Aayudh

Bhopal Congress Meeting : कांग्रेस मीटिंग में PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल, युवक ने खुलकर की शिकायतें

Bhopal Congress Meeting

Bhopal Congress Meeting : मध्य प्रदेश। भोपाल में आयोजित युवक कांग्रेस की एक बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज पर सवाल उठाए गए। खास बात यह रही कि यह सभी सवाल उसी मंच से उठे, जहां खुद जीतू पटवारी मौजूद थे। लंबे इंतजार के बाद भी नहीं सुनी जाती बात बैठक में हुजूर विधानसभा के नेता सोहन मेवाड़ा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे दो बार पटवारी से मिलने उनके पास पहुंचे, लेकिन दोनों बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे इंतजार के बाद जब पटवारी बाहर आते हैं, तो बिना बात सुने ही मिलने का समय बाद में देने की बात कहकर चले जाते हैं। मेवाड़ा ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को मिलने पर उसकी बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए। कुणाल चौधरी को लेकर खड़े किए सवाल युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतीक ने भी बैठक में अपनी बात रखते हुए पटवारी के करीबी माने जाने वाले कुणाल चौधरी को लेकर सवाल खड़े किए। अतीक ने आरोप लगाया कि पटवारी सिर्फ कुणाल चौधरी से जुड़े लोगों से ही मुलाकात करते हैं और अन्य कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है। MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत! बाद में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट जारी पदाधिकारियों ने खुलकर जाहिर की नाराजगी दरअसल, बैठक के दौरान जीतू पटवारी ने खुद कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे उनकी कमियां बताएं, ताकि उन्हें सुधारा जा सके। इसके बाद कई पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी नाराजगी और समस्याएं सामने रखीं।

PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स

PKBS GT IPL Match 2026

PKBS GT IPL Match 2026 : स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने और रोमांचक पल देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। चहल ने तोड़ा जडेजा का रिकॉर्ड इस मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट किया। ये दोनों विकेट 7 से 15 ओवर के बीच आए। इसी के साथ चहल IPL के इस फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 138 विकेट हो गए हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 136 विकेट थे। इस लिस्ट में पीयूष चावला (132 विकेट), अमित मिश्रा (126 विकेट) और राशिद खान (102 विकेट) भी शामिल हैं। Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म अर्शदीप के नाम अनचाहा रिकॉर्ड वहीं अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में 11 गेंदें फेंककर एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और 1 नो बॉल डाली, जिससे ओवर पूरा करने में 11 गेंदें लगीं। इससे पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या भी IPL में 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं। मैच के 10 खास मोमेंट्स 1. दो खिलाड़ियों का डेब्यू अशोक शर्मा ने गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया, जबकि कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स के लिए पहला IPL मैच खेला। 2. चहल ने गिल को चौथी बार किया आउट चहल ने गिल को IPL में चौथी बार आउट किया। इस मामले में वे संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सूची में दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्या और हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं। 3. बार्टलेट का शानदार कैच जेवियर बार्टलेट ने लॉन्ग-ऑन पर शानदार छलांग लगाकर जोस बटलर का कैच पकड़ा। बटलर 38 रन बनाकर आउट हुए। Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन 4. वॉशिंगटन सुंदर का संघर्ष वॉशिंगटन सुंदर ने 6 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। उन्होंने 16 गेंदों में 18 रन बनाए, जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। 5. तेवतिया का बैट टेस्ट फेल राहुल तेवतिया का बैट अंपायर टेस्ट में फेल हो गया, जिसके बाद उन्हें नया बैट लेना पड़ा। 6. प्रियांश ने सिक्स से शुरुआत की प्रियांश आर्या ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर छक्का लगाकर टीम का खाता खोला। 7. कोनोली का 103 मीटर सिक्स कूपर कोनोली ने राशिद खान की गेंद पर 103 मीटर लंबा छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के दूसरे टियर में जाकर गिरा। 8. श्रेयस अय्यर चोटिल श्रेयस अय्यर को कलाई पर चोट लगी और वे दर्द से मैदान पर गिर पड़े। हालांकि बाद में उन्होंने खेल जारी रखा और 18 रन बनाए। Dhoni Jersey Number : धोनी ने छोड़ा नंबर 7! IPL 2026 से पहले थाला का मिस्ट्री पोस्ट, क्या ये आखिरी सीजन का इशारा? 9. डेब्यू मैच में फिफ्टी कूपर कोनोली ने 34 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वे IPL डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बने। 10. आखिरी ओवर में जीता पंजाब अंतिम ओवर में कोनोली ने चौका लगाकर पंजाब किंग्स को 3 विकेट से जीत दिला दी। मैच का टर्निंग पॉइंट एक समय पंजाब की टीम मजबूत स्थिति में थी और 109 रन पर सिर्फ 2 विकेट गिरे थे। लेकिन अचानक टीम ने 118 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गंवा दिए। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट लेकर गुजरात की वापसी कराई। हालांकि अंत में पंजाब ने मैच अपने नाम कर लिया।

LPG Price Today : आज से बदल गए ये नियम, कमर्शियल LPG सिलेंडर 195 से 218 रुपए तक महंगा, देखिये पूरी लिस्ट

LPG Price Today

LPG Price Today : नई दिल्ली। आज 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। सबसे बड़ा असर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से देखने को मिला है। इसके अलावा रेलवे, फास्टैग, टोल टैक्स और इनकम टैक्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। कुल मिलाकर आज से 15 अहम बदलाव लागू हो गए हैं। यहां विस्तार से जानिये… कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 195 से 218 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। चेन्नई में यह सबसे महंगा 2246.50 रुपए में मिल रहा है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 2078.50 रुपए हो गई है। पहले दिल्ली में यह 1883 रुपए था, यानी 195.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में कीमत 1990 रुपए से बढ़कर 2208 रुपए हो गई है, जो 218 रुपए ज्यादा है। मुंबई में यह 1835 रुपए से बढ़कर 2031 रुपए हो गया है, यानी 196 रुपए की वृद्धि हुई है। चेन्नई में भी 203 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बढ़ोतरी का असर सीधे रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ेगा, जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप रेल टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा। पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी। यात्री अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। नए नियमों के अनुसार, 72 घंटे पहले तक कैंसिल करने पर केवल फ्लैट चार्ज कटेगा। 72 से 24 घंटे के बीच कैंसिलेशन पर 25% चार्ज कटेगा। 24 से 8 घंटे के बीच 50% चार्ज कटेगा। वहीं 8 घंटे से कम समय में कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। इससे समय पर टिकट कैंसिल न करने पर यात्रियों को नुकसान हो सकता है, लेकिन कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा फास्टैग और टोल नियमों में बदलाव अब फास्टैग के एनुअल पास की कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले जहां 3000 रुपए देने होते थे, अब 3075 रुपए देने होंगे। साथ ही सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब भुगतान केवल फास्टैग या यूपीआई के जरिए ही किया जा सकेगा। यदि फास्टैग में बैलेंस नहीं है, तो यूपीआई ही विकल्प रहेगा। वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से कॉमर्शियल और पैसेंजर वाहनों के दाम 2% से 3% तक बढ़ गए हैं। अगर किसी ग्राहक का बिल 31 मार्च तक नहीं कटा है, तो अब उसे बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी। साथ ही रजिस्ट्रेशन चार्ज भी बढ़े हुए दाम पर लगेंगे। इनकम टैक्स में बड़े बदलाव आज से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो गया है। अब ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह केवल ‘टैक्स ईयर’ शब्द का उपयोग होगा। इससे टैक्सपेयर्स के बीच भ्रम कम होगा। नई टैक्स रिजीम के तहत 12.75 लाख रुपए तक की सैलरी पर सेक्शन 87A के तहत टैक्स छूट मिलेगी, जबकि अन्य लोगों को 12 लाख तक की आय पर राहत मिलेगी। MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी फॉर्म 16 की जगह नए फॉर्म अब फॉर्म 16 और 16A की जगह फॉर्म 130 और 131 लागू किए गए हैं। इन नए फॉर्म्स में टैक्स की जानकारी और छूट का विवरण अधिक स्पष्ट रूप से मिलेगा, जिससे रिटर्न भरना आसान होगा। HRA नियमों में बदलाव अब HRA छूट लेने के लिए कर्मचारियों को किराए की रसीद देना अनिवार्य होगा। यदि सालाना किराया 1 लाख रुपए से अधिक है, तो मकान मालिक का पैन देना जरूरी होगा। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी 50% टैक्स छूट वाली श्रेणी में शामिल किया गया है। PNB ATM लिमिट में कटौती पंजाब नेशनल बैंक के क्लासिक डेबिट कार्ड से अब एक दिन में अधिकतम 25 हजार रुपए ही निकाले जा सकेंगे। प्लैटिनम कार्ड के लिए यह सीमा 50 हजार रुपए कर दी गई है। कुछ प्रीमियम कार्ड्स पर 75 हजार रुपए तक की लिमिट तय की गई है। यह फैसला फ्रॉड रोकने के लिए लिया गया है। Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल F&O ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा सरकार ने फ्यूचर्स पर टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया है। वहीं ऑप्शंस प्रीमियम पर टैक्स 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। इससे ट्रेडिंग की लागत बढ़ेगी और निवेशकों की कमाई पर असर पड़ेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर नया नियम अब केवल वही निवेशक मैच्योरिटी पर टैक्स छूट पाएंगे जिन्होंने गोल्ड बॉन्ड सीधे RBI से खरीदे हैं। बाजार से खरीदे गए बॉन्ड पर मिलने वाले मुनाफे पर टैक्स देना होगा। लेबर कोड और सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव नए नियम के तहत अब बेसिक सैलरी CTC का कम से कम 50% होना जरूरी है। इससे इनहैंड सैलरी कम हो सकती है, लेकिन EPF और ग्रेच्युटी बढ़ेगी। फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में राहत अब नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारियों को 90 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कंपनियों को 2 वर्किंग डेज के भीतर पूरा भुगतान करना होगा। US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल पैन कार्ड नियमों में बदलाव अब पैन कार्ड बनवाने या जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए आधार को वैध जन्मतिथि प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट देनी होगी। इन सभी बदलावों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च पर पड़ेगा। ऐसे में नए नियमों की जानकारी रखना और उनके अनुसार अपनी योजना बनाना बेहद जरूरी हो गया है।

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत! बाद में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट जारी

MP Weather Alert

MP Weather Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में अप्रैल महीने की शुरुआत मौसम के बदलते मिजाज के साथ हो रही है। जहां एक ओर तेज आंधी, बारिश और ओलों का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर 15 अप्रैल के बाद भीषण गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल इलाके में देखने को मिलेगा, जबकि इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग में भी गर्मी का प्रकोप रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। LPG Price Today : आज से बदल गए ये नियम, कमर्शियल LPG सिलेंडर 195 से 218 रुपए तक महंगा, देखिये पूरी लिस्ट इन जिलों में बदलेगा मौसम अगले 24 घंटों में ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार और बड़वानी में मौसम बदलेगा। ओले और बारिश का असर जारी पिछले दो दिनों से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। 12 जिलों में ओले गिरे हैं, जबकि 41 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिला है। मंगलवार को धार के कुक्षी और मनावर में ओलावृष्टि हुई। रात के समय भी कई जिलों में मौसम खराब रहा। Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप गर्मी ने भी दिखाए तेवर मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का असर भी साफ नजर आ रहा है। नर्मदापुरम में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 39.2 डिग्री, रतलाम और नौगांव में 39 डिग्री, दमोह में 39.1 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा खरगोन, रायसेन और उमरिया में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल और जबलपुर में 37 डिग्री, इंदौर और ग्वालियर में 36.6 डिग्री और उज्जैन में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में बढ़ेगी गर्मी मध्य प्रदेश में हर साल अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी तेज होने लगती है। महीने के आखिरी दिनों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच जाता है। पिछले 10 साल के आंकड़ों के अनुसार भोपाल और इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि जबलपुर में 44 डिग्री और ग्वालियर में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा पिछले तीन सालों में भी इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी है और इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

Bhopal Traffic Police

Bhopal Traffic Police : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। एक गर्भवती महिला के परिवार ने वीडियो जारी कर पूरे मामले में न्याय की मांग की है। नीलबड़ क्षेत्र के निवासी शिकायतकर्ता आयुष श्रीवास्तव ने डीसीपी ट्रैफिक को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2024 को दोपहर करीब 12:45 बजे वह अपनी गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे के साथ कार से भोपाल AIIMS  जा रहे थे। उनकी पत्नी को पेट में तेज दर्द था, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था। Yuva Vidhayak Sammelan 2026 : MP- CG विभाजन पर फूट- फूटकर रोये थे कांग्रेस – बीजेपी विधायक ओवरस्पीडिंग के नाम पर मांगे ₹5000 आयुष श्रीवास्तव के मुताबिक, रास्ते में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और ओवरस्पीडिंग का आरोप लगाते हुए 5000 रुपये की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर एक सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद थी। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने चालान काटने की बात कही, तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और बार-बार पैसे देने का दबाव बनाया। पत्नी की हालत बताने के बाद भी नहीं मिली राहत आयुष ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की गंभीर स्थिति का हवाला देकर जल्दी जाने की गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे 1000 रुपये की मांग की। उस समय उनके पास सिर्फ 760 रुपये थे, जो पुलिसकर्मियों ने लेकर बिना कोई रसीद या चालान दिए उन्हें जाने दिया। Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा फोन करने पर भी बढ़ा दबाव शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब आयुष ने अपने भाई को फोन कर पैसे मंगाने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी और आक्रामक हो गए और उन्हें अपशब्द कहे। मानसिक तनाव और इलाज में देरी इस पूरी घटना के कारण परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा और अस्पताल पहुंचने में भी देरी हुई। पीड़ित ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर करें ये चमत्कारी उपाय, बजरंगबली करेंगे सारे संकट दूर फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Yuva Vidhayak Sammelan 2026 : MP- CG विभाजन पर फूट- फूटकर रोये थे कांग्रेस – बीजेपी विधायक

Yuva Vidhayak Sammelan 2026

Yuva Vidhayak Sammelan 2026 : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन भले ही विकास और नीतियों पर चर्चा के लिए था, लेकिन समापन सत्र में एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने सभी को पुराने दिनों की याद दिला दी। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने अपने संबोधन में उस समय को याद किया, जब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से अलग हुआ था। उन्होंने बताया कि उस दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के विधायक फूट-फूटकर रो पड़े थे। Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा तोमर ने कहा कि बंटवारे के उस दिन सदन का माहौल बेहद भावुक था और लगभग सभी विधायकों की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं था, बल्कि भावनाओं से जुड़ा हुआ पल था, जिसे आज भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन दोनों के बीच का जुड़ाव और आत्मीयता आज भी पहले जैसा ही मजबूत है। दो दिन चला मंथन इस सम्मेलन में विधायकों ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। इसमें टेक्नोलॉजी का उपयोग, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना, सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे विषय शामिल रहे। विकसित भारत पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) भी शामिल हुए। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया। April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार करने में समय लगा है, लेकिन आज देश दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारत ने मजबूत नीतियों और संकल्प के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। ऊर्जा संकट के बीच भारत मजबूत हरिवंश नारायण सिंह ने बताया कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिसमें कच्चा तेल, गैस और उर्वरक शामिल हैं। देश लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी भी बाहर से मंगाता है। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती इसके बावजूद भारत ने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाकर और भंडारण क्षमता बढ़ाकर खुद को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले जहां एलपीजी की आपूर्ति 27 देशों से होती थी, अब यह बढ़कर 41 देशों से होने लगी है। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा और ज्यादा मजबूत हुई है।

Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा

Bhopal Crime News

Bhopal Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अशोका गार्डन हत्याकांड के बाद अब रंभा नगर इलाके से चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है, जहां घूरने के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात रंभा नगर में घूरने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें 6 लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने युवक के पेट और हाथ में चाकू से तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में चल रहा है। Maulana Arrested : CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना घुटनों के बल पहुंचा थाने, गिड़गिड़ाकर मांगी माफी क्या है पूरा मामला गौतम नगर पुलिस स्टेशन के अनुसार, गुलफाम (31) पुत्र मोहम्मद जुबैर रंभा नगर क्षेत्र में रहता है और बाग फरहत अफजा इलाके में लेडीज टेलर की दुकान चलाता है। रविवार रात गुलफाम रंभा नगर में खड़ा था, तभी वहां रहने वाले साजिद मौलाना ने उसे घूरने को लेकर टोका। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। घर के पास रोककर किया हमला सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात जब गुलफाम अपने घर जा रहा था, तभी साजिद और उसके बेटे ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों ने फिर उसी बात को लेकर विवाद शुरू किया और मारपीट करने लगे। MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी शोर सुनकर साजिद का भाई शाहजाद, उसका बेटा, साहिल बच्चा और बिलाल बच्चा भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर गुलफाम पर हमला कर दिया। चाकू से किए वार, आरोपी फरार हमले के दौरान साहिल और बिलाल ने चाकू से गुलफाम पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर करें ये चमत्कारी उपाय, बजरंगबली करेंगे सारे संकट दूर

Hanuman Jayanti 2026

Hanuman Jayanti 2026 : नई दिल्ली। हनुमान जयंती का पावन पर्व हिंदू धर्म में गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान हनुमान (Hanuman) के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है और इसे संकटों को दूर करने वाला पर्व माना जाता है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि (गुरुवार, 2 अप्रैल 2026) पर आने वाला यह दिन भक्तों के लिए अत्यंत शुभ अवसर होता है, जब सच्चे मन से की गई पूजा और उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बजरंगबली की आराधना करने से भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। यह पर्व खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जो मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या जीवन में किसी प्रकार की रुकावट का सामना कर रहे हैं। इस दिन किए गए सरल उपाय व्यक्ति के जीवन में साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। Ram Lalla Surya Tilak : अयोध्या में रामनवमी 2026 के अनुष्ठान शुरू, रामलला का भव्य सूर्य तिलक पूजा विधि और धार्मिक महत्व हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए। मंदिर जाकर या घर पर उनकी प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) और बजरंग बाण (Bajrang Baan) का पाठ करने से मन की अशांति दूर होती है और मानसिक शक्ति बढ़ती है। इस दिन राम (Lord Ram) के नाम का जप करना भी बेहद फलदायी माना जाता है, क्योंकि भगवान हनुमान को श्रीराम का परम भक्त कहा जाता है। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता श्रीराम के नाम का स्मरण करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भक्त इस दिन व्रत रखकर सात्विक आहार का पालन करें और शाम को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। दान और विशेष उपाय हनुमान जयंती पर जरूरतमंदों को भोजन कराना और दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। खासकर बंदरों को गुड़ और चना खिलाना शुभ फल देता है और इसे संकटों से मुक्ति का सरल उपाय माना जाता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और हनुमान मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान हनुमान को प्रसन्न करना कठिन नहीं है, बल्कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास ही उनकी कृपा पाने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े परिणाम दे सकते हैं। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा आस्था और आत्मविश्वास का पर्व हनुमान जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मबल और विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है। यह दिन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस और भक्ति के बल पर हर समस्या का समाधान संभव है। यदि इस दिन पूरे मन से बजरंगबली की आराधना की जाए, तो जीवन के संकट दूर होते हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।

Maulana Arrested : CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना घुटनों के बल पहुंचा थाने, गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

Maulana on CM Yogi Mother

Maulana Arrested : उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़ते हुए अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही। क्या बोला मौलाना कासमी मौलाना कासमी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 5 मई 2024 को बिहार के भागलपुर जिले में एक समाज सुधार कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण में उनसे ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। मौलाना ने कहा कि उनकी जुबान से मुख्यमंत्री की माता के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गए, जिसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं। April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त इतना ही नहीं, मौलाना ने यह भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपने भाषण में ऐसी बातें न कहे, जिससे किसी धर्म या व्यक्ति की भावनाएं आहत हों और समाज का माहौल बिगड़े। एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी मौलाना को माफी मांगने से एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यूपी STF ने सोमवार को बिहार से उन्हें हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, वह बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, मौलाना का संबंध ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से भी बताया जा रहा है। आरोप है कि रमजान के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई 6 मार्च को मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बलरामपुर में मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार देर शाम उन्हें बिहार के पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।   #WATCH | Bahraich, Uttar Pradesh: Bihar cleric Maulana Abdullah Salim Chaturvedi has been arrested over his alleged objectionable remarks on UP CM Yogi Adityanath’s mother while addressing a religious gathering. pic.twitter.com/jeeocjCcp3 — ANI (@ANI) March 31, 2026

April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त

April Rules Changes

April Rules Changes : नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। बिजली दरों से लेकर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, टैक्स सिस्टम, रेलवे नियम और कचरा प्रबंधन तक कई अहम नियम बदल रहे हैं। बिजली बिल होगा महंगा प्रदेश भर में बिजली दरों में औसतन 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा रही है। इसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ेगा। अनुमान के अनुसार, 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर करीब 80 रुपये और 400 यूनिट पर 150 रुपये से ज्यादा अतिरिक्त बिल देना होगा। राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे रजिस्ट्री का खर्च बढ़ जाएगा। इसका असर नए घर या जमीन खरीदने वालों पर पड़ेगा। Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट रेलवे रिजर्वेशन नियम में बदलाव भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन नियमों में भी बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को आखिरी समय तक बेहतर सीट लेने का मौका मिलेगा। टैक्स सिस्टम होगा आसान आयकर प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। अब कानून की भाषा को सरल बनाया गया है और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान किया गया है, ताकि आम करदाता आसानी से अपने टैक्स संबंधी काम निपटा सकें। Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई! नगर निगम टैक्स में राहत खत्म नगर निगम द्वारा दी जा रही टैक्स छूट 31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी। अब समय पर टैक्स नहीं भरने पर लोगों को ज्यादा पेनाल्टी देनी पड़ सकती है, जिससे भुगतान का बोझ बढ़ेगा। कचरा प्रबंधन के नियम सख्त अब कचरा अलग-अलग करना अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को गीला, सूखा, सैनिटरी और खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती इन सभी बदलावों का असर प्रदेश के लाखों परिवारों, प्रॉपर्टी खरीदारों और टैक्सदाताओं पर पड़ेगा। बिजली महंगी होने से हर महीने का खर्च बढ़ेगा, वहीं प्रॉपर्टी खरीदने वालों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। नए नियमों के साथ आम लोगों को अपनी आर्थिक योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।