PM Modi Israel Honor : PM मोदी को इजरायल और फलस्तीन से सर्वोच्च सम्मान, दुनिया के चुनिंदा नेताओं में शामिल

PM Modi Israel Honor : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और कूटनीतिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह उन चुनिंदा विश्व नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें इजरायल और फलस्तीन दोनों देशों ने अपने-अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। इजरायल की संसद केसेट में ऐतिहासिक संबोधन के बाद उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द केसेट मेडल’ प्रदान किया गया, जो वहां का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इस सम्मान को पाने वाले वह पहले विदेशी नेता बन गए हैं। Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य भारत और इजरायल की स्थायी मित्रता का प्रतीक यह मेडल केसेट के स्पीकर अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया। यह सम्मान भारत और इजरायल के बीच मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों और पीएम मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी को समर्पित है। मेडल स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे दोनों देशों की गहरी और स्थायी मित्रता का प्रतीक बताया। 2018 में मिला फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान इस उपलब्धि को और खास बनाता है वर्ष 2018 में मिला फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन। यह सम्मान विदेशी नेताओं को फलस्तीनी हितों के समर्थन और आपसी संबंध मजबूत करने के लिए दिया जाता है। इस तरह पीएम मोदी ऐसे दुर्लभ वैश्विक नेता बन गए हैं जिन्हें दोनों पक्षों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल केसेट में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत केसेट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ और सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। भाषण के बाद कई सांसदों ने उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें भी लीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में इजरायल के साहस, संकल्प और उपलब्धियों की काफी प्रशंसा की जाती है। ‘होडू’ नाम से प्राचीन ग्रंथों में भारत का उल्लेख प्रधानमंत्री ने भारत और इजरायल के प्राचीन संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक राजनयिक रिश्ते बनने से बहुत पहले दोनों सभ्यताएं दो हजार साल से भी अधिक पुराने संबंधों से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि प्राचीन ग्रंथों में भारत का उल्लेख ‘होडू’ नाम से मिलता है और पुराने समय में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी रहे हैं। NCERT Chapter Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने विवादित किताब पर लगाया बैन, NCERT को भी भेजा नोटिस भारत में यहूदी समुदाय के शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने गर्व जताया कि यहां उन्हें कभी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा और वे भारतीय समाज का अभिन्न हिस्सा बन गए। प्रधानमंत्री मोदी को मिले ये सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत कूटनीतिक सफलता को दर्शाते हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और संतुलित विदेश नीति की भी मजबूत झलक पेश करते हैं।
Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य

Aavimukteshwaranand Controversy : प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज यौन शोषण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चों की मेडिकल जांच रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है। इससे पहले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी इस तरह के अपराध की बात कही थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद माना जा रहा है कि अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और तेज हो सकती है। इस मामले में स्वामी की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। NCERT Chapter Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने विवादित किताब पर लगाया बैन, NCERT को भी भेजा नोटिस वकील और वाराणसी कचहरी को बम की धमकी मामले की सुनवाई के बीच नया मोड़ तब आया, जब स्वामी का केस लड़ रहे वकील श्रीनाथ त्रिपाठी और वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी की जानकारी मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत से लेकर एफआईआर तक की पूरी टाइमलाइन यह मामला प्रयागराज के माघ मेले से जुड़ा हुआ है। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके आठ दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को दो बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया और 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड पुलिस सबूत जुटाने में जुटी, वाराणसी में डेरा प्रयागराज पुलिस पिछले तीन दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है। हालांकि अभी तक पुलिस आश्रम नहीं पहुंची है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पहले ठोस सबूत जुटाने में लगी है और पूरी तैयारी के बाद ही आरोपी या उनके शिष्यों से पूछताछ की जाएगी। शंकराचार्य ने लगाया साजिश का आरोप स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस पूरे मामले को साजिश बताते हुए प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है। राजनीतिक बयानबाजी भी तेज मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। कांग्रेस ने शंकराचार्य के समर्थन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रदर्शन किया है। इससे यह मामला कानूनी के साथ-साथ राजनीतिक रूप भी लेता दिख रहा है। Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी धमकी मिलने के बाद वाराणसी कचहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में हाईकोर्ट की सुनवाई और पुलिस कार्रवाई से इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल

Share Market Today : नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। अमेरिकी बाजारों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा, खासकर आईटी शेयरों में सुधार देखने को मिला। सुबह करीब 9:25 बजे तक BSE Sensex 58 अंकों यानी 0.07% की बढ़त के साथ 82,334 पर कारोबार कर रहा था। वहीं Nifty 50 15 अंक यानी 0.06% चढ़कर 25,498 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, व्यापक बाजार का रुख थोड़ा अलग रहा। Nifty Midcap 100 में 0.22% की तेजी दर्ज की गई, जबकि Nifty Smallcap 100 0.08% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड सेक्टोरल इंडेक्स में मिला-जुला कारोबार सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty PSU Bank और Nifty IT में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। ये क्रमशः 1.13% और 1.01% ऊपर रहे। दूसरी ओर Nifty FMCG में 0.27% और Nifty Realty में 0.46% की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी बाजारों का असर विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और यूरोप के बाजारों में सकारात्मक माहौल, उतार-चढ़ाव में कमी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार को शॉर्ट टर्म में सहारा मिल सकता है। हालांकि, निफ्टी फिलहाल एक बड़े दायरे में कारोबार करता दिख रहा है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन का Shanghai Composite 0.08% गिरा, जबकि Shenzhen Component Index 0.28% बढ़ा। Stock Market Today : 700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट क्लोज, जानें आईटी और ऑटो शेयरों का हाल जापान का Nikkei 225 0.31% चढ़ा, वहीं हांगकांग का Hang Seng Index 0.43% गिरा। साउथ कोरिया का KOSPI 2.21% की मजबूत बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। अमेरिका में भी रात भर तेजी रही। NASDAQ Composite 1.26% ऊपर बंद हुआ। S&P 500 में 0.81% और Dow Jones Industrial Average में 0.63% की बढ़त दर्ज की गई। सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,250 का स्तर तुरंत सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है, जबकि 25,650 के आसपास रेजिस्टेंस हो सकता है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 60,700–60,800 के स्तर को सपोर्ट और 61,300–61,400 के स्तर को रेजिस्टेंस माना जा रहा है। OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद निवेशकों की गतिविधि 25 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,991 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,119 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू निवेशकों का भरोसा बाजार में बना हुआ है। कुल मिलाकर, बाजार फिलहाल संतुलित स्थिति में दिख रहा है, जहां वैश्विक संकेत और घरेलू खरीदारी दोनों मिलकर बाजार को सहारा दे रहे हैं।
NCERT Chapter Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने विवादित किताब पर लगाया बैन, NCERT को भी भेजा नोटिस

हाइलाइट्स सुप्रीम कोर्ट ने NCERT किताब विवाद मामले पर लिया स्वत: संज्ञान। CJI की सख्त टिप्पणी, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं। किताब में भ्रष्टाचार, लंबित मामले और जजों की कमी का जिक्र। NCERT Chapter Controversy : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की NCERT की किताब में शामिल ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय के सचिव और NCERT के डायरेक्टर डॉ. दिनेश प्रसाद सकलानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया है कि इस चैप्टर को तैयार करने वालों के खिलाफ अवमानना या किसी अन्य कानून के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए। कोर्ट ने साफ कहा कि मामले में जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल किताब पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने इस किताब पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि इस आदेश को दरकिनार करने की कोई भी कोशिश न्याय के प्रशासन में दखल मानी जाएगी और इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा। साथ ही NCERT को निर्देश दिया गया है कि विवादित चैप्टर को मंजूरी देने वाली कमेटी के सभी सदस्यों के नाम, योग्यता और क्रेडेंशियल्स कोर्ट में पेश किए जाएं। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड माफी पर भी कोर्ट की नाराजगी सुनवाई के दौरान शिक्षा मंत्रालय की ओर से बिना शर्त माफी मांगी गई, लेकिन कोर्ट ने इसे पर्याप्त नहीं माना। बेंच ने कहा कि NCERT के आधिकारिक संचार में माफी का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, बल्कि विवादित सामग्री को सही ठहराने की कोशिश की गई है। कोर्ट ने जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। कोर्ट की टिप्पणी – न्यायपालिका को बदनाम करने की साजिश चीफ जस्टिस ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कदम न्यायपालिका को भ्रष्ट दिखाने की सोची-समझी साजिश जैसा लगता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री से समाज में गलत संदेश जाता है और पूरी टीचिंग कम्युनिटी को प्रभावित किया जाता है। कोर्ट ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड सरकार और बार काउंसिल की आपत्ति सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगर भ्रष्टाचार का मुद्दा शामिल करना था तो शासन के तीनों अंग- कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका- को साथ में दिखाना चाहिए था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किताबों को वापस लिया जाना चाहिए। स्वत: संज्ञान लेकर शुरू हुई थी सुनवाई इस पूरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी। कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT ने अपनी वेबसाइट से किताब हटा ली है और विवादित चैप्टर हटाने की संभावना जताई जा रही है। Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा नई किताब में क्या था विवादित कंटेंट NCERT की नई किताब ‘एक्सप्लोरिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट-2’ 23 फरवरी को जारी हुई थी। इसमें ‘द रोल ऑफ द ज्यूडिशियरी इन अवर सोसायटी’ चैप्टर के तहत न्यायपालिका में भ्रष्टाचार, जजों की कमी और लंबित मामलों को बड़ी चुनौती बताया गया था। साथ ही “Justice delayed is justice denied” जैसी टिप्पणी और लंबित मामलों के आंकड़े भी दिए गए थे, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा मिथुन में, बुध वक्री से सावधानी जरूरी..जानिए क्या कह रहा आपका राशिफल
Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड

Bhopal Conversion Update : मध्य प्रदेश। भोपाल में सामने आए धर्मांतरण और दुष्कर्म से जुड़े सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि पूरा रैकेट भोपाल से ही संचालित किया जा रहा था और इसके जरिए युवकों को फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। अश्लील वीडियो बनाकर बनाती थीं दबाव पुलिस के अनुसार आरोपी दोनों बहनें युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाती थीं। बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उन पर दबाव बनाया जाता था। डर के कारण कई युवक समझौते के लिए तैयार हो जाते थे और उनसे बड़ी रकम वसूली जाती थी। कई शहरों में दर्ज कराए गए केस जांच में यह भी सामने आया है कि केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि अहमदाबाद समेत कई शहरों में युवकों के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किन-किन जगहों पर और कितने लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। अब तक दो पीड़ितों की पहचान फिलहाल पुलिस को दो युवकों के बारे में पुख्ता जानकारी मिल चुकी है, जो इस गिरोह का शिकार हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। चार दिन की और बढ़ी रिमांड मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन और उसके साथी चंदन की रिमांड चार दिन और बढ़ा ली है। इस दौरान उनसे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों, पैसों के लेन-देन और दर्ज कराए गए मामलों के बारे में पूछताछ की जाएगी। कई अहम खुलासों की उम्मीद पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा मिथुन में, बुध वक्री से सावधानी जरूरी..जानिए क्या कह रहा आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 26 फरवरी 2026 की सुबह नई स्पष्टता, धैर्य और सुधार के संकल्प के साथ शुरू हुई है। चंद्रमा इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहा है, जिससे लोगों में एक साथ कई काम संभालने की क्षमता बढ़ेगी। हालांकि बुध के वक्री होने के कारण संचार, तकनीक और दस्तावेजों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मंगल की ऊर्जा साहस देगी, लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल। मेष (Aries) आज आपकी अनुकूलन क्षमता काम आएगी। पुराने काम सुधारने पर ध्यान दें। यात्रा और डिजिटल पेमेंट में सावधानी रखें। करियर में नई शुरुआत से बेहतर पुराने प्रोजेक्ट ठीक करना रहेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव वृषभ (Taurus) आय बढ़ाने के नए तरीके सूझ सकते हैं। तकनीकी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। बजट की समीक्षा करें और अनावश्यक खर्च टालें। गले और गर्दन का ध्यान रखें। मिथुन (Gemini) चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन बातचीत में संयम जरूरी है। प्रेजेंटेशन और रणनीति पर दोबारा काम करने का अच्छा समय है। गहरी सांस लेने का अभ्यास लाभ देगा। कर्क (Cancer) भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। ऑफिस राजनीति से दूर रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। नमक मिले पानी से स्नान और हल्का भोजन लाभकारी रहेगा। Surya Gochar Effects : सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव सिंह (Leo) नेटवर्किंग के लिए दिन अच्छा है। अहंकार से बचें, वरना साझेदारी में टकराव हो सकता है। पुराने क्लाइंट्स से संपर्क लाभ देगा। तनाव कम रखने की कोशिश करें। कन्या (Virgo) विश्लेषण क्षमता से पुरानी गलतियां सुधार पाएंगे। ईमेल या सॉफ्टवेयर से जुड़ी परेशानी आ सकती है। पाचन का ध्यान रखें और हल्का भोजन लें। तुला (Libra) रचनात्मक कामों की समीक्षा के लिए अच्छा समय है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। परिवार और प्रियजनों से संवाद स्पष्ट रखें। हृदय और पीठ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृश्चिक (Scorpio) परिवार के साथ पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं। वाहन और इंटरनेट संबंधी दिक्कत संभव है। दस्तावेजों की दोबारा जांच करें। भावनाओं को दबाने से बचें। Mahakal Arti Fee Controversy : महाकाल मंदिर में संध्या और शयन के लिए 250 रुपये शुल्क, BJP MLA ने ही घेर ली सरकार धनु (Sagittarius) पुराने संपर्कों से फायदा होगा। तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। कंधों में तनाव महसूस हो सकता है, बीच-बीच में आराम लें। मकर (Capricorn) कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ सराही जाएगी। वित्तीय मामलों की गहराई से जांच करें। आवेश में आकर कुछ कड़वा न बोलें। दिनचर्या संतुलित रखें। कुंभ (Aquarius) पुराने प्रोजेक्ट फिर शुरू करने का मौका मिलेगा। मानसिक उलझन के कारण गलतफहमी हो सकती है। नए बड़े फैसले फिलहाल टालें। प्राणायाम लाभ देगा। मीन (Pisces) परिवार में चल रहा तनाव कम हो सकता है। गुप्त खर्चों और विदेशी लेन-देन में सावधानी रखें। नींद पूरी करने पर ध्यान दें। आज का दिन नई शुरुआत से ज्यादा पुराने कामों को सुधारने का है। तकनीकी मामलों, दस्तावेजों और संचार में सतर्कता बरतें। धैर्य और संयम से काम लेंगे तो दिन संतुलित और सफल रहेगा।
Bhopal Conversion : अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से खुले कई राज, अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियां होती थी सप्लाई

Bhopal Conversion : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में स्थित सागर रॉयल विला की सी-स्टार बिल्डिंग का फ्लैट नंबर 301 इन दिनों पुलिस की निगरानी में है। इस फ्लैट में रहने वाली दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन को पुलिस ने उनके साथी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों मिलकर धर्मांतरण और देह व्यापार से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। झुग्गी से लग्जरी लाइफ तक का सफर जांच में सामने आया है कि अमरीन और आफरीन पहले अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं। कम समय में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना। दोनों खुद को ब्यूटीशियन बताकर खासतौर पर भोपाल में पढ़ने आई आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करती थीं। इसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर सागर रॉयल विला के फ्लैट में बुलाया जाता था। यहां कथित रूप से उन्हें नशे की लत लगाई जाती थी और फिर पार्टियों में भेजा जाता था। Superstition Case : मां ने बेटी को दुल्हन बनाकर काट दी गर्दन, सिद्धि के लालच में 3 साल की बेटी की बलि दूसरे शहरों तक फैले थे तार पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गिरोह के संपर्क अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु तक थे। यहां होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियों की सप्लाई करने के सुराग मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप मामले में गिरफ्तार चंदन यादव के बारे में दावा किया जा रहा है कि उसने कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर लिया था और वह अन्य लड़कियों पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाता था। यह भी आरोप है कि अमरीन अपने भाई बिलाल और साथी यासिर के साथ मिलकर लड़कियों को नशीला पदार्थ देती थी। इसके बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था और उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा मोबाइल से मिले अहम सुराग पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इनमें कई संदिग्ध चैट और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फ्लैट में चलता था गोरखधंधा कॉलोनी के लोगों के मुताबिक फ्लैट में रहने वाले लोग बेहद निजी जीवन जीते थे और बाहर से एक सामान्य परिवार की तरह दिखते थे। फ्लैट में दो बच्चे भी रहते थे, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल पुलिस का बयान गौतम सोलंकी ने बताया कि अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है। मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों के फोटो मिले हैं, जिससे देह व्यापार की आशंका मजबूत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
Superstition Case : मां ने बेटी को दुल्हन बनाकर काट दी गर्दन, सिद्धि के लालच में 3 साल की बेटी की बलि

Human Sacrifice Superstition Case : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया (विजहरा) गांव में एक महिला ने कथित तौर पर तांत्रिक के कहने पर अपनी ही तीन साल की सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Stock Market Today : 700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट क्लोज, जानें आईटी और ऑटो शेयरों का हाल देवी बनाकर की गई मासूम की पूजा स्थानीय लोगों के अनुसार महिला ने पहले बच्ची को नहलाया-धुलाया और उसे देवी के रूप में सजाया। उसके शरीर पर तेल और सिंदूर लगाया गया और दुल्हन की तरह तैयार कर घर के पूजा स्थल के सामने बैठाया गया। पूजा करने के बाद महिला ने पास में रखी कुल्हाड़ी से बच्ची की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की चीख सुनकर पास में सो रहे पिता की नींद खुल गई। जब वे पूजा स्थल तक पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी महिला भागने की कोशिश करने लगी। MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा घर से आ रही आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने महिला को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तांत्रिक के संपर्क में होने का आरोप पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। बेटी की देखभाल के लिए उन्होंने हाल ही में दूसरी शादी की थी। आरोप है कि दूसरी पत्नी पहले से ही किसी तांत्रिक के संपर्क में थी और उसी के कहने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मानव बलि, अंधविश्वास और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। मासूम की निर्मम हत्या ने एक बार फिर अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर होने वाले अपराधों को लेकर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Stock Market Today : 700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट क्लोज, जानें आईटी और ऑटो शेयरों का हाल

Stock Market Today : नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 50 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 58 अंक चढ़कर 25,483 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 700 अंक और निफ्टी लगभग 250 अंक तक चढ़ा था, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण बढ़त सीमित रह गई। आज फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल एशियाई बाजारों में मजबूती एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल रहा – निक्केई 225 2.20% चढ़कर 58,583 पर बंद कोस्पी 1.91% बढ़कर 6,083 पर बंद हैंग सेंग इंडेक्स 0.66% चढ़कर 26,765 पर बंद शंघाई कम्पोजिट 0.72% की बढ़त के साथ 4,147 पर बंद अमेरिकी बाजार में भी तेजी 24 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती रही – डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 370 अंक (0.76%) चढ़कर 49,174 पर बंद नैस्डैक कंपोजिट 1.04% की बढ़त के साथ 22,863 पर बंद S&P 500 52 अंक (0.77%) चढ़कर 6,890 पर बंद Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुख विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 24 फरवरी को 102 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,161 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। फरवरी महीने में अब तक FIIs ने 1,370 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, वहीं DIIs ने 15,980 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। जनवरी 2026 में FIIs ने 41,435 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने 69,220 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार सरकार इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में 4% तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। फ्लोर प्राइस: ₹104 प्रति शेयर 24 फरवरी को शेयर बंद: ₹109.40 आज शेयर करीब 4% गिरकर ₹105 पर पहुंचा यह ऑफर आज से नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुला है, जबकि रिटेल निवेशक 26 फरवरी को बोली लगा सकेंगे। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। यह इश्यू 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं। OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद कल बाजार में आई थी बड़ी गिरावट 24 फरवरी को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1,069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 288 अंक (1.12%) गिरकर 25,425 पर आ गया था। उस दिन आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली हावी रही। कुल मिलाकर, आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच संतुलित कारोबार देखने को मिला। निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों, संस्थागत निवेशकों के रुख और प्रमुख इश्यू पर बनी हुई है।
MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने के बहाने ले गए थे होटल

MP Gang Rape News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने भरोसे और दोस्ती जैसे रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। यहां 23 वर्षीय युवती के साथ उसके ही परिचित दो युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है। पार्टी का झांसा देकर होटल ले गए मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी युवती को पार्टी के बहाने अलका टॉकीज के पास स्थित एक होटल ले गए। युवती आरोपियों को पहले से जानती थी, इसलिए वह उनके साथ चली गई। होटल पहुंचने के बाद उसे बीयर पिलाई गई। पीड़िता का आरोप है कि शराब पीने के बाद वह बेसुध होने लगी और इसी स्थिति का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा परिचित महिला ने पहुंचकर बचाया घटना की जानकारी युवती की एक परिचित महिला को लगी तो वह तुरंत होटल पहुंची और पीड़िता को अपने साथ लेकर सीधे कोतवाली थाना छिंदवाड़ा पहुंची। उस समय युवती नशे की हालत में थी, इसलिए पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल के बाद दर्ज हुआ केस मंगलवार को युवती की हालत में सुधार होने और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ मामला दर्ज किया। Keralam : क्यों बदला केरल का नाम? 2000 साल पुरानी पहचान की वापसी! पढ़ें पूरी कहानी एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा- गंभीरता से हो रही कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना कितना जरूरी है, खासकर तब जब अपराधी परिचित ही क्यों न हों।