Extend Wi-Fi Range : नई दिल्ली। आज के समय में तेज इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि पावरफुल राउटर होने के बावजूद घर के कुछ हिस्सों में Wi-Fi सिग्नल नहीं पहुंच पाते। ऐसे में लोग नया राउटर या महंगे एक्सटेंडर खरीदने का सोचते हैं, लेकिन एक आसान और लगभग मुफ्त तरीका भी है- आपका पुराना एंड्रॉइड स्मार्टफोन (Android smartphone) ही Wi-Fi एक्सटेंडर का काम कर सकता है।
कैसे काम करता है यह तरीका?
जब आप अपने पुराने फोन को Wi-Fi से कनेक्ट करते हैं और फिर उसका हॉटस्पॉट ऑन करते हैं, तो यह फोन एक ब्रिज की तरह काम करता है। यानी वह पहले राउटर से सिग्नल लेता है और फिर उसे दोबारा आसपास के एरिया में फैलाता है।
यह बिल्कुल वाई-फाई एक्सटेंडर (Wi-Fi Extender) जैसा ही काम करता है, फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें मोबाइल डेटा की जगह Wi-Fi का इस्तेमाल होता है।
Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा
कैसे बनाएं फोन को Wi-Fi Extender?
पुराने फोन को एक्सटेंडर बनाना काफी आसान है। सबसे पहले फोन को अपने घर के Wi-Fi से कनेक्ट करें। इसके बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल हॉटस्पॉट (Hotspot) चालू करें और उसका नाम (SSID) और पासवर्ड सेट करें। ध्यान रखें कि “Auto Hotspot Off” या “Turn off hotspot automatically” जैसे ऑप्शन को बंद कर दें, ताकि नेटवर्क बार-बार बंद न हो। अब आपका फोन एक नए Wi-Fi नेटवर्क की तरह काम करेगा, जिससे दूसरे डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं।
फोन को कहां रखें?
इस ट्रिक का असली फायदा तभी मिलेगा जब फोन सही जगह रखा जाए। फोन को हमेशा राउटर और उस जगह के बीच रखें जहां सिग्नल कमजोर है (डेड जोन)। इससे सिग्नल बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा और कवरेज बढ़ेगी।
Iran Israel US War : ईरान बनाना चाहता है मुझे सुप्रीम लीडर… ट्रम्प बोले – Not Interested
जरूरी टिप्स ध्यान रखें
फोन में अगर सिम है तो मोबाइल डेटा बंद रखें, ताकि केवल Wi-Fi ही शेयर हो। फोन को चार्जिंग पर लगाकर रखें क्योंकि हॉटस्पॉट चालू रहने से बैटरी जल्दी खत्म होती है।
बैटरी सेवर ऑन करने से बैटरी लाइफ बढ़ सकती है। अगर जरूरत हो तो 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क के बीच स्विच करके बेहतर सिग्नल पा सकते हैं।
Ram Navami 2026 : कब है रामनवमी 26 या 27 मार्च, यहां दूर कर लें कन्फ्यूजन
कुल मिलाकर, अगर आपके घर में Wi-Fi की समस्या है तो महंगे डिवाइस खरीदने से पहले यह आसान तरीका जरूर आजमाएं। आपका पुराना स्मार्टफोन ही एक सस्ता और कारगर Wi-Fi एक्सटेंडर बन सकता है, जिससे पूरे घर में बेहतर इंटरनेट मिल सकता है।