Aayudh

Categories

BJP-Congress Clash : मोदी- राहुल के खिलाफ नारेबाजी को लेकर विधायकों में हाथापाई, ईरान मुद्दे पर मचा बवाल

BJP-Congress Clash

BJP-Congress Workers Clash : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सदन में तस्वीरें और पोस्टर लेकर पहुंच गए। उन्होंने खामेनेई के समर्थन में नारेबाजी की, जिससे सदन का माहौल गर्म हो गया।

कांग्रेस-बीजेपी के बीच टकराव

इस बीच मामला और बिगड़ गया जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर टिप्पणी पर कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

इसके जवाब में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई।

Trump Signature on Dollar : डॉलर पर डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर! टूटेगी 165 साल पुरानी परंपरा, क्या है कारण?

सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने ईरान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह युद्ध थोपा गया और मानवता को नुकसान पहुंचा, उसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस का रुख

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी ईरान के साथ खड़ी है। उनका कहना था कि किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का अधिकार नहीं है और शीर्ष नेतृत्व को इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

कश्मीर में चंदा जुटाने पर एजेंसियां अलर्ट

गौरतलब है कि, बीते दिनों कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में करीब ₹18 करोड़ का चंदा जुटाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 85% रकम शिया समुदाय से आई है, जबकि बड़गाम से लगभग ₹9.5 करोड़ जुटाए गए।

No Lockdown : नहीं लगेगा देश में लॉकडाउन…सरकार का साफ बयान, हालात काबू में; डरने की जरूरत नहीं

यह फंड जकात और सदका के जरिए एकत्र किया गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस फंडिंग को लेकर सतर्क हो गई हैं और आशंका जता रही हैं कि इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *