Aayudh

Categories

Free Rail Service : वीरता पदक विजेता सैनिकों को अब आजीवन फ्री रेल यात्रा, परिवार को भी मिलेगा लाभ

Free Rail Service

Free Rail Service : नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश के वीर जवानों के सम्मान में एक बड़ा और भावनात्मक फैसला लिया है। इस नए आदेश के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना में वीरता पदक पाने वाले सैनिकों को अब भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिससे यह फैसला और अधिक महत्वपूर्ण बन जाता है।

फर्स्ट AC कोच में फ्री यात्रा

इस योजना के तहत वीरता पुरस्कार विजेता सैनिक देशभर में प्रथम श्रेणी, सेकेंड एसी या एसी चेयर कार में बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे और उनके साथ एक साथी को भी यात्रा की अनुमति होगी। इतना ही नहीं, उनके जीवनसाथी- चाहे पति हों या पत्नी- भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Indore Crime News : महिला इंजीनियर को कार से कुचला, पेंटहाउस चलाने को लेकर विवाद

यदि कोई सैनिक शहीद हो चुका है, तो उसकी विधवा या विधुर को पुनर्विवाह तक यह सुविधा मिलती रहेगी। वहीं, अगर किसी अविवाहित सैनिक को मरणोपरांत वीरता पदक दिया गया है, तो उसके माता-पिता भी इस योजना के पात्र होंगे।

अब तक इनको मिलती थी सुविधा

यह निर्णय पहले से लागू व्यवस्था का विस्तार है। अब तक केवल देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार जैसे परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र जैसे चुनिंदा ‘चक्र’ पुरस्कार पाने वाले सैनिकों को ही यह सुविधा मिलती थी। लेकिन अब सरकार ने दायरा बढ़ाते हुए सेना, नौसेना और वायुसेना के अन्य वीरता पदकों को भी इसमें शामिल कर लिया है, जिससे बड़ी संख्या में सैनिक और उनके परिवार लाभान्वित होंगे।

Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा

क्या बोले रक्षा अधिकारी

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि उन वीरों के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की रक्षा की।

इस फैसले से न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक और मानसिक सहयोग मिलेगा। सरकार का यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब देश अपने सुरक्षा बलों के योगदान को और अधिक सम्मान देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Ram Navami 2026 : कब है रामनवमी 26 या 27 मार्च, यहां दूर कर लें कन्फ्यूजन

जल्द ही रेलवे प्रशासन इस योजना के तहत पात्र लोगों को लाइफटाइम कॉम्प्लिमेंट्री पास या कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि वे बिना किसी परेशानी के इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *