Minister Laljit Bhullar resigns : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM मान ने दिए जांच के आदेश

HIGHLGHTS: परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा अधिकारी की आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद कार्रवाई CM भगवंत मान ने निष्पक्ष जांच के लिए लिया फैसला मुख्य सचिव को सौंपी गई जांच विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल Minister Laljit Bhullar resigns : अमृतसर। पंजाब में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। जहां लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनका नाम अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक की आत्महत्या मामले में सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है। SUPREME COURT ORDER : खाना बनाने- सफाई करने में पति को भी करनी होगी मदद; तलाक की गुहार लगा रहे पति को SC की फटकार CM भगवंत मान का सख्त रुख भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा इसलिए लिया गया है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा को पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। TMC MENIFESTO 2026 : दीदी के 10 संकल्प; TMC ने जारी किया नया मैनिफेस्टो, ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव! आत्महत्या मामला और आरोप अमृतसर में अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने मंत्री पर दबाव बनाने और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें टेंडर में हस्तक्षेप, रिश्वत की मांग और मारपीट जैसे आरोप भी शामिल हैं। Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज से, जानिए घट स्थापना के मुहूर्त और पूजा-व्रत का महत्व विपक्ष ने घेरा सरकार को मामला सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा। साथ ही बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखपाल सिंह खैरा सहित कई नेताओं ने आपराधिक जांच की मांग की। PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा! मंत्री ने आरोपों को किया खारिज लालजीत भुल्लर ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए ही इस्तीफा दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
SUPREME COURT ORDER : खाना बनाने- सफाई करने में पति को भी करनी होगी मदद; तलाक की गुहार लगा रहे पति को SC की फटकार

HIGHLIGHTS: पति-पत्नी दोनों को घरेलू काम में हाथ बंटाना जरूरी खाना न बनाना या घर का काम न करना तलाक का कारण नहीं फैमिली कोर्ट ने तलाक दिया था, हाई कोर्ट ने रद्द किया सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिक विवाह में समान जिम्मेदारी पर जोर दिया अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा SUPREME COURT ORDER : नाई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक वैवाहिक विवाद में कहा कि पति-पत्नी दोनों को घरेलू कामों में सहयोग करना चाहिए। जस्टिस संदीप मेहता ने कहा, आप किसी नौकरानी से शादी नहीं कर रहे, आप जीवनसाथी से शादी कर रहे हैं। PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा! क्रूरता के आधार पर तलाक नहीं कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्नी द्वारा खाना न बनाना या घर का काम ठीक से न करना तलाक का कारण नहीं बन सकता। जस्टिस विक्रम नाथ ने भी कहा कि आज का समय बदल गया है और पति को भी घरेलू कामों में मदद करनी चाहिए। TMC MENIFESTO 2026 : दीदी के 10 संकल्प; TMC ने जारी किया नया मैनिफेस्टो, ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव! क्या है पूरा मामला दरअसल याचिकाकर्ता-पति ने दावा किया कि शादी के सिर्फ एक हफ्ते बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और उसने गंदी भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। पति का कहना है कि उसने खाना बनाने से मना किया और बच्चे की पालना रस्म में हिस्सा नहीं लिया। Petrol Price Hike : प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रूपए प्रति लीटर तक महंगा, भोपाल में 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए दाम; जानिए वजह फैमिली कोर्ट और हाई कोर्ट का फैसला फैमिली कोर्ट ने पति की याचिका स्वीकार कर तलाक दे दिया, लेकिन हाई कोर्ट ने आदेश रद्द कर दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा आधुनिक विवाह में समान जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया और आधुनिक वैवाहिक रिश्तों पर अहम संदेश दिया: घर के कामों में पति-पत्नी दोनों का योगदान जरूरी है।
PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा!

HIGHLIGHTS: प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा, दिल्ली में 101.89 रुपये लीटर औद्योगिक डीजल 21.92 रुपये प्रति लीटर महंगा, रेलवे और फैक्ट्रियों पर असर सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं, आम जनता सुरक्षित BS-6 वाहनों के लिए जरूरी यूरिया की कीमत 44% बढ़ी अगले 15-45 दिन तक तेल और यूरिया की कीमतों पर अनिश्चितता PETROL PRICE HIKE: नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते भारत में प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। बता दें कि दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गया। साथ ही औद्योगिक डीजल में 21.92 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो रेलवे, रोडवेज बसें, फैक्ट्रियों और बड़े अस्पतालों पर असर डाल सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय कहना है कि प्रीमियम पेट्रोल और थोक डीजल पर वैश्विक कीमत का बोझ डाला गया है ताकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमत न बढ़े। देशभर में सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट यूएस-ईरान युद्ध से वैश्विक क्रूड की कीमत बढ़ी 20 दिनों में क्रूड की कीमत 72 डॉलर से 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल में प्रीमियम पेट्रोल के दाम क्रमशः 116.29, 115.86 और 116.77 रुपये प्रति लीटर हो गए। MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट ट्रांसपोर्ट और कृषि सेक्टर पर असर बीएस-6 वाहनों के लिए जरूरी यूरिया 44% महंगा हो गया है। देश में करीब 3 करोड़ BS-6 वाहन हैं और ट्रक-बस के लिए यूरिया की खपत बड़ी है। यह बढ़ोतरी फर्टिलाइजर सेक्टर और जून में शुरू होने वाले खरीफ सीजन में कृषि सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। BJP Candidate List : असम चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिली टिकट क्या भविष्य में कीमतें और बढ़ सकती हैं? विश्लेषकों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा, तो तेल कंपनियां सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव बना सकती हैं। थोक डीजल महंगा होने से पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ सकता है।
TMC MENIFESTO 2026 : दीदी के 10 संकल्प; TMC ने जारी किया नया मैनिफेस्टो, ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव!

HIGHLIGHTS: TMC ने जारी किया ‘दीदी के 10 संकल्प’ मेनिफेस्टो महिलाओं को 1500–1700 रुपये मासिक सहायता का वादा 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट प्रस्तावित युवाओं के लिए 1500 रुपये मासिक भत्ता जारी रहेगा हर घर पक्का मकान और पानी की सुविधा का वादा TMC MENIFESTO 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे पत्र को ‘दीदी के 10 संकल्प’ के रूप में पेश किया गया है, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं और विकास का खाका पेश किया गया है। MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान घोषणापत्र में लक्ष्मी भंडार योजना के तहत आर्थिक सहायता बढ़ाने का वादा किया गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये मासिक देने की बात कही गई है। इसके अलावा ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता जारी रखने का वादा भी किया गया है। Bengal SIR SC Hearing : बंगाल SIR पर अब 8 फरवरी को सुनवाई, ममता बनर्जी खुद हुईं पेश; जानिए क्या दी दलील किसानों और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस TMC ने किसानों के लिए 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट लाने का वादा किया है, जिसमें भूमिहीन किसानों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही हर परिवार को पक्का मकान और सभी घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की योजना भी इस घोषणापत्र का हिस्सा है। TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार का वादा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर साल ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविर आयोजित किए जाएगा । वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और बंगाल को पूर्वी भारत का ट्रेड सेंटर बनाने की योजना भी शामिल है। TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना बंगाल चुमाव से पहले ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर राज्य में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। बता दें कि उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। Launch of the 2026 Manifesto | ২০২৬-এর নির্বাচনী ইস্তাহার প্রকাশ অনুষ্ঠান | 20 March, 2026 https://t.co/UEWlLcTDNU — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 20, 2026
MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

HIGHLIGHTS: एमपी के 21 जिलों में बारिश, 14 जिलों में ओलावृष्टि 42 जिलों के 100+ शहरों में बारिश दर्ज तापमान में 4.8 से 10 डिग्री तक गिरावट गेहूं, चना, सरसों और सब्जी की फसल को नुकसान 26 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान MP RAIN ALERT : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भोपाल, विदिशा, रायसेन समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि 14 जिलों में ओलावृष्टि हुई। बता दें कि तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन के साथ किसानों को भी प्रभावित किया है। साथ ही आज भी भोपाल सहित 26 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। Petrol Price Hike : प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रूपए प्रति लीटर तक महंगा, भोपाल में 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए दाम; जानिए वजह फसलों को भारी नुकसान ओलावृष्टि और तेज आंधी ने गेहूं, चना और सरसों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा कई जिलों में सब्जी फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा तापमान में आई बड़ी गिरावट लगातार बादल और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज हुआ। Weather Update : दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जाने आपके शहर का तापमान दिल्ली: 28°C मुंबई: 32°C कोलकाता: 31°C चेन्नई: 33°C भोपाल: 29.4°C जयपुर: 30°C 26 मार्च तक मौसम रहेगा सक्रिय MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में 26 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 22 मार्च से एक नया सिस्टम आएगा, जिसका असर हल्का रहेगा, लेकिन 26 मार्च के आसपास फिर मौसम बदलने की संभावना है।
Petrol Price Hike : प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रूपए प्रति लीटर तक महंगा, भोपाल में 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए दाम; जानिए वजह

Petrol Price Hike : भोपाल। देशभर में ईंधन की कीमतों को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 20 मार्च से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब ₹117 प्रति लीटर पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। अलग-अलग नामों से बिकता है प्रीमियम पेट्रोल प्रीमियम पेट्रोल को अलग-अलग तेल कंपनियां अलग नामों से बेचती हैं। भारत पेट्रोलियम (BPCL) इसे ‘स्पीड’ के नाम से बेचती है हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) इसे ‘पावर’ कहती है इंडियन ऑयल (IOCL) इसे ‘XP95’ नाम से बाजार में उतारती है यह पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से करीब ₹10-12 महंगा होता है। Dhurandhar 2 Box Office : धुरंधर 2 ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए 100 करोड़! एनिमल को भी पछाड़ा कीमत बढ़ने की बड़ी वजह प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इंडियन बास्केट भी 70 डॉलर से बढ़कर करीब 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। तेल महंगा होने से कंपनियों पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते उन्होंने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है। क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल? सामान्य और प्रीमियम पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा अंतर उनके ऑक्टेन नंबर का होता है। सामान्य पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर लगभग 91 होता है प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन 95 से 100 के बीच होता है उच्च ऑक्टेन की वजह से प्रीमियम पेट्रोल इंजन को “नॉकिंग” से बचाता है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है। हालांकि इसकी रिफाइनिंग प्रक्रिया महंगी होती है और इसमें खास एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा होती है। Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल 2.18 रूपए महंगा देश की तीन प्रमुख तेल कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। HPCL के पावर पेट्रोल की नई कीमत ₹116.77 प्रति लीटर हो गई है, जबकि पुरानी कीमत ₹114.59 प्रति लीटर थी। BPCL के स्पीड पेट्रोल का नया दाम ₹116.29 प्रति लीटर और IOCL के XP95 पेट्रोल का नया दाम ₹115.86 प्रति लीटर कर दिया गया है। तीनों कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल में समान ₹2.18 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। क्या आपको प्रीमियम पेट्रोल लेना चाहिए? साधारण बाइक/कार (100cc–1500cc): नॉर्मल पेट्रोल ही पर्याप्त है लग्जरी या स्पोर्ट्स कार: अगर कंपनी ने 95 ऑक्टेन फ्यूल बताया है, तो प्रीमियम पेट्रोल जरूरी है पुरानी गाड़ी: कभी-कभी इंजन की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है इंडस्ट्रियल फ्यूल भी हुआ महंगा इंडियन ऑयल ने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में भी करीब 25% की बढ़ोतरी की है। अब इसकी कीमत ₹109.59 प्रति लीटर हो गई है। इसका असर फैक्ट्रियों, पावर प्लांट्स और औद्योगिक उत्पादन लागत पर भी देखने को मिल सकता है। Iran-Israel War : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं, ईरान हो रहा बर्बाद.. लीडरशिप भी खत्म आगे क्या हो सकता है? विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह तेजी बनी रही, तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। फिलहाल प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री कुल खपत का केवल 3-4% ही है, लेकिन इसके दाम बढ़ने से बाजार पर मनोवैज्ञानिक असर जरूर पड़ता है।
Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा

Zomato Platform Fee Hike : फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato से खाना ऑर्डर करना अब पहले से महंगा हो गया है। कंपनी ने शुक्रवार से अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 19% की बढ़ोतरी कर दी है। अब यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 की जगह ₹14.90 चुकाने होंगे, यानी प्रति ऑर्डर ₹2.40 का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। इस राशि पर GST अलग से जुड़ने के कारण कुल भुगतान और बढ़ जाएगा। प्लेटफॉर्म फीस वह अतिरिक्त शुल्क होता है, जो हर फूड ऑर्डर पर लिया जाता है। यह GST, रेस्टोरेंट चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग होता है। गौरतलब है कि जोमैटो रोजाना करीब 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है, ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में ग्राहकों पर पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के बाद जोमैटो की फीस अब अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी Swiggy के करीब पहुंच गई है। फिलहाल स्विगी टैक्स सहित लगभग ₹14.99 प्लेटफॉर्म फीस वसूल रही है। आमतौर पर देखा गया है कि इन दोनों कंपनियों में से कोई एक फीस बढ़ाता है, तो दूसरी कंपनी भी जल्द ही अपने दाम बढ़ा देती है। Pitta Control Ayurvedic Tips : पित्त बढ़ने की समस्या से हैं परेशान? आयुर्वेद के ये आसान उपाय दिलाएंगे राहत जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में पिछले 7 महीनों में दूसरी बार इजाफा किया है। इससे पहले सितंबर 2025 में कंपनी ने करीब 20% बढ़ोतरी की थी। दरअसल, अगस्त 2023 में कंपनी ने पहली बार ₹2 प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹3 और फिर 1 जनवरी 2024 को ₹4 कर दिया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यह शुल्क ₹7 तक पहुंचा और अब ₹14.90 हो गया है। इस बढ़ोतरी के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। तेल महंगा होने से डिलीवरी पार्टनर्स की लागत बढ़ती है और कंपनी के लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन्स पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा कंपनी अपनी प्रॉफिटेबिलिटी यानी मुनाफा बढ़ाने के लिए भी समय-समय पर फीस में बदलाव करती रहती है। दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) और (Pankaj Chaddah) ने साल 2008 में ‘फूडीबे’ नाम से एक फूड डायरेक्टरी वेबसाइट की शुरुआत की थी। महज 9 महीनों में यह दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट डायरेक्टरी बन गई। Dhurandhar 2 Box Office : धुरंधर 2 ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए 100 करोड़! एनिमल को भी पछाड़ा इसके बाद 2010 में कंपनी का नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया। जोमैटो ने देश के कई बड़े शहरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी से विस्तार किया। यह भारत का पहला फूड-टेक यूनिकॉर्न बना। कंपनी ने पहली बार वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 2 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। फूड डिलीवरी के अलावा कंपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सेगमेंट में भी सक्रिय है। इसके लिए दीपिंदर गोयल ने अगस्त 2022 में Blinkit का अधिग्रहण किया था।
Surya Pratap Murder Case : यूपी के कॉलेज में दिनदहाड़े मर्डर, प्रिंसिपल के सामने छात्र को मारी गोली; कैंपस में बवाल

Surya Pratap Murder Case : उत्तर प्रदेश। वाराणसी स्थित उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप है कि छात्र मनजीत चौहान ने सूर्य प्रताप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल छात्र को तुरंत BHU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की और गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत कई अधिकारी पहुंचे और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। MP Suicide Case : MP में 3 साल में 56 हजार से ज्यादा आत्महत्याएं, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता मां की चीत्कार से भावुक माहौल ट्रॉमा सेंटर में बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां किरन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी चीत्कार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। मौके पर मौजूद छात्रों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। सीने, सिर और पेट में लगी कई गोलियां प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र को सीने में चार और सिर व पेट में कई गोलियां लगीं। पुलिस ने मौके से पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की है। Premanand Maharaj : राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट की आध्यात्मिक चर्चा कहासुनी के बाद हुई फायरिंग जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के दूबैथा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह की शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी छात्र मनजीत चौहान से कहासुनी हो गई थी। दोनों को प्रिंसिपल के पास बुलाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान मनजीत ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी और सूर्य को निशाना बनाया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल कहते हैं, “यहाँ UP कॉलेज, यानी उदय प्रताप कॉलेज में, दो छात्रों के बीच विवाद हुआ और एक छात्र ने गोली चला दी, जिसके परिणामस्वरूप एक छात्र की मौत हो गई…” Varanasi, Uttar Pradesh: Police Commissioner Mohit Agrawal says, “Here at UP College, Udai Pratap College, a dispute occurred between two students, and one student opened fire, resulting in the death of one student….” pic.twitter.com/OFhldZ88Bx — IANS (@ians_india) March 20, 2026 प्रिंसिपल के सामने चली गोलियां, आरोपी फरार छात्रों का आरोप है कि फायरिंग प्रिंसिपल के सामने हुई, लेकिन वह मौके से हट गए। गोलीबारी के बाद आरोपी पिस्टल फेंककर कला एवं सामाजिक विज्ञान भवन की एक मंजिल छत से कूदकर भाग निकला। साथी छात्रों ने घायल सूर्य को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। Iran-Israel War : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं, ईरान हो रहा बर्बाद.. लीडरशिप भी खत्म कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव को देखते हुए 10 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। छात्र आरोपी की गिरफ्तारी और प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं और उसकी तलाश जारी है। इकलौता बेटा था मृतक मृतक सूर्य प्रताप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता ऋषिदेव सिंह एक स्कूल में वाहन चालक हैं और घटना के समय शहर से बाहर थे। मां किरन सिंह भी स्कूल में कार्यरत हैं। परिवार में उसकी दो बहनें हैं। यहां देखिये वीडियो
Pitta Control Ayurvedic Tips : पित्त बढ़ने की समस्या से हैं परेशान? आयुर्वेद के ये आसान उपाय दिलाएंगे राहत

Pitta Control Ayurvedic Tips : नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी, अनियमित खानपान और ज्यादा मसालेदार भोजन के कारण शरीर में पित्त बढ़ने की समस्या तेजी से आम होती जा रही है। आयुर्वेद के अनुसार आयुर्वेद (Ayurveda) में शरीर तीन दोषों- वात, पित्त और कफ- पर आधारित होता है। इनमें पित्त अग्नि और जल तत्व का मिश्रण है। जब यह असंतुलित हो जाता है, तो पाचन खराब होना, एसिडिटी, त्वचा संबंधी समस्याएं और चिड़चिड़ापन जैसी दिक्कतें सामने आने लगती हैं। खानपान में बदलाव करना जरूरी विशेषज्ञों का मानना है कि पित्त को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले खानपान में बदलाव करना जरूरी है। ऐसे में हल्के और सुपाच्य अनाज जैसे जौ, चावल और गेहूं का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये खाद्य पदार्थ पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। वहीं उड़द दाल और कुलथी जैसी गरम तासीर वाली चीजों से दूरी बनाना बेहतर होता है, क्योंकि ये पित्त को और बढ़ा सकती हैं। Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज से, जानिए घट स्थापना के मुहूर्त और पूजा-व्रत का महत्व ये फल देते है शरीर को ठंडक फलों में मीठे और रसीले विकल्प पित्त संतुलन के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। सेब, नाशपाती, अंजीर और किशमिश जैसे फल शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन सुधारते हैं। आमतौर पर खट्टे फलों से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन आंवला और अनार सीमित मात्रा में लिया जा सकता है, क्योंकि ये शरीर को पोषण देने के साथ पित्त को संतुलित करने में मदद करते हैं। इन सब्जियों का सेवन फायदेमंद सब्जियों की बात करें तो खीरा, करेला, मटर और परवल जैसी ठंडी या कड़वी तासीर वाली सब्जियां पित्त को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके विपरीत बैंगन, कच्चा प्याज, लहसुन और पालक जैसी गरम प्रकृति वाली सब्जियों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकती हैं। हींग और काली मिर्च बढ़ाते हैं एसिडिटी रसोई में मौजूद कुछ मसाले भी पित्त नियंत्रण में सहायक होते हैं। सौंफ, धनिया, इलायची और केसर जैसे मसाले शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। वहीं हींग और काली मिर्च का अधिक सेवन जलन और एसिडिटी को बढ़ा सकता है, इसलिए इनका उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा ठंडा दूध, देसी घी और छाछ लाभकारी डेयरी उत्पादों में ठंडा दूध, शुद्ध देसी घी और ताजी छाछ पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। ये शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी मजबूत बनाते हैं।हालांकि केवल खानपान ही नहीं, बल्कि जीवनशैली में बदलाव भी उतना ही जरूरी है। पित्त बढ़ने पर तेज धूप से बचना चाहिए और ठंडे वातावरण में समय बिताना फायदेमंद होता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए हल्का संगीत सुनना और पानी के पास समय बिताना भी मददगार साबित हो सकता है।
Dhurandhar 2 Box Office : धुरंधर 2 ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए 100 करोड़! एनिमल को भी पछाड़ा

Dhurandhar 2 Box Office : मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यानी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 97 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया। इससे पहले साल 2023 में रिलीज हुई जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ‘धुरंधर 2’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। Tatiiri Song Controversy : बादशाह का पासपोर्ट जब्त! गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग के सामने नहीं हुए पेश रिलीज से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म ने 47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले वीकेंड के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आम तौर पर फिल्मों की 40 से 50 प्रतिशत सीटें ही एडवांस में बुक होती हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का कुल कलेक्शन 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है। Iran-Israel War : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं, ईरान हो रहा बर्बाद.. लीडरशिप भी खत्म 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म फिल्म की लंबाई भी चर्चा में है। ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बनाती है। इससे पहले LOC Kargil 4 घंटे 15 मिनट की अवधि के साथ सबसे लंबी फिल्म रही है। फिल्म का इंटरनेशनल वर्जन 3 घंटे 55 मिनट का है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को Jio Studios ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। धुरंधर ने 1,303 करोड़ रुपए की कमाई गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को भी जबरदस्त सफलता मिली थी। फिल्म ने भारत और विदेशों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में करीब 1,303 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए और नेट कलेक्शन लगभग 836.95 करोड़ रुपए रहा था। इसके साथ ही यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई थी। Sarke Chunar Teri Song Controversy : ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बैन, संसद में अश्विनी वैष्णव ने उठाया मुद्दा विदेशी बाजारों में भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (Baahubali 2: The Conclusion) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में धुरंधर पहले स्थान पर है। इस फिल्म ने भारत में ₹836.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। दूसरे स्थान पर पुष्पा 2 है, जिसने हिंदी वर्जन में ₹821 करोड़ कमाए। इसके बाद जवान ने ₹643.87 करोड़, छावा ने ₹584 करोड़, बाहुबली-2 ने ₹500 करोड़, KGF चैप्टर-2 ने ₹435 करोड़, पठान ने ₹378.15 करोड़, कल्कि 2898 AD ने ₹295 करोड़, कांतारा चैप्टर-1 ने ₹215 करोड़ और RRR ने ₹200 करोड़ का इंडियन नेट कलेक्शन किया। ये आंकड़े मुख्य रूप से हिंदी भाषा या हिंदी वर्जन के कलेक्शन पर आधारित हैं। Monalisa Love Jihad : मोनालिसा की याद में तड़प रही मां, वकील नाजिया बोलीं- ये शादी प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में टॉप 10 भारतीय फिल्मों का इंडियन नेट कलेक्शन भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में पुष्पा-2 ने इंडियन नेट कलेक्शन के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। फिल्म ने भारत में ₹1234.1 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1742.1 करोड़ रहा। दूसरे स्थान पर बाहुबली-2 है, जिसने भारत में ₹1030.42 करोड़ कमाए (वर्ल्डवाइड ₹1788.06 करोड़)। तीसरे नंबर पर कन्नड़ सुपरहिट केजीएफ चैप्टर-2 रही, जिसने इंडियन नेट ₹859.7 करोड़ का आंकड़ा छुआ। इसके बाद धुरंधर (₹836.95 करोड़), आरआरआर (₹782.2 करोड़), कल्कि 2898 AD (₹646.31 करोड़), जवान (₹640.25 करोड़), कांतारा चैप्टर-1 (₹622.48 करोड़), छावा (₹601.54 करोड़) और स्त्री-2 (₹597.99 करोड़) क्रमशः टॉप 10 में शामिल हैं।