Liquor scam update : बिना सबूत साबित नहीं होते आरोप… शराब घोटाले में केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी

Liquor scam update : नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित शराब नीति मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए सबूत ठोस और पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए उनके खिलाफ मामला नहीं बनता। कोर्ट ने क्या कहा अदालत ने साफ टिप्पणी की कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाने के लिए मजबूत सबूत होना जरूरी है। केवल आरोपों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि चार्जशीट में कई कमियां थीं और कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए। सबसे पहले आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर कुलदीप सिंह को बरी किया गया। इसके बाद मनीष सिसोदिया और फिर अरविंद केजरीवाल को राहत दी गई। Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना सीबीआई हाईकोर्ट जाएगी इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने फैसले पर असंतोष जताया है। एजेंसी का कहना है कि आदेश का अध्ययन करने के बाद इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। 2022-23 की आबकारी नीति से जुड़ा है मामला यह पूरा केस 2022-23 की दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है। इसी आधार पर पहले सीबीआई ने मामला दर्ज किया था और बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जांच शुरू की थी। इस केस में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था और उनकी जमानत याचिकाएं कई बार खारिज हुई थीं। Farmers Semi-nude Protest : अर्धनग्न होकर गले में टांगे मेडल्स.. आउटर रिंग रोड के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन फैसले के बाद केजरीवाल की प्रतिक्रिया फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ फर्जी केस बनाया गया था और यह राजनीतिक साजिश थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें छह महीने तक जेल में रखा गया, जबकि मनीष सिसोदिया को लगभग दो साल जेल में रहना पड़ा। उन्होंने इस फैसले को “सत्य की जीत” बताया और कहा कि संविधान की भावना हमेशा मजबूत रहती है। पार्टी के लिए बड़ी राहत अदालत का यह फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लंबे समय से चल रहे इस मामले के कारण पार्टी पर कानूनी और राजनीतिक दबाव बना हुआ था। अब इस फैसले के बाद पार्टी को बड़ी राहत मिली है। School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत हालांकि मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट जाने का संकेत दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस केस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रह सकती है।
Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना

Bhopal Conversion Update : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार और जबरन धर्मांतरण से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हो गई है, जहां से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपियों को एक मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पांच से छह युवतियों के शोषण की जानकारी पुलिस जांच में अब तक पांच से छह युवतियों के शारीरिक शोषण की बात सामने आई है। मुख्य आरोपियों की पहचान दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन के रूप में हुई है, जिन्हें ब्यूटीशियन बताया जा रहा है। दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड अब्बास नगर से सागर रॉयल विला तक फैला नेटवर्क जानकारी के अनुसार यह पूरा नेटवर्क पहले अब्बास नगर इलाके से संचालित हो रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद आरोपी होशंगाबाद रोड स्थित पॉश सागर रॉयल विला में शिफ्ट हो गए। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना और युवतियों की आवाजाही आम बात थी। पीड़िता ने सुनाई आपबीती न्यू मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जून 2024 में उसकी मुलाकात संजना नाम की लड़की से हुई थी। उसी के जरिए वह अमरीन के संपर्क में आई। आरोप है कि अगस्त 2025 में चंदन यादव नाम के युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और पार्टियों व क्लबों में ले जाया जाता था। उसे अहमदाबाद तक ले जाकर भी शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है। Bhopal Conversion : अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से खुले कई राज, अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियां होती थी सप्लाई धर्म परिवर्तन का दबाव जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह की एक सदस्य संजना ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कर अपना नाम जन्नत रख लिया और अमरीन के भाई से शादी कर ली। पीड़िता पर भी धर्म बदलने और शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस की तलाश जारी इस पूरे मामले की जांच बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने अमरीन और चंदन यादव को रिमांड पर लिया है, जबकि आफरीन को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों यासिर, बिलाल और जन्नत की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया गया है। अगर जांच में और पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान के आधार पर अलग से अपराध दर्ज किए जाएंगे। Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा अहमदाबाद से खुल सकते हैं राज पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क भोपाल के अलावा अन्य शहरों तक फैला हुआ है। इसी वजह से एक टीम को अहमदाबाद भेजा गया है, जहां से मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Rinku Singh Father death : क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे खानचंद्र सिंह

Rinku Singh Father Death News : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के मुताबिक खानचंद्र सिंह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका और 27 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रशासन ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। IND vs ZIM T20 WC : अक्षर-सैमसन IN, सुंदर OUT! जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं? पिता के पास पहुंचने के लिए तुरंत रवाना हुए रिंकू पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम कैंप छोड़कर चेन्नई से दिल्ली पहुंचे थे और परिवार के साथ समय बिताया था। बाद में वे टीम से जुड़ गए, लेकिन अब पिता के निधन की खबर सुनते ही चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। बेहद नाजुक थी हालत अस्पताल में खानचंद्र सिंह क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे। उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। डॉक्टरों की निगरानी के बावजूद उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत मैच में नहीं मिला खेलने का मौका पारिवारिक कारणों के चलते रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया। हालांकि मैच के दौरान रिंकू मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आए थे। टीम संयोजन में भी बदलाव हुआ और अक्षर पटेल की वापसी हुई। मुश्किल दौर से गुजर रहे रिंकू रिंकू सिंह के लिए यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तर पर चुनौतीपूर्ण रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले। अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ वे सिंगल डिजिट पर आउट हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर छोटी लेकिन तेज पारी खेली। नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। अब तक खेले गए पांच मैचों में उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए हैं। Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल क्रिकेट जगत में शोक रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक का माहौल है। सभी ने इस दुख की घड़ी में रिंकू और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस कठिन समय में रिंकू सिंह के अगले मैचों में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन फिलहाल उनकी प्राथमिकता अपने परिवार के साथ रहना है।
Farmers Semi-nude Protest : अर्धनग्न होकर गले में टांगे मेडल्स.. आउटर रिंग रोड के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

Farmers Semi-nude Protest : मध्य प्रदेश। इंदौर में प्रस्तावित पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शन के दौरान एक किसान बेहोश हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। किसानों का आरोप है कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के नाम पर उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उनका कहना है कि इलाके में पहले से ही कई कनेक्टिविटी मार्ग मौजूद हैं, इसके बावजूद नई रिंग रोड बनाने की जरूरत नहीं है। किसानों ने साफ कहा है कि वे “एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।” School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत 1200 किसान होंगे प्रभावित किसान प्रतिनिधि गौतम बंटू गुर्जर के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में पहले से रिंग रोड-2, रिंग रोड-3 और बायपास जैसी सड़कें हैं। इसके बावजूद नई सड़क के लिए करीब 1200 किसानों की जमीन ली जाएगी। उनका कहना है कि यह बेहद उपजाऊ जमीन है, जहां से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए भरपूर अनाज और सब्जियों की आपूर्ति होती है। किसानों का आरोप है कि विकास के नाम पर खेती की जमीन खत्म कर कंक्रीट का जंगल खड़ा किया जा रहा है। मेडल पहनकर पहुंचे किसान प्रदर्शन की खास बात यह रही कि कई किसान अपने गले में वे मेडल और शील्ड पहनकर पहुंचे, जो उन्हें कृषि नवाचार और सामाजिक योगदान के लिए मिले थे। उनका कहना था कि पहले उन्हें विकास का भागीदार कहा गया और अब उसी विकास के नाम पर उनकी जमीन छीनी जा रही है। Kerala Story 2 Ban : रिलीज नहीं होगी द केरल स्टोरी 2, हाईकोर्ट ने कहा- सेंसर बोर्ड दोबारा रिव्यू करें… मुआवजा और सर्वे पर सवाल किसानों ने अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर कई आपत्तियां उठाई हैं। उनका कहना है कि बाजार दर के अनुसार मुआवजा तय नहीं हुआ, सर्वे में पारदर्शिता नहीं है और पुनर्वास नीति भी स्पष्ट नहीं है। साथ ही उनकी आपत्तियों पर व्यक्तिगत सुनवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है। जनप्रतिनिधियों पर भी उठे सवाल किसानों का कहना है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहानुभूति तो जताते हैं, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लेते। ऐसे में वे अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रशासन का पक्ष एडीएम रोशन राय के अनुसार पिछले छह महीने से किसानों से लगातार चर्चा की जा रही है। कुछ मांगों जैसे अलाइनमेंट में बदलाव और गाइडलाइन से अधिक मुआवजा देने पर विचार किया जा रहा है। जो मुद्दे स्थानीय स्तर पर सुलझ सकते हैं, उनका समाधान यहीं किया जाएगा, बाकी मांगें सरकार को भेजी जाएंगी। Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य आंदोलन जारी रहेगा महू, इंदौर और सांवेर विधानसभा क्षेत्रों के किसान इस विरोध में शामिल हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच यह जमीन अधिग्रहण प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, जहां विकास और किसानों की आजीविका के बीच संतुलन बनाना सबसे अहम सवाल है।
Whatsapp New Update : सिम नहीं तो बंद हो जायेगा आपका WhatsApp, ये है नया नियम

Whatsapp New Update : नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। लेटेस्ट बीटा अपडेट में सिम-बाइंडिंग सर्विस की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने साझा की है। इसका मकसद साइबर फ्रॉड को रोकना और यूजर अकाउंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है। यह नया फीचर भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा OTT ऐप्स के लिए लाए गए सिम-लिंक नियमों के तहत लागू किया जा रहा है। Kerala Story 2 Ban : रिलीज नहीं होगी द केरल स्टोरी 2, हाईकोर्ट ने कहा- सेंसर बोर्ड दोबारा रिव्यू करें… क्या है सिम-बाइंडिंग नियम सिम-बाइंडिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें WhatsApp अकाउंट उसी सिम कार्ड के साथ काम करेगा, जिस नंबर से वह रजिस्टर है। जैसे ही फोन से सिम निकाली जाएगी या बदली जाएगी, ऐप अपने आप काम करना बंद कर देगा। इस तरह कोई दूसरा व्यक्ति उस नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। UPI ऐप्स में यह सिस्टम पहले से लागू है। बीटा वर्जन में शुरू हुई टेस्टिंग रिपोर्ट के मुताबिक Android के WhatsApp Beta 2.26.8.6 अपडेट में इस फीचर के संकेत मिले हैं। स्क्रीनशॉट के जरिए बताया गया है कि ऐप भारत के नए नियमों के मुताबिक तकनीकी बदलाव कर रहा है। अभी कैसे काम करता है WhatsApp फिलहाल WhatsApp में लॉगइन के लिए 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड डालना होता है। एक बार अकाउंट एक्टिव हो जाने के बाद ऐप यह चेक नहीं करता कि सिम फोन में मौजूद है या नहीं। लेकिन सिम-बाइंडिंग लागू होने के बाद यह लगातार एक्टिव सिम से लिंक रहेगा। Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सरकार का क्या है उद्देश्य दूरसंचार विभाग का कहना है कि इस सिस्टम से बंद हो चुके या दोबारा बेचे गए मोबाइल नंबर के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा। साथ ही साइबर ठगी और फर्जी अकाउंट पर भी लगाम लगेगी। यूजर्स के लिए क्या होगा फायदा इस नए फीचर के आने से WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा मजबूत होगी और बिना असली सिम के अकाउंट चलाना संभव नहीं होगा। इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन आने वाले समय में भारत में WhatsApp यूजर्स के लिए इसे अनिवार्य किया जा सकता है। 📝 WhatsApp beta for Android 2.26.8.6: what’s new? WhatsApp is working on a feature that aligns the app with India’s mandatory SIM linkage rule, and it will be available in a future update!https://t.co/BRfqBnsOxJ pic.twitter.com/Ia2ZrF8HPZ — WABetaInfo (@WABetaInfo) February 24, 2026
IND vs ZIM T20 WC : अक्षर-सैमसन IN, सुंदर OUT! जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं?

IND vs ZIM T20 WC : चेन्नई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारतीय टीम का मुकाबला जिम्बाब्वे से होने जा रहा है। यह मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी माना जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका अपने-अपने पहले मैच जीतकर शीर्ष दो स्थानों पर हैं। ऐसे में भारत के लिए आज का मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत खराब शुरुआत के चलते ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। माना जा रहा है कि वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। T20 World Cup 2026 : अब भी बची है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद! समझिए पूरा समीकरण ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। पिछले मैच में उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे। चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए अक्षर की मौजूदगी टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूती देगी। इसके अलावा अतिरिक्त स्पिन विकल्प के तौर पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका मिल सकता है। भारत की संभावित प्लेइंग 11 संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड हार मिली तो क्या होगा? अगर भारत आज का मैच हार जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी। टीम के दो मैचों में शून्य अंक रह जाएंगे और नेट रन रेट और गिर जाएगा। दूसरी ओर जिम्बाब्वे के दो अंक हो जाएंगे, जिससे समीकरण और मुश्किल हो जाएगा। हालांकि गणित के हिसाब से एक छोटा रास्ता बच सकता है, लेकिन उसके लिए बाकी मैचों के नतीजों के साथ बड़े अंतर से जीत जरूरी होगी। फिलहाल भारतीय टीम के सामने साफ लक्ष्य है- जिम्बाब्वे को हराकर जीत की पटरी पर लौटना और सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना। आज का मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
Kerala Story 2 Ban : रिलीज नहीं होगी द केरल स्टोरी 2, हाईकोर्ट ने कहा- सेंसर बोर्ड दोबारा रिव्यू करें…

हाइलाइट्स ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट की रोक। कोर्ट ने कहा कि सर्टिफिकेट देते समय गंभीरता नहीं दिखाई। CBFC को दो हफ्ते में फिल्म पर नई रिपोर्ट सौंपनी होगी। Kerala Story 2 Ban : फिल्म द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड की रिलीज से ठीक पहले मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अदालत के आदेश के बाद अब इसकी रिलीज टल गई है। अगली सुनवाई तक फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सकेगा। फिल्म के खिलाफ कोर्ट में तीन अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं। इन याचिकाओं में फिल्म के कंटेंट और उसके संभावित सामाजिक प्रभाव को लेकर सवाल उठाए गए थे। इन्हीं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अंतरिम रोक लगाने का फैसला किया। Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सेंसर सर्टिफिकेट पर उठे सवाल मामले की सुनवाई जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की पीठ ने की। याचिकाकर्ताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट को चुनौती दी। उनका कहना था कि फिल्म को प्रमाणपत्र देते समय जरूरी सावधानी नहीं बरती गई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय पूरी गंभीरता नहीं दिखाई। अदालत ने CBFC को फिल्म पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया है और कहा है कि दो हफ्ते के भीतर इस पर फैसला लेकर कोर्ट को बताया जाए। School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत याचिकाकर्ताओं की आपत्ति याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में केरल की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना है कि इससे राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है और सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका भी है। साथ ही फिल्म के विषय को संवेदनशील बताते हुए कहा गया कि इसे दिखाने का तरीका समाज में गलत संदेश दे सकता है। ट्रेलर के बाद बढ़ा विवाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा में थी। कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया और इसके विषय पर सवाल उठाए, जबकि कई लोग फिल्म के समर्थन में भी सामने आए। उनका कहना था कि फिल्म देखने के बाद ही राय बनानी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य आगे क्या होगा अब इस मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। तब तक सेंसर बोर्ड को फिल्म की दोबारा समीक्षा कर अपना नया निर्णय कोर्ट के सामने रखना होगा। अगर CBFC दोबारा जांच के बाद फिल्म को मंजूरी देता है और कोर्ट संतुष्ट होता है तो फिल्म को नई रिलीज डेट मिल सकती है। वहीं, आपत्तियां सही पाए जाने पर फिल्म में बदलाव के निर्देश भी दिए जा सकते हैं। फिलहाल इतना तय है कि *द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड* अब 27 फरवरी को रिलीज नहीं होगी और दर्शकों को कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार करना पड़ेगा।
Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

Eat the Rainbow : नई दिल्ली। आजकल हेल्दी रहने के लिए एक मशहूर सलाह दी जाती है – ‘ईट द रेनबो’ यानी अपनी थाली में अलग-अलग रंगों वाले नेचुरल फूड शामिल करें। यह सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से साबित हेल्थ स्ट्रैटेजी है। लाल स्ट्रॉबेरी, बैंगनी प्लम, हरी पत्तेदार सब्जियां और नीली ब्लूबेरी जैसे रंगीन फूड्स में पॉलीफेनॉल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। किंग्स कॉलेज लंदन की हालिया स्टडी के अनुसार, लंबे समय तक पॉलीफेनॉल से भरपूर डाइट लेने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। सीनियर डाइटीशियन बताती हैं कि एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स ऐसे अस्थिर अणु होते हैं जो सेल्स को नुकसान पहुंचाकर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। Lal Baradari Controversy : विश्वविद्यालय में लाल बारादरी विवाद तेज, मुस्लिम छात्रों के सपोर्ट में उतरे हिंदू छात्र क्या करते हैं एंटीऑक्सिडेंट्स एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में जाकर इन हानिकारक तत्वों को न्यूट्रलाइज करते हैं। विटामिन A, C, E, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन, ल्यूटिन, सेलेनियम और पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्व ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं, सूजन कम करते हैं और सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। हार्ट हेल्थ के लिए क्यों जरूरी दिल की बीमारियों की शुरुआत अक्सर धमनियों में सूजन और अंदरूनी डैमेज से होती है। जब बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) ऑक्सिडाइज होकर आर्टरीज की दीवारों पर जमने लगता है तो ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। एंटीऑक्सिडेंट्स इस प्रक्रिया को कंट्रोल कर दिल पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य इम्यूनिटी और एजिंग पर असर विटामिन C, E और बीटा-कैरोटीन संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, ऑक्सिडेटिव डैमेज कम होने से सेल्स, डीएनए और प्रोटीन सुरक्षित रहते हैं, जिससे बढ़ती उम्र का असर धीमा पड़ता है। सप्लीमेंट कब जरूरी आमतौर पर सप्लीमेंट्स की जरूरत तभी होती है जब डाइट संतुलित न हो या व्यक्ति प्रदूषण, स्मोकिंग, लगातार तनाव या कमजोर इम्यूनिटी से जूझ रहा हो। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 4- 5 सर्विंग फल और सब्जियां लेना पर्याप्त है। बिना जरूरत हाई-डोज सप्लीमेंट लेने से शरीर का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है। Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल कैसे अपनाएं ‘ईट द रेनबो’ इसके लिए किसी महंगे डाइट प्लान की जरूरत नहीं है। बस अपनी थाली में अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां शामिल करें और प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह नेचुरल फूड चुनें। दरअसल, एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर रंगीन डाइट कोई ट्रेंड नहीं बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने का आसान और असरदार तरीका है। यह दिल को मजबूत रखती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और उम्र बढ़ने की रफ्तार को संतुलित करती है।
School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत

School Girl Heart Attack : राजस्थान। राजस्थान के गोटन उपखंड क्षेत्र से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। टालनपुर कस्बे में एक निजी स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा दिव्या अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। जानकारी के अनुसार टालनपुर निवासी राजेंद्र की बेटी दिव्या रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे स्कूल पहुंची थी। स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। घटना से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे उठाकर कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। Lal Baradari Controversy : विश्वविद्यालय में लाल बारादरी विवाद तेज, मुस्लिम छात्रों के सपोर्ट में उतरे हिंदू छात्र पोस्टमार्टम कराने से इनकार डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद छात्रा का शव उन्हें सौंप दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार इस परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। करीब चार महीने पहले दिव्या के बड़े भाई अभिषेक (16) की भी अचानक मौत हो गई थी। Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य लगातार दो बच्चों की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। एक ही परिवार में इतने कम समय में दो बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर इतनी छोटी उम्र में दिल का दौरा कैसे पड़ गया।
Lal Baradari Controversy : विश्वविद्यालय में लाल बारादरी विवाद तेज, मुस्लिम छात्रों के सपोर्ट में उतरे हिंदू छात्र

Lal Baradari Controversy : उत्तर प्रदेश। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी परिसर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। नमाज पढ़ने पर छात्रों को दिए गए नोटिस और लाल बारादरी के दरवाजे बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ छात्र संगठनों ने आंदोलन का ऐलान किया है। आज छात्र परिवर्तन चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा हैं। विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात कैंपस में बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मुद्दे को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। लाल बारादरी में नमाज को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ संगठन के सदस्य विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई। ये है पूरा मामला दरअसल, हाल ही में लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने वाले कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। पुलिस ने भी शांति भंग होने और आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका के चलते एहतियाती कार्रवाई की है। प्रशासन ने कैंपस में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है, जिससे छात्र संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है। छात्र संगठनों का कहना है कि लाल बारादरी को बंद करना और छात्रों पर कार्रवाई करना गलत है। उनका आरोप है कि इससे छात्रों की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। इसी के विरोध में विभिन्न छात्र संगठन एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे। प्रदर्शनकारी छात्र परिवर्तन चौराहा से मार्च निकालते हुए डीएम कार्यालय पहुंचेंगे और लाल बारादरी को फिर से खोलने तथा नोटिस वापस लेने की मांग करेंगे। प्रशासन ने प्रदर्शन के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। लाल बारादरी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब विश्वविद्यालय की राजनीति का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है और आज का प्रदर्शन इस पूरे मामले में अहम माना जा रहा है।