Aayudh

Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज

Jinda Bhandara Auraiya

Jinda Bhandara Auraiya : उत्तर प्रदेश। औरैया जिले से एक बेहद भावुक और सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लक्ष्मणपुर गांव के 65 वर्षीय राकेश यादव ने जीते-जी अपनी ही तेरहवीं करने का अनोखा फैसला लिया है। उन्होंने सोमवार को 1900 लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया और गांव-गांव जाकर लोगों को खुद न्योता भी दिया। तीन भाई फिर भी अकेले राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं, लेकिन आज वह पूरी तरह अकेले रह गए हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। लगातार हुए इन दुखद घटनाओं ने राकेश को अंदर से तोड़ दिया और वह अकेलेपन में जीवन बिताने को मजबूर हो गए। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती से पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती निधन के बाद कौन करेगा अंतिम संस्कार परिवार में उनकी एक बहन जरूर है, लेकिन वह अपने परिवार में व्यस्त रहती हैं। ऐसे में राकेश यादव को यह चिंता सताने लगी कि उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार और तेरहवीं कौन करेगा। इसी डर और असुरक्षा की भावना ने उन्हें यह बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया। रिश्तेदारों पर भरोसा नहीं राकेश यादव का कहना है कि उन्हें अपने रिश्तेदारों पर भरोसा नहीं है कि वे उनके जाने के बाद उनके संस्कार करेंगे। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न जीते-जी ही अपने नाम का भंडारा कर लिया जाए, ताकि वह खुद देख सकें कि लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन 1900 लोगों को किया आमंत्रित इस भंडारे के लिए उन्होंने करीब 1900 लोगों को आमंत्रित किया है। यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा और इसमें किसी प्रकार के धार्मिक कर्मकांड, जैसे पिंडदान, नहीं किए जाएंगे। गांव में इस अनोखे आयोजन को लेकर चर्चा का माहौल है। कुछ लोग इसे उनकी मजबूरी मान रहे हैं, तो कुछ इसे उनके गहरे अकेलेपन का दर्द बता रहे हैं। सेविंग्स से भंडारे का आयोजन राकेश यादव एक साधारण मड़ैया में रहते हैं और उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। उन्होंने वर्षों की मेहनत-मजदूरी से जो पैसा बचाया, उसी से इस भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना पैतृक घर भी एक रिश्तेदार को दान कर दिया है। Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई! यह घटना केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है। यह मामला दिखाता है कि कैसे अकेलापन, असुरक्षा और रिश्तों में कम होता भरोसा किसी इंसान को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर सकता है।

Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

MP Gang Rape

Guna Rape Case : गुना। मध्य प्रदेश के गुना में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस महिला के यहां युवती पार्लर का काम सीखने जाती थी, उसी महिला ने अपने पति से कई बार दुष्कर्म कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती यास्मीन खान के यहां सीखती थी पार्लर जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शनिवार शाम कैंट पुलिस स्टेशन गुना में शिकायत दर्ज कराई। एसपी हितिका वासल (SP Hitika Vasal) ने बताया कि युवती गुलाबगंज निवासी यास्मीन खान के यहां पार्लर का काम सीखने जाती थी। इस दौरान यास्मीन का पति शरीफ खान भी अक्सर वहां मौजूद रहता था। Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई! काम के बहाने बुलाया पीड़िता ने बताया कि करीब चार महीने पहले यास्मीन ने उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो यास्मीन घर पर नहीं थी, बल्कि उसका पति मौजूद था। इंतजार के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने यह बात अपने परिवार को नहीं बताई। युवती ने सुनाई आपबीती युवती का कहना है कि जब उसने यह बात यास्मीन को बताई, तो उसने मामले को नजरअंदाज करते हुए चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद कई बार ऐसा हुआ कि यास्मीन उसे घर बुलाती और धमकाकर अपने पति के साथ कमरे में भेज देती, जहां आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था और यास्मीन बाहर पहरा देती थी। MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन पीड़िता ने आगे बताया कि शनिवार को भी आरोपी शरीफ खान ने उसे फोन कर घर बुलाया और नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी। जब वह वहां पहुंची, तो घर में यास्मीन खान और उसका देवर मुवीन खान भी मौजूद थे। आरोप है कि उनकी मौजूदगी में शरीफ ने युवती को जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों ने बचाया विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसी दौरान किसी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को बाहर निकाला। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा और भागते समय गिरकर घायल हो गया। Petrol Pump Kerosene : इन शर्तों पर मिलेगा पेट्रोल पंप पर केरोसिन, जानिए क्यों लिया केंद्र ये फैसला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर शरीफ खान, यास्मीन खान और मुवीन खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई!

Bhopal Viral Video

Bhopal Viral Video : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात एक क्लब के बाहर की है, जहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। ये है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। रविवार रात एमपी नगर जोन-2 स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर युवतियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी और इसमें शामिल चारों युवतियां नशे की हालत में थीं। MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जब क्लब से बाहर निकलते ही युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और सभी युवतियां बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में कानून-व्यवस्था और देर रात क्लब संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। Lashkar Terrorist Arrested : दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क घायल अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है कि इस मारपीट में एक युवती को चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना के बाद यह भी सामने आया है कि एमपी नगर जोन-2 में रातभर नियमों की अनदेखी होती रही। इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां देखिये वायरल वीडियो

MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन

MP OBC Reservation

MP OBC Reservation : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए OBC आरक्षण से जुड़े दो मामलों को रिकॉल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 87:13 के फॉर्मूले को चुनौती देने वाले मामले में भी रिकॉल किया है। अब 13 प्रतिशत आरक्षण को होल्ड रखने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सुनवाई करेगा। Gold- Silver Prices Today : चांदी आई 2.27 लाख के नीचे, गोल्‍ड के दाम कितने गिरे? जानिए आपके शहर के भाव इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने OBC आरक्षण से जुड़ी 54 याचिकाओं को जबलपुर हाई कोर्ट (Jabalpur High Court) ट्रांसफर कर दिया है। इन याचिकाओं पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि 27 प्रतिशत OBC आरक्षण की संवैधानिकता पर भी जबलपुर हाईकोर्ट ही सुनवाई करेगा। इसके अलावा OBC आरक्षण से जुड़ी बाकी 103 याचिकाओं पर भी हाईकोर्ट में ही सुनवाई जारी रहेगी। Lashkar Terrorist Arrested : दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया में नया मोड़ आ गया है और अब आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Gold- Silver Prices Today : चांदी आई 2.27 लाख के नीचे, गोल्‍ड के दाम कितने गिरे? जानिए आपके शहर के भाव

Gold-Silver Crash

Gold- Silver Prices Today : नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान संघर्ष के पांचवें सप्ताह में प्रवेश करते ही कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चित माहौल के बावजूद निवेशकों का रुझान कमजोर पड़ता नजर आया, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना। आज कितना हुआ सोना सोमवार सुबह करीब 10:43 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 0.68 प्रतिशत यानी 982 रुपए गिरकर 1,43,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 0.34 प्रतिशत यानी 767 रुपए की बढ़त के साथ 2,28,721 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी। हालांकि, शुरुआती कारोबार में चांदी में भी गिरावट देखी गई थी। Lashkar Terrorist Arrested : दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क बता दें कि, इससे पहले शुक्रवार को भी दोनों धातुओं में हल्की कमजोरी दर्ज की गई थी। उस दिन सोना 1,44,401 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,27,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पिछले सप्ताह की बढ़त लगभग खत्म वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला है, जिससे पिछले सप्ताह की बढ़त लगभग खत्म हो गई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, ईरान समर्थित गुटों की गतिविधियों और अमेरिकी सैन्य तैनाती के बावजूद निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश से कुछ हद तक हटता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में करीब 1.7 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं COMEX (कॉमेक्स) में भी सोने पर दबाव बना रहा। सोमवार को सोना 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 4,447.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। हालांकि निचले स्तरों पर खरीदारी आने से इसमें सुधार हुआ और कीमतें फिर से 4,500 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गईं। Petrol Pump Kerosene : इन शर्तों पर मिलेगा पेट्रोल पंप पर केरोसिन, जानिए क्यों लिया केंद्र ये फैसला इसलिए सोने की मांग प्रभावित विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की आशंकाओं ने सोने की मांग को प्रभावित किया है। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) समेत अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने या बढ़ाने की संभावना भी सोने के लिए नकारात्मक संकेत मानी जा रही है। गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। आमतौर पर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने का आकर्षण इस दौरान कमजोर पड़ा है और यह शेयर बाजार की चाल के साथ तालमेल बिठाता नजर आया है। Bangladesh Lifts IPL Telecast Ban : बांग्लादेश में IPL टेलीकास्ट से हटा बैन, सरकार बोली- खेल और राजनीति अलग- अलग… तुर्की ने दो हफ्तों में बेचा 60 टन सोना केंद्रीय बैंकों की खरीदारी में भी बदलाव देखने को मिला है। जहां पहले सोने की कीमतों में तेजी का एक बड़ा कारण केंद्रीय बैंकों की खरीद थी, वहीं अब कुछ देशों ने अपने भंडार बेचना शुरू कर दिया है। उदाहरण के तौर पर तुर्की (Turkey) ने युद्ध के शुरुआती दो हफ्तों में करीब 60 टन सोना बेचा, जिसकी कीमत 8 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा, कई ऐसे देश जो सोने के बड़े खरीदार हैं, वे ऊर्जा आयातक भी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से उनके पास सोना खरीदने के लिए डॉलर की उपलब्धता कम हो जाती है, जिसका सीधा असर सोने की मांग पर पड़ता है।

Lashkar Terrorist Arrested : दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क

Lashkar Terrorist Arrested

Lashkar Terrorist Arrested : नई दिल्ली। देश की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली सीमा के पास एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है, जो बांग्लादेश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। अधिकारियों ने सोमवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा उर्फ कश्मीरी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के कंगन इलाके का रहने वाला है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पकड़ा है। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। Petrol Pump Kerosene : इन शर्तों पर मिलेगा पेट्रोल पंप पर केरोसिन, जानिए क्यों लिया केंद्र ये फैसला बांग्लादेशी नागरिकों की कर रहा था भर्ती जांच में सामने आया है कि शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में रहकर काम कर रहा था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के इशारे पर लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) की गतिविधियों को संभाल रहा था। उस पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी नागरिकों की भर्ती कर रहा था, जिनमें भारत में अवैध रूप से रह रहे लोग भी शामिल थे, ताकि पाकिस्तान की भूमिका को छिपाते हुए आतंकी साजिशों को अंजाम दिया जा सके। लश्कर से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ यह गिरफ्तारी उस समय हुई है, जब हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय लश्कर से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस मॉड्यूल पर दिल्ली और कोलकाता में भारत विरोधी पोस्टर लगाने का आरोप था, जिससे उनके दुष्प्रचार अभियान का भी खुलासा हुआ था। Israel Airstrike : इजरायल ने ईरान पर दागे 50 फाइटर जेट, ईरान का सऊदी पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला शब्बीर अहमद लोन एक प्रशिक्षित आतंकवादी अधिकारियों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन (Shabbir Ahmed Lone) एक प्रशिक्षित आतंकवादी है। उसने मुजफ्फराबाद में आतंकी प्रशिक्षण लिया था, जिसमें ‘दौरा-ए-आम’ और ‘दौरा-ए-खास’ जैसी ट्रेनिंग शामिल है। बताया जा रहा है कि उसके संगठन के शीर्ष नेताओं से संबंध लगभग 20 साल पुराने हैं। 2018 तक तिहाड़ जेल में था बंद शब्बीर अहमद लोन (Shabbir Ahmed Lone) को इससे पहले साल 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय उसके पास AK-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुए थे। जांच में उसके संबंध हाफ़िज़ सईद (Hafiz Saeed) और ज़की-उर-रहमान लखवी (Zaki-ur-Rehman Lakhvi) जैसे आतंकियों से भी सामने आए थे। वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी। Amit Shah Vs Didi : केंद्रीय गृह मंत्री बोले ‘विक्टिम कार्ड’ का हो रहा खेला कभी हाथ तुड़वाती हैं तो कभी पैर भारत के खिलाफ दे रहा था गतिविधियों को अंजाम रिहाई के बाद वह फिर से बांग्लादेश में सक्रिय हो गया और वहां से लश्कर के नेटवर्क को मजबूत करने में जुट गया। अधिकारियों के मुताबिक, वह पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स और बांग्लादेश में मौजूद सहयोगियों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। जांच का मकसद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करना है, जिसमें भर्ती के तरीके, फंडिंग के स्रोत और भारत में संभावित लक्ष्यों की जानकारी शामिल है।

Petrol Pump Kerosene : इन शर्तों पर मिलेगा पेट्रोल पंप पर केरोसिन, जानिए क्यों लिया केंद्र ये फैसला

Petrol Pump Kerosene

Petrol Pump Kerosene : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि अब राशन दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत सरकारी तेल कंपनियां चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन का स्टॉक रख सकेंगी और वहीं से इसका वितरण भी किया जाएगा। लेकिन इसके लिए सरकार ने पांच शर्त भी राखी, जिसका पालन करना अनिवार्य है। सरकार के निर्देश के अनुसार, हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम दो पेट्रोल पंपों का चयन करेगा, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन स्टोर किया जा सकेगा। Israel Airstrike : इजरायल ने ईरान पर दागे 50 फाइटर जेट, ईरान का सऊदी पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में 60 दिनों के लिए ढील दी गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर केरोसिन पहुंच सके। क्यों लिया सरकार ने ये फैसला यह फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष, खासकर ईरान से जुड़े हालातों के कारण लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने इस माहौल का असर ईंधन की सप्लाई पर पड़ रहा है, हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में किसी भी तरह की कमी नहीं है। सरकार ने नियमों में राहत देते हुए केरोसिन डीलरों और एजेंटों को लाइसेंस से अस्थायी छूट दी है। साथ ही टैंकरों से सप्लाई के नियम भी आसान किए गए हैं, ताकि वितरण में किसी तरह की रुकावट न आए। Amit Shah Vs Didi : केंद्रीय गृह मंत्री बोले ‘विक्टिम कार्ड’ का हो रहा खेला कभी हाथ तुड़वाती हैं तो कभी पैर इन शर्तों के साथ मिलेगा केरोसिन केरोसिन का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने और रोशनी के लिए ही होगा। एक पेट्रोल पंप पर 5,000 लीटर से ज्यादा स्टॉक नहीं रखा जाएगा। सभी सुरक्षा नियमों और संचालन गाइडलाइन का पालन जरूरी होगा। केरोसिन के स्टॉक, सप्लाई और वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां कभी भी इसकी जांच कर सकती हैं। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी सामान्य सरकार का कहना है कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी सामान्य बनी हुई है। घरेलू जरूरतों को देखते हुए एलपीजी उत्पादन में भी बढ़ोतरी की गई है। एक दिन में 55 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर एलपीजी सप्लाई की स्थिति भी सामान्य बताई गई है। एक दिन में 55 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं और ऑनलाइन बुकिंग 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। CNG और PNG उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सप्लाई दी जा रही है, जबकि औद्योगिक और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को फिलहाल औसत खपत का 80 प्रतिशत गैस दी जा रही है। Mhow Accident : महू में दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से जिंदा जला 4 साल का मासूम इसके अलावा सरकार ने राज्यों को 48 हजार किलोलीटर यानी करीब 4 करोड़ 80 लाख लीटर अतिरिक्त केरोसिन आवंटित किया है। एलपीजी की बढ़ती मांग को कम करने के लिए केरोसिन और अन्य वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम ने मन की बात में कही ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी हाल ही में मन की बात कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल का संकट बना है, लेकिन भारत इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें। Ram Navami Violence 2026 : राम नवमी पर जला मुर्शिदाबाद! जुलूस में हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी; अब कैसे हालात? एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये घटाई सरकार ने 27 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती भी की है, ताकि आम जनता पर बोझ न बढ़े। पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। इस फैसले से तेल कंपनियों को राहत मिलेगी और कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

Bangladesh Lifts IPL Telecast Ban : बांग्लादेश में IPL टेलीकास्ट से हटा बैन, सरकार बोली- खेल और राजनीति अलग- अलग…

Bangladesh Lifts IPL Telecast Ban

Bangladesh Lifts IPL Telecast Ban : स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश सरकार (Bangladesh government) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। इस फैसले के बाद अब देश में IPL मैचों के प्रसारण का रास्ता साफ हो गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वापन (Zahir Uddin Swapon) ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल IPL के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है। RCB vs SRH IPL Match : IPL 2026 का पहला मुकाबला RCB vs SRH आज, कहां देख पाएंगे लाइव IPLप्रसारण के लिए चैनल सरकार से करें संपर्क मंत्री ने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी चैनल ने IPL के प्रसारण (broadcasting of IPL) के लिए सरकार से संपर्क नहीं किया है। अगर कोई चैनल आवेदन करता है, तो सरकार इस पर सकारात्मक तरीके से विचार करेगी और व्यावसायिक दृष्टिकोण से फैसला लिया जाएगा। ये है पूरा मामला दरअसल, इससे पहले बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी। इसकी वजह मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से बाहर किया जाना था। इस फैसले के बाद उस समय की सरकार ने नाराजगी जताते हुए IPL के टेलीकास्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म इस मामले पर पहले युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने भी संकेत दिए थे कि नई सरकार इस फैसले की समीक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा था कि पिछली अंतरिम सरकार के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा। मुस्तफिजुर रहमान को किया बाहर गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद KKR ने जनवरी में मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को टीम से बाहर किया था। उस समय यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट अब बांग्लादेश सरकार के इस नए फैसले से क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही देश में IPL मैचों का प्रसारण फिर से शुरू हो सकता है, बशर्ते कोई चैनल इसके लिए आवेदन करे।

Israel Airstrike : इजरायल ने ईरान पर दागे 50 फाइटर जेट, ईरान का सऊदी पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

Israel Airstrike

Israel Airstrike : तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजराइल युद्ध अब और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। जंग के 28 दिन बाद हालात और बिगड़ गए हैं और इसमें नए पक्ष भी शामिल होते नजर आ रहे हैं। इजराइल ने शुक्रवार रात ईरान के अंदर बड़े पैमाने पर हमला किया। इजराइल की सेना ने करीब 50 फाइटर जेट्स से ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े केंद्र शामिल थे। अराक और यज्द जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में भी हमले किए गए। Noida Airport Inauguration : देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, नोएडा में PM मोदी बोले- युद्ध के संकट संकट में देश रहे एकजुट खुफिया जानकारी के आधार पर की एयरस्ट्राइक इजराइल का दावा है कि ये कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई और इसका मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना था। वहीं, अराक स्थित हेवी वॉटर प्लांट को भी निशाना बनाया गया, जिसे परमाणु कार्यक्रम के लिए अहम माना जाता है। दूसरी तरफ ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कई सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। UAE पर हजारों ड्रोन और मिसाइल हमले इस बीच खबरें हैं कि UAE भी इस जंग में शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पहले ही UAE पर हजारों ड्रोन और मिसाइल हमले कर चुका है, हालांकि ज्यादातर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इजराइल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से के लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश भी दिया है। इससे साफ है कि जंग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। RCB vs SRH IPL Match : IPL 2026 का पहला मुकाबला RCB vs SRH आज, कहां देख पाएंगे लाइव अगला नंबर क्यूबा का ! इसी बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बयान देकर तनाव बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि “अगला नंबर क्यूबा का हो सकता है”, हालांकि बाद में उन्होंने इस बयान से पीछे हटने की कोशिश की। खाड़ी देशों में भी हालात गंभीर हैं। बहरीन ने अब तक सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम किया है। वहीं ओमान, कुवैत और जॉर्डन में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं। जंग का असर वैश्विक स्तर पर इस जंग का असर वैश्विक स्तर पर भी दिखने लगा है। तेल की कीमतों में तेजी आई है और होर्मुज स्ट्रेट के प्रभावित होने से हजारों जहाज और करीब 20,000 नाविक समुद्र में फंसे हुए हैं। Ram Navami Violence 2026 : राम नवमी पर जला मुर्शिदाबाद! जुलूस में हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी; अब कैसे हालात? वहीं भारत ने इस पूरे मामले में शांति की अपील की है। नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा है कि क्षेत्र में तनाव कम होना चाहिए और सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों और नए देशों की संभावित एंट्री से यह संघर्ष और बड़ा रूप ले सकता है, जिससे पूरी दुनिया पर असर पड़ने की आशंका है।

Noida Airport Inauguration : देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, नोएडा में PM मोदी बोले- युद्ध के संकट में देश रहे एकजुट

Noida Airport Inauguration

Noida Airport Inauguration : नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट फिलहाल देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बताया जा रहा है। चारों चरण पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। एयरपोर्ट के पहले फेज में करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे तैयार किए गए हैं। इस टर्मिनल की सालाना क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यहां से उड़ान सेवाएं मई से शुरू हो सकती हैं। Amit Shah Vs Didi : केंद्रीय गृह मंत्री बोले ‘विक्टिम कार्ड’ का हो रहा खेला कभी हाथ तुड़वाती हैं तो कभी पैर वैश्विक संकट पर एकजुटता की अपील जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव का जिक्र किया और कहा कि इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच हालात से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस संकट का सामना धैर्य और एकजुटता के साथ करें। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस इन क्षेत्रों से आयात करता है, इसलिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि आम जनता और किसानों पर बोझ न बढ़े। राजनीतिक दलों को भी दी नसीहत प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के समय राजनीतिक दलों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिससे देश को नुकसान हो। उन्होंने चेतावनी दी कि देशहित के खिलाफ काम करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। Mhow Accident : महू में दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से जिंदा जला 4 साल का मासूम नोएडा और पश्चिमी यूपी पर भी बोले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पहले अंधविश्वास के कारण नोएडा को नजरअंदाज किया जाता था, लेकिन अब यहां तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पहले “लूट का एटीएम” बना दिया गया था, जबकि अब विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। 2040 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुल 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है और इसे 2040 तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। इसकी एक खासियत यह भी बताई जा रही है कि यात्री एंट्री के बाद 20 मिनट के भीतर बोर्डिंग कर सकेंगे। Dhurandhar 2 Collection : धुरंधर 2 ने कमाए 1,067 करोड़! बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नोएडा एयरपोर्ट 16 साल में ऐसे तैयार होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चार चरणों में विकसित किया जाएगा। पहला फेज (2024-2026): इस चरण में एक रनवे वाला एयरपोर्ट तैयार होगा, जिसकी सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। दूसरा फेज (2031): दूसरे रनवे के निर्माण के साथ एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर 3 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष हो जाएगी। तीसरा फेज (2036): एयरपोर्ट की क्षमता और बढ़कर 5 करोड़ यात्रियों सालाना पहुंच जाएगी। चौथा फेज (2040): अंतिम चरण में एयरपोर्ट की कुल क्षमता 7 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष हो जाएगी। इस तरह अगले 16 सालों में नोएडा एयरपोर्ट धीरे-धीरे विकसित होकर एक बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में तैयार होगा। फिलहाल, इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है और यह क्षेत्र देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित हो सकता है।