MP Congress Review Meeting : मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन मजबूत करने की कवायद, भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक आज से शुरू

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर समीक्षा बैठक आज। सुबह 11 भोपाल संभाग की बैठक होगी शुरू। भोपाल,सीहोर,रायसेन,राजगढ़, विदिशा जिलों की होगी बैठक। MP Congress Review Meeting : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर आज भोपाल में समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे भोपाल संभाग से होगी। इस दौरान भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा जिलों की अलग-अलग बैठकें ली जाएंगी। Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें” संगठन के कामकाज की समीक्षा सभी जिलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रत्येक जिले को लेकर करीब एक घंटे का समय तय किया गया है। इन बैठकों में संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और जिलों से फीडबैक लिया जाएगा। जीतू पटवारी होंगे शामिल बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे और वही इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही SIR और पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए टास्क की रिपोर्ट भी ली जाएगी। Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट बैठक के दौरान भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके। वहीं, कल उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
PM Modi in Malaysia : PM इब्राहिम ने तोड़ा प्रोटोकॉल, खुद एयरपोर्ट पहुंचकर मोदी को किया रिसीव! बोले- भारतीयों से खास मोहब्बत

PM Modi in Malaysia : मलेशिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आठ साल बाद दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने खुद अपनी कार से किया, जो भारत और भारतीय समुदाय के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम अनवर इब्राहिम खुद एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आए, अपनी कार से होटल तक लाए और अपनी सीट पर भी बैठाया। उन्होंने इसे भारत और भारतीयों के प्रति उनके प्रेम और सम्मान का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत जल्द ही मलेशिया में UPI भुगतान प्रणाली लॉन्च करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच डिजिटल कनेक्ट और मजबूत होगा। Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट ‘आज वादा निभाने आया हूं’ पीएम मोदी ने कहा कि वे पिछले साल ASEAN शिखर सम्मेलन के लिए मलेशिया नहीं आ सके थे, लेकिन उन्होंने अपने मित्र अनवर इब्राहिम से जल्द आने का वादा किया था। “आज मैं वह वादा निभाने आया हूं। 2026 में यह मेरी पहली विदेश यात्रा है,” उन्होंने कहा। संस्कृति और स्वाद का साझा रिश्ता प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से संवाद के दौरान सांस्कृतिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीयों ने रोटी चनाई को मलाबार परोट्टा से जोड़ा है। नारियल, मसाले और चाय हमारे रिश्तों को जोड़ते हैं। चाहे कुआलालंपुर हो या कोच्चि, स्वाद एक जैसा लगता है। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं और मलय भाषा में कई शब्द समान हैं, शायद इसी वजह से हम एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं। Vijay Shah on Colonel Sophia : मंत्री विजय शाह ने फिर दी कर्नल सोफिया बयान पर सफाई, बोले- भावनाओं में निकले शब्द थे पीएम मोदी ने मलेशिया में भारतीय संगीत और फिल्मों की लोकप्रियता का भी जिक्र किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पीएम अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाते हैं और उनके भारत दौरे के दौरान गाया गया पुराना हिंदी गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि अनवर इब्राहिम को महान अभिनेता-नेता एमजीआर के तमिल गीत बेहद पसंद हैं। भारत अब निवेश का बड़ा केंद्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया पहले भारत को सिर्फ एक बड़ा बाजार मानती थी, लेकिन अब भारत निवेश और व्यापार का बड़ा केंद्र बन चुका है। ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ और अमेरिका समेत कई देशों ने भारत के साथ व्यापार समझौते किए हैं। भारत आज विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें उन्होंने 2001 के गुजरात भूकंप का जिक्र करते हुए मलेशिया के भारतीय समुदाय को मदद के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आजादी की लड़ाई में भी प्रवासी भारतीयों ने बड़ा योगदान दिया था। द्विपक्षीय बातचीत और अहम मुद्दे दौरे के दौरान पीएम मोदी और पीएम अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। इसमें भारत-मलेशिया की ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत में व्यापार-निवेश, रक्षा-सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और लोगों के आपसी संपर्क जैसे मुद्दे शामिल होंगे। India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो इसके अलावा रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, स्कॉलरशिप बढ़ाने और मलेशिया में थिरुवल्लुवर सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज खोलने पर भी विचार किया जाएगा। इस दौरान जाकिर नाइक से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है। ASEAN के लिहाज से अहम दौरा मलेशिया ASEAN का अहम सदस्य है। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा भारत-ASEAN संबंधों को नई मजबूती दे सकता है। भारत इस समय ASEAN के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (AITIGA) को संतुलित और आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है। इस दिशा में मलेशिया का समर्थन भारत के लिए अहम माना जा रहा है। Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट मलेशिया में 29 लाख भारतीय मलेशिया में करीब 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्तों ने भारत-मलेशिया संबंधों को हमेशा मजबूत बनाए रखा है।
Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट

Pappu Yadav Judicial Custody : पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते पहले उन्हें IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में अदालत ने बेहतर इलाज को देखते हुए उन्हें दो दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में पीएमसीएच भेजने का आदेश दिया। इस मामले में अब अगली सुनवाई सोमवार, 9 फरवरी को होगी। पप्पू यादव की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई। शुक्रवार रात जैसे ही पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। India US Trade Deal : चाय, कॉफी, स्मार्टफोन, केला-अमरूद पर 0% टैरिफ, मंत्री पीयूष गोयल ने बताई पूरी लिस्ट 1995 का मामला, अब जाकर कार्रवाई यह पूरा मामला वर्ष 1995 का है। आरोप है कि पप्पू यादव ने पटना के गर्दनीबाग इलाके में एक मकान किराए पर लिया था। मकान मालिक विनोद बिहारी लाल का आरोप है कि किराया लेते समय यह जानकारी नहीं दी गई कि मकान को कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बाद में उस मकान को दफ्तर बनाकर उस पर कब्जा कर लिया गया। इस संबंध में गर्दनीबाग थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला अदालत में लंबित रहा। आरोप है कि कई बार समन जारी होने के बावजूद पप्पू यादव अदालत में पेश नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने पहले गिरफ्तारी वारंट, फिर इश्तेहार और अंत में संपत्ति कुर्की का आदेश जारी किया। India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें आधी रात पुलिस कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद पटना पुलिस ने शुक्रवार आधी रात कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई। शनिवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव के आरोप गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने दावा किया कि वे NEET छात्रा के मामले में आवाज उठा रहे थे, इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। Ritu Tawde : BMC मेयर पद पर सियासी सरगर्मी तेज, BJP ने रितु तावड़े को बनाया उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए संजय मैदान में पप्पू यादव ने कहा कि वे झुकने वाले नहीं हैं और सच की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों को देखकर उन्हें डर लगा कि कहीं गोली न चला दी जाए। 9 फरवरी को मामले में अगली सुनवाई 31 साल पुराने इस मामले में अदालत की ताजा कार्रवाई को बड़ा कानूनी मोड़ माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 9 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं। इस गिरफ्तारी ने न सिर्फ कानूनी बल्कि सियासी तापमान भी बढ़ा दिया है।
Vijay Shah on Colonel Sophia : मंत्री विजय शाह ने फिर दी कर्नल सोफिया बयान पर सफाई, बोले- भावनाओं में निकले शब्द थे

Vijay Shah on Colonel Sophia : इंदौर। कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सफाई दी है। इंदौर में उन्होंने कहा कि उनके बयान का उद्देश्य किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी भी वर्ग का अपमान करना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले को गलत संदर्भ में लिया गया है। देशभक्ति के आवेश में निकले शब्द मंत्री विजय शाह ने कहा कि उनके शब्द देशभक्ति के उत्साह, उत्तेजना और भावनात्मक आवेश में निकल गए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि जो शब्द बोले गए, वे उनकी वास्तविक भावना के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने कहा कि गलती के पीछे की मंशा और भावना को भी देखा जाना चाहिए। India US Trade Deal : चाय, कॉफी, स्मार्टफोन, केला-अमरूद पर 0% टैरिफ, मंत्री पीयूष गोयल ने बताई पूरी लिस्ट दुर्भावना नहीं थी, बार-बार मांगी माफी विजय शाह ने दोहराया कि उनके मन में किसी तरह की दुर्भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार माफी मांग चुके हैं और आज फिर पूरे अंतःकरण से क्षमा याचना कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह विवाद उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है। विवाद से मानसिक पीड़ा मंत्री ने कहा कि उनकी एक त्रुटि के कारण इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग उनकी भावना को सही संदर्भ में समझेंगे और मामले को वहीं समाप्त करेंगे। Ritu Tawde : BMC मेयर पद पर सियासी सरगर्मी तेज, BJP ने रितु तावड़े को बनाया उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए संजय मैदान में भारतीय सेना के प्रति सम्मान विजय शाह ने कहा कि भारतीय सेना के प्रति उनके मन में हमेशा से गहरा सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेना और उसके अधिकारियों के सम्मान से समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता। सार्वजनिक जीवन में शब्दों की जिम्मेदारी मंत्री ने माना कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा और संवेदनशीलता बेहद जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने आत्ममंथन किया है और अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है। India US Trade Deal : PM मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की तारीफ़ की, ट्रंप को दिया धन्यवाद… भविष्य में सावधानी का आश्वासन विजय शाह ने कहा कि इस घटना से उन्होंने सबक लिया है और आगे अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होगी। बिना शर्त माफी दोहराई अंत में मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर इस प्रकरण से आहत सभी नागरिकों से, विशेष रूप से भारतीय सेना से बिना किसी शर्त के क्षमा याचना की। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले को समाप्त कर आगे सकारात्मक कामों पर ध्यान देना चाहते हैं।
India US Trade Deal : चाय, कॉफी, स्मार्टफोन, केला-अमरूद पर 0% टैरिफ, मंत्री पीयूष गोयल ने बताई पूरी लिस्ट

India US Trade Deal : नई दिल्ली। व्हाइट हाउस ने शनिवार देर रात जानकारी दी कि भारत और अमेरिका ने आपसी और दोनों देशों के लिए फायदेमंद व्यापार को लेकर एक अंतरिम समझौते के फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया है। यह सहमति दोनों देशों के बीच करीब एक साल से चल रही बातचीत के बाद बनी है। इस फ्रेमवर्क को औपचारिक रूप से बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक सफलता माना जा रहा है। इंडियन एक्सपोर्टर के लिए खुला 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान को साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों के लिए करीब 30 ट्रिलियन डॉलर का अमेरिकी बाजार खुल सकता है, जिससे भारत की एक्सपोर्ट क्षमता को बड़ा फायदा मिलेगा। India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें अमेरिका से डिस्टिल्ड ग्रेन सॉल्युबल का सीमित आयात पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत अमेरिका से उन्हीं उत्पादों का आयात बढ़ाएगा, जिन पर वह पहले से निर्भर है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री और पशुपालन सेक्टर की जरूरतों को देखते हुए डिस्टिल्ड ग्रेन सॉल्युबल का सीमित आयात किया जाएगा। इसके अलावा कुछ वाइन और स्पिरिट को न्यूनतम आयात मूल्य के साथ मंजूरी दी गई है, ताकि घरेलू उद्योग को नुकसान न हो। इन अमेरिकी उत्पादों पर भारत घटाएगा टैरिफ वाणिज्य मंत्री ने बताया कि इस फ्रेमवर्क से भारत को अत्याधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा। इसमें एयरक्राफ्ट, चिप्स, सेमीकंडक्टर, सेमीकंडक्टर मशीनरी, क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे उत्पाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय उद्योग को मजबूती मिलेगी और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। Pappu Yadav Arrested : पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती, समर्थकों ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला भारतीय टेक्सटाइल, लेदर और खिलौना सेक्टर को फायदा पीयूष गोयल ने कहा कि टेक्सटाइल, लेदर, खिलौने और स्पोर्ट्स गुड्स जैसे सेक्टर में टैरिफ घटने से भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा मिलेगी। इससे इन क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों और कारीगरों को भी सीधा लाभ होगा। किसानों और MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत गोयल के अनुसार, इस डील से किसानों, टेक्सटाइल और फुटवियर वर्कर्स, खिलौना उद्योग और स्पोर्ट्स गुड्स सेक्टर को अमेरिकी बाजार तक ज्यादा पहुंच मिलेगी। होम डेकोर, सिल्क प्रोडक्ट्स, कुशन, लैंप, मशीनरी पार्ट्स, ज्वेलरी और कपड़ों के निर्यात में भी बढ़ोतरी की संभावना है। पड़ोसी देशों से कम टैरिफ का फायदा भारत को पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के निर्यात पर लगने वाला 50 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ अब घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। यह टैरिफ इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले कम होगा। इससे भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे। T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह इन भारतीय उत्पादों पर जीरो ड्यूटी वाणिज्य मंत्री ने बताया कि अमेरिका में कई भारतीय उत्पादों पर शून्य शुल्क लगेगा। इनमें फार्मास्यूटिकल्स, स्मार्टफोन, जेम और ज्वेलरी, मसाले, चाय, कॉफी, सुपारी, काजू, आम, केला, अमरूद, अनानास, मशरूम और कई सब्जियां शामिल हैं। इसके अलावा एयरक्राफ्ट पार्ट्स, कुछ ऑटो पार्ट्स और घड़ियों को भी फायदा मिलेगा। कृषि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखा पीयूष गोयल ने साफ कहा कि भारत ने अपने कृषि क्षेत्र को नहीं खोला है। डेयरी उत्पाद, गेहूं, चावल, मक्का, सोयाबीन, चीनी, ज्वार, बाजरा, रागी, दालें और फल-सब्जियों के कई उत्पादों पर कोई रियायत नहीं दी गई है। इससे भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। Mirzapur Release Date : गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया दिखेंगे बड़े पर्दे पर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हर साल 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के लक्ष्य को लेकर फरवरी 2025 से विस्तृत व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू हो चुकी है। यह अंतरिम फ्रेमवर्क उसी दिशा में पहला बड़ा कदम है। उद्योग जगत ने किया समझौते का स्वागत उद्योग संगठन FICCI और PHDCCI ने इस अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क की सराहना की है। PHDCCI के सीईओ रंजीत मेहता ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के निर्यातकों के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाएगा और व्यापार संबंधों को स्थिरता देगा। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई में भारत मंत्री गोयल ने कहा कि अमेरिका और भारत रणनीतिक पार्टनर और सहयोगी हैं और PAX सिलिका का भी हिस्सा हैं, साथ ही बिना रुकावट सप्लाई के लिए वैकल्पिक स्रोत विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं। जयशंकर बोले– मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह अंतरिम फ्रेमवर्क भारत और अमेरिका के बीच आपसी फायदे वाली ट्रेड पार्टनरशिप को मजबूत करेगा। इससे भारतीय निर्यातकों को नए अवसर मिलेंगे और ‘मेक इन इंडिया’ को और गति मिलेगी।
Ritu Tawde : BMC मेयर पद पर सियासी सरगर्मी तेज, BJP ने रितु तावड़े को बनाया उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए संजय मैदान में

Ritu Tawde : मुंबई। मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने गहतकोपर की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मेयर पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी समिति नेता अमित साटम ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद रितु तावड़े के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। रितु तावड़े गहतकोपर से तीन बार पार्षद चुनी जा चुकी हैं और इससे पहले शिक्षा समिति की अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पार्टी का मानना है कि उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और स्थानीय मुद्दों की गहरी समझ से बीएमसी की कार्यप्रणाली को और मज़बूती मिलेगी। India US Trade Deal : PM मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की तारीफ़ की, ट्रंप को दिया धन्यवाद… स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ रितु तावड़े लंबे समय से पूर्वी मुंबई के विकास, सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सक्रिय रही हैं। गहतकोपर क्षेत्र में लगातार चुनावी जीत ने उन्हें एक मज़बूत जमीनी नेता के रूप में स्थापित किया है। यही वजह है कि बीजेपी उन्हें मुंबई जैसे बड़े महानगर के लिए उपयुक्त चेहरा मान रही है। महायुति की रणनीति का अहम हिस्सा महायुति गठबंधन के तहत बीजेपी का यह फैसला मेयर पद पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीएमसी जैसे देश के सबसे अमीर नगर निकाय में नेतृत्व हासिल करना गठबंधन के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम है। T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह डिप्टी मेयर पद पर शिवसेना (शिंदे गुट) का दावा वहीं डिप्टी मेयर पद को लेकर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अपना दावा बरकरार रखा है। दहिसर के पार्षद संजय घाड़ी इस पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। करीब सवा साल के संभावित कार्यकाल में उनसे बीएमसी के प्रशासनिक कामकाज को रफ्तार देने की उम्मीद जताई जा रही है। 2.20 करोड़ मुंबईकरों से जुड़ा फैसला राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, मेयर और डिप्टी मेयर का यह चयन मुंबई की करीब 2.20 करोड़ आबादी से जुड़े फैसलों के लिहाज से बेहद अहम है। महायुति सरकार के तहत सड़कों, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर फोकस बढ़ने की बात कही जा रही है। India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो रितु तावड़े और संजय घाड़ी की जोड़ी को अनुभव और ऊर्जा का संतुलन बताते हुए समर्थक बीएमसी में सकारात्मक और असरदार बदलाव की उम्मीद जता रहे हैं।
India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें

India on Islamabad Blast : नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार सुबह जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में हुए आत्मघाती हमले को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी बयान में हमले की कड़ी निंदा करते हुए साफ कहा कि इसमें भारत की संलिप्तता का दावा पूरी तरह निराधार और निरर्थक है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस हमले में हुई जान-माल की हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने आंतरिक सामाजिक और सुरक्षा संकटों से निपटने के बजाय दूसरों पर आरोप लगा रहा है। मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान खुद को ही धोखा दे रहा है और भारत ऐसे सभी बेबुनियाद आरोपों को सिरे से खारिज करता है। भारत का यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इस आत्मघाती हमले के लिए भारत और अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था। Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद आंकड़ों को लेकर विरोधाभास पाकिस्तानी अख़बार डॉन के मुताबिक, इस हमले में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 169 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 69 तक बताई जा रही है। धमाका इतना भीषण था कि मस्जिद के आसपास अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य घंटों तक चलता रहा। पाक राष्ट्रपति बोले– इंसानियत के खिलाफ अपराध पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर शोक जताते हुए कहा कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने कहा कि ऐसी आतंकी घटनाएं देश और जनता का हौसला नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की। Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत पहले भी हो चुके हैं आत्मघाती हमले इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर हुए आत्मघाती धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे साफ है कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों में 90 प्रतिशत और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमलों में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो वहीं इस्लामिक स्टेट-खुरासान (IS-K) ने भी अब पाकिस्तानी शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान देश के सबसे अधिक आतंक प्रभावित इलाके बने हुए हैं, जहां कुल आतंकी घटनाओं का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया।
India US Trade Deal : PM मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की तारीफ़ की, ट्रंप को दिया धन्यवाद…

India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका ने शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी कर भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा की। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई अहम बातचीत का नतीजा है। इस फ्रेमवर्क का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार में आ रही वित्तीय बाधाओं को कम करना और आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है। पीएम मोदी ने समझौते का किया स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा और देश में नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा। पीएम मोदी के अनुसार, यह फ्रेमवर्क दोनों देशों के बीच भरोसे और साझेदारी को और गहरा करता है। Pappu Yadav Arrested : पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती, समर्थकों ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर बयान प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भारत और अमेरिका के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। पीएम ने राष्ट्रपति ट्रंप को मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह समझौता किसानों, MSME, स्टार्टअप, मछुआरों, महिलाओं और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। Great news for India and USA! We have agreed on a framework for an Interim Trade Agreement between our two great nations. I thank President Trump for his personal commitment to robust ties between our countries. This framework reflects the growing depth, trust and dynamism of… https://t.co/zs1ZLzamhd — Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026 संयुक्त बयान में क्या कहा गया भारत और अमेरिका ने कहा कि यह अंतरिम फ्रेमवर्क पारस्परिक और आपसी रूप से लाभकारी व्यापार को बढ़ावा देगा। यह समझौता कई महीनों की बातचीत और हालिया टैरिफ तनाव के बाद सामने आया है और इसे व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह अमेरिका ने टैरिफ घटाने का फैसला किया नए समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है। यह फैसला दोनों देशों के बीच व्यापार को आसान बनाने और भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच देने के लिए लिया गया है। भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा इस फ्रेमवर्क के तहत भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा। इनमें सूखे डिस्टिलर ग्रेन, मेवे, ताजे और प्रोसेस्ड फल, पशु आहार के लिए ज्वार, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट जैसे उत्पाद शामिल हैं। Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ संयुक्त बयान के अनुसार, अमेरिका भारतीय सामानों पर 18 प्रतिशत का पारस्परिक टैरिफ लगाएगा। इसमें हस्तशिल्प, कपड़ा और परिधान, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक केमिकल्स, चमड़ा और जूते, घरेलू सजावट से जुड़े सामान और मशीनरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। भारत को मिलने वाले प्रमुख फायदे इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। जेनेरिक दवाओं, रत्न और हीरे, विमान के पुर्जों जैसे क्षेत्रों को टैरिफ में राहत मिलेगी। MSME, किसान, मछुआरे और महिला उद्यमियों को इससे सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। Rahul Gandhi on India-US Trade Deal : अडाणी केस और एपस्टीन फाइल्स से PM डरे, ट्रेड डील पर LoP राहुल गांधी कुछ उत्पादों को नहीं मिलेगी राहत इस समझौते के तहत मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, मांस, दूध, पनीर, इथेनॉल और तंबाकू जैसे उत्पादों पर कोई टैरिफ रियायत नहीं दी जाएगी। भारत अमेरिका को क्या देगा भारत अमेरिकी औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा और प्रमुख क्षेत्रों में तरजीही बाजार पहुंच देगा। इसके साथ ही भारत अगले कुछ वर्षों में अमेरिका से करीब 500 बिलियन डॉलर के उत्पाद खरीदेगा, जिसमें ऊर्जा, विमान, कीमती धातुएं और तकनीकी उत्पाद शामिल होंगे। India US Trade Deal impact : भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कमाल, सेंसेक्स 2500 अंक उछला आगे की राह भारत और अमेरिका दोनों ने कहा है कि वे स्पष्ट नियम, बेहतर रेगुलेटरी समन्वय और बाजार पहुंच को बढ़ाने पर काम करेंगे। दोनों देश एक बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखेंगे, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन मजबूत होगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
Pappu Yadav Arrested : पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती, समर्थकों ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला

Pappu Yadav Arrested : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें सिर में तेज दर्द और धड़कन बढ़ने की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया। समर्थकों का विरोध तेज पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई। बिहार के आरा में समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। कई इलाकों में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के मुताबिक, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी पटना पुलिस ने पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 1995 के एक जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में हुई है। इस केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था। रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही थी, उसी दौरान वे बेहोश हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद समर्थक भड़क गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। CJI in Bhopal : भोपाल में न्याय का महाकुंभ, CJI सूर्यकांत और 25 हाईकोर्ट चीफ जस्टिस करेंगे ‘जन-केंद्रित न्यायपालिका’ पर मंथन भारी पुलिस बल रहा तैनात पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए उनके पटना स्थित आवास पर सिटी एसपी समेत पांच डीएसपी, छह थानेदार और करीब 100 पुलिसकर्मी पहुंचे थे। उनके घर और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस से हुई तीखी बहस पुलिस के पहुंचने पर पप्पू यादव अपने घर के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से देर रात आने का कारण पूछा। इसके बाद पप्पू यादव, उनके करीबी प्रेमचंद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट रात में जाने से किया इनकार पुलिस ने जब कोर्ट के आदेश का हवाला देकर उन्हें साथ चलने को कहा तो पप्पू यादव ने रात में कहीं भी जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि वे सुबह आएं और तब वह कोर्ट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि ऐसा कुछ हो सकता है। बेहोशी के बाद हालात बिगड़े तीन घंटे के हंगामे के बाद जब पुलिस उन्हें लेकर जाने लगी, तभी पप्पू यादव बेहोश हो गए। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और कुछ लोग गाड़ी पर चढ़ गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। IGIMS में कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण गिरफ्तारी के बाद देर रात ही पप्पू यादव को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बाद में शनिवार सुबह उन्हें PMCH लाया गया। Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर क्या है पूरा मामला यह मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने पप्पू यादव पर धोखे से मकान किराए पर लेने और उसे ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किराए के समय मकान के इस्तेमाल की सही जानकारी नहीं दी गई थी। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला पहले भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज था, जिसे अब भारतीय न्याय संहिता के तहत चलाया जा रहा है। कोर्ट में ट्रायल के दौरान तय तारीख पर पेश नहीं होने के कारण गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था। Bihar Assembly Budget Session : बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के विवादित बयान से विधानसभा में हंगामा पप्पू यादव ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनके साथ क्या होगा और उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने और सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। अब आगे क्या होगा पुलिस के अनुसार पप्पू यादव को फिलहाल गर्दनीबाग थाना में पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह

India vs USA T20 World Cup 2026 : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज यानी 7 फरवरी से हो रही है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट से ज्यादा चर्चा ऑफ-फील्ड राजनीति और विवादों को लेकर हो रही है। पहले दिन खेले जाएंगे तीन मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 11 बजे पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में होगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 3 बजे वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं तीसरा और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मैच शाम 7 बजे भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो भारत को लगा बड़ा झटका भारत अपने पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ेगा, लेकिन इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीमार हैं और वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उन्हें वायरल बुखार है और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। बुमराह मैच से एक दिन पहले मैदान पर तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका बुमराह के न खेलने की स्थिति में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। सिराज को हाल ही में टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा वार्मअप मैच के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट इशान किशन करेंगे ओपनिंग भारतीय टीम में इशान किशन अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इशान ने वार्मअप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनर के रूप में 53 रन बनाए थे। संजू सैमसन के फॉर्म में न होने के कारण टीम मैनेजमेंट ने इशान पर भरोसा जताया है। भारत सबसे मजबूत दावेदार डिफेंडिंग चैंपियन भारत को इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया काफी संतुलित नजर आ रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को हराने के लिए किसी भी टीम को असाधारण प्रदर्शन करना होगा, जबकि भारत की हार को बड़ा उलटफेर माना जाएगा। T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान का भारत मैच बॉयकॉट, अब ग्रुप स्टेज में बाहर होने का खतरा, ICC लगा सकता है लाइफटाइम बैन बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़ा विवाद वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े विवादों ने माहौल गरमा दिया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट विवाद को लेकर भारत में खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सही ठहराया। T20 World Cup 2026 : भारत से मैच के बहिष्कार पर ICC सख्त, PCB को दे दी ये बड़ी चेतावनी अन्य दावेदार टीमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी खिताब का दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी मजबूत है लेकिन तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है। इंग्लैंड की टीम आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी सबसे खतरनाक मानी जा रही है, जबकि न्यूजीलैंड उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में ढल चुका है। श्रीलंका घरेलू मैदान का फायदा उठा सकता है। एसोसिएट टीमों पर भी रहेंगी नजरें एसोसिएट टीमों में नेपाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। दीपेंद्र सिंह ऐरी पर सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने 9 गेंदों में अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा अमेरिका और इटली जैसी टीमें भी इस वर्ल्ड कप में नई कहानियां लिखने की कोशिश करेंगी। T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम कहा – भारत में ही खेलो, नहीं तो अंक कटेंगे भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन अमेरिका के खिलाफ मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज शामिल हो सकते हैं। भारतीय टीम का स्क्वाड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, इशान किशन, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। The reigning champions are ready to defend their throne 🏆 Catch #T20WorldCup action live, starting February 7 🗓️ Pic 1: Suryakumar Yadav Pic 2: Jasprit Bumrah Pic 3: Abhishek Sharma Pic 4: Hardik Pandya pic.twitter.com/wrBfcNZ1LE — ICC (@ICC) February 6, 2026