Bhopal Municipal Corporation : मध्य प्रदेश। भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई जनगणना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर की गई है।
निगम कमिश्नर ने थमाए नोटिस
नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन (Sanskriti Jain) ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस थमाए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद
मीटिंग में अनुपस्थिति का मांगा स्पष्टीकरण
निगम प्रशासन के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक में भाग नहीं लिया, उन्हें 6 अप्रैल तक स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
इनको जारी किया नोटिस
जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें सहायक यंत्री आदित्य शर्मा, गौरव प्रजापति, केसी गुप्ता, अजय सोलंकी, शुभम वर्मा, निशांत तिवारी, एसबी सिंह, चंदन पिपलाद, ज्योति मानकेले, पवन मेहरा, अभिषेक मालवीय, अंकुर रायजादा और अमन सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा उप यंत्री संजय बराड़िया, अमर सिंह यादव, आकृति पटेल, आदित्य खरे, अनिता मेहर, शुभकामना ठाकुर, सत्यम सिंह, अमित कुमार दुबे, कीर्ति तोमर, अजय राजावत, अमित दुबे, जोगेंदर सिंह, रूपांकन वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता और शीतल विश्वकर्मा को भी नोटिस जारी किया गया है।
सुपरवाइजर को भी नोटिस
साथ ही सुपरवाइजर श्रीनिवास द्विवेदी और इफ्तिखार खान तथा समयपाल अंशुल पांडे को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।