Summer Skincare Tips : गर्मियों में ग्लोइंग स्किन का राज़! आलिया का हाइड्रेशन फोकस और दीपिका का आइसिंग सीक्रेट आउट

Summer Skincare Tips : बॉलीवुड की लगभग हर एक्ट्रेस अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनका स्किनकेयर रूटीन बहुत जटिल नहीं होता। ज्यादातर एक्ट्रेसेज का मानना है कि कम प्रोडक्ट, सही क्रम और नियमित देखभाल (Skincare Routine) ही खूबसूरत और हेल्दी त्वचा का असली राज है। आजकल कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने ब्यूटी टिप्स भी शेयर करती हैं। जैसे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने स्किनकेयर टिप्स बताती हैं, जबकि कृति सेनन (Kriti Sanon) अपने यूट्यूब व्लॉग्स में ब्यूटी और स्किनकेयर से जुड़ी बातें शेयर करती हैं। Cooling Drinks for Summer : गर्मियों में शरीर को Cool रखने के 5 देसी तरीके आलिया भट्ट: स्किनकेयर में सही ऑर्डर सबसे जरूरी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का मानना है कि स्किनकेयर में सबसे महत्वपूर्ण चीज है प्रोडक्ट लगाने का सही क्रम (Skincare Order)। उनका रूटीन तीन आसान स्टेप्स पर आधारित है। 1. जेंटल क्लेंजिंग (Gentle Cleansing) सबसे पहले हल्के और पीएच-बैलेंस्ड फेसवॉश से चेहरा साफ किया जाता है। इससे धूल, प्रदूषण और मेकअप हट जाता है। 2. हाइड्रेशन (Hydration) आलिया अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मिस्ट या सीरम का इस्तेमाल करती हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और मॉइश्चराइजर बेहतर तरीके से काम करता है। 3. सन प्रोटेक्शन (Sunscreen) आलिया कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं। उनका कहना है कि धूप से बचाव त्वचा को लंबे समय तक युवा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’ दीपिका पादुकोण: चेहरे पर आइसिंग करती हैं बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का स्किनकेयर रूटीन भी काफी सरल है। चेहरा धोने के बाद वे आइसिंग (Face Icing) करती हैं। यानी चेहरे पर बर्फ लगाती हैं, जिससे सूजन कम होती है और त्वचा फ्रेश दिखती है। इसके बाद वे त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाती हैं। उनका मानना है कि सही हाइड्रेशन से त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है। Intermittent Fasting : वजन घटाने के चक्कर में न करें इंटरमिटेंट फास्टिंग, हो सकता है ये खतरनाक असर कृति सेनन: 7-स्टेप मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन कृति सेनन (Kriti Sanon) का मॉर्निंग रूटीन थोड़ा लंबा है, लेकिन बेहद असरदार माना जाता है। 1. आइस डंकिंग (Ice Dunking) सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने से सूजन कम होती है और त्वचा टाइट दिखती है। 2. डिटॉक्स या हाइड्रेटिंग मास्क (Face Mask) यह त्वचा को पोषण देता है और उसे फ्रेश बनाता है। 3. अंडर-आई पैच (Under Eye Patch) ग्रीन टी और कैफीन वाले पैच डार्क सर्कल और सूजन कम करने में मदद करते हैं। 4. होममेड टोनर (Homemade Toner) ग्लिसरीन और गुलाबजल से बना टोनर त्वचा को हाइड्रेट रखता है। 5. सीरम (Serum) हायल्यूरोनिक एसिड और विटामिन C वाले सीरम त्वचा को ब्राइट और हाइड्रेट रखते हैं। 6. सनस्क्रीन (Sunscreen) कृति ऐसा सनस्क्रीन इस्तेमाल करती हैं जो मॉइश्चराइजर का भी काम करता है। 7. लिप बाम (Lip Balm) होंठों को सूखने से बचाने के लिए वे हमेशा लिप बाम लगाती हैं। Homemade Paneer Recipe : घर पर आसानी से बनाएं ताजा पनीर, जानिए सबसे easy तरीका खूबसूरत त्वचा का असली मंत्र इन तीनों एक्ट्रेसेज के स्किनकेयर रूटीन को देखें तो एक बात साफ होती है- सिंपल और नियमित स्किनकेयर (Simple Skincare Routine) ही असली खूबसूरती का राज है। सही क्लेंजिंग, पर्याप्त हाइड्रेशन और रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकता है।
Sonam Wangchuk NSA Revoked : सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, तत्काल प्रभाव से हिरासत ख़त्म

Sonam Wangchuk NSA Revoked : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) पर लगाया गया नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा। सरकार के मुताबिक वांगचुक ने एनएसए के तहत हिरासत की अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर लिया है। इसके बाद उनके खिलाफ लगाया गया यह कानून वापस लेने का फैसला किया गया है। इससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। 170 दिन से जोधपुर जेल में थे बंद वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें लद्दाख से करीब 1500 किलोमीटर दूर जोधपुर की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था।करीब 170 दिन से वह जेल में बंद थे। अब एनएसए हटने के बाद उनके रिहा होने की संभावना है। US Embassy Missile Attack : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धू-धू कर जला परिसर लेह हिंसा भड़काने का आरोप लद्दाख प्रशासन ने उन पर लेह में हुए हिंसक प्रदर्शन को भड़काने का आरोप लगाया था। यह प्रदर्शन लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुआ था। इन प्रदर्शनों के दौरान हालात हिंसक हो गए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। क्या है नेशनल सिक्योरिटी एक्ट नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) एक ऐसा कानून है जिसके तहत सरकार किसी भी व्यक्ति को देश की सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए हिरासत में ले सकती है। इस कानून के तहत किसी व्यक्ति को अधिकतम 12 महीने तक बिना सामान्य न्यायिक प्रक्रिया के नजरबंद रखा जा सकता है। Gas Black Marketing : गैस संकट के बीच भोपाल में पकड़े दो हजार से ज्यादा घरेलू सिलेंडर, इंडक्शन-डीजल भट्ठी के रेट डबल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी गिरफ्तारी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने हैबियस कॉर्पस याचिका दायर कर गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया था। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की कई बार सुनवाई हुई और अदालत ने सरकार से मेडिकल रिपोर्ट और हिरासत के आधार बने दस्तावेज भी मांगे थे। सोनम वांगचुक केस की टाइमलाइन 26 सितंबर 2025: लद्दाख में राज्य का दर्जा मांगने को लेकर प्रदर्शन के बाद एनएसए के तहत हिरासत। 27 सितंबर 2025: सुरक्षा कारणों से वांगचुक को लद्दाख से जोधपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। 3 अक्टूबर 2025: पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी को चुनौती दी। 10 अक्टूबर 2025: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा। 16 फरवरी 2026: अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों से जुड़े दस्तावेज मांगे। 14 मार्च 2026: केंद्र सरकार ने वांगचुक पर लगा एनएसए हटा दिया।
US Embassy Missile Attack : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धू-धू कर जला परिसर

US Embassy Missile Attack : बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शहर के सबसे सुरक्षित इलाके ग्रीन जोन में मौजूद दूतावास परिसर को मिसाइल से निशाना बनाया गया। इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर मिसाइल आकर गिरी। घटना के तुरंत बाद परिसर से काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रडार सिस्टम को ड्रोन से निशाना प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दूतावास में लगे रडार सिस्टम (Radar System) को एक आत्मघाती ड्रोन (Suicide Drone) द्वारा निशाना बनाया गया हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास परिसर के भीतर से धुएं का गुबार उठता साफ देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक अमेरिकी अधिकारियों ने किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। India LPG Crisis : भारतीय LPG टैंकरों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरानी राजदूत ने कहा- भारत हमारा दोस्त… सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा हमले के तुरंत बाद इराकी सुरक्षा बलों ने पूरे ग्रीन ज़ोन इलाके को घेर लिया। यह क्षेत्र बगदाद का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है, जहां कई देशों के दूतावास और सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। ऐसे में इस सुरक्षित इलाके में मिसाइल का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस पर शक हमले के पीछे इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस (Islamic Resistance in Iraq) नाम के संगठन पर शक जताया जा रहा है। हाल ही में इस संगठन ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों पर इनाम घोषित किया था और एक अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा भी किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि बगदाद में हुआ यह हमला उसी अभियान का हिस्सा हो सकता है। BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज सऊदी एयरबेस पर भी अमेरिकी विमानों को नुकसान इसी बीच रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच विमान तबाह हो गए। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) के अनुसार ये बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों को ईरान से जुड़े हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि हमले की सही तारीख अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान क्रैश इससे पहले इराक में अमेरिकी वायुसेना का एक बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह क्रू मेंबरों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के दौरान अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के बाद अफगान ड्रोन हमलों से हालात बिगड़े बढ़ता जा रहा है पश्चिम एशिया का तनाव विश्लेषकों का मानना है कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुआ यह हमला मिडिल ईस्ट कॉन्फ्लिक्ट (Middle East Conflict) को और गंभीर बना सकता है। ग्रीन ज़ोन जैसे सुरक्षित इलाके में हमला होना यह संकेत देता है कि क्षेत्र में सुरक्षा हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस घटना को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की प्रतिक्रिया भी अहम मानी जा रही है। ईरानी ड्रोन हमले की ख़बर के बाद इराक़ के बगदाद में US एम्बेसी कंपाउंड में धुआं और आग https://t.co/UXtr6iLhIv pic.twitter.com/3umhg7iSCX — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 14, 2026
BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज

BMC Fake Bill Scam : मध्य प्रदेश। भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) में करोड़ों रुपए के फर्जी भुगतान के आरोपों के बाद लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने निगम के डाटा सेंटर और कई महत्वपूर्ण शाखाओं में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पिछले करीब 10 साल से जुड़े दस्तावेज और सर्वर डेटा जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई का मकसद फर्जी बिलों के जरिए हुए भुगतान की पूरी जांच करना है। यह मामला अब प्रदेश के बड़े भ्रष्टाचार मामलों में शामिल माना जा रहा है। नवंबर 2025 में मिली थी शिकायत लोकायुक्त को इस मामले की शिकायत नवंबर 2025 में मिली थी। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 9 मार्च को नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त गुणवंत सेवतकर (Gunwant Sevatkar) के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर जांच टीम ने निगम के अलग-अलग दफ्तरों में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। Gas Black Marketing : गैस संकट के बीच भोपाल में पकड़े दो हजार से ज्यादा घरेलु सिलेंडर, इंडक्शन-डीजल भट्ठी के रेट डबल सॉफ्टवेयर की मदद से बनाए गए फर्जी बिल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर (Durgesh Rathore) के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी बिल तैयार किए गए। इन बिलों के आधार पर बिना कोई काम कराए परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई बिल ऐसे कामों के नाम पर बनाए गए जो वास्तव में हुए ही नहीं थे। ई-बिल सिस्टम से हुआ भुगतान आरोपों के अनुसार नगर निगम के जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप जैसे विभागों के नाम पर वाहनों की मरम्मत, पेंटिंग और अन्य काम दिखाए गए। हालांकि कई मामलों में असल में कोई काम नहीं हुआ, लेकिन सिस्टम में ई-बिल बनाकर भुगतान कर दिया गया। हैरानी की बात यह भी है कि जिन विभागों के नाम से बिल तैयार किए गए, उन्हें ही कई बार इसकी जानकारी नहीं थी। India LPG Crisis : भारतीय LPG टैंकरों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरानी राजदूत ने कहा- भारत हमारा दोस्त… तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी लोकायुक्त टीम ने सुबह करीब 10:30 बजे निगम के कई दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें लेखा शाखा, कंप्यूटर शाखा, डाटा सेंटर और लिंक रोड-2 स्थित मुख्य कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा फतेहगढ़ स्थित पुराने निगम कार्यालय में भी जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल डेटा और दस्तावेजों की जांच के बाद इस मामले में और कर्मचारियों तथा फर्मों की भूमिका सामने आ सकती है। SAP सॉफ्टवेयर का डेटा जब्त जांच टीम ने भुगतान से जुड़े SAP सॉफ्टवेयर का डिजिटल डेटा भी अपने कब्जे में लिया है। शुरुआती जांच में मोटर वर्क शाखा, जल कार्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े कुछ कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। अब इस डेटा की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन कार्यों के नाम पर भुगतान किया गया और उनमें वास्तव में काम हुआ भी था या नहीं। Abrar Ahmed Controversy : काव्या मारन ने अबरार अहमद को 2.3 करोड़ में खरीदा, बवाल के बीच BCCI ने साफ किया अपना स्टैंड अधिकारियों की सफाई इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर (Gunwant Sevatkar) ने कहा कि लेखा शाखा में बिल सीधे तैयार या पास नहीं किए जाते। उनके अनुसार बिल पहले संबंधित विभागों से सत्यापन के बाद आते हैं। फिर फंड की उपलब्धता के अनुसार नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर भुगतान किया जाता है। हालांकि लोकायुक्त का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Gas Black Marketing : गैस संकट के बीच भोपाल में पकड़े दो हजार से ज्यादा घरेलू सिलेंडर, इंडक्शन-डीजल भट्ठी के रेट डबल

Gas Black Marketing : भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा, जिसके कारण उपभोक्ता गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। कई जगहों पर सिलेंडर की वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है, जबकि कुछ उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश के बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई लोग सीधे एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जगहों से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। होटल और रेस्टॉरेंट कारोबार पर संकट गैस की कमी का असर होटल और रेस्टॉरेंट कारोबार पर भी पड़ रहा है। प्रदेश में करीब 50 हजार होटल और रेस्टॉरेंट गैस की कमी से जूझ रहे हैं। अकेले भोपाल में लगभग 2 हजार होटल और रेस्टॉरेंट को पिछले चार दिनों में एक भी सिलेंडर नहीं मिला है। India LPG Crisis : भारतीय LPG टैंकरों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरानी राजदूत ने कहा- भारत हमारा दोस्त… कई होटलों के पास सिर्फ 24 से 48 घंटे का ही गैस स्टॉक बचा है। होटल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि होटल, रेस्टॉरेंट और कॉलेज कैंटीन को इमरजेंसी सेवाओं में शामिल किया जाए, क्योंकि बड़ी संख्या में छात्र इन जगहों पर भोजन के लिए निर्भर रहते हैं। इंडक्शन चूल्हे और डीजल भट्ठियों की मांग बढ़ी गैस संकट के कारण बाजार में वैकल्पिक ईंधन की मांग तेजी से बढ़ गई है। भोपाल में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री करीब सात गुना तक बढ़ गई है। वहीं डीजल से चलने वाली भट्ठियों की कीमतें भी लगभग दोगुनी हो गई हैं। कई होटल और कैंटीन अब गैस की जगह डीजल भट्ठी या अन्य विकल्पों से खाना बनाने की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे बाजार में इन उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। भोपाल में 2232 गैस सिलेंडर जब्त गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने भोपाल में दो गैस एजेंसियों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं। जंबूरी मैदान स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में जांच के दौरान 1574 सिलेंडर मिले, जिनका स्टॉक रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया। वहीं गुफा मंदिर- लालघाटी इलाके में एक अन्य गैस एजेंसी पर छापे के दौरान तीन ट्रक और एक लोडिंग ऑटो से 658 सिलेंडर जब्त किए गए। Ladli Behna Scheme : MP की आज बड़ी खबरें, लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर; जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी प्रशासन के अनुसार एजेंसी यहां से विस्थापित होने के बावजूद अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण और वितरण कर रही थी। दोनों मामलों में जांच कर खाद्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जबलपुर में कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आधारताल थाना क्षेत्र में एक घर से 46 घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई प्रदीप साहू नामक व्यक्ति के घर पर की गई। आम लोगों की बढ़ी परेशानी गैस की कमी का असर आम लोगों के जीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई जिलों में लोग सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। डिंडोरी की एक महिला ने बताया कि वह सुबह से लाइन में खड़ी हैं, लेकिन घर में दो दिनों से खाना नहीं बन पाया है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर बंद मिल रहे हैं। कई जगह लोगों को रात में बुकिंग करने या मोबाइल एप डाउनलोड करने की सलाह दी जा रही है। Badaun Double Murder : सब ठाकुर हैं… मेरे बच्चे की बात किसी ने नहीं सुनी – AGM हर्षित मिश्रा की मां बोलीं कैटरिंग और आयोजनों पर भी असर गैस सिलेंडर की कमी का असर अब कैटरिंग कारोबार पर भी पड़ने लगा है। बालाघाट के कुछ कैटरर्स ने कहा है कि अगर जल्द सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुए तो उन्हें शादी और अन्य कार्यक्रमों की बुकिंग रद्द करनी पड़ सकती है। कई जिलों में विरोध और शिकायतें बैतूल में गैस सिलेंडर की कमी और कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं सतना में 86 लोगों ने सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। कुल मिलाकर प्रदेश में बढ़ता गैस संकट अब आम लोगों से लेकर होटल, कैटरिंग और छोटे व्यवसायों तक को प्रभावित कर रहा है। यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
India LPG Crisis : भारतीय LPG टैंकरों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरानी राजदूत ने कहा- भारत हमारा दोस्त…

India LPG Crisis : नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारतीय झंडे वाले दो LPG टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ये टैंकर जल्द ही इस जलडमरूमध्य के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे। इससे देश में पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। भारत को गैस आपूर्ति में मिलेगी राहत ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने दो भारतीय LPG कैरियर्स को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी दी है। यह कदम भारत में खाना पकाने वाली गैस की सप्लाई को स्थिर करने में अहम साबित हो सकता है। Ladli Behna Scheme : MP की आज बड़ी खबरें, लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर; जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी बताया जा रहा है कि अनुमति मिलने के बाद ‘शिवालिक’ नाम का एक भारतीय टैंकर वहां से निकल भी चुका है। इसके अलावा एक कच्चे तेल का टैंकर भी करीब 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है, जो सऊदी अरब का तेल लेकर भारत आ रहा है। इस टैंकर के 14 मार्च तक भारत पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ईरानी राजदूत ने पहले ही दिए थे संकेत इससे पहले नई दिल्ली में ईरान के राजदूत मोहम्मद फत्तेहली (Mohammad Fattahali) ने कहा था कि ईरान भारत के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा बना हुआ है। राजदूत ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय परिस्थितियों के बावजूद ईरान भारत के साथ ऊर्जा और व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखना चाहता है। Tatiiri Song Controversy : बादशाह का पासपोर्ट जब्त! गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग के सामने नहीं हुए पेश भारत और ईरान के बीच लगातार बातचीत हाल के दिनों में इस मुद्दे को लेकर भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक स्तर पर लगातार बातचीत हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (Masoud Pezeshkian) से फोन पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया था कि बातचीत में क्षेत्र की स्थिति के साथ-साथ भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा से जुड़े सामान के निर्बाध परिवहन को लेकर भारत की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा 12 मार्च 2026 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने भी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) से बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और BRICS से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। Menstrual Leave Plea : फिर महिलाओं को कोई नहीं देगा जॉब…सुप्रीम कोर्ट का ‘पीरियड लीव याचिका’ पर सुनवाई से इनकार कुल मिलाकर पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय टैंकरों को अनुमति मिलना भारत के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश की ऊर्जा आपूर्ति और घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।
Ladli Behna Scheme : MP की आज बड़ी खबरें, लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर; जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी

Ladli Behna Scheme : भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को सरकार से जुड़ी दो अहम खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां राज्य की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली लाड़ली बहना योजना की नई किस्त जारी कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इन दोनों फैसलों को सरकार की सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। 1. लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राज्य की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 34वीं किस्त जारी करते हुए 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि ग्वालियर (Gwalior) जिले के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई। सरकार ने इस किस्त के तहत कुल करीब 1,836 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में जमा किए हैं। यह योजना वर्ष 2023 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। शुरुआत में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया गया। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। आज घाटीगांव, ग्वालियर से ₹1,836 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में भेजी। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी साथ में उपस्थित रहे।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/PC3hrq2Lty — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 13, 2026 खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक: योजना की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करें ओटीपी डालकर भुगतान की स्थिति देख सकते हैं 2. जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी इसी बीच राज्य सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। यह संशोधित स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। सरकार ने यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर की है। संशोधित स्टाइपेंड के अनुसार: पीजी प्रथम वर्ष: 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये पीजी द्वितीय वर्ष: 77,764 रुपये से बढ़ाकर 80,050 रुपये पीजी तृतीय वर्ष: 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये इसके अलावा: इंटर्न डॉक्टर: 13,928 रुपये से बढ़ाकर 14,337 रुपये सीनियर रेजिडेंट: 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये जूनियर रेजिडेंट: 63,324 रुपये तय किया गया है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन Junior Doctors Association (JDA) के नेतृत्व में जूनियर डॉक्टरों ने हाल ही में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की थी। हड़ताल का असर राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) और हमीदिया हॉस्पिटल (Hamidia Hospital) सहित कई अस्पतालों में देखने को मिला था, जहां कई ऑपरेशन टालने पड़े थे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जूनियर डॉक्टर स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
Tatiiri Song Controversy : बादशाह का पासपोर्ट जब्त! गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग के सामने नहीं हुए पेश

Tatiiri Song Controversy : विवादित ‘टटीरी’ गाने को लेकर मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया (Renu Bhatia) ने पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पानीपत और पंचकूला पुलिस को बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने के लिए भी कहा गया है। नोटिस के बावजूद आयोग के सामने पेश नहीं हुए महिला आयोग ने शुक्रवार को रैपर बादशाह (Badshah) को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बुलाया था। लेकिन वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि उनकी ओर से वकील अक्षय दहिया पानीपत में महिला आयोग के सामने पहुंचे और उनका पक्ष रखा। Abrar Ahmed Controversy : काव्या मारन ने अबरार अहमद को 2.3 करोड़ में खरीदा, बवाल के बीच BCCI ने साफ किया अपना स्टैंड वकील दहिया ने कहा कि बादशाह पहले से तय कार्यक्रम के कारण उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने यह भी बताया कि विवादित गाने के लिए बादशाह पहले ही माफी मांग चुके हैं। महिला आयोग का सख्त रुख आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया (Renu Bhatia) ने कहा कि हरियाणा की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कहीं भी बादशाह के शो होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नोटिस भेजे गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग भी इस मामले में हरियाणा महिला आयोग का सहयोग करेगा। क्या है पूरा विवाद दरअसल, हाल ही में बादशाह का एक गाना सामने आया था, जिसमें महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस गाने की शूटिंग हरियाणा रोडवेज की बस पर की गई थी और आरोप है कि इसके लिए जरूरी अनुमति भी नहीं ली गई थी। Energizer P30K Apex : महीने में सिर्फ एक बार होगा चार्ज! 30000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स विवाद बढ़ने के बाद पंचकूला में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद महिला आयोग ने भी इस गाने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था। हालांकि विवाद के बाद बादशाह ने यह गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।
Abrar Ahmed Controversy : काव्या मारन ने अबरार अहमद को 2.3 करोड़ में खरीदा, बवाल के बीच BCCI ने साफ किया अपना स्टैंड

Abrar Ahmed Controversy : स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी टी20 लीग द हंड्रेड (The Hundred) के 2026 सीजन की नीलामी के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। यह टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की तरह ही सन ग्रुप के स्वामित्व में है, जिसकी सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) हैं। इसी वजह से भारतीय सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। 2.34 करोड़ रुपये में खरीदे गए अबरार 12 मार्च को लंदन में हुई नीलामी में अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा गया। इस फैसले के बाद भारतीय फैंस, खासकर सनराइजर्स के समर्थकों ‘ऑरेंज आर्मी’, ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। फैंस का कहना है कि एक भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करना सही नहीं है। Menstrual Leave Plea : फिर महिलाओं को कोई नहीं देगा जॉब…सुप्रीम कोर्ट का ‘पीरियड लीव याचिका’ पर सुनवाई से इनकार BCCI ने क्या कहा इस पूरे विवाद पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का दायरा सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग तक सीमित है। उन्होंने आगे कहा, “दूसरी लीग्स में क्या हो रहा है, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। भारत के बाहर कोई फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी को चुनती है, यह पूरी तरह उनका फैसला है।” #WATCH | Delhi | On Sunrisers Leeds signing Pakistan spinner Abrar Ahmed for the The Hundred 2026 season, BCCI Vice President Rajeev Shukla says, “…Our domain is limited to IPL, we are not concerned by what is happening in other leagues…It is clearly upto the franchise that… pic.twitter.com/ppfmbxN1w3 — ANI (@ANI) March 13, 2026 IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रोक गौरतलब है कि 2008 मुंबई हमले (2008 Mumbai attacks) के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने IPL में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में यह पहला मौका है जब IPL से जुड़ी किसी भारतीय मालिकाना हक वाली टीम ने किसी अन्य लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन किया है। पुराने सोशल मीडिया पोस्ट भी बने विवाद की वजह इस विवाद को और हवा तब मिली जब अबरार अहमद के कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट फिर से वायरल होने लगे। एक पोस्ट में उन्होंने “फैंटास्टिक टी” का जिक्र किया था, जिसे कुछ भारतीय यूजर्स ने अभिनंदन वर्थमान (Abhinandan Varthaman) के उस चर्चित वीडियो से जोड़कर देखा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में दी गई चाय को “फैंटास्टिक” कहा था। Sunrisers franchise buying Abrar Ahmed in The Hundred has shocked many Indian fans. This is the same player who earlier posted “fantastic tea” after the 2019 India–Pakistan aerial skirmishes, which many believed mocked Abhinandan Varthaman. pic.twitter.com/mhJXkuppgW — RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) March 13, 2026 इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह बॉक्सिंग रिंग में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ उतरना चाहेंगे। इस बयान को लेकर भी कुछ फैंस ने आपत्ति जताई। This is the same Abrar Ahmed who once said – he wants to make Shikhar Dhawan his punching bag Abrar has been bought by Sunrisers Leeds pic.twitter.com/WVM4T2JqbJ — The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) March 12, 2026 टीम कोच ने किया बचाव वहीं डैनियल विटोरी, जो सनराइजर्स लीड्स के हेड कोच हैं, उन्होंने इस फैसले का बचाव किया है। उनका कहना है कि टीम की प्राथमिकता एक अच्छे स्पिनर को शामिल करने की थी। पहले उनकी नजर इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) पर थी, लेकिन उन्हें दूसरी टीम ने खरीद लिया। इसके बाद टीम ने रणनीति बदलते हुए अबरार को साइन किया। Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के बाद अफगान ड्रोन हमलों से हालात बिगड़े सोशल मीडिया पर जारी बहस इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर विवाद लगातार बढ़ रहा है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भी गिरावट देखी गई है। हालांकि टीम प्रबंधन का कहना है कि खिलाड़ियों का चयन सिर्फ उनके प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को देखते हुए किया जाता है। Traitor Traitor Traitor Abrar Ahmed, who mocked our defence forces. Nothing could be more shameful than this. Disgusting! He mocked Indian fighter pilot Abhinandan with a tea gesture,Indian players with unwanted celebrations & our Indian soldiers during the Operation Sindoor… pic.twitter.com/vaNrg4vX5e — Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) March 12, 2026
Badaun Double Murder : सब ठाकुर हैं… मेरे बच्चे की बात किसी ने नहीं सुनी – AGM हर्षित मिश्रा की मां बोलीं

Badaun Double Murder : बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थित एक एथेनॉल प्लांट में दिनदहाड़े हुई दो अधिकारियों की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में प्लांट के जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता और सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) हर्षित मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब हर्षित मिश्रा की मां रानी देवी बेटे के शव का इंतजार करते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। रोते हुए वह कह रही थीं कि उनके बेटे ने कई बार पहले ही अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी, लेकिन किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। मां का आरोप- पहले से मिल रही थीं धमकियां रानी देवी का कहना है कि हर्षित मिश्रा ने कई बार अधिकारियों को बताया था कि एक व्यक्ति उसे लगातार धमका रहा है। वह गाड़ियों का पीछा करता था और खुलेआम कहता था कि वह उसे नहीं छोड़ेगा। Menstrual Leave Plea : फिर महिलाओं को कोई नहीं देगा जॉब…सुप्रीम कोर्ट का ‘पीरियड लीव याचिका’ पर सुनवाई से इनकार मां का आरोप है कि उनके बेटे ने जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय विधायक तक से गुहार लगाई थी, लेकिन किसी ने खतरे को गंभीरता से नहीं लिया। वह बार-बार यह सवाल पूछती रहीं कि मीटिंग में इतने लोग मौजूद थे, फिर भी केवल उनके बेटे को ही क्यों निशाना बनाया गया। आरोपी पहले से देता था धमकी मृतक के मामा प्रभात ने भी बताया कि आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू पहले से ही धमकियां देता था और कई बार हर्षित की गाड़ी का पीछा करता था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को कई बार जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका सवाल है कि अगर आरोपी के खिलाफ पहले से शिकायत दर्ज थी तो वह हथियार लेकर प्लांट परिसर के अंदर कैसे पहुंच गया। पिता ने भी उठाए सुरक्षा पर सवाल हर्षित मिश्रा के पिता सुशील कुमार ने कहा कि उनके बेटे ने कई बार पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसपी कार्यालय और थाना मूसाझाग में भी आवेदन दिया गया था और मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आरोपी पर सख्ती की जाती तो शायद आज उनका बेटा जिंदा होता। Energizer P30K Apex : महीने में सिर्फ एक बार होगा चार्ज! 30000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स कैसे हुई दोहरी हत्या जिलाधिकारी अवनीश राय के अनुसार आरोपी अजय प्रताप सिंह बदायूं के सहजनी गांव का रहने वाला है और पहले एथेनॉल प्लांट में वेंडर के तौर पर काम करता था। कुछ समय पहले प्लांट प्रबंधन ने काम में लापरवाही के कारण कई कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिसमें आरोपी को भी हटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते आरोपी गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हथियार लेकर प्लांट परिसर में पहुंच गया। वह सीधे प्रशासनिक भवन में जनरल मैनेजर के कार्यालय तक पहुंचा और सुधीर कुमार गुप्ता पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे एजीएम हर्षित मिश्रा को भी उसने गोली मार दी। दोनों अधिकारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के बाद अफगान ड्रोन हमलों से हालात बिगड़े पुलिस की जांच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए थाना मूसाझाग के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार और हल्का प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई इस घटना पर बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि औद्योगिक परिसर के अंदर दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है और यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। Temple Donations : श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर में रिकॉर्ड चढ़ावा, दान पेटियों से निकले 3.07 करोड़ रुपये परिवार को न्याय का इंतजार फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों का कहना है कि सिर्फ आरोपी की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि यह भी जांच होनी चाहिए कि सुरक्षा में चूक कहां हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। परिवार का कहना है कि अगर प्रशासन ने पहले की शिकायतों को गंभीरता से लिया होता, तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।