Maulana Arrested : CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना घुटनों के बल पहुंचा थाने, गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

Maulana Arrested : उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़ते हुए अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही। क्या बोला मौलाना कासमी मौलाना कासमी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 5 मई 2024 को बिहार के भागलपुर जिले में एक समाज सुधार कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण में उनसे ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। मौलाना ने कहा कि उनकी जुबान से मुख्यमंत्री की माता के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गए, जिसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं। April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त इतना ही नहीं, मौलाना ने यह भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपने भाषण में ऐसी बातें न कहे, जिससे किसी धर्म या व्यक्ति की भावनाएं आहत हों और समाज का माहौल बिगड़े। एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी मौलाना को माफी मांगने से एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यूपी STF ने सोमवार को बिहार से उन्हें हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, वह बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, मौलाना का संबंध ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से भी बताया जा रहा है। आरोप है कि रमजान के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई 6 मार्च को मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बलरामपुर में मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार देर शाम उन्हें बिहार के पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #WATCH | Bahraich, Uttar Pradesh: Bihar cleric Maulana Abdullah Salim Chaturvedi has been arrested over his alleged objectionable remarks on UP CM Yogi Adityanath’s mother while addressing a religious gathering. pic.twitter.com/jeeocjCcp3 — ANI (@ANI) March 31, 2026
April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त

April Rules Changes : नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। बिजली दरों से लेकर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, टैक्स सिस्टम, रेलवे नियम और कचरा प्रबंधन तक कई अहम नियम बदल रहे हैं। बिजली बिल होगा महंगा प्रदेश भर में बिजली दरों में औसतन 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा रही है। इसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ेगा। अनुमान के अनुसार, 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर करीब 80 रुपये और 400 यूनिट पर 150 रुपये से ज्यादा अतिरिक्त बिल देना होगा। राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे रजिस्ट्री का खर्च बढ़ जाएगा। इसका असर नए घर या जमीन खरीदने वालों पर पड़ेगा। Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट रेलवे रिजर्वेशन नियम में बदलाव भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन नियमों में भी बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को आखिरी समय तक बेहतर सीट लेने का मौका मिलेगा। टैक्स सिस्टम होगा आसान आयकर प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। अब कानून की भाषा को सरल बनाया गया है और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान किया गया है, ताकि आम करदाता आसानी से अपने टैक्स संबंधी काम निपटा सकें। Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई! नगर निगम टैक्स में राहत खत्म नगर निगम द्वारा दी जा रही टैक्स छूट 31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी। अब समय पर टैक्स नहीं भरने पर लोगों को ज्यादा पेनाल्टी देनी पड़ सकती है, जिससे भुगतान का बोझ बढ़ेगा। कचरा प्रबंधन के नियम सख्त अब कचरा अलग-अलग करना अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को गीला, सूखा, सैनिटरी और खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती इन सभी बदलावों का असर प्रदेश के लाखों परिवारों, प्रॉपर्टी खरीदारों और टैक्सदाताओं पर पड़ेगा। बिजली महंगी होने से हर महीने का खर्च बढ़ेगा, वहीं प्रॉपर्टी खरीदने वालों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। नए नियमों के साथ आम लोगों को अपनी आर्थिक योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Nalanda Stampede : बिहार। नालंदा शीतला माता मंदिर (Sheetala Mata Temple) में हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों के लिए पीएम ने 2 लाख रुपये तो सीएम ने 6 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा नालंदा SP भारत सोनी ने कहा, हमने एक SIT का गठन किया है। FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि नालंदा में हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, मृतकों के परिजनों को डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग से 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये, यानी कुल 6 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। प्रशासन मौके पर, जांच जारी हादसे के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। जोनल IG जितेंद्र राणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई है। MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी क्या बोले नालंदा SP भारत सोनी नालंदा SP भारत सोनी ने कहा, मंदिर में भारी भीड़ थी। मौसम बहुत गर्म है। जब महिलाएं ठंडे पानी में पवित्र डुबकी लगाने के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो डिहाइड्रेशन और दम घुटने के कारण वे बेहोश होकर गिरने लगीं। इसी वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। हमारे जवान पहले से ही वहां तैनात थे लेकिन इतनी भारी भीड़ के बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। हमने एक SIT का गठन किया है। FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जो भी लोग लापरवाही के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। #WATCH | Bihar: On Nalanda Maa Sheetla Mandir stampede, Nalanda SP Bharat Soni says, “…There was a massive crowd at the temple. The weather is very hot. When women were entering the temple premises after taking a holy dip in cold water, they started collapsing due to… pic.twitter.com/vqvdRQ241y — ANI (@ANI) March 31, 2026 मंत्री ने बताया दिल दहला देने वाला हादसा कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर मेले में भगदड़ के कारण कई लोगों की जान गई, जो बेहद पीड़ादायक है। US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल गर्मी और भीड़ बनी वजह प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर में भारी भीड़ और गर्मी के कारण यह हादसा हुआ। भगदड़ के दौरान हालात बेकाबू हो गए, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।
MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी

MP Wheat Procurement : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई संभागों में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में 1 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी। वहीं, प्रदेश के बाकी संभागों में अब 15 अप्रैल से खरीदी की जाएगी। यह आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले भी सरकार दो बार खरीदी की तारीख आगे बढ़ा चुकी है, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल तीन बार बदली गई तारीख प्रदेश में गेहूं खरीदी की शुरुआत पहले 1 फरवरी से होनी थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 16 मार्च किया गया, फिर 1 अप्रैल तय किया गया। अब तीसरी बार तारीख बढ़ाकर 10 और 15 अप्रैल कर दी गई है। लगातार हो रही देरी के पीछे मुख्य वजह वारदाने (बोरी) की कमी बताई जा रही है। किसानों के सामने आर्थिक संकट खरीदी में देरी से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। खुले बाजार में गेहूं का दाम MSP से करीब 500 रुपए प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। ऐसे में किसान या तो मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेच रहे हैं या फिर खर्च चलाने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना इस मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक (Mukesh Nayak) ने कहा कि बार-बार तारीख बढ़ाने से किसानों की स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, लेकिन गेहूं की बिक्री न होने के कारण किसानों के घरों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार की सख्त चेतावनी सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं खरीदी समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जाए।
Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

Nalanda Stampede : बिहार। नालन्दा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर (Mata Sheetalashtami Temple) में भगदड़ मचने से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान दर्शन के लिए आगे बढ़ने की होड़ में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेले को बंद करवा दिया है। US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल मृतकों में से दो की पहचान मृतकों में से 2 महिलाओं की पहचान हो पाई है। इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) शामिल हैं। बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। कैसे मची भगदड़ मौके पर मौजूद महिला श्रद्धालुओं के अनुसार, मेला होने के कारण मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी श्रद्धालु जल्दी दर्शन करने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग लाइन में लगने के बजाय सीधे आगे बढ़ना चाह रहे थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। एक महिला ने बताया कि मंदिर का गर्भगृह बहुत छोटा है और भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे। सभी को जल्द से जल्द पूजा करने की जल्दी थी, जिससे हालात और बिगड़ गए। Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए परिजनों का दर्द मृतका रेखा देवी के बेटे कुंदन कुमार ने बताया कि उनकी मां मेला देखने गई थीं। उन्होंने कहा कि वहां हजारों की भीड़ थी और प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे और मां को अस्पताल ले गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पटना से आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वे दर्शन करने आई थीं, लेकिन हादसे के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई है। क्यों उमड़ी थी इतनी भीड़ मघड़ा गांव में स्थित यह मंदिर बिहारशरीफ से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी, जिसे शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) कहा जाता है, इस मंदिर में मुख्य पूजा का दिन होता है। इस दिन विशेष परंपरा के तहत घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और माता को एक दिन पहले बना ठंडा भोजन भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज हर साल इस अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और लंबी कतारों में लगकर पूजा करते हैं। इस बार भी भारी भीड़ के चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत करने की बात कही जा रही है। यहां देखिये शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ का वीडियो
US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल

US Airstrike on Iranian Weapons Depot : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला सोमवार रात किया गया, जिसमें 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ। इन बमों का उपयोग खास तौर पर मजबूत और भूमिगत ठिकानों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इस डिपो में भारी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी। हमले के बाद वहां रखे हथियारों में विस्फोट हुआ, जिससे कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी सोशल मीडिया पर धमाकों का वीडियो साझा किया है। Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए दक्षिण कोरिया में ऊर्जा संकट का खतरा ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अन्य देशों पर भी दिखने लगा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) ने ऊर्जा संकट की आशंका को देखते हुए कैबिनेट को सख्त और आपात कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया अपनी लगभग 70 प्रतिशत तेल आपूर्ति मिडिल ईस्ट से करता है, जिससे उसकी ऊर्जा सुरक्षा पर सीधा असर पड़ सकता है। होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने की तैयारी ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार जहाजों को इस समुद्री मार्ग से गुजरने के लिए ईरान को रियाल में शुल्क देना होगा। साथ ही, अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात भी कही गई है। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी कानून नहीं बना है। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल ईरान में सरकार के समर्थन में रैलियां युद्ध के बीच ईरान में सरकार और सेना के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। तेहरान के पास करज शहर में सबसे बड़ी रैली देखी गई, जहां लोगों ने झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। इसके अलावा तेहरान और अर्दबील जैसे शहरों में भी प्रदर्शन हुए। फिलीपींस सरकार की अपील फिलीपींस के व्यापार और उद्योग विभाग (DTI) ने लोगों से घबराकर सामान न खरीदने की अपील की है। विभाग की सचिव क्रिस्टीना (Cristina Roque) ने कहा कि 16 अप्रैल तक जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, हालांकि इसके बाद कुछ चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। Iran Ground Operation : ईरान में ग्राउंड बूटिंग की तैयार में अमेरिका, क्यों बच रहा इजरायल? पूर्व RAW चीफ ने उठाए सवाल भारत के पूर्व RAW प्रमुख विक्रम सूद (Vikram Sood) ने अमेरिका और इजराइल की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ईरान को गलत तरीके से आंका है और ईरान इस संघर्ष में मजबूती से जवाब दे रहा है। अमेरिका में पेट्रोल महंगा इस संघर्ष का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। वहां पेट्रोल की औसत कीमत 4 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई है, जो तीन साल में पहली बार हुआ है। एक सर्वे के अनुसार करीब 55% अमेरिकी नागरिकों ने कहा कि बढ़ती कीमतों का उनके खर्च पर नकारात्मक असर पड़ा है। सैन्य हालात और हमले दक्षिणी लेबनान में इजराइल के 4 और सैनिकों की मौत हो गई है। 2 मार्च से अब तक वहां 10 इजराइली सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, इराक के संगठन “इस्लामिक रेसिस्टेंस इन इराक” ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में अमेरिकी ठिकानों पर 19 ड्रोन हमले किए हैं। तंगसीरी की मौत पर शोक ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी की मौत पर शोक व्यक्त किया गया है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के प्रमुख मोहम्मद अली मोवाहेदी करमानी (Mohammad Ali Movahedi Kermani) ने उनकी शहादत को देश के लिए गर्व की बात बताया है। Petrol Pump Kerosene : इन शर्तों पर मिलेगा पेट्रोल पंप पर केरोसिन, जानिए क्यों लिया केंद्र ये फैसला ट्रम्प की नई रणनीति रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब बिना होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खुलवाए भी युद्ध खत्म करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पहले ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर किया जाएगा और फिर कूटनीतिक दबाव के जरिए उसे बातचीत के लिए मजबूर किया जाएगा। इस्फहान में लगातार धमाके ईरान के इस्फहान शहर में अमेरिकी हमले के बाद सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई धमाके हुए। अलग-अलग हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और आग की लपटें उठती देखी गईं। हालांकि, किन-किन ठिकानों को निशाना बनाया गया, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ता यह तनाव अब वैश्विक स्तर पर असर डाल रहा है, जिससे ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई देशों की चिंता बढ़ गई है।
RR vs CSK : IPL 2026 में आज भिड़ंत, राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर!

RR vs CSK : स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक के रिकॉर्ड को देखते हुए मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। कैसी है पिच गुवाहाटी की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। मैच की शुरुआत में पिच सपाट रहती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। ऐसे में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए यह मैच अहम साबित हो सकता है। Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म गेंदबाजों को थोड़ी मदद हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, ओस का असर देखने को मिल सकता है। शाम के समय पिच पर बदलाव आता है, जिससे गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने लगती है। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, ताकि दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाया जा सके। अब तक कुल 31 मुकाबले खेले अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें, तो अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है। यह आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा बेहद करीबी रहता है। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल कौन हैं कैप्टन टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं। दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। कुल मिलाकर, गुवाहाटी की यह पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ गेंदबाज भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में यह मुकाबला संतुलित रहने की पूरी संभावना है और फैंस को एक शानदार और रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए

Nitin Nabin Resign : पटना। बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब नितिन नवीन और नीतीश कुमार ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी। दोनों नेता हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो फफक कर रोते दिखे। बांकीपुर सीट से पांच बार मिली जीत नितिन नवीन बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक थे और लगातार पांच बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। दो सप्ताह पहले उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि एक व्यक्ति एक साथ दोनों सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में नितिन नवीन ने लिखा कि पिछले 20 वर्षों से उन्होंने बांकीपुर को अपने स्वर्गीय पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के सपनों के अनुसार आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने जनता के भरोसे के लिए आभार जताया और कहा कि नई भूमिका में भी वे बांकीपुर और बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे। बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत… pic.twitter.com/IHhLpd0aJD — Nitin Nabin (@NitinNabin) March 30, 2026 नीतीश कुमार ने भी दिया इस्तीफा वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नियमों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को एक साथ दोनों सदनों का सदस्य रहने की अनुमति नहीं होती, इसलिए यह कदम जरूरी था। Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज क्या बोले मंत्री चौधरी नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये तो संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना था। उनका त्यागपत्र MLC संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया है। बांकीपुर सीट पर उपचुनाव नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Bankipur Seat By-election) होना तय माना जा रहा है। यह सीट लंबे समय से नवीन परिवार का गढ़ रही है, इसलिए आने वाला उपचुनाव बिहार की राजनीति में काफी दिलचस्प माना जा रहा है। गौरतलब है कि नितिन नवीन 20 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और वे पार्टी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल

Pakistani Deputy PM Fall : पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रेड कार्पेट पर चलते समय फिसलकर गिरते नजर आ रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब वह ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं। इस्लामाबाद में महत्त्वपूर्ण बैठक जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को इस्लामाबाद में एक अहम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्री शामिल हुए थे। यह बैठक ईरान युद्ध को शांत करने के लिए किए जा रहे क्षेत्रीय प्रयासों का हिस्सा थी। इसी दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत कर रहे थे। Iran Ground Operation : ईरान में ग्राउंड बूटिंग की तैयार में अमेरिका, क्यों बच रहा इजरायल? कंधे और पैरों में आई चोट बताया गया है कि इशाक डार (Ishaq Dar) रेड कार्पेट पर चलते हुए फोटो खिंचवाने और हैंडशेक के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। इस दौरान उन्हें कंधे और पैरों में चोट आई। हालांकि, गिरने के बावजूद उन्होंने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी रखे। बेटे अली डार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी बाद में उनके बेटे अली डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि इशाक डार के कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे सभी बैठकों के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें यह चोट सामने आई। अली डार के मुताबिक, उनके पिता ने दर्द निवारक दवाएं लेकर दिनभर की सभी महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया। Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज क्या होता है हेयरलाइन फ्रैक्चर हेयरलाइन फ्रैक्चर, जिसे स्ट्रेस फ्रैक्चर भी कहा जाता है, हड्डी में एक पतली दरार होती है। इसमें हड्डी पूरी तरह नहीं टूटती, बल्कि उसकी सतह पर हल्की दरार आ जाती है। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। आमतौर पर इसके इलाज में 4 से 8 सप्ताह तक सावधानी बरतनी पड़ती है और वजन उठाने से बचना होता है। कौन-कौन था मीटिंग में इस बैठक में पाकिस्तान के अलावा सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल हुए थे। इस पहल का उद्देश्य ईरान में चल रहे संघर्ष को कम करना और स्थिति को नियंत्रित करना है। यह जंग एक महीने से अधिक समय से जारी है और इसके और फैलने की आशंका बनी हुई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन पाकिस्तान ने खुद को बताया न्यूट्रल पाकिस्तान ने इस पूरे मामले में खुद को न्यूट्रल बताते हुए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की है। इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के बीच संदेश पहुंचाने का काम भी किया है। बताया गया है कि पाकिस्तान ने अमेरिका का 15-पॉइंट प्रस्ताव ईरान तक पहुंचाया है और दोनों देशों के बीच संवाद की कोशिशें जारी हैं। विदेश मंत्री इशाक डार ने यह भी संकेत दिया है कि पाकिस्तान जल्द ही अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी कर सकता है, ताकि इस तनावपूर्ण स्थिति को कम किया जा सके। यहां देखिये वायरल वीडियो
Iran Ground Operation : ईरान में ग्राउंड बूटिंग की तैयार में अमेरिका, क्यों बच रहा इजरायल?

Iran Ground Operation : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अमेरिका ईरान में जमीनी सैन्य कार्रवाई करता है, तो इजरायल के सैनिक उसमें सीधे हिस्सा नहीं लेंगे। इजराइली मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अमेरिका को इस मिशन को अकेले ही अंजाम देना पड़ सकता है। इजरायली सेना नहीं होगी शामिल रिपोर्ट के अनुसार, अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करता है, तो इजरायली सेना जमीन पर उतरकर युद्ध में शामिल नहीं होगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इजरायल अन्य तरीकों, जैसे खुफिया जानकारी या तकनीकी सहयोग के जरिए अमेरिका की मदद करेगा या नहीं। Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा इजरायल विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल का यह रुख रणनीतिक कारणों से जुड़ा हो सकता है। जमीनी युद्ध में सीधे शामिल होने से पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा इजरायल पहले से ही अपनी सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है, इसलिए वह किसी बड़े युद्ध में सीधे कूदने से बचना चाहता है। बिना सहयोगी के ग्राउंड ऑपरेशन में जोखिम दूसरी ओर, अमेरिका के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। बिना किसी बड़े सहयोगी के जमीनी अभियान चलाना सैन्य और राजनीतिक दोनों स्तरों पर जोखिम बढ़ा सकता है। ईरान जैसे बड़े और शक्तिशाली देश में ग्राउंड ऑपरेशन को आसान नहीं माना जाता और इसके लिए व्यापक संसाधनों और ठोस रणनीति की जरूरत होती है। Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई! अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं इस बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। पेंटागन ने संभावित जमीनी कार्रवाई के विकल्पों पर काम किया है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। अमेरिका ने क्षेत्र में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर, युद्धपोत और फाइटर जेट्स की संख्या बढ़ाकर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है। फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप या अमेरिकी प्रशासन की ओर से ईरान में बड़े स्तर पर जमीनी युद्ध शुरू करने या सैनिक उतारने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है और आने वाले दिनों में इस पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।