरान में फंसे भारतीयों की मदद विदेश मंत्रालय के मुताबिक ईरान में करीब 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद थे या अभी भी हैं। इनमें छात्र, नाविक, कारोबारी और तीर्थयात्री शामिल हैं। Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा सरकार ने बताया कि कई भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और जो लोग अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते भारत लौटना चाहते हैं, उन्हें वीजा और सीमा पार करने में मदद दी जा रही है। इजराइल ने शुरू किए नए हमले उधर इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की सरकारी इमारतों और अहम ढांचों को निशाना बनाते हुए नए हमले शुरू किए हैं। मध्य-पूर्व में तेजी से बदलते हालात के बीच दुनिया की नजरें इस युद्ध पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसका असर वैश्विक राजनीति, तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है।

Monalisa Marriage : वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, डायरेक्टर को सिर तन से जुदा की धमकी

Monalisa Marriage

Monalisa Marriage : नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी और शादी से जुड़ा विवाद है। मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ केरल पहुंचीं और वहां पुलिस से सुरक्षा की मांग की। केरल के थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ थंपनूर पुलिस स्टेशन (Thampanoor Police Station) पहुंचीं, जहां उन्होंने सुरक्षा की मांग की। जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। पुलिस को दिए बयान में मोनालिसा ने कहा कि अलग-अलग धर्म से होने के कारण उनके परिवार की ओर से इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उनका आरोप है कि परिवार की नाराजगी और धमकियों की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा। IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट बालिग होने पर पुलिस ने दी अनुमति पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सामाजिक और पारिवारिक दबाव से दूर सुरक्षित रहने के लिए केरल आए हैं। जांच के दौरान दस्तावेजों में मोनालिसा बालिग पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया। कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रुद्राक्ष माला बेचते समय हुई थीं वायरल मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं। साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेच रही थीं। उसी दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए थे। Parliament Session 2026 : अविश्वास प्रस्ताव खारिज, स्पीकर ओम बिरला बोले- नियम से परे किसी को बोलने का अधिकार नही वायरल होने के बाद मोनालिसा को कई इंटरव्यू और मॉडलिंग के प्रस्ताव मिलने लगे। बाद में उन्हें फिल्म में अभिनय का मौका भी मिला। बताया जाता है कि वह ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ नाम की फिल्म में काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं। ‘सर तन से जुदा’ की धमकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा और फरमान खान ने केरल में कोर्ट मैरिज की है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस रिश्ते पर सवाल उठाए और इसे “लव जिहाद” (Love Jihad) बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर सर तन से जुदा करने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘मुझे सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। PFI ने जाल बनाकर मोनालिसा का केरल में लव जिहाद कराया।’ Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मोनालिसा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे दो बालिग लोगों का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विवाद के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कहा गया है कि दोनों बालिग हैं और कानून के अनुसार उन्हें अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है। वहीं पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस जारी है।

IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट

IPL Tickets Price 2026

IPL Tickets Price 2026 : नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट के पहले 16 दिनों के कार्यक्रम और शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। शेड्यूल जारी होने के बाद फैंस अब टिकट बिक्री की तारीख और बुकिंग प्रक्रिया जानने को उत्सुक हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैदान में उतरेगी। Hardik Pandya FIR : हार्दिक पांड्या पर FIR, वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में ग्राउंड पर की थी ये गलती शुरुआती चरण में कई बड़े मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेज मैच होगा, जबकि 12 अप्रैल को मुंबई में मुंबई इंडियंस और आरसीबी आमने-सामने होंगे। पहले चरण के दौरान कुल 20 मैच 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और मुल्लानपुर शामिल हैं। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे। टिकट बिक्री कब शुरू होगी फिलहाल BCCI ने टिकट बिक्री की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि टिकट प्लेटफॉर्म BookMyShow और District by Zomato पर आईपीएल टिकट के लिए अलग सेक्शन बना दिया गया है। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल बुक माय शो पर फैंस ने प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैचों के लिए रजिस्ट्रेशन उपलब्ध है। प्री-रजिस्ट्रेशन से टिकट की गारंटी नहीं मिलती, लेकिन इससे फैंस को दूसरों से पहले टिकट खरीदने का मौका मिल सकता है।   🚨 News 🚨 Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 🗓️ Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections. More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE — IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026 टिकट की संभावित कीमत IPL 2026 के टिकट की कीमत स्टेडियम और सीटिंग कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सामान्य सीट: लगभग 500 से 800 रुपये मिड-रेंज सीट: लगभग 3500 से 7500 रुपये प्रीमियम सीट (पैवेलियन/टेरेस): करीब 8000 से 15000 रुपये कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: 30,000 रुपये से अधिक बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के घरेलू मैचों के टिकट आमतौर पर 2300 से 2800 रुपये से शुरू होते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने के आसान स्टेप्स क्रिकेट फैंस इन आसान स्टेप्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं: 1. BookMyShow या District ऐप जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाएं। 2. जिस मैच का टिकट चाहिए उसे सर्च करें। 3. सीट कैटेगरी और टिकटों की संख्या चुनें। 4. UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान कर बुकिंग पूरी करें। ICC T20 Rankings : संजू सैमसन की धमाकेदार छलांग! सूर्यकुमार यादव खिसके नीचे, जानिए T20I टॉप-5 बैट्समैन पिछले साल कौन बना था चैंपियन पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए आईपीएल का खिताब जीता था। फाइनल में उसने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 6 रन से हराया था। टीम की जीत के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भावुक नजर आए थे। दो हिस्सों में क्यों जारी हुआ शेड्यूल BCCI ने फिलहाल सिर्फ शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इसकी वजह मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष और भारत में होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा इन परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी करने का फैसला किया है। फिलहाल क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही टिकट बिक्री की तारीख और पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल भी घोषित किया जाएगा।

Hardik Pandya FIR : हार्दिक पांड्या पर FIR, वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में ग्राउंड पर की थी ये गलती

Hardik Pandya FIR

Hardik Pandya FIR : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे का उचित सम्मान नहीं किया। वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत शिकायतकर्ता के अनुसार, भारत की जीत के बाद मैदान में जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में हार्दिक पंड्या कंधे पर तिरंगा ओढ़कर मैदान में दौड़ते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जश्न के दौरान एक मंच पर पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए नजर आए और उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह तिरंगे का इस्तेमाल करना राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है। Parliament Session 2026 : अविश्वास प्रस्ताव खारिज, स्पीकर ओम बिरला बोले- नियम से परे किसी को बोलने का अधिकार नही राष्ट्रीय ध्वज कानून का दिया हवाला वकील वाजिद खान ने अपनी शिकायत में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 का हवाला दिया है। इस कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं। कानून के तहत तिरंगे को जमीन पर गिराना, अनुचित तरीके से पहनना या किसी भी तरह उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना दंडनीय अपराध माना जाता है। वकील ने इसी कानून की धारा 2 के तहत कार्रवाई की मांग की है। Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा पुलिस ने स्वीकार की शिकायत वकील के अनुसार शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि उन्होंने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी।   #WATCH | Pune: Advocate Wajid Khan says, “You must have seen the T20 World Cup here. Hardik Pandya was dancing with his girlfriend in celebration of his victory. The national flag was tied to his back… According to Section 2 of the 1971 National Flag Act, we should respect the… pic.twitter.com/mHVHn336ql — ANI (@ANI) March 12, 2026 न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता खिताब दरअसल, यह मामला उस जश्न से जुड़ा है जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। यह भारत का तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब है। इससे पहले इंडिया टीम ने 2007 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीती थी। UPSC Fake Claim : आकांक्षा- प्रियंका चौधरी के बाद UP की शिखा गौतम का दावा झूठा, बोलीं- सिर्फ नाम देखा रोल नंबर नहीं… खास बात यह रही कि पहली बार किसी टीम ने अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

Parliament Session 2026 : अविश्वास प्रस्ताव खारिज, स्पीकर ओम बिरला बोले- नियम से परे किसी को बोलने का अधिकार नही

Speaker Om Birla

Parliament Session 2026 : नई दिल्ली। मैंने 12 घंटे से ज्यादा चर्चा की। ताकि सभी सदस्यों के विचार और चिंताएं सामने आ सकें। विपक्ष ने निष्पक्षता के अभाव की बात कही। सांसदों ने लोकतंत्र की व्याख्या की। नियमों पर अपना दृष्टिकोण रखा। हर सांसद नियमों के तहत अपनी बात रखे। नियम से परे किसी को बोलने का अधिकार नही है।  यह बात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कही है। गैस सिलेंडर संकट को लेकर हंगामा लोकसभा में गुरुवार को गैस सिलेंडर संकट के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही ठीक से नहीं चल सकी और अंततः इसे दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की अध्यक्षता कर रहे ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से शांति बनाए रखने और कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया, लेकिन नारेबाजी जारी रहने के कारण उन्हें कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। Amit Shah in Lok Sabha : स्पीकर पर अविश्वास देश की बदनामी.. विपक्ष मर्यादा न सिखाए, लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लौटे स्पीकर दरअसल, एक दिन पहले ही लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया था। इसके बाद गुरुवार को वह दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए कुर्सी पर लौटे। संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन इस बीच संसद परिसर में भी विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने “नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब” जैसे नारे लगाए। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन खुद वह परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कुछ अन्य मामलों को लेकर दबाव में हैं और इसी कारण सदन में उनकी कुर्सी खाली दिखी। Parliament Budget Session : स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, राहुल बोले- PM कॉम्प्रोमाइज्ड, रविशंकर प्रसाद ने कहा- नेवर राज्यसभा में उठा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उधर, संसद के उच्च सदन राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले का मुद्दा उठाया और सरकार से इस मामले में जानकारी देने की मांग की। स्पीकर ओम बिरला का बयान लोकसभा में चर्चा के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी सांसदों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया है, जिसमें महिला सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सदन में हर सदस्य को बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन यह स्वतंत्रता नियमों के दायरे में रहकर ही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चेयर के पास किसी सदस्य का माइक बंद करने का कोई बटन नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा कि यह आसन किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की भावना का प्रतीक है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। UPSC Fake Claim : आकांक्षा- प्रियंका चौधरी के बाद UP की शिखा गौतम का दावा झूठा, बोलीं- सिर्फ नाम देखा रोल नंबर नहीं… स्पीकर ने कहा कि लोकसभा देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए हर सांसद को नियमों के तहत अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील भी की।

UPSC Fake Claim : आकांक्षा- प्रियंका चौधरी के बाद UP की शिखा गौतम का दावा झूठा, बोलीं- सिर्फ नाम देखा रोल नंबर नहीं…

UPSC Fake Claim

UPSC Fake Claim : उत्तर प्रदेश। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम के बाद एक और विवाद सामने आया है। बिहार और बुलंदशहर के मामलों के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी रैंक को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। दरअसल, रैंक-79 को लेकर दो अलग-अलग प्रियंका चौधरी के नाम सामने आने से मामला चर्चा में आ गया है। गाजीपुर में पिता ने किया था रैंक-79 का दावा गाजीपुर के जखनिया क्षेत्र के गौरा खास गांव में रहने वाली प्रियंका चौधरी के पिता नीरा राम ने दावा किया था कि उनकी बेटी ने UPSC में 79वीं रैंक हासिल की है। नीरा राम पिछले करीब 25 वर्षों से सरकारी विभाग में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं और फिलहाल तहसील के रिकॉर्ड रूम में नजारत पद पर तैनात हैं। रिजल्ट आने के बाद उन्होंने भावुक होकर कहा था कि अगर मौका मिला तो वह अपनी बेटी की गाड़ी चलाने में भी गर्व महसूस करेंगे। प्रियंका ने शुरुआती पढ़ाई जखनियां के श्री महावीर सूर्योदय विद्यालय से की और बाद में शहीद इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। इसके बाद उच्च शिक्षा और सिविल सेवा की तैयारी के लिए वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) चली गईं। चंबा के डीसी की पत्नी ने भी किया दावा उधर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी प्रियंका चौधरी के नाम से रैंक-79 की खबर सामने आई। यह प्रियंका मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं और उनके पति मुकेश वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल चंबा जिले में उपायुक्त (डीसी) के पद पर कार्यरत हैं। मुकेश रेप्सवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि UPSC में रैंक-79 उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी की ही है। परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी गाजीपुर की प्रियंका ने दी सफाई मामला सामने आने के बाद गाजीपुर की प्रियंका चौधरी ने कहा कि उनकी ओर से ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भावुक होकर यह बात कह बैठे थे और उनकी कुछ प्रक्रियाएं अभी चल रही हैं। उन्होंने इसे अपना व्यक्तिगत मामला बताया। गाजीपुर की प्रियंका फिलहाल प्रयागराज में जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। उन्होंने BHU से बीएससी, एमएससी और बीएड की पढ़ाई की है और भौतिक विज्ञान में पीएचडी भी कर रही हैं। एक रैंक केवल एक अभ्यर्थी को UPSC की ओर से जारी मेरिट सूची के अनुसार किसी भी रैंक पर केवल एक ही अभ्यर्थी का चयन होता है। समान नाम और अधूरी जानकारी के कारण कई जगहों पर अलग-अलग उम्मीदवारों को एक ही रैंक से जोड़कर देखा जाने लगा, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। UPSC Topper Anuj Agnihotri : कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री, रावतभाटा से है कनेक्शन पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले इससे पहले भी UPSC रिजल्ट को लेकर ऐसे विवाद सामने आ चुके हैं। हाल ही में आकांक्षा सिंह नाम की दो उम्मीदवारों ने 301वीं रैंक का दावा किया था। बाद में आयोग ने स्पष्ट किया कि यह रैंक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह की है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी शिखा गौतम नाम की युवती ने 113वीं रैंक का दावा किया था। जांच में पता चला कि उनका दावा सही नहीं था और वास्तविक चयन दिल्ली की शिखा का हुआ था। बुलंदशहर की शिखा, जिसके बारे में पहले कहा गया था कि उसने UPSC में 113वीं रैंक हासिल की है, जबकि असल में रोहतक की शिखा ने रैंक हासिल की थी, कहती है, “जो चुनी गई है वह अलग है, शिखा। क्योंकि हम दोनों के नाम एक जैसे हैं, और मैंने PDF में सिर्फ़ नाम चेक किया था, रोल नंबर चेक नहीं किया था, यह मेरी गलती थी।” प्रतिष्ठित परीक्षा में झूठे दावों से बढ़ता विवाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन कई बार गलत दावों या अधूरी जानकारी के कारण ऐसे विवाद सामने आ जाते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन जाती है। फिलहाल रैंक-79 को लेकर स्पष्ट किया जा चुका है कि यह रैंक चंबा के डीसी की पत्नी प्रियंका चौधरी की है, जबकि गाजीपुर वाली प्रियंका ने खुद इस दावे से दूरी बना ली है।

Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा

Share Market

Share Market Today : मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9:19 बजे BSE सेंसेक्स 963 अंक यानी 1.25 प्रतिशत गिरकर 75,899 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 303 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,563 पर कारोबार करता नजर आया। ज्यादातर सेक्टरों में गिरावट शुरुआती कारोबार में बाजार के लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में दिखाई दिए। खासकर ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। सिर्फ लार्जकैप ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1,070 अंक यानी 1.90 प्रतिशत टूटकर 55,390 पर आ गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 286 अंक यानी 1.75 प्रतिशत गिरकर 16,127 के स्तर पर पहुंच गया। Farooq Abdullah Firing : 20 साल से मारना चाहता था फारूक अब्दुल्ला को…हमलावर कमल सिंह का कुबूलनामा, वीडियो वायरल सेंसेक्स के अधिकतर शेयर दबाव में सेंसेक्स के ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इटरनल, इंडिगो, एमएंडएम, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बीईएल, आईटीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। हालांकि आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों में हल्की तेजी भी देखने को मिली। टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। एशियाई बाजारों में भी दबाव वैश्विक बाजारों का असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला। एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में बिकवाली का माहौल रहा। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार भी गिरावट के साथ खुले। वहीं अमेरिका का प्रमुख सूचकांक डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ था। Amit Shah in Lok Sabha : स्पीकर पर अविश्वास देश की बदनामी.. विपक्ष मर्यादा न सिखाए, लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह कच्चे तेल में तेज उछाल बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव माना जा रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी टकराव के बीच तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने की खबरों से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 9.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड ऑयल लगभग 9 प्रतिशत बढ़कर 95.14 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। Ayodhya Ram Rasoi LPG Crisis : श्री राम रसोई , दिल्ली हाईकोर्ट कैंटीन बंद! गैस की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी FII की बिकवाली जारी बाजार में गिरावट की एक और वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी है। आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 6,267.31 करोड़ रुपये की इक्विटी बेच दी। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को सहारा देते हुए 4,965.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मध्य पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Farooq Abdullah Firing : 20 साल से मारना चाहता था फारूक अब्दुल्ला को…हमलावर कमल सिंह का कुबूलनामा, वीडियो वायरल

Farooq Abdullah Firing

Farooq Abdullah Firing : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) पर बुधवार (11 मार्च) देर रात एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला हो गया। घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित रॉयल पार्क में हुई, जहां अचानक फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार उस समय कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आ गए और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और एनएसजी के कमांडो पहले से तैनात थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। Amit Shah in Lok Sabha : स्पीकर पर अविश्वास देश की बदनामी.. विपक्ष मर्यादा न सिखाए, लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह मौके से ही पकड़ा गया आरोपी घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके से ही हिरासत में ले लिया। उसके पास से वह पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है, जिससे फायरिंग की गई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग के बाद मौजूद लोग हमलावर को घेरकर पकड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। कौन है आरोपी कमल सिंह जामवाल पुलिस के अनुसार हमलावर की पहचान 61 वर्षीय कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जो जम्मू के पुराने शहर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका जन्म 1963 में हुआ था और ओल्ड सिटी क्षेत्र में उसकी कई दुकानें हैं, जिनसे मिलने वाले किराए से वह अपना जीवन यापन करता है। Stock Market Crash : बाजार में गिरावट से 5 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे बंद पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह पिछले करीब 20 साल से फारूक अब्दुल्ला की हत्या करने की योजना बना रहा था और किसी मौके की तलाश में था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसने इस हमले की योजना कैसे बनाई और क्या इस घटना में कोई और भी शामिल था। नेताओं की प्रतिक्रिया बीजेपी नेता रविंदर रैना ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि शादी समारोह में हुई फायरिंग चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि समारोह में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने बताया कि उन्होंने फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेताओं से बात की है और सभी सुरक्षित हैं। ICC T20 Rankings : संजू सैमसन की धमाकेदार छलांग! सूर्यकुमार यादव खिसके नीचे, जानिए T20I टॉप-5 बैट्समैन उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “अल्लाह मेहरबान हैं, मेरे पिता बाल-बाल बच गए।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर कोई व्यक्ति सुरक्षा घेरे को पार कर उनके इतने करीब कैसे पहुंच गया। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी आतंकी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।