Premanand Maharaj : राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट की आध्यात्मिक चर्चा

President Meet Premanand Maharaj : मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से मुलाकात की। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बारिश के बीच वह अपने परिवार के साथ वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर संत को प्रणाम किया, जिस पर संत प्रेमानंद ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को दी जन्मदिन की बधाई आश्रम में संतों ने राष्ट्रपति का माला और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को उनके जन्मदिन की भी बधाई दी। बता दें कि 19 मार्च को उनका 56वां जन्मदिन था। दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा हुई, जिसमें राष्ट्रपति भाव-विभोर नजर आईं। इस दौरान कुटिया में केवल राष्ट्रपति, उनके परिवारजन और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद रहे। Iran-Israel War : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं, ईरान हो रहा बर्बाद.. लीडरशिप भी खत्म अयोध्या में राम लला के भी करें दर्शन राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन किए थे और मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद वह शाम को मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने इस्कॉन मंदिर वृन्दावन (ISKCON Temple Vrindavan) में राधा-श्याम सुंदर का पूजन किया और बच्चों से बातचीत कर उन्हें चॉकलेट भी बांटी। इसके अलावा उन्होंने प्रेम मंदिर (Prem Mandir) में भी दर्शन किए। राष्ट्रपति का मथुरा का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 25 सितंबर को यहां आई थीं, तब उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए थे। इस बार वह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम भी जाएंगी। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और उनकी नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री भी मौजूद रहीं। केलीकुंज आश्रम में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। MP Suicide Case : MP में 3 साल में 56 हजार से ज्यादा आत्महत्याएं, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता राष्ट्रपति ने अत्याधुनिक कैंसर यूनिट का किया उद्घाटन संत प्रेमानंद से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने ‘नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ नामक अत्याधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) और मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण (Chaudhary Laxminarayan) भी उपस्थित रहे। इससे पहले अयोध्या दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने राम मंदिर में रामयंत्र की स्थापना की थी और कहा था कि इस पवित्र भूमि पर कदम रखना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उन्हें मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी थी। ये हस्तियां कर चुकी मुलाकात संत प्रेमानंद महाराज से समय-समय पर कई प्रमुख हस्तियां भी मुलाकात कर चुकी हैं। इनमें RSS प्रमुख मोहन भागवत, मीका सिंह, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समेत कई नाम शामिल हैं। AMERICA REMOVES SANCTIONS : ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न ! ईरानी तेल पर बैन हटाने की तैयारी, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता ? संत प्रेमानंद महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नरवल तहसील के अखरी गांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। उन्होंने 13 साल की उम्र में ही घर छोड़कर ब्रह्मचर्य जीवन अपनाया और काशी में गुरु गौरी शरण महाराज (Gauri Sharan Maharaj) से दीक्षा ली। इसके बाद वे मथुरा आ गए और तब से वृंदावन में ही रह रहे हैं।
Iran-Israel War : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं, ईरान हो रहा बर्बाद.. लीडरशिप भी खत्म

Iran-Israel War : तेहरान। मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है, “मैं जिंदा हूं।” उन्होंने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया। नेतन्याहू ने दावा किया कि बीते 20 दिनों के युद्ध में अब ईरान के पास यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है। ईरान पर चौतरफा हमले उन्होंने कहा कि इजराइल ईरान पर चौतरफा हमले कर रहा है और अब वह दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता। नेतन्याहू के मुताबिक, ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर और कई हथियार फैक्ट्रियां तबाह कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के तीन मुख्य लक्ष्य हैं- ईरान के न्यूक्लियर खतरे को खत्म करना, बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को रोकना और ईरानी लोगों के लिए आजादी की स्थिति बनाना। नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि साउथ पार्स गैस फील्ड से जुड़े प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला इजराइल ने अकेले किया था और इसमें अमेरिका शामिल नहीं था। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपनी मर्जी से जंग में शामिल हुए हैं। AMERICA REMOVES SANCTIONS : ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न ! ईरानी तेल पर बैन हटाने की तैयारी, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता ? अमेरिका की साइबर कार्रवाई इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान से जुड़े एक हैकिंग नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए चार वेबसाइट डोमेन जब्त कर लिए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, यह कदम ईरान के खुफिया मंत्रालय से जुड़े साइबर हमलों और अंतरराष्ट्रीय दमन की गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। होर्मुज स्ट्रेट में ‘सुरक्षित रास्ता’ ईरान ने अपने समुद्री क्षेत्र में एक ‘सुरक्षित कॉरिडोर’ बनाया है, जहां से केवल अनुमति प्राप्त जहाज ही गुजर सकते हैं। इसके लिए टैक्स भी लिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 9 जहाज इस रास्ते से गुजर चुके हैं। भारत समेत कई देश अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरान से बातचीत कर रहे हैं। भारत के 22 जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। F-35 जेट पर हमले का दावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने माना है कि एक F-35 जेट को मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ASLAM CHAMDA ARRESTED : गौकशी मामले में बड़ा एक्शन; जमानत के बाद ‘असलम चमड़ा’ पर NSA की कार्रवाई लेबनान में मानवीय संकट लेबनान (Lebanon) में हालात बेहद खराब हैं। लगातार हमलों के बीच ईद का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन करीब 10 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। राजधानी बेरूत समेत कई इलाकों में लोग खुले में या टेंट में रहने को मजबूर हैं। इस संघर्ष में अब तक 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 100 से अधिक बच्चे शामिल हैं। कतर की गैस सप्लाई पर बड़ा असर कतर (Qatar) के रास लाफान LNG प्लांट पर हमले के बाद वैश्विक गैस सप्लाई पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने की देरी से वैश्विक LNG सप्लाई में करीब 1.5% की कमी आ सकती है। कतर एनर्जी के अनुसार, देश की करीब 17% LNG निर्यात क्षमता प्रभावित हुई है और इससे सालाना 20 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। UAE और खाड़ी देशों की कार्रवाई संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने ईरान और हिज़बुल्लाह (Hezbollah) से जुड़े एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का दावा किया है। वहीं सऊदी अरब ने अपने पूर्वी हिस्से में 4 ड्रोन मार गिराने की जानकारी दी है। कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर भी लगातार दूसरे दिन ड्रोन हमला हुआ, जिससे कई यूनिट्स को बंद करना पड़ा। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Iran-Israel War : कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला, ट्रम्प बोले- कतर फिर हमला बर्दाश्त नहीं, दी बड़े हमले की चेतावनी संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में खाड़ी देशों पर हमले रोकने और नागरिक ढांचे को निशाना न बनाने की अपील की गई। यह प्रस्ताव 13-0 से पारित हुआ, जबकि रूस और चीन इसमें शामिल नहीं हुए। अमेरिका देगा UAE को हथियार रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने UAE को करीब 7 अरब डॉलर के हथियार देने की मंजूरी दी है। इसमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम और चिनूक हेलिकॉप्टर शामिल हैं। यह सौदा पहले से चल रहे रक्षा समझौतों का हिस्सा बताया जा रहा है। मिडिल-ईस्ट में जारी इस संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सप्लाई और मानवीय स्थिति पर साफ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में हालात और जटिल हो सकते हैं।
MP Suicide Case : MP में 3 साल में 56 हजार से ज्यादा आत्महत्याएं, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

MP Suicide Case : भोपाल। मध्य प्रदेश में आनंद विभाग होने के बावजूद राज्य में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा संकट गहराता नजर आ रहा है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से अब तक 56 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। यह स्थिति सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य के स्तर पर गंभीर चिंता पैदा करती है। इन मामलों के पीछे नशे की लत, आर्थिक तंगी और मानसिक समस्याएं प्रमुख कारण के रूप में सामने आई हैं। बढ़ता तनाव और नींद की कमी आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 5 हजार से ज्यादा आत्महत्याएं नशे की वजह से हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ता तनाव और नींद की कमी भी लोगों को अवसाद की ओर धकेल रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आज की तेज रफ्तार जिंदगी और बदलती जीवनशैली का असर सीधे मानसिक स्थिति पर पड़ रहा है। MP RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा चुनाव से पहले MP में कांग्रेस की बढ़ी चिंता, विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत 4 हजार लोगों ने कर्ज के चलते गंवाई जान कर्ज और आर्थिक दबाव भी आत्महत्या के बड़े कारणों में शामिल हैं। बीते वर्षों में करीब 4 हजार लोगों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते अपनी जान गंवाई है। यह दर्शाता है कि आर्थिक अस्थिरता और सामाजिक दबाव लोगों को मानसिक रूप से कमजोर बना रहे हैं। इसके अलावा डिप्रेशन से जुड़े 7 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 16% मामलों में पारिवारिक कलह अगर कारणों का प्रतिशत देखा जाए तो करीब 16% मामलों में पारिवारिक कलह, 14% में अवसाद, 11% में लंबी बीमारी और 9% मामलों में नशे की लत मुख्य वजह रही है। वहीं लगभग 7% मामलों में आर्थिक तंगी और कर्ज का दबाव जिम्मेदार पाया गया है। सीनियर साइकैट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के अनुसार संयुक्त परिवार से एकल परिवार की ओर बढ़ता रुझान, कम नींद और बढ़ता पूंजीवाद भी अवसाद और ऐसे मामलों के पीछे अहम कारण हैं। डिजिटल लत गंभीर समस्या डिजिटल लत भी अब एक नई और गंभीर समस्या के रूप में सामने आई है। करीब 2.2% मामलों, यानी 1200 से ज्यादा मामलों में मोबाइल, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया की लत को जिम्मेदार माना गया है। पहले यह समस्या बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब सागर, मुरैना और हरदा जैसे छोटे शहरों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। Jaibhan Singh Pavaiya : MP में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत, जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भोपाल समेत इन शहरों में अधिक मामले भौगोलिक रूप से देखें तो सागर, भोपाल, खरगोन, धार और ग्वालियर जैसे शहरों में ऐसे मामलों की संख्या अधिक है। यह संकेत देता है कि यह समस्या अब पूरे राज्य में फैल चुकी है। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, युवा और महिलाएं सभी परेशान हैं, जबकि आनंद विभाग अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने इन घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है और जल्द ही ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी, जिससे अवसाद के मामलों में कमी लाई जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जरूरत इस पूरे परिदृश्य में सबसे बड़ी समस्या मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। राज्य में मनोचिकित्सकों की कमी है और कई सरकारी अस्पतालों में काउंसलर व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद खाली पड़े हैं। इसके कारण लोगों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता भी कम है। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी संख्या में लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उनकी मानसिक समस्या का इलाज संभव है। यह स्थिति साफ तौर पर दर्शाती है कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, नशामुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने और आर्थिक परामर्श जैसी सुविधाओं को विस्तार देने की जरूरत है। समय रहते सही मदद और मार्गदर्शन मिलने से कई लोगों को इस संकट से बाहर निकाला जा सकता है।
AMERICA REMOVES SANCTIONS : ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न ! ईरानी तेल पर बैन हटाने की तैयारी, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता ?

HIGHLIGHTS: ईरानी तेल पर अमेरिकी बैन हटाने पर विचार 140 मिलियन बैरल तेल की सप्लाई बाजार में आ सकती है 10-14 दिनों तक कीमतों में स्थिरता Hormuz संकट के बीच तेल की आपूर्ति में सुधार भारत और अन्य एशियाई देशों को फायदा AMERICA REMOVES SANCTIONS : नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा बाजार में राहत की उम्मीद बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान पर लगे तेल प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है। बता दें कि इस फैसले से समुद्र में फंसे करीब 140 मिलियन बैरल कच्चे तेल को वैश्विक बाजार में लाया जा सकता है, जिससे कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। MP RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा चुनाव से पहले MP में कांग्रेस की बढ़ी चिंता, विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत सप्लाई बढ़ाने की रणनीति अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि टैंकरों में फंसे ईरानी तेल को रिलीज करने से 10 से 14 दिनों तक वैश्विक सप्लाई में सुधार हो सकता है। इससे बढ़ती कीमतों पर काबू पाने में मदद मिलेगी, जो हाल के हफ्तों में 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं। LPG and Oil Crisis : गैस और तेल संकट जल्द होगा दूर, होर्मुज पार कर आये ये दो बड़े जहाज होर्मुज संकट का असर स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के बाधित होने से रोजाना 10 से 14 मिलियन बैरल तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में ईरानी तेल को बाजार में लाना एक तात्कालिक समाधान माना जा रहा है। Mangal Gochar 2026 Effect : मंगल के गोचर इन 4 राशि वाले होंगे मालामाल, करियर में तरक्की के कई रास्ते रूसी तेल जैसा मॉडल इससे पहले अमेरिका प्रतिबंधित रूसी तेल को भी सीमित रूप से बाजार में आने की अनुमति दे चुका है। उसी तर्ज पर अब ईरानी तेल को लेकर यह कदम उठाया जा सकता है। Kishan Modi : मिल्क मैजिक केस में ED पूछताछ जारी, किशन मोदी की 20.59 करोड़ की विदेशी कमाई पर सवाल एशिया को मिल सकती है राहत इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा भारत, जापान और अन्य एशियाई देशों को मिल सकता है, जो कच्चे तेल के बड़े आयातक हैं। Russian Oil Purchase : रूसी तेल पर अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न, नोटिस जारी कर सभी देशों को दी इजाजत जापान के साथ रणनीतिक बातचीत ट्रंप जल्द ही जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात करेंगे। साथ ही इस बैठक में होर्मुज मार्ग की सुरक्षा और तेल सप्लाई को सुचारू रूप से बनाए रखने पर चर्चा भी होगी।
MP RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा चुनाव से पहले MP में कांग्रेस की बढ़ी चिंता, विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत

HIGHLIGHTS: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अलर्ट क्रॉस वोटिंग से बढ़ी चिंता MP में 3 सीटों पर होना है चुनाव 6 विधायकों के टूटने से बिगड़ सकता समीकरण बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना MP RAJYA SABHA ELECTION : भोपाल। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस अब सतर्क हो गई है। बता दें कि पार्टी ने अपने विधायकों को एकजुट रहने के निर्देश दिए हैं और उन्हें अलर्ट मोड में रखा गया है। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार दूसरे राज्यों से बढ़ी टेंशन दरअसल हरियाणा में पांच और ओडिशा में तीन कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व चिंतित है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने विधायकों को चुनाव के दौरान अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में भेजने की रणनीति पर भी विचार कर रही है। Aslam Chamda Bail : 26 टन मांस, 500 पेज की चार्जशीट… फिर भी असलम चमड़ा को जमानत, रिहाई के बाद गायब! तीन सीटों पर होना है मुकाबला मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों का समर्थन जरूरी है। आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पास 165 विधायक होने के कारण उसे दो सीटें मिलना लगभग तय माना जा रहा है। Hindu Nav Varsh 2026 : हिंदू नववर्ष पर नीम-मिश्री खाने की परंपरा क्यों? जानिए वैज्ञानिक कनेक्शन कांग्रेस के लिए गणित मुश्किल वहीं कांग्रेस पार्टी के पास फिलहाल 65 विधायक हैं। अगर सभी साथ रहे तो एक सीट मिल सकती है, लेकिन आंतरिक स्थिति चिंताजनक है। विधायक निर्मला सप्रे का बीजेपी मंच पर दिखना और विजयनगर के विधायक का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होना पार्टी की चिंता बढ़ा रहा है। Delhi Fire : पालम इलाके में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत 6 विधायक टूटे तो बिगड़ जाएगा खेल सूत्रों की माने तो अगर कांग्रेस के 6 विधायक क्रॉस वोटिंग करते हैं या टूटते हैं, तो पार्टी के हाथ से एकमात्र संभावित सीट भी निकल सकती है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। Indore EV Charging Fire : EV में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले, कार को चार्जिंग में लगाकर सोया था परिवार नेताओं के बयान से बढ़ी सियासत कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने एकजुटता पर जोर दिया है, वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जो भी आना चाहे, उनका स्वागत है।
Jaibhan Singh Pavaiya : MP में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत, जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष

Jaibhan Singh Pavaiya : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अब छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में विभिन्न मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके अलावा, पूर्व आईएएस के.के. सिंह और विधानसभा के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया गया है। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रह चुके हैं और मध्यप्रदेश वित्त विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। सरकार के इस कदम के बा अब उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आयोगों और मंडलों में भी जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।
MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार

MP Wheat Procurement : मध्य प्रदेश। भोपाल से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए अधिक समय मिल सके। 7 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया नई व्यवस्था के अनुसार, प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में 1 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू होगी। वहीं, बाकी संभागों में यह प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू की जाएगी। पहले यह खरीदी क्रमशः 16 मार्च और 23 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। ASLAM CHAMDA ARRESTED : गौकशी मामले में बड़ा एक्शन; जमानत के बाद ‘चमड़ा’ पर NSA ने कसा शिकंजा कितने बजे से शुरू होगी खरीदी सरकार द्वारा यह भी तय किया गया है कि गेहूं की खरीदी केवल सरकारी कार्य दिवसों में ही की जाएगी। खरीदी का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि किसानों को सुविधा मिल सके और वे आसानी से अपनी उपज बेच सकें। किसानों को 40 रुपए का बोनस इसके अलावा, राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के करीब 19 लाख किसानों को गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ASLAM CHAMDA ARRESTED : गौकशी मामले में बड़ा एक्शन; जमानत के बाद ‘असलम चमड़ा’ पर NSA की कार्रवाई

HIGHLIGHTS: जमानत के बाद तुरंत NSA के तहत दोबारा गिरफ्तारी केस में खामियों के चलते मिली थी जमानत हिंदू संगठनों ने केस कमजोर करने का लगाया आरोप बीजेपी विधायक का सख्त बयान, और कार्रवाई के संकेत सपोर्ट गैंग की तलाश में जुटी पुलिस ASLAM CHAMDA ARRESTED : भोपाल। राजधानी में कथित गौकशी से जुड़े असलम कुरैशी उर्फ ‘चमड़ा’ का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। बता दें कि 18 मार्च की रात जमानत पर रिहा होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस बार उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। Aslam Chamda Bail : 26 टन मांस, 500 पेज की चार्जशीट… फिर भी असलम चमड़ा को जमानत, रिहाई के बाद गायब! जमानत के बाद तुरंत कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, केस में तकनीकी खामियों के कारण अदालत से असलम को जमानत मिल गई थी। लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीर मानते हुए तुरंत NSA के तहत निरुद्ध कर दिया, जिससे उसकी रिहाई बेअसर हो गई। Dhar Bhojshala Case : भोजशाला पर जैन समुदाय का दावा, मंदिर- मस्जिद के बाद अब नया विवाद गौकशी एंगल से बढ़ा विवाद इस मामले में गौकशी के आरोपों को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। स्थानीय हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि केस को जानबूझकर कमजोर किया गया, जिससे आरोपी को जमानत मिल गई। इस मुद्दे पर प्रदर्शन की तैयारी भी की गई। BJP Candidate List : असम चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिली टिकट राजनीतिक बयानबाजी तेज मामले पर रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराध माफ करने योग्य नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Mukesh Malhotra : सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को राहत, चुनाव शून्य घोषित वाले हाईकोर्ट फैसले पर स्टे सपोर्ट गैंग की तलाश जारी पुलिस अब असलम के कथित सपोर्ट नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, इस केस से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Aslam Chamda Bail : 26 टन मांस, 500 पेज की चार्जशीट… फिर भी असलम चमड़ा को जमानत, रिहाई के बाद गायब!

Aslam Chamda Bail : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए गोमांस तस्करी के बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 70 दिन जेल में रहने के बाद अदालत ने 35 हजार रुपए के मुचलके पर उसे रिहा करने का आदेश दिया। हालांकि, जमानत मिलने के तुरंत बाद आरोपी के कथित रूप से गायब हो जाने से मामला और भी सवालों के घेरे में आ गया है। ये है पूरा मामला यह पूरा मामला 17 दिसंबर 2025 का है, जब जहांगीराबाद इलाके में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक कंटेनर पकड़ा था। इस कंटेनर में करीब 26 टन मांस भरा हुआ था, जिसे मुंबई भेजा जा रहा था। आरोप लगाया गया कि यह मांस अवैध रूप से गोवंश के कत्ल के बाद बाहर भेजा जा रहा था। पुलिस ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा की फॉरेंसिक लैब भेजे, जहां से आई रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 8 जनवरी 2026 को जहांगीराबाद थाने में मामला दर्ज कर असलम कुरैशी और उसके ड्राइवर शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। Cow Slaughter Case: भोपाल सांसद ने अपनी ही सरकार के विभाग के कामकाज पर उठाए सवाल 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश जांच के दौरान विशेष जांच दल (SIT) ने पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की। 25 जनवरी को आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और 6 मार्च को करीब 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई। जांच में यह भी देखा गया कि कहीं यह नेटवर्क देश के बाहर तक तो नहीं फैला हुआ है। पुलिस जांच में कई खामियां मामले की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालत ने पहले ही जमानत याचिका खारिज कर दी थी। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य की अदालत ने इसे गंभीर अपराध माना था लेकिन बाद में सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट जगदीश गुप्ता ने दलील दी कि आरोपी निर्दोष है और पुलिस जांच में कई खामियां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हैदराबाद की रिपोर्ट अभी लंबित है और कंटेनर में भरा मांस असलम का नहीं, बल्कि आगरा की एक कंपनी का था। साथ ही यह तर्क भी रखा गया कि स्लॉटरिंग से पहले डॉक्टर द्वारा जांच की प्रक्रिया अपनाई जाती है। Bhopal Cow Slaughter Case: भोपाल स्लॉटर हाउस केस में SIT गठित; एसीपी उमेश तिवारी करेंगे जांच आरोपी की जमानत का विरोध दूसरी ओर, जय मां भवानी संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि इससे लोगों की भावनाएं आहत होंगी और जरूरत पड़ने पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग भी की। आदेश में कोर्ट ने क्या कहा? दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन की अदालत ने जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि संबंधित अपराध न तो मृत्युदंड और न ही आजीवन कारावास से दंडनीय है। आरोपी दो महीने से अधिक समय से हिरासत में है, जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट पेश की जा चुकी है। ऐसे में ट्रायल में समय लगने की संभावना को देखते हुए जमानत देना उचित माना गया। साथ ही यह शर्त रखी गई कि आरोपी ट्रायल में बाधा नहीं डालेगा और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाएगा। Bhopal Conversion Update : अमरीन-आफरीन का ईरानी डेरा कनेक्शन! पिता की मौत के बाद बनीं सेक्स रैकेट सरगना गायब हो गया असलम कुरैशी हालांकि, जमानत के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार, भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद असलम कुरैशी अचानक गायब हो गया। उसके भाई आसिफ का कहना है कि जब वे उसे लेने जेल पहुंचे, तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। आरोप है कि जैसे ही असलम जेल से बाहर आया, एक पुलिस गाड़ी उसे अपने साथ ले गई। परिवार ने रात साढ़े 8 बजे से उसकी तलाश शुरू की और गांधी नगर थाने समेत कई जगह जानकारी ली, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस मामले में किसी भी जानकारी से इनकार किया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है, असलम कुरैशी का नाम शहर के अन्य ठेकों, खासकर वन विहार से जुड़े कार्यों में भी सामने आ रहा है, जहां मृत पशुओं को उठाने का काम किया जाता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना अब इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या जांच एजेंसियां इस नेटवर्क की गहराई तक पहुंच पाई हैं या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 26 टन मांस, 500 पेज की चार्जशीट और गंभीर आरोपों के बावजूद जमानत मिलना और फिर आरोपी का अचानक गायब हो जाना इस केस को और ज्यादा संवेदनशील बना रहा है।
Dhar Bhojshala Case : भोजशाला पर जैन समुदाय का दावा, मंदिर- मस्जिद के बाद अब नया विवाद

Dhar Bhojshala Case : इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले के बहुचर्चित भोजशाला मामले में अब नया मोड़ आ गया है। हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बाद अब जैन समाज ने भी इस विवाद में अपनी दावेदारी पेश की है। जैन समाज की ओर से इंदौर हाई कोर्ट (Indore High Court) में याचिका दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि ASI (Archaeological Survey of India) के सर्वे के दौरान जैन धर्मस्थल होने के प्रमाण मिले हैं। अदालत इस याचिका पर जल्द सुनवाई कर सकती है। सभी पक्षकारों के दावे, आपत्तियां और सुझाव मांगे इससे पहले हाईकोर्ट ने ASI की सर्वे रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए सभी पक्षकारों से उनके दावे, आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। 23 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सभी पक्ष रिपोर्ट का अध्ययन कर अपने-अपने पक्ष अदालत में प्रस्तुत करें। Bhojshala Dispute Hearing : 1000 साल पहले था सरस्वती मंदिर…हिंदू पक्ष का दावा, ASI सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल 16 मार्च को डेढ़ घंटे तक चली बहस इसके बाद हिंदू और मुस्लिम पक्ष समेत अन्य प्रतिवादियों ने कोर्ट में अलग-अलग आवेदन और आपत्तियां दाखिल कीं। इन पर 16 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान अदालत ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि वह खुद 2 अप्रैल से पहले भोजशाला परिसर का निरीक्षण करेगी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल से निर्धारित की गई है। इसी बीच जैन समाज की याचिका ने मामले को और जटिल बना दिया है। याचिका में कहा गया है कि ASI सर्वे के दौरान मिले तथ्यों से यह संकेत मिलता है कि भोजशाला स्थल पर जैन धर्म से जुड़े प्रमाण भी मौजूद हैं। Anant Singh Bail Granted : दुलारचंद मर्डर केस में बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, 4 महीने बाद जमानत मंजूर इस नए दावे के बाद भोजशाला विवाद में एक और पक्ष जुड़ गया है, जिससे आने वाले दिनों में अदालत में सुनवाई और बहस और भी अहम हो सकती है।