Aayudh

Categories

Dhurandhar 2 Collection : धुरंधर 2 ने कमाए 1,067 करोड़! बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office

Dhurandhar 2 Collection : मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज)’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,067 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए भारतीय सिनेमा की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 AD (1,042 करोड़ रुपए) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

भारत में 49.70 करोड़ का नेट कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने भारत में 49.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसमें हिंदी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जिसने अकेले 46 करोड़ रुपए कमाए।

इसके अलावा तेलुगु में 2.50 करोड़, तमिल में 90 लाख, कन्नड़ में 20 लाख और मलयालम में 10 लाख रुपए का कलेक्शन दर्ज किया गया।

Tehsildar Bribery Case : KBC में जाने वाली तहसीलदार अमृता सिंह गिरफ्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

विदेशों में फिल्म ने कमाए 261.92 करोड़

फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में इसका नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,067.24 करोड़ रुपए हो गया है।

धुरंधर का कितना हुआ था कलेक्शन

इससे पहले ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। फिल्म ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर मिलाकर करीब 1,307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए था। खास बात यह रही कि 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

5th Textbook Prize : महंगी किताबों पर बवाल, क्या शिक्षा बन रही है “बिजनेस मॉडल”?

खाड़ी देशों में रिलीज की नहीं मिली थी अनुमति

विदेशी बाजारों में भी ‘धुरंधर’ ने शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने ओवरसीज में करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए थे। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर इसने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।

दिलचस्प बात यह रही कि खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति न मिलने के बावजूद फिल्म ने बेहतरीन सफलता हासिल की। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बनी।

Trump Signature on Dollar : डॉलर पर डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर! टूटेगी 165 साल पुरानी परंपरा, क्या है कारण?

टॉप 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दंगल (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹2070 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹387 करोड़

बाहुबली-2 (तेलुगु/तमिल)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1788 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹1030 करोड़

पुष्पा-2 (तेलुगु)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1742 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹1234 करोड़

धुरंधर (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1307 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹840 करोड़

RRR (तेलुगु)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1230 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹782 करोड़

केजीएफ चैप्टर-2 (कन्नड़)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1215 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹860 करोड़

जवान (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1160 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹640 करोड़

धुरंधर 2 (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1067 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹674 करोड़

पठान (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1055 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹543 करोड़

कल्कि 2898 AD (तेलुगु)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1042 करोड़
इंडियन नेट कलेक्शन: ₹646 करोड़

No Lockdown : नहीं लगेगा देश में लॉकडाउन…सरकार का साफ बयान, हालात काबू में; डरने की जरूरत नहीं

धुरंधर 2 का भारत में 8 दिनों का नेट कलेक्शन

पहला हफ्तापेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़
गुरुवार: ₹102.55 करोड़
शुक्रवार: ₹80.72 करोड़
शनिवार: ₹113.00 करोड़
रविवार: ₹114.85 करोड़

दूसरा हफ्तासोमवार: ₹65.00 करोड़
मंगलवार: ₹56.55 करोड़
बुधवार: ₹47.70 करोड़
गुरुवार: ₹49.70 करोड़

कुल (8 दिन): ₹674.17 करोड़

नोट: फिल्म के कलेक्शन की बात हो तो इसमें पेड प्रीव्यू का दिन शामिल नहीं किया जाता, लेकिन कमाई जोड़ी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *