Gold Silver Crash : चांदी 13,000 रुपये सस्ती; सोना भी लुढ़का, गिरावट ये 3 बड़े कारण

Gold Silver Crash : नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया संबोधन के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। उनके बयान से संकेत मिला है कि अगले दो से तीन हफ्तों में कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है, जिससे वैश्विक बाजार का माहौल प्रभावित हुआ है। ट्रंप ने होर्मुज मार्ग को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका उस रास्ते से तेल नहीं लाता है, इसलिए जिन देशों की निर्भरता उस मार्ग पर है, उन्हें आगे आकर चिंता करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका मदद करने के लिए तैयार है। Silver – Gold Price Today : सोना-चांदी में फिर उछाल, आज सोना 2836 रुपए महंगा, जानिए ताजा रेट इस बयान के बाद डॉलर में मजबूती देखने को मिली, जिसका असर सीधे तौर पर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई वायदा के लिए चांदी का भाव करीब 13,000 रुपये गिरकर 2,29,888 रुपये प्रति किलो पर आ गया। वहीं, सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 2,200 रुपये टूटकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 2.15 फीसदी गिरकर 4,710.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसी तरह चांदी के दाम 5.20 फीसदी टूटकर 72.108 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर सोने-चांदी में गिरावट के साथ ही भारतीय शेयर बाजार पर भी दबाव देखा गया। सेंसेक्स में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 420 अंकों से अधिक लुढ़क गया। सोने-चांदी की कीमतों में इस बड़ी गिरावट के कारण विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में इस बड़ी गिरावट के पीछे कई कारण हैं। पहला कारण ट्रंप का बयान है, जिसने बाजार की धारणा को नकारात्मक कर दिया है। उनके 2 से 3 हफ्तों में बड़ी कार्रवाई के संकेत से वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका बनी है। दूसरा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। कच्चा तेल 8 डॉलर प्रति बैरल से अधिक बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। तीसरा बड़ा कारण डॉलर की मजबूती है। डॉलर इंडेक्स करीब 100 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 94 के स्तर के करीब बना हुआ है। डॉलर मजबूत होने पर सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ता है, जिसके चलते इनमें गिरावट देखने को मिलती है। MP Weather Today : मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 30 जिलों में ओले- बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता कुल मिलाकर, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर सीधे तौर पर सोने-चांदी और शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक घटनाक्रम पर निर्भर करेगी। नोट- सोना-चांदी या अन्य असेट में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।
SC on Malda : मजबूर कर रहे हैं आप! मालदा बवाल पर CJI सूर्यकांत ने ममता सरकार को लगाई जोरदार फटकार

SC on Malda SIR Incident : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक न्यायिक अधिकारी के घेराव और उन्हें बंधक बनाए जाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पश्चिम बंगाल में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें देर रात सख्त आदेश जारी करना पड़ा, जिसके बाद ही प्रशासन सक्रिय हुआ। चीफ जस्टिस ने इस बात पर भी चिंता जताई कि जिस न्यायिक अधिकारी का घेराव किया गया, उसके घर में उस समय पांच साल का बच्चा भी मौजूद था। सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को देश का “सबसे ज्यादा ध्रुवीकृत” राज्य बताते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की। अदालत ने कहा कि यह घटना चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारियों का मनोबल गिराने की एक सोची-समझी और उद्देश्यपूर्ण कोशिश है। PM Modi Plucks Tea Leaves : चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग की बातचीत, सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल उपद्रव में कौन लोग शामिल थे? सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने राज्य के एडवोकेट जनरल से नाराजगी जताते हुए कहा कि दुर्भाग्य से राज्य में हर मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी जानकारी है कि उपद्रव में कौन लोग शामिल थे और वह रात 2 बजे तक स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने इस पूरी घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बड़े अधिकारियों को जमकर फटकार अदालत ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई। इसमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और जिला मजिस्ट्रेट शामिल हैं। कोर्ट ने सवाल किया कि जब पहले से जानकारी थी, तो न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षित निकासी समय पर क्यों नहीं सुनिश्चित की गई। Excise policy case : केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से फिर नोटिस, नाराजगी जताते हुए 29 अप्रैल तक मांगा जवाब कार्रवाई के आदेश के बाद भी नहीं उठाया ठोस कदम सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपने आदेश में बताया कि न्यायिक अधिकारी का घेराव दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ था। इसके बाद महापंजीयक ने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के लिए सूचित किया, लेकिन रात 8:30 बजे तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बाद में गृह सचिव से संपर्क किया गया और डीजीपी ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ बातचीत कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बावजूद मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कलकत्ता HC चीफ जस्टिस ने कही ये बात इस बीच, कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने पत्र में कहा कि न तो जिला मजिस्ट्रेट और न ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें राज्य के डीजीपी और गृह सचिव को तत्काल तलब करना पड़ा। Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस घटना को अदालत के अधिकारियों को चुनौती देने की “शर्मनाक कोशिश” बताया। उन्होंने कहा कि यह न्यायिक अधिकारियों को हतोत्साहित करने और पूरी प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया सुनियोजित कदम था। साथ ही उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह सचिव के आचरण को पूरी तरह निंदनीय करार दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस सख्त रुख के बाद अब इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
MP Weather Today : मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 30 जिलों में ओले- बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता

MP Weather Today : भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। प्रदेश के करीब 30 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 5 अप्रैल तक रहेगा ऐसा मौसम राजधानी भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। विशेष रूप से निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदला हुआ मौसम 5 अप्रैल तक बना रह सकता है। PM Modi Plucks Tea Leaves : चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग की बातचीत, सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल 72 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी पिछले 72 घंटों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। बुधवार को भी आधे से ज्यादा प्रदेश में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। इन जिलों में IMD का अलर्ट जिन जिलों में मौसम का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है, उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत! बाद में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट जारी इसके अलावा अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
PM Modi Plucks Tea Leaves : चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग की बातचीत, सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल

PM Modi Plucks Tea Leaves : असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिला श्रमिकों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। यह दौरा काफी चर्चा में रहा और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि असम की आत्मा चाय में बसती है और यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय उन्होंने चाय बागान में जाकर वहां काम करने वाली महिलाओं के साथ समय बिताया और उनके काम को करीब से देखा। क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि चाय बागान के श्रमिक परिवारों की मेहनत और समर्पण पर देश को गर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि पत्तियां तोड़ने के बाद उन्होंने महिलाओं से उनकी संस्कृति और जीवनशैली के बारे में भी बातचीत की। इस दौरान महिलाओं ने उनसे सेल्फी लेने की इच्छा जताई, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी पूरा किया। चुनावी समय में पीएम मोदी का दौरा यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब असम में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है। 126 सीटों वाली असम विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी मैदान में सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी गठबंधन ‘असम सम्मिलित मोर्चा’ के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 90 सीट पर चुनाव लड़ रही बीजेपी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, उसके सहयोगी दलों में असम गण परिषद को 25 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट को 11 सीटें दी गई हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरा है और उसने कई उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, AIUDF, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां भी मैदान में हैं, जिससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। पीएम मोदी का यह दौरा चुनावी माहौल में अहम माना जा रहा है, जहां वे सीधे लोगों से जुड़ने की कोशिश करते नजर आए।
Silver – Gold Price Today : सोना-चांदी में फिर उछाल, आज सोना 2836 रुपए महंगा, जानिए ताजा रेट

Silver – Gold Price Today : नई दिल्ली। देशभर में 1 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,836 रुपए महंगा होकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया है। एक किलो चांदी 9,348 रुपए बढ़कर 2.39 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पहले 2.30 लाख रुपए थी। 1 अप्रैल 2026 को सोने के औसत भाव देशभर में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹1,49,569 प्रति 10 ग्राम रही। अलग-अलग कैरेट के हिसाब से भाव इस प्रकार हैं: 14 कैरेट: ₹87,498 18 कैरेट: ₹1,12,177 22 कैरेट: ₹1,37,005 24 कैरेट: ₹1,49,569 Excise policy case : केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से फिर नोटिस, नाराजगी जताते हुए 29 अप्रैल तक मांगा जवाब प्रमुख शहरों में सोने के रेट (24 कैरेट) चेन्नई : ₹1,53,270 प्रति 10 ग्राम (सबसे महंगा) मुंबई : ₹1,51,480 दिल्ली, जयपुर, लखनऊ : ₹1,51,630 कोलकाता, रायपुर : ₹1,51,480 भोपाल : ₹1,49,570 अलग-अलग शहरों में कीमतें क्यों बदलती हैं? सोने के दाम हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं, इसके पीछे कई वजहें हैं: ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी का खर्च स्थानीय मांग और सप्लाई ज्वेलर्स का खरीद मूल्य और पुराना स्टॉक अलग-अलग राज्यों के ज्वेलरी एसोसिएशन की दरें Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर इस साल कैसा रहा रुझान? 2026 में अब तक सोने की कीमत 16,374 रुपए और चांदी 9,063 रुपए तक महंगी हो चुकी है। हालांकि, 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद से गिरावट भी देखी गई है। इस दौरान सोना 9,528 रुपए और चांदी 27,217 रुपए तक सस्ती हुई। खरीदते समय रखें ये जरूरी ध्यान 1. हॉलमार्क जरूर देखें हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। 2. कीमत की पुष्टि करें खरीदने से पहले अलग-अलग स्रोतों से रेट जरूर चेक करें, ताकि सही कीमत का अंदाजा हो सके। Ashoka Garden Murder Update : अशोका गार्डन हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, प्रदर्शन के बीच पुलिस का एक्शन असली चांदी की पहचान कैसे करें? मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघलती है स्मेल टेस्ट: कोई गंध नहीं होती क्लॉथ टेस्ट: रगड़ने पर काला निशान आता है सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में निवेश या खरीदारी से पहले सही जानकारी और सतर्कता बेहद जरूरी है। मौजूदा हालात में बाजार की चाल और वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
Excise policy case : केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से फिर नोटिस, नाराजगी जताते हुए 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

Excise policy case : नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को एक बार फिर नोटिस जारी किया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से कोई भी अदालत में पेश नहीं हुआ, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और दोबारा नोटिस जारी करने का आदेश दिया। यह फैसला जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा (Swarana Kanta Sharma) की अदालत ने दिया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल तय की है और साथ ही ट्रायल कोर्ट रिकॉर्ड (TCR) मंगाने के निर्देश भी दिए हैं। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, ED ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें केजरीवाल को समन की कथित अवहेलना के मामले में बरी कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि प्रतिवादी को पहले से सूचना दी गई थी, इसके बावजूद उन्होंने पेश न होने का विकल्प चुना। Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर ED ने क्या दलील दी ED की ओर से पेश वरिष्ठ वकील जोहेब हुसैन ने कोर्ट में कहा कि निचली अदालत ने केजरीवाल को बरी करने में गंभीर गलती की है। उन्होंने बताया कि समन मिलने और उसका जवाब न देने का तथ्य स्पष्ट है, लेकिन इसके बावजूद राहत दे दी गई। ED का आरोप है कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन का पालन नहीं किया और जांच में शामिल होने से बचने के लिए बेबुनियाद दलीलें दीं। एजेंसी का यह भी कहना है कि वे मामले के अन्य आरोपियों के संपर्क में थे और आबकारी नीति बनाने में उनकी भूमिका रही। निचली अदालत ने क्या कहा था निचली अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि ED यह साबित नहीं कर पाई कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन का उल्लंघन किया। इसी आधार पर उन्हें बरी कर दिया गया था, जिसे अब हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। MLA Nirmala Sapre : मैं अभी भी कांग्रेस में… विधायक निर्मला सप्रे के बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया, सिंघार से मांगे सबूत CBI केस में मिल चुकी है राहत इससे पहले 27 फरवरी को निचली अदालत ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) , मनीष सिसौदिया (Manish Sisodia) समेत 21 आरोपियों को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि CBI (Central Bureau of Investigation) का मामला न्यायिक जांच में टिक नहीं पाया और आरोप साबित नहीं हुए।हालांकि, इस फैसले के खिलाफ भी हाईकोर्ट में याचिका लंबित है। आगे क्या अब 29 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में हाईकोर्ट ED की दलीलों और केजरीवाल की गैर-मौजूदगी दोनों पर विचार करेगा। इस मामले में आगे की दिशा तय करने के लिए यह तारीख अहम मानी जा रही है।
Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर

Middle East Conflict : तेहरान। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर इसका असर लगातार गहराता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने NATO को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह इससे बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने NATO को “कागजी शेर” तक बता दिया। NATO देशों ने नहीं दिया साथ ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहा है, लेकिन इस बार NATO देशों ने ईरान के खिलाफ जंग में उसका साथ नहीं दिया। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए वॉरशिप भेजने के अमेरिकी अनुरोध को ठुकरा दिया गया। उन्होंने व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का जिक्र करते हुए कहा कि रूस भी NATO को कमजोर मानता है। ट्रम्प ने यूक्रेन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अमेरिका ने मदद की, लेकिन अब वही समर्थन उसे नहीं मिल रहा है। Iran Ground Operation : ईरान में ग्राउंड बूटिंग की तैयार में अमेरिका, क्यों बच रहा इजरायल? जंग से मिडिल ईस्ट को भारी नुकसान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्ध से मिडिल ईस्ट की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है। क्षेत्र की GDP में 3.7% से 6% तक गिरावट संभव करीब ₹18 लाख करोड़ का आर्थिक नुकसान होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही 70% से ज्यादा कम तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंची 16 से 36 लाख नौकरियां खतरे में ब्रिटेन ने युद्ध से बनाई दूरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने साफ कहा है कि यह उनकी लड़ाई नहीं है और ब्रिटेन इसमें शामिल नहीं होगा। हालांकि उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ग्लोबल समिट आयोजित करने की बात कही है। ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत ठप ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई आधिकारिक बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है, क्योंकि 2015 का समझौता अमेरिका पहले ही तोड़ चुका है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन (Masoud Pezeshkian) ने भी अमेरिका की बातचीत की नीति पर सवाल उठाए हैं। Iran Israel US War : ईरान बनाना चाहता है मुझे सुप्रीम लीडर… ट्रम्प बोले – Not Interested… जमीनी हमले की तैयारी के संकेत अमेरिका ने यूनाइटेड किंगडम के RAF लेकेनहीथ बेस पर A-10C फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। विशेषज्ञ इसे संभावित जमीनी हमले की तैयारी का संकेत मान रहे हैं। हमले और जवाबी कार्रवाई जारी ईरान ने इजराइल पर एक घंटे में तीन बार मिसाइल हमले किए सेंट्रल इजराइल में कई लोग घायल हुए लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइली हमले में 7 लोगों की मौत कतर के पास तेल टैंकर पर मिसाइल गिरने से समुद्री सुरक्षा पर खतरा बढ़ा वैश्विक कंपनियों को धमकी ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने Apple, Google, Microsoft जैसी 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। तेल की कीमतों में गिरावट हालांकि ट्रम्प के बयान के बाद कि जंग 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकती है, बाजार में राहत देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 13% गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई। ईरान-अमेरिका जंग अब केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रह गई है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संतुलन को प्रभावित कर रही है। NATO में दरार, बड़े देशों की दूरी और लगातार हमलों ने हालात को और जटिल बना दिया है। आने वाले दिनों में यह संघर्ष किस दिशा में जाएगा, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
MLA Nirmala Sapre : मैं अभी भी कांग्रेस में… विधायक निर्मला सप्रे के बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया, सिंघार से मांगे सबूत

MLA Nirmala Sapre : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने हाईकोर्ट में साफ कहा है कि वह अभी भी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं। मामले की सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनके इस बयान को रिकॉर्ड पर ले लिया है। ये है पूरा मामला दरअसल, यह विवाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों के बाद शुरू हुआ। उन्होंने दावा किया था कि निर्मला सप्रे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुकी हैं। इसी आधार पर मई 2024 में उन्होंने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। जब इस पर कोई फैसला नहीं हुआ, तो उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। Ashoka Garden Murder Update : अशोका गार्डन हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, प्रदर्शन के बीच पुलिस का एक्शन सिंघार के वकील ने लगाए आरोप सुनवाई के दौरान उमंग सिंघार के वकील ने कोर्ट को बताया कि 2023 के लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला सप्रे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बीजेपी में शामिल होने और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के आरोप लगे थे। इस संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट्स को भी सबूत के तौर पर पेश किया गया है। 9 अप्रैल तक सबूत पेश करने के निर्देश इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 9 अप्रैल तक अपने सबूत पेश करने के निर्देश दिए हैं, जबकि मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई है। Bhopal Congress Meeting : कांग्रेस मीटिंग में PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल, युवक ने खुलकर की शिकायतें गौरतलब है कि निर्मला सप्रे ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बीना सीट से चुनाव लड़ा था और बीजेपी प्रत्याशी महेश राय को 6155 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। अब इस मामले ने प्रदेश की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है और सभी की नजरें आने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।
Ashoka Garden Murder Update : अशोका गार्डन हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, प्रदर्शन के बीच पुलिस का एक्शन

Ashoka Garden Murder : मध्य प्रदेश। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बुधवार को उस समय की गई, जब शहर में इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी था। ये है पूरा मामला रविवार रात मामूली विवाद के बाद 35 वर्षीय चाय कारोबारी विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। विजय सुभाष कॉलोनी का निवासी था और अशोका गार्डन तथा कोलार इलाके में चाय की दो होटल संचालित करता था। घटना वाली रात वह करीब 1:30 बजे होटल बंद कर अपने कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था। Bhopal Congress Meeting : कांग्रेस मीटिंग में PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल, युवक ने खुलकर की शिकायतें कर्मचारियों के साथ की थी बदसलूकी प्रगति नगर में आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक के कर्मचारियों के पुराने परिचित थे। इसी दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन मना करने पर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब विजय ने इसका विरोध किया और आसिफ को “बेटा” कहकर समझाने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, गुस्से में आकर आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में वार कर दिया, जबकि उसके साथियों ने भी मारपीट की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप सुभाष कॉलोनी में लोगों ने किया चक्काजाम इस घटना के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम किया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में खत्म कराया गया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच विवाद भी हुआ। परिजनों ने थाना परिसर में भी प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हिंदू उत्सव समिति और बजरंग दल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। वे पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंच गए, जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम कर दिया। Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा इधर, हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर भी परिजनों ने हंगामा किया, जिसके चलते वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Bhopal Congress Meeting : कांग्रेस मीटिंग में PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल, युवक ने खुलकर की शिकायतें

Bhopal Congress Meeting : मध्य प्रदेश। भोपाल में आयोजित युवक कांग्रेस की एक बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज पर सवाल उठाए गए। खास बात यह रही कि यह सभी सवाल उसी मंच से उठे, जहां खुद जीतू पटवारी मौजूद थे। लंबे इंतजार के बाद भी नहीं सुनी जाती बात बैठक में हुजूर विधानसभा के नेता सोहन मेवाड़ा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे दो बार पटवारी से मिलने उनके पास पहुंचे, लेकिन दोनों बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे इंतजार के बाद जब पटवारी बाहर आते हैं, तो बिना बात सुने ही मिलने का समय बाद में देने की बात कहकर चले जाते हैं। मेवाड़ा ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को मिलने पर उसकी बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए। कुणाल चौधरी को लेकर खड़े किए सवाल युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतीक ने भी बैठक में अपनी बात रखते हुए पटवारी के करीबी माने जाने वाले कुणाल चौधरी को लेकर सवाल खड़े किए। अतीक ने आरोप लगाया कि पटवारी सिर्फ कुणाल चौधरी से जुड़े लोगों से ही मुलाकात करते हैं और अन्य कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है। MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत! बाद में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट जारी पदाधिकारियों ने खुलकर जाहिर की नाराजगी दरअसल, बैठक के दौरान जीतू पटवारी ने खुद कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे उनकी कमियां बताएं, ताकि उन्हें सुधारा जा सके। इसके बाद कई पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी नाराजगी और समस्याएं सामने रखीं।