IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला?

हाइलाइट्स भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगा पाकिस्तान। पहले बहिष्कार का ऐलान, फिर दवाब में लिया यू-टर्न। नकवी के बयान से अब नई बहस छिड़ी। IND vs PAK T20 World Cup : नई दिल्ली। काफी विवाद और बयानबाजी के बाद आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने अपने पहले फैसले से यू-टर्न ले लिया है। पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम अब 15 फरवरी को ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना तय मुकाबला खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान किया था। Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू मैच खेलने की अनुमति ICC, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका और यूएई क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपना रुख बदला। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को मैच खेलने की अनुमति दे दी। सरकार ने कहा कि कई मित्र देशों की अपील और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भावना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान सरकार का बयान पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की औपचारिक मांग और श्रीलंका, यूएई समेत अन्य देशों के अनुरोध पर दोबारा विचार किया गया। PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा? साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की फोन पर बातचीत भी हुई, जिसमें मौजूदा विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने पर जोर दिया गया। श्रीलंका ने किया स्वागत इस फैसले का श्रीलंका सरकार ने स्वागत किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच का तय कार्यक्रम के अनुसार होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने ICC और सभी संबंधित पक्षों का भी धन्यवाद किया। Thank you Prime Minister @CMShehbaz for ensuring the game we all love goes on. Delighted that the eagerly awaited India and Pakistan match at the ongoing T20 Cricket World Cup in Colombo will proceed as planned. As co-host of the tournament, Sri Lanka thanks the @ICC and all… — Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) February 9, 2026 इस मामले पर ICC ने क्या कहा ? इस पूरे मामले पर ICC ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत सकारात्मक रही। ICC ने साफ किया कि इस विवाद को लेकर किसी भी बोर्ड पर कोई आर्थिक या प्रशासनिक जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि बांग्लादेश को भविष्य में एक ICC इवेंट की मेजबानी का मौका दिया जाएगा। T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू नकवी के बयान पर नई बहस हालांकि, इस सहमति के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बयान ने नई बहस छेड़ दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी दबाव में नहीं झुका है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे विरोधाभासी बता रहे हैं, क्योंकि अंत में पाकिस्तान को तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने की अनुमति देनी ही पड़ी। 🚨 Match is on. 🚨 Mohsin Naqvi has caused more damage to Pakistan cricket than Babar and Rizwan. His actions have settled his own political score, effectively destroying Shebaz Sharif’s credibility. pic.twitter.com/ddmbmuwn0Z — The Cricket Katha (@TheCricketKatha) February 10, 2026 कब होगा मुकाबला ? कुल मिलाकर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चला लंबा विवाद बातचीत के जरिए सुलझ गया। अब 15 फरवरी को दोनों टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी और क्रिकेट फैंस को बहुप्रतीक्षित मुकाबला देखने को मिलेगा।
MP Board Exam 2026 : एमपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने CCTV-फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

हाइलाइट्स एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा आज से शुरू, पहली परीक्षा अंग्रेजी की। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी शुरू। 206 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था। MP Board Exam 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। सबसे पहले 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनकी पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की है। वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला? परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में 3 हजार 856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां CCTV कैमरे, फ्लाइंग स्क्वॉड और विशेष निगरानी टीमों की तैनाती की गई है। बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू 8:30 के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने 206 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील प्रदेश में कुल 206 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। प्रशासन और शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। अभिभावकों और छात्रों से नियमों का पालन करने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।
Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू

हाइलाइट्स होली के मौके पर रानी कमलापति-दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन। ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक कुल 4 ट्रिप में चलेगी। एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध। Holi Special Train 2026 : भोपाल। होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने रानी कमलापति और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन चार ट्रिप में चलाई जाएगी, जिससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू 27 फरवरी से स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच संचालित होगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें। इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, सतना समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी। Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से चलेगी। इससे बिहार से मध्य प्रदेश की ओर आने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यात्री इस स्पेशल ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए समय रहते टिकट की बुकिंग करा लें।
Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू

Terrorist Murder in Jail : फरीदाबाद। हरियाणा की फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में बंद एक आतंकी की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार देर रात जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आतंकी अब्दुल रहमान पर एक अन्य कैदी ने नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने वाला कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट बताया जा रहा है, जो खुद भी गंभीर आपराधिक मामलों में जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारी तुरंत बैरक में पहुंचे। इसके बाद अब्दुल रहमान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जेल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि हमला कैसे हुआ और सुरक्षा के बावजूद यह घटना क्यों नहीं रोकी जा सकी। Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी, गोल्ड 1.57 लाख और चांदी 2.61 लाख के पार मृत आतंकी अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसका संपर्क अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के आतंकी अबू सूफियान से था। उस पर अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने का आरोप था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए थे, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था। वहीं हत्या करने वाला कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट पहले से ही चर्चित अपराधी रहा है। उसका नाम दिसंबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के सांबा में हुए अक्षय शर्मा हत्याकांड में सामने आया था। उसे पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा पहले वह कठुआ जेल में बंद था, लेकिन अक्टूबर 2024 में उसे फरीदाबाद की नीमका जेल में ट्रांसफर किया गया था। अरुण पर हत्या और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। जेल सूत्रों के अनुसार, अरुण और अब्दुल दोनों को एक ही अति सुरक्षा वाले सेल में रखा गया था। देर रात इसी दौरान अरुण ने अब्दुल पर हमला कर दिया। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि हाई सिक्योरिटी जेल में नुकीली चीज कैसे पहुंची और दोनों को एक साथ क्यों रखा गया था। Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला था और गरीबी में पला-बढ़ा था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। जांच एजेंसियों को उसके पास अचानक महंगा मोबाइल और पैसे मिलने पर शक हुआ था। सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने के चलते वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया और बाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़ गया। फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस इस हत्या की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी, गोल्ड 1.57 लाख और चांदी 2.61 लाख के पार

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। देशभर में सोने और चांदी के बाजार में बीते कुछ हफ्तों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादी के सीजन के बीच कीमतों में हो रहे बदलाव ने निवेशकों और आम खरीदारों का ध्यान खींचा है। पिछले दो हफ्तों में आई थी बड़ी गिरावट पिछले दो हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान सोना करीब 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ था, जबकि चांदी में 94 हजार रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई थी, जिससे बाजार में हलचल मच गई थी। Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा आज बाजार खुलते ही लौटी तेजी आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दामों में फिर तेजी देखने को मिली। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि चांदी 2,61,380 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। देशभर में क्या रहे आज के भाव राष्ट्रीय स्तर पर आज सोना 1,57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,60,040 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में बदलाव और घरेलू मांग में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण है। Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत निवेशकों को क्यों बरतनी चाहिए सावधानी विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव सामान्य है। निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए और बाजार की चाल को समझकर ही निवेश करना चाहिए। हॉलमार्क की जांच करना है जरूरी सोने की खरीदारी के समय BIS हॉलमार्क जरूर जांचना चाहिए, क्योंकि यह शुद्धता की गारंटी देता है। बिना हॉलमार्क के गहने खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने फिलहाल कीमतों में आई तेजी से निवेशकों में राहत जरूर है, लेकिन विशेषज्ञ बाजार पर नजर बनाए रखने और समझदारी से खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं। चांदी के दाम? मुंबई- 2,71,088 रुपए प्रति किलो चेन्नई- 2,71,452 रुपए प्रति किलो दिल्ली-2,71,204 रुपए प्रति किलो भोपाल-2,71,388 रुपए प्रति किलो कोलकाता- 2,71,199 रुपए प्रति किलो PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा? सोने के दाम? मुंबई- 1,61,949 रुपए प्रति 10 ग्राम चेन्नई- 1,62,186 रुपए प्रति 10 ग्राम दिल्ली- 1,62,148 रुपए प्रति 10 ग्राम अहमदाबाद- 1,61,912 रुपए प्रति 10 ग्राम कोलकाता- 1,61,716 रुपए प्रति 10 ग्राम भोपाल- 1,62,261 रुपए प्रति 10 ग्राम
Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा

Kanpur Lamborghini Accident : उत्तर प्रदेश। कानपुर में रविवार शाम एक तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली की वीआईपी रोड पर बंशीधर टोबैको ग्रुप के डायरेक्टर शिवम मिश्रा की लैंबोर्गिनी कार ने पहले एक ऑटो और फिर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Varanasi News : प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर छात्राओं को दिखाता था अश्लील, अभिभावकों ने बनाया बंधक 10 फुट तक उछला बाइक सवार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 10 फुट तक हवा में उछल गया और कार बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। अंत में कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कार को घेर लिया। बताया जा रहा है कि चालक डर के कारण बाहर नहीं निकला। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे रेव-3 मॉल के पास हुआ। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में यमुनागंज निवासी तौफीक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को फ्रैक्चर और मामूली चोटें लगी हैं। Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत शिवम मिश्रा चला रहा था कार इस मामले में शुरुआत में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर सवाल उठने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार शिवम मिश्रा चला रहा था। इसके बाद उनका नाम एफआईआर में जोड़ने की बात कही गई है और कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत कौन है शिवम मिश्रा शिवम मिश्रा कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा का बेटा है। उनका परिवार करीब 90 साल पुराने बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़ा है, जो देश के कई बड़े पान मसाला और गुटखा निर्माताओं को तंबाकू सप्लाई करता है। शिवम मिश्रा अपने महंगे शौक और लग्जरी कारों के कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। हादसे के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी के रसूख के चलते पुलिस नरमी बरत रही है और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने क्या बोले पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया, “कल, एक लैंबॉर्गिनी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, जो उस समय तौफीक नाम के एक व्यक्ति की थी और वह उसके पास खड़ा था। इस वजह से तौफीक कार पर गिर गया और उसके हाथों और पैरों में चोटें आईं। उसे शुरुआती मेडिकल इलाज दिया गया और बाद में वह पुलिस स्टेशन आया।” कमिश्नर ने आगे बताया, “उसकी शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। उस समय ड्राइवर की पहचान पता नहीं थी, इसलिए मामला गाड़ी की डिटेल्स के आधार पर दर्ज किया गया। Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन कार को ज़ब्त कर लिया गया। अब हमारी पहली जांच में पता चला है कि शिवम मिश्रा नाम का लड़का कार चला था। उसके पिता का नाम केके मिश्रा है।”
Varanasi News : प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर छात्राओं को दिखाता था अश्लील, अभिभावकों ने बनाया बंधक

हाइलाइट्स प्राइमरी स्कूल हेडमास्टर पर बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला। अभिभावकों ने स्कूल घेरकर हेडमास्टर को बंधक बनाया। पुलिस ने भीड़ के बीच हेडमास्टर को हिरासत में लिया। Varanasi News : वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर इलाके में स्थित एक प्राइमरी विद्यालय में सोमवार को एक गंभीर मामला सामने आया। स्कूल के प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने कक्षा चार में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखाए। इस बात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत अभिभावकों ने हेडमास्टर को बनाया बंधक बताया जा रहा है कि जब छात्राओं ने यह बात अपने घरवालों को बताई, तो अभिभावक और स्थानीय लोग गुस्से में स्कूल पहुंच गए। लोगों ने स्कूल को घेर लिया और आरोपी प्रधानाध्यापक को वहीं रोक लिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए अभिभावकों ने हेडमास्टर को अंदर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर आरोपी हेडमास्टर को उनकी गिरफ्त से बचाया और हिरासत में ले लिया गया। Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत यह घटना पिसौर इलाके के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की है। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील सामग्री दिखाने का आरोप है। अभिभावकों ने कहा कि कक्षा 4 की तीन बच्चियां 11 साल की और एक 9 साल की हैं। इन बच्चियों को गंदे वीडियो दिखाए गए। जब यह बात परिजनों तक पहुंची तो लोग बहुत गुस्साए। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने उन्होंने स्कूल के अंदर हेडमास्टर को रोक लिया। बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस को काफी मुश्किल हुई। आखिरकार लोगों को समझाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। अब मामले की पूरी जांच चल रही है।
Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत

Sharad Pawar Health Update : मुंबई। एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बारामती से पुणे ले जाकर रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। शरद पवार के कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है, जिसके चलते डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। बताया गया है कि सोमवार को बारामती तालुका के काठेवाड़ी में दिवंगत नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की 13वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शरद पवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को शामिल होना था। हालांकि, सुबह से ही तबीयत खराब होने के कारण शरद पवार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत सुबह से बिगड़ी तबीयत सूत्रों के अनुसार, शरद पवार को सुबह से ही खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम उनके बारामती स्थित गोविंदबाग आवास पर पहुंची और नियमित जांच की। दोपहर में उनकी तबीयत में कोई खास सुधार न होने पर डॉक्टरों ने दोबारा जांच की और पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया। रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ अस्पताल पहुंचीं। बताया गया है कि पवार को लगातार खांसी और कफ की परेशानी हो रही थी, जिससे सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई थी। एहतियात के तौर पर उन्होंने प्रोटेक्टिव मास्क पहन रखा था और मेडिकल सपोर्ट पूरी तरह तैयार रखा गया। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी सेहत परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि शरद पवार पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे। इसी वजह से वह बीते दो-तीन महीनों से अधिकांश सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे। हालांकि, भतीजे अजीत पवार के निधन के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलने लगे थे। पिछले सप्ताह उन्होंने लगातार तीन दिन उस कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बिताए, जहां अजीत पवार रहते थे और जहां शोक जताने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। माना जा रहा है कि बीते आठ दिनों से लगातार लोगों से मिलने और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते वह काफी थक गए थे।
Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत

हाइलाइट ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ से मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील। शौकत अली के 8 और भाई के 16 बच्चे अल्लाह देता है तो। परिवार नियोजन की सलाह देने वालों पर तंज। Shaukat Ali Controversy : उत्तर प्रदेश। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रविवार शाम मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान से बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। जनसंख्या वृद्धि और समुदाय की ताकत को लेकर बोलते हुए शौकत अली ने मंच से नारा दिया, “हम दो, हमारे दो दर्जन” जिसके बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने जब अल्लाह दे रहा है तो… सभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने खुले तौर पर मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की। अली ने कहा, “जब अल्लाह दे रहा है तो लेते रहो। जब तक वह देता रहे, लेते रहो। कुछ लोग कहते हैं कि आबादी बढ़ रही है, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।” Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ उन्होंने जनसंख्या के मुद्दे पर चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन की आबादी ज्यादा है और वह एक मजबूत देश है, इसलिए अगर भारत में भी आबादी बढ़ती है तो देश और ताकतवर बनेगा। शौकत अली ने कहा, “अगर ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ हों, तो लोगों को हमारी आबादी से क्या दिक्कत है?” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद शादी नहीं करते, वही दूसरों को परिवार नियोजन की सलाह देते हैं। Tis Hazari Court Fight : तीस हजारी कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, CJI सूर्यकांत बोले- नहीं चलेगा गुंडाराज..सख्त होगी कार्रवाई सब जानते हैं किसका है गजल बार अपने भाषण में शौकत अली ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल अख्तर का नाम लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुरादाबाद में शराब कारोबार से जुड़े लोग ही AIMIM पर बीजेपी की बी-टीम होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि “सब जानते हैं कि यहां गजल बार किसका है, फिर भी हम पर सवाल उठाए जाते हैं।” कई मदरसे बंद कर दिए इसके अलावा शौकत अली ने मॉब लिंचिंग और मुसलमानों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि कई मदरसे बंद कर दिए गए हैं, मुसलमानों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी धार्मिक पहचान को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्मा गया है और विरोधी दलों की ओर से कड़ी आलोचना की जा रही है।
Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने

हाइलाइट्स कक्षा में छात्रा संदीप कौर की हत्या, आरोपी प्रिंस राज की मौत। छात्रों और स्टाफ में गहरा डर, अफरा-तफरी मची। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, हर एंगल से जांच। Tarn Taran Student Murder : तरनतारन। पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव उसमा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर हमला कर दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी छात्र की भी मौत हो गई। इस वारदात के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में गहरा डर फैल गया। Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन प्रिंस राज ने मारी गोली मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छात्र प्रिंस राज, गांव मलियां का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के समय क्लासरूम में अन्य छात्र भी मौजूद थे, जिन्हें अचानक हुई इस हिंसक वारदात ने स्तब्ध कर दिया। दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही कक्षा शुरू हुई, उसी दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कॉलेज परिसर को सुरक्षित कर लिया गया। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा? सुरक्षा पर उठ रहे सवाल इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कॉलेज जैसे शैक्षणिक परिसर में कोई छात्र आपत्तिजनक हथियार के साथ कैसे प्रवेश कर पाया? क्या प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच की कोई व्यवस्था थी या उसमें चूक हुई? पुलिस कर रही पूछताछ फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे की वजह क्या थी। क्या यह व्यक्तिगत विवाद का मामला था या कोई और कारण, इसको लेकर पुलिस मृतकों के परिजनों, सहपाठियों और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ कर रही है। कॉलेज में फिलहाल कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और छात्रों को घर भेज दिया गया है। यहां देखिये घटना का वीडियो