Aayudh

Categories

Hezbollah Strike on Israel : हिजबुल्लाह ने दागीं 150 मिसाइलें, भारत ने की शांति की अपील

Hezbollah Strike on Israel

Hezbollah Strike on Israel : तेहरान। इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 13वां दिन है। इस संघर्ष में अब लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह (Hezbollah) की सक्रियता भी बढ़ गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह ने बुधवार को इजराइल की ओर करीब 150 मिसाइलें दागीं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

मिसाइल हमला से कई घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश मिसाइलों और रॉकेट्स को हवा में ही नष्ट कर दिया। हालांकि कुछ जगहों पर मिसाइलों का मलबा गिरने से आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में हुए अलग-अलग हमलों में 179 लोग घायल हुए हैं। वहीं युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,745 लोग घायल हो चुके हैं।

Monalisa Marriage : वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, डायरेक्टर को सिर तन से जुदा की धमकी

अमेरिका में संभावित हमले की चेतावनी

उधर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अमेरिका के पश्चिमी तट पर संभावित खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एजेंसी ने कैलिफोर्निया के पुलिस विभाग को सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

भारत ने ईरानी नेता को दी श्रद्धांजलि

इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) को औपचारिक श्रद्धांजलि दी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी टिप्पणी से पहले सही तथ्यों की जानकारी लेना जरूरी है।

Hardik Pandya FIR : हार्दिक पांड्या पर FIR, वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में ग्राउंड पर की थी ये गलती

भारत-ईरान के विदेश मंत्रियों की कई बार बातचीत

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच हाल के दिनों में तीन बार बातचीत हो चुकी है। भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar) लगातार अपने ईरानी समकक्ष के संपर्क में हैं। सरकार का कहना है कि इस युद्ध का असर केवल एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।

भारत ने कूटनीति से शांति की अपील की

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खाड़ी देशों के कई नेताओं से बातचीत की है। भारत ने बातचीत और कूटनीति के जरिए जल्द शांति बहाल करने पर जोर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और कल्याण भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

UPSC Fake Claim : आकांक्षा- प्रियंका चौधरी के बाद UP की शिखा गौतम का दावा झूठा, बोलीं- सिर्फ नाम देखा रोल नंबर नहीं…

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

इसी बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kuwait International Airport) पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर कुवैत का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े ठिकानों पर भी हमलों की खबरें सामने आई हैं। इराकी समुद्री क्षेत्र में दो विदेशी तेल टैंकरों पर हमला किया गया, जबकि ओमान (Oman) और बहरीन (Bahrain) में ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाए जाने की खबरें आई हैं।

ईरान में फंसे भारतीयों की मदद

विदेश मंत्रालय के मुताबिक ईरान में करीब 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद थे या अभी भी हैं। इनमें छात्र, नाविक, कारोबारी और तीर्थयात्री शामिल हैं।

Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा

सरकार ने बताया कि कई भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और जो लोग अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते भारत लौटना चाहते हैं, उन्हें वीजा और सीमा पार करने में मदद दी जा रही है।

इजराइल ने शुरू किए नए हमले

उधर इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की सरकारी इमारतों और अहम ढांचों को निशाना बनाते हुए नए हमले शुरू किए हैं। मध्य-पूर्व में तेजी से बदलते हालात के बीच दुनिया की नजरें इस युद्ध पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसका असर वैश्विक राजनीति, तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *