Aayudh

Categories

Grow Pistachios At Home : घर के गमले में कैसे उगाए पिस्ता, यहां जानिए सबसे आसान तरीका

Grow Pistachios At Home

Grow Pistachios At Home : पिस्ता उगाना सुनने में भले ही मुश्किल लगे, लेकिन सही जानकारी और थोड़े धैर्य के साथ इसे घर पर भी आसानी से उगाया जा सकता है। आमतौर पर पिस्ता खास मौसम और मिट्टी में उगाया जाता है, लेकिन अब लोग इसे अपने घर की बालकनी या गार्डन में भी सफलतापूर्वक उगा रहे हैं। अगर आप कुछ अलग और खास उगाने का शौक रखते हैं, तो पिस्ता का पौधा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

पिस्ता का पौधा कैसे उगाएं

पिस्ता उगाने की शुरुआत सही बीज या ग्राफ्टेड पौधा चुनने से होती है। इसका वैज्ञानिक नाम पिस्टेशिया वेरा (Pistacia vera) है और यह गर्म व सूखे मौसम में बेहतर बढ़ता है। अगर आप बीज से पौधा उगाना चाहते हैं, तो कच्चे और बिना नमक वाले पिस्ते लें।

Tehsildar Bribery Case : KBC में जाने वाली तहसीलदार अमृता सिंह गिरफ्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

इन्हें लगभग 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें और फिर गीले कपड़े में लपेट दें, ताकि अंकुर निकल सके। जैसे ही बीज में अंकुर दिखाई दे, उसे गमले में लगा दें।

हालांकि, विशेषज्ञ ग्राफ्टेड पौधे को बेहतर मानते हैं, क्योंकि इससे पौधा जल्दी बढ़ता है और फल मिलने की संभावना अधिक होती है।

सही मिट्टी और धूप का महत्व

पिस्ता के पौधे के लिए सही मिट्टी और मौसम बेहद जरूरी होते हैं। ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें पानी जमा न हो, क्योंकि अधिक नमी से पौधे को नुकसान पहुंच सकता है। रेतीली या दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

Extend Wi-Fi Range : पुराने फोन को ऐसे बनाए Wi-Fi एक्सटेंडर,घर के हर कोने में बिना खर्च के पाएं मजबूत सिग्नल

इसके साथ ही पौधे को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे धूप मिलनी चाहिए। सिंचाई हमेशा सीमित मात्रा में करें, क्योंकि ज्यादा पानी पौधे की जड़ों को खराब कर सकता है।

देखभाल कैसे करें

पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल बेहद जरूरी है। इसे ऐसी जगह रखें जहां अच्छी हवा और धूप मिलती रहे। समय-समय पर पौधे की छंटाई करें, जिससे उसकी ग्रोथ बेहतर होती है।

खाद के रूप में ऑर्गेनिक कंपोस्ट या गोबर का उपयोग करें। कीड़ों से बचाने के लिए नीम के तेल जैसे प्राकृतिक उपाय अपनाना फायदेमंद होता है।

Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

यह ध्यान रखना जरूरी है कि पिस्ता का पौधा जल्दी फल नहीं देता। अगर आप इसे बीज से उगाते हैं, तो फल आने में 5 से 8 साल तक का समय लग सकता है।

वहीं, ग्राफ्टेड पौधे में 3 से 5 साल में फल आ सकते हैं। इसके अलावा, पिस्ता के पेड़ में नर और मादा दोनों प्रकार के पौधे होते हैं, इसलिए फल पाने के लिए दोनों का होना आवश्यक है।

Dhurandhar 2 Collection : धुरंधर 2 ने कमाए 1,067 करोड़! बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

घर पर पिस्ता उगाने के कई फायदे भी हैं। इससे आपको ताजे और केमिकल-फ्री पिस्ते मिलते हैं, घर की सुंदरता बढ़ती है और आप एक सस्टेनेबल लाइफस्टाइल की ओर कदम बढ़ाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *