Aayudh

Punjab Blast 2026 : पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

Punjab Blast 2026

Punjab Blast 2026 : चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार रात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब जालंधर और अमृतसर में कुछ घंटों के भीतर दो बड़े धमाके हुए। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास IED ब्लास्ट हुआ, जबकि अमृतसर के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला किया गया। दोनों घटनाओं ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट की स्थिति पैदा कर दी है। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास IED ब्लास्ट जालंधर के BSF चौक के पास मंगलवार रात करीब 7:57 बजे एक स्कूटी के पास जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात सामने आई है। एक संदिग्ध व्यक्ति को CCTV में पैकेट छोड़ते हुए देखा गया, जिसके कुछ सेकंड बाद विस्फोट हुआ। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। Congress to Support TVK : थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, समर्थन देने पर भड़की DMK अमृतसर आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के बाहर रात करीब 11 बजे ग्रेनेड हमला किया गया। बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने कैंप की दीवार की ओर ग्रेनेड फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके में टीन शेड गिर गया और दीवार को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। DGP ने कहा पाक हो सकता है हाथ पंजाब के DGP गौरव यादव ने दोनों जगहों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने माना कि दोनों घटनाएं IED और ग्रेनेड हमले से जुड़ी हैं। उनके अनुसार इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका हो सकती है और इसे ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से जोड़कर भी देखा जा रहा है। Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जालंधर धमाके की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में DIG संदीप गोयल और उनके परिवार को टारगेट करने की धमकी भी दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। कौन हैं DIG संदीप गोयल ? IPS अधिकारी संदीप गोयल AGMUT कैडर से हैं और पहले दिल्ली पुलिस व जेल प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे अमृतसर और गुरदासपुर बॉर्डर रेंज में DIG स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश चंडीगढ़ और पंजाब में हाई अलर्ट दोनों धमाकों के बाद चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां CCTV फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष पर आरोप लगाए हैं, जबकि जांच एजेंसियां इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती मान रही हैं।

Congress to Support TVK : थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, समर्थन देने पर भड़की DMK

Congress to Support TVK

Congress to Support TVK : नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बहुमत के करीब पहुंची पार्टी TVK अब सरकार गठन की कोशिशों में जुटी है। इसी बीच थलपति विजय की पार्टी को कांग्रेस का सशर्त समर्थन मिलने की खबरों ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। कांग्रेस का TVK को सशर्त समर्थन रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने लंबी बैठक के बाद TVK को सशर्त समर्थन देने का फैसला किया है। इस समझौते में कैबिनेट पद और कुछ बोर्डों की अध्यक्षता जैसे मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जल्द ही विजय से मुलाकात करेंगे और इसके बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह समर्थन वैचारिक और रणनीतिक दोनों आधार पर दिया जा रहा है। Punjab Blast 2026 : पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी विजय ने खड़गे को लिखा समर्थन पत्र थलपति विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर समर्थन की अपील की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम इस पूरे संपर्क अभियान में समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं। यह कदम गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। DMK का कांग्रेस पर तीखा हमला डीएमके ने कांग्रेस के इस कदम पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने कांग्रेस को “पीठ में छुरा घोंपने वाला” करार दिया है। DMK का कहना है कि कांग्रेस को मिली सीटें उनके समर्थन की वजह से थीं और अब यह फैसला राजनीतिक विश्वासघात जैसा है। Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल सरकार बनाने की रणनीति तेज TVK ने हाल ही में 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें दूर है। ऐसे में कांग्रेस और अन्य छोटे दलों का समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है। सूत्रों के अनुसार, AIADMK के कुछ विधायक भी TVK को समर्थन देने की तैयारी में हैं, जिससे समीकरण और बदल सकते हैं। छोटे दलों की भूमिका अहम राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में कई छोटे दल जैसे VCK, CPI और CPM के पास सीमित सीटें हैं, लेकिन वे सरकार गठन में किंगमेकर बन सकते हैं। इनमें से कुछ दलों ने अभी तक स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है।

Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल

Bengal Violence Update

Bengal Violence Update : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कई जिलों में आगजनी, फायरिंग, तोड़फोड़ और हत्याओं की खबरों ने माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है। प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं हैं। बीते 24 घंटों में हुई हिंसा और आगजनी में चार लोगों की हत्या की जानकारी सामने आई है। इसमें बीजेपी और टीएमसी के कार्यकरत शामिल हैं। संदेशखाली में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला संदेशखाली के बामनघेरी इलाके में गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक थाना प्रभारी, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। Bengal Violence 2026 : चुनाव रिजल्ट के बाद कई जगह हिंसा, कोलकता में बुलडोजर तो आसनसोल में दफ्तर फूंका ये है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई। इससे पहले बीरभूम के नानूर में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यू टाउन में, कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बहस के बाद मंडल की पिटाई की, जब उसी समय भल्लीगुड़ी क्षेत्र में भाजपा का विजय जुलूस निकाला जा रहा था। इसके अलावा, हावड़ा के उदय नारायणपुर में भी यादव बर नामक एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटना सामने आई है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने और गुलाल खेलने के कारण उस पर हमला किया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया। स्थिति सामान्य करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा। Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल 24 घंटे में 4 हत्याएं पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की हत्या की खबर है। इनमें भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के दो-दो कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता हिंसा फैला रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे TMC की अंदरूनी लड़ाई बताया है। नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग सख्त, जीरो टॉलरेंस नीति लागू निर्वाचन आयोग ने बढ़ती हिंसा को गंभीरता से लेते हुए राज्य प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को साफ कहा गया है कि किसी भी तरह की हिंसा पर तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। न्यू टाउन, बीरभूम, हावड़ा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई जगहों पर लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश कोलकाता में बुलडोजर एक्शन और दहशत कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट इलाके में भीड़ ने TMC के एक दफ्तर को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल बन गया और कई दुकानों को बंद करना पड़ा। आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में TMC पार्षद मौसमी बोस के दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। इसके अलावा सिलीगुड़ी, कसबा और टॉलीगंज जैसे इलाकों से भी तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आई हैं। यह खबर पूरी पढ़नें के लिए क्लिक करें। 

Bengal Violence 2026 : चुनाव रिजल्ट के बाद कई जगह हिंसा, कोलकता में बुलडोजर तो आसनसोल में दफ्तर फूंका

Bengal Violence 2026

Bengal Violence 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। आगजनी, तोड़फोड़ और तनाव की घटनाओं ने हालात को गंभीर बना दिया है। खासकर आसनसोल और कोलकाता में हुई घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस हिंसा और आगजनी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आसनसोल में TMC दफ्तर में आगजनी आसनसोल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में देर रात आग लगा दी गई। यह दफ्तर वार्ड नंबर 53 की पार्षद मौसमी बोस से जुड़ा बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। साथ ही पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल बीजेपी विधायक ने दिए जांच के निर्देश कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल एक स्थानीय दुकानदार हरेकृष्ण बनर्जी ने बताया कि दुकान बंद करने के कुछ समय बाद उन्हें आग लगने की खबर मिली। जब वह लौटे तो देखा कि आग तेजी से फैल रही थी। उनकी दुकान के बिजली सिस्टम को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश कोलकाता के न्यू मार्केट में तोड़फोड़  कोलकाता के मध्य क्षेत्र में स्थित न्यू मार्केट इलाके में भी तनाव फैल गया। यहां बुलडोजरों के साथ आए कुछ लोगों ने कथित तौर पर TMC के एक दफ्तर को निशाना बनाया। इस दौरान भारी तोड़फोड़ की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों में दहशत, दुकानें बंद न्यू मार्केट जैसे व्यस्त कारोबारी इलाके में अचानक बिगड़े हालात के कारण दुकानदारों में डर फैल गया। कई व्यापारियों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। Tamil Nadu New CM : थलापति विजय का CM पद तय? कांग्रेस-AIADMK में बड़ा खेल शुरू ! महुआ मोइत्रा ने जताई नाराजगी महुआ मोइत्रा ने इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में हुई घटना चिंताजनक है और यह स्थिति राज्य में बढ़ते तनाव को दिखाती है। यहां देखिये हिंसा से जुड़े वायरल वीडियो

Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल

Anupam Kher Viral Tweet

Anupam Kher Viral Tweet : नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई गंभीर मुद्दा नहीं, बल्कि एक मजेदार बयान और उस पर उनका दिलचस्प जवाब है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद शुरू हुई बयानबाजी के बीच उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंगाल चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राजनीतिक माहौल गरम है। अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया। Tamil Nadu New CM : थलापति विजय का CM पद तय? कांग्रेस-AIADMK में बड़ा खेल शुरू ! नेता के बयान ने खींचा ध्यान समिक भट्टाचार्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि “अनुपम खेर के सिर पर बाल वापस आ सकते हैं, लेकिन टीएमसी सत्ता में नहीं लौटेगी।” यह बयान अपने आप में अलग और मजाकिया था, जिसके कारण लोगों का ध्यान तुरंत इस ओर गया और यह तेजी से वायरल हो गया। अनुपम खेर का मजेदार जवाब वायरल जब यह बयान अनुपम खेर तक पहुंचा, तो उन्होंने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “अरे भाई, मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है? तुम मेरे सिर पर बाल क्यों उगाना चाहते हो? इस हालत में तो मैं सौ जन्मों में भी ऐसा नहीं चाहूंगा। जय श्री राम।” उनका यह जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। Mamata Banerjee PC : SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं! पत्रकार वार्ता में बोलीं ममता- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया अनुपम खेर के इस मजाकिया जवाब के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने राजनीतिक बयानबाजी पर भी टिप्पणी की। यह पूरा मामला अब ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुका है।

Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश

Mauganj Police Attack

Mauganj Police Attack : मध्य प्रदेश। मऊगंज में चोरी के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि महिला आरक्षक समेत दो पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद करने की कोशिश की गई। धक्का-मुक्की के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। ये है पूरा मामला यह घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के कुलबहेरिया गांव से जुड़ी है। यहां सितंबर 2025 में राम लखन शर्मा के घर चोरी हुई थी। घर से करीब 40 हजार रुपये नकद और जेवर गायब हो गए थे। खास बात यह रही कि पेटी और अलमारी के ताले बंद थे, जिससे मामला संदिग्ध बन गया। परिवार के अनुसार, घर की चाबी एक बुजुर्ग महिला के पास थी और घटना का पता होली पर घर लौटने के बाद चला। Tamil Nadu New CM : थलापति विजय का CM पद तय? कांग्रेस-AIADMK में बड़ा खेल शुरू ! जांच के लिए पहुंची थी पुलिस टीम इस मामले में 14 अप्रैल 2026 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए संदेह के आधार पर प्रियंका शर्मा को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस टीम नोटिस देने के लिए लौर थाना क्षेत्र के शुकुलगवां गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद करने की कोशिश पुलिस के गांव पहुंचते ही घर की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। आरोप है कि उन्होंने एक महिला आरक्षक को घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद करने की कोशिश की। उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र पटेल के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी सत्यम और महिला आरक्षक रेखा को भी कमरे में बंद करने की कोशिश हुई और उनकी वर्दी फट गई। MP Cabinet Decisions : MP व्यापार कल्याण बोर्ड बनेगा, 38,555 करोड़ विकास कार्यों को मंजूरी सड़क पर लेटकर किया विरोध जब अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो विरोध कर रही महिलाएं पुलिस वाहन के सामने लेट गईं। इससे काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने समझाइश देकर हालात को काबू में किया और फंसे पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया एसडीओपी सचि पाठक के अनुसार, इस घटना में शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्रता जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Tamil Nadu New CM : थलापति विजय का CM पद तय? कांग्रेस-AIADMK में बड़ा खेल शुरू !

Thalapathy Vijay

Tamil Nadu New CM : चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें हासिल की हैं। पार्टी राज्य में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से अभी भी दूर है। सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। विजय दो सीटों से जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी के पास 107 विधायक ही बचेंगे। ऐसे में राज्य की राजनीति में सस्पेंस और भी बढ़ गया है। गठबंधन की राजनीति तेज हुई सरकार बनाने के लिए TVK ने अन्य दलों से बातचीत तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा VCK, CPI और CPM जैसे छोटे दलों से भी संपर्क जारी है। इन दलों के पास भले कम सीटें हों, लेकिन मौजूदा स्थिति में उनकी भूमिका बेहद अहम हो गई है। Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण कांग्रेस बदल सकती है समीकरण विजय ने अपनी कोर कमेटी के साथ लंबी बैठक कर रणनीति तैयार की है। खबर है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन लगभग तय है और मंत्रालयों को लेकर भी बातचीत चल रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी पहले से ही विजय के साथ आने के पक्ष में थी। अगर यह गठबंधन पक्का होता है, तो सरकार बनाने का रास्ता काफी आसान हो सकता है। AIADMK में टूट का खेल राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि TVK, AIADMK के कुछ विधायकों से संपर्क में है। अगर कुछ विधायक पार्टी छोड़ते हैं, तो सत्ता का संतुलन तेजी से बदल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि AIADMK के साथ गठबंधन या टूट, दोनों ही स्थिति में विजय को फायदा मिल सकता है। Lottery King Martin : लॉटरी किंग मार्टिन परिवार का चुनावी जलवा, पत्नी, बेटा और दामाद तीनों अलग-अलग पार्टी से जीते DMK से दूरी बरकरार DMK ने साफ कर दिया है कि वह विजय की पार्टी को समर्थन नहीं देगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि उन्हें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। इसके अलावा विजय का पूरा चुनाव प्रचार DMK सरकार के खिलाफ रहा है, जिससे दोनों के बीच भरोसे की कमी साफ नजर आती है। फ्लोर टेस्ट में पलट सकता है खेल सरकार बनाने के लिए विधानसभा में बहुमत साबित करना जरूरी होगा। अगर फ्लोर टेस्ट के दौरान कुछ विधायक अनुपस्थित रहते हैं, तो बहुमत का आंकड़ा कम हो सकता है। इससे विजय के लिए सरकार बनाना आसान हो जाएगा। हालांकि, अगर सभी पार्टियां अपने विधायकों को मौजूद रहने का निर्देश देती हैं, तो स्थिति मुश्किल हो सकती है। TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला गवर्नर के फैसले पर टिकी नजरें राज्यपाल के पास दो विकल्प हैं। पहला, विजय से बहुमत का समर्थन पत्र मांगना। दूसरा, बिना समर्थन पत्र के उन्हें शपथ दिलाकर बाद में बहुमत साबित करने का मौका देना। दोनों ही फैसले राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे। कौन हैं थलपति विजय थलपति विजय, कॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता, जिनका असली नाम जोसफ विजय चंद्रशेखर है। वर्तमान में 51 साल के विजय का घर चेन्नई, तमिलनाडु है। थलपति विजय ने 1985 में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। 1992 में मात्र 18 साल की उम्र में फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर अपनी एक्टिंग डेब्यू की। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में मास्टर, बीस्ट, वारिसु, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) और लियो शामिल हैं। 2 फरवरी 2024 को विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलागा वेट्री कड़गम’ की घोषणा की। 2025 में उन्होंने 33 साल लंबे सफल फिल्मी करियर के बाद अभिनय से संन्यास ले लिया। इसके बाद 23 फरवरी 2026 को वेल्लोर रैली में उन्होंने पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पर्सनल लाइफ : विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक सिंगर हैं। विजय अपनी पत्नी संगीता सोरेनालिंगम से तलाक की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं में रहे हैं।

Lottery King Martin : लॉटरी किंग मार्टिन परिवार का चुनावी जलवा, पत्नी, बेटा और दामाद तीनों अलग-अलग पार्टी से जीते

Lottery King Martin

Lottery King Martin : चुनावी बांड के बड़े खरीदारों में शामिल रहे ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन का परिवार अब चुनावी नतीजों के कारण चर्चा में है। तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में परिवार के तीन सदस्यों ने अलग-अलग दलों से जीत दर्ज की है। एक ही परिवार के तीन लोगों का तीन सीटों पर जीतना राजनीतिक हलकों में खास चर्चा का विषय बन गया है। पत्नी लीमा रोज की शानदार जीत मार्टिन की पत्नी लीमा रोज ने AIADMK के टिकट पर तमिलनाडु के लालगुडी सीट से चुनाव जीता। उन्होंने 2,739 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। लीमा रोज इस चुनाव की सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल रहीं। उनकी घोषित संपत्ति करीब 1,050 करोड़ रुपए बताई गई है। उनकी जीत ने राज्य की राजनीति में नया संदेश दिया है। Kolkata DCP ED Notice : कोलकाता DCP पर ED का शिकंजा! शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी दामाद आधव अर्जुन बने विजेता मार्टिन परिवार के दामाद आधव अर्जुन ने TVK के टिकट पर विल्लीवाक्कम सीट से जीत दर्ज की। वह पार्टी के चुनाव विंग के सचिव भी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी में वरिष्ठ भूमिका होने के कारण उन्हें सरकार या संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बेटे जोस चार्ल्स की जीत मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स ने पुडुचेरी की कामराज नगर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी पार्टी लच्चिया जननायगा काची बनाई थी और NDA गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे। उनकी जीत ने पुडुचेरी की राजनीति में भी परिवार की पकड़ को मजबूत किया है। Mamata Banerjee PC : SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं! पत्रकार वार्ता में बोलीं ममता- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी राजनीतिक प्रभाव और फंडिंग पर चर्चा सैंटियागो मार्टिन पहले भी राजनीतिक फंडिंग को लेकर चर्चा में रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अलग-अलग दलों को बड़े स्तर पर चंदा दिया था। अब परिवार के सदस्यों की जीत के बाद एक बार फिर उनका नाम राष्ट्रीय राजनीति में सुर्खियों में आ गया है। विशेषज्ञ इसे परिवार के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के रूप में देख रहे हैं। दक्षिण भारत की राजनीति में नया संदेश तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक परिवार के तीन सदस्यों का अलग-अलग दलों से जीतना असामान्य माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि परिवार ने कई राजनीतिक दलों में अपनी मौजूदगी बनाई है। आने वाले समय में यह परिवार दक्षिण भारत की राजनीति में और प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है।

Kolkata DCP ED Notice : कोलकाता DCP पर ED का शिकंजा! शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Kolkata DCP ED Notice

Kolkata DCP ED Notice : कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कथित सोना पप्पू सिंडिकेट केस में की गई है। जांच एजेंसी इस मामले को आर्थिक अपराध और अवैध गतिविधियों से जोड़कर देख रही है। नोटिस जारी होने के बाद अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। किस केस में हुई कार्रवाई यह पूरा मामला दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सोना पप्पू सिंडिकेट केस में कई अहम नाम सामने आए हैं। इसी सिलसिले में ED लगातार दस्तावेज जुटा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। अब डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होना इस केस में बड़ा कदम माना जा रहा है। Mamata Banerjee PC : SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं! पत्रकार वार्ता में बोलीं ममता- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी पहले भी हो चुकी है छापेमारी ED ने 19 अप्रैल को शांतनु सिन्हा बिस्वास के बालीगंज स्थित फर्न रोड घर पर सुबह छापेमारी की थी। इस दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कई घंटों तक घर में तलाशी अभियान चलाया था। इस छापेमारी के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया था। परिवार को भी भेजा गया था समन 20 अप्रैल को ED ने शांतनु सिन्हा बिस्वास और उनके दो बेटों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। एजेंसी इस मामले में पैसों के लेनदेन, संपत्ति और अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई हैं। अब लुकआउट नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। Mamata Banerjee Seat Result : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने हराया, 17 मंत्री भी हारे राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज डिप्टी कमिश्नर बिस्वास पहले कालीघाट थाने के प्रभारी रह चुके हैं। यह इलाका भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से ममता बनर्जी विधायक रही हैं। हाल ही में भवानीपुर सीट पर राजनीतिक बदलाव के बाद इस कार्रवाई को लेकर राज्य की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।

Mamata Banerjee PC : SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं! पत्रकार वार्ता में बोलीं ममता- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी

Mamata Banerjee Press Conference

Mamata Banerjee PC : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए राजभवन नहीं जाएंगी। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, बल्कि उसे हराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नतीजा भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ का परिणाम है। उनके बयान के बाद बंगाल की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप ममता बनर्जी ने दावा किया कि काउंटिंग सेंटर पर कब्जा कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके एजेंटों को अंदर नहीं जाने दिया गया और कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। ममता ने आरोप लगाया कि उन्हें भी धक्का दिया गया और पेट व पीठ पर लात मारी गई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं था और जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ किया गया। TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला बंगाल में पहली बार BJP की सरकार पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह राज्य के इतिहास में पहली बार है जब भाजपा सरकार बनाने जा रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर सिमट गई। इस हार के साथ ममता बनर्जी के 15 साल पुराने शासन का अंत हो गया है। बंगाल की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। EVM और SIR प्रक्रिया पर सवाल ममता बनर्जी ने EVM पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोटिंग खत्म होने के बाद मशीनें 80 से 90 प्रतिशत चार्ज कैसे थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाए गए। ममता के अनुसार इससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से किया गया। Swearing-in Ceremony : बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, तमिलनाडु CM स्टालिन ने दिया इस्तीफा INDIA गठबंधन को मजबूत करने की बात ममता ने कहा कि अब उनका लक्ष्य INDIA गठबंधन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है और वह एक सामान्य नागरिक की तरह काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 15 साल तक जनता की सेवा की और कभी वेतन या पेंशन नहीं लिया। अब वह स्वतंत्र होकर विपक्षी एकता के लिए काम करेंगी। विपक्ष को बड़ा झटका बंगाल और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों के नतीजों ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। बंगाल की 42 और तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटें राष्ट्रीय राजनीति में अहम मानी जाती हैं। इन राज्यों में भाजपा विरोधी दलों के कमजोर होने से INDIA गठबंधन पर असर पड़ सकता है। अब विपक्ष के सामने अपनी प्रासंगिकता बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण राजारहाट न्यूटाउन सीट पर दोबारा गिनती कोलकाता की राजारहाट न्यूटाउन सीट पर मतों की दोबारा गिनती जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम परिणाम दोबारा गिनती पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।