IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं

हाइलाइट्स आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला। अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर चर्चा तेज। सूर्यकुमार और सलमान आगा के बयान से बढ़ा रोमांच। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर सस्पेंस कायम। IND vs PAK T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जायेगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट अभिषेक शर्मा की फिटनेस चर्चाओं में मैच से पहले ही सबसे अधिक चर्चा भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर हो रही है। उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मीडिया से बातचीत कर बताय है कि वे चाहते हैं अभिषेक पूरी तरह स्वस्थ होकर मैदान में उतरें। इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अगर विपक्षी कप्तान ऐसा चाहते हैं तो जरूर ऐसा ही होगा। इससे मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय टीम संतुलित नजर आ रही है। संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है: अभिषेक शर्मा / वॉशिंगटन सुंदर ईशान किशन (विकेटकीपर) तिलक वर्मा सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अक्षर पटेल हार्दिक पांड्या शिवम दुबे रिंकू सिंह जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह / कुलदीप यादव वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं, खासकर डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन पाकिस्तान भी मजबूत संयोजन के साथ उतर सकता है। संभावित टीम इस प्रकार है: सईम अयूब साहिबजादा फरहान सलमान आगा (कप्तान) बाबर आजम उस्मान खान (विकेटकीपर) शादाब खान / फखर जमां मोहम्मद नवाज फहीम अशरफ शाहीन अफरीदी उस्मान तारिक अबरार अहमद पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण में शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक पर सबकी नजर रहेगी। GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती क्यों है मुकाबला खास ? भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक मैच ही नहीं, बल्कि भावनाओं का संगम होता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। एक ओर भारत की आक्रामक बल्लेबाजी है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में कौन सी टीम जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में बढ़त बनाती है। क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है।
MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट

हाइलाइट्स 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बौछारें संभव। दिन-रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार। सुबह और रात में हल्की सर्दी का असर जारी रहेगा। MP Weather Update 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जहां कुछ दिन पहले ठंड कम होती महसूस हो रही थी, वहीं अब नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। India Meteorological Department (IMD) भोपाल ने 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार सर्दी बने रहने के साथ ही तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग ने बता है की आने वाले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हों की सम्भावन है। इसके बावजूद अभी प्रदेश में हल्की सर्दी का असर बना रहेगा। अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम थोड़ा गर्म रहेगा। इन जिलों में हो सकती है बारिश बारिश की संभावना मुख्य रूप से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और निवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों का हाल राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन सहित प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। यहां बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय इलाको से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसका सीधा असर उत्तर-पश्चिम भारत के साथ मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर भी पड़ेगा। इसी वजह से दो दिन तक मौसम बदला रहेगा। GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती कुछ जरुरी सावधानिया मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें। किसानों और यात्रियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और रात में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार

हाइलाइट्स पांच महिलाओं ने मिलकर Gandhi Nagar स्थित टीवी फैक्ट्री में की चोरी। 55″, 50″ और 32″ के तीन ब्रांडेड LED टीवी किए पार। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद, बोरी में भरकर ले जाती दिखीं महिलाएं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी। Bhopal Factory Theft : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक टीवी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां पांच महिलाओं ने मिलकर फैक्ट्री में घुसकर तीन ब्रांडेड एलईडी टीवी चुरा लीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर प्राप्त जानकारी में बताया जा रहा है कि, इस पूरे मामले की महिलाओं ने पहले से पूरी योजना बनाई थी। वे फैक्ट्री के बाहर पहुंचीं और एक महिला को ऊपर उठाकर अंदर पहुंचाया। अंदर पहुंचने के बाद उसने 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन ब्रांडेड टीवी तैयार कर बाहर देने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर टीवी को बोरी में भरा और वहां से निकल गईं। फैक्ट्री संचालक को जब चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं बोरी में एलईडी टीवी लेकर जा रही हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है और जांच जारी है।
Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर

हाइलाइट्स 44 घंटे लगातार दर्शन – रात 2:30 बजे पट खुले, 16 फरवरी शयन आरती तक खुले रहेंगे। 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु सुबह 7 बजे तक दर्शन कर चुके, आज 10 लाख तक पहुंचने का अनुमान। 40 मिनट में दर्शन व्यवस्था – मंदिर समिति द्वारा सुव्यवस्थित प्रबंधन। 12 विशेष भस्म आरती – साल में एक बार होने वाला दुर्लभ अवसर। दूल्हे के रूप में श्रृंगार – 11 फीट सेहरा, सवा लाख बेलपत्र, सैकड़ों किलो फूलों से अलौकिक सजावट। 400 क्विंटल लड्डू प्रसादी – 20 काउंटरों से वितरण। निशिथ काल पूजा – रात 12:09 से 1:00 बजे तक महामुहूर्त। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। अनुमान है कि आज करीब 10 लाख भक्त उज्जैन पहुंच सकते हैं। सुबह 7 बजे तक ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। मंदिर के पट रात 2:30 बजे ही खोल दिए गए थे। घंटे और शंख की ध्वनि के बीच बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उन्हें भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर राजसी रूप दिया गया। करीब 44 घंटे तक लगातार दर्शन का अवसर मिलेगा। 16 फरवरी को शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद होंगे। GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती 40 मिनट में हो रहे दर्शन मंदिर समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं को लगभग 40 मिनट में दर्शन कराए जा रहे हैं। भस्म आरती के दौरान पासधारी भक्तों को विशेष प्रवेश दिया गया। मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण की परंपरा निभाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला से बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। जो श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए सरल दर्शन व्यवस्था भी की गई है। MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार दूल्हे के रूप में सजे बाबा महाकाल महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया जा रहा है। 11 फीट लंबा सेहरा, सैकड़ों किलो फूल, सवा लाख बेलपत्र और विशेष आभूषणों से उनका अलौकिक श्रृंगार किया गया है।श्रद्धालुओं के लिए 400 क्विंटल लड्डू प्रसादी तैयार की गई है, जिसके लिए मंदिर परिसर में 20 काउंटर लगाए गए हैं। 12 भस्म आरती और विशेष पूजा महाशिवरात्रि पर साल में एक बार 12 भस्म आरती होती हैं। चारों प्रहर की पूजा के कारण मंदिर पूरी रात खुला रहेगा। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भी परंपरागत भस्म अर्पित की गई। ग्रहों का विशेष संयोग इस बार कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का अद्भुत संयोग बन रहा है। शनि देव भी कुंभ राशि में रहकर ‘शश’ महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह योग व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति के लिए शुभ माना जा रहा है। T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का अक्षय फल मिलता है। निशिथ काल (महामुहूर्त) रात 12:09 से 1:00 बजे तक रहेगा।व्रत रखने वाले श्रद्धालु 16 फरवरी को सुबह 6:59 बजे से दोपहर 3:24 बजे तक पारण कर सकते हैं। उज्जैन आज सच में शिवमय हो चुका है। हर-हर महादेव के जयघोष, घंटों की गूंज और भक्ति की भावना से पूरा शहर सराबोर है। बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का यह संगम हर भक्त के लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बन गया है।
GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती

HIGHLIGHTS: सोने की कीमत 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,42,433 रुपए प्रति किलो इस साल सोना 19,570 रुपए, चांदी 12,013 रुपए महंगी हुई 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी BIS हॉलमार्क और कीमत क्रॉस-चेक करना जरूरी भारतीय घरों में सोने की कुल वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक GOLD SILVER PRICE: नई दिल्ली। चंडी और सोने की कीमतों में इस हफ्ते हल्की बढ़त और गिरावट देखने को मिली। बता दें कि शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को सोने का भाव 687 रुपए बढ़कर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले हफ्ते, 6 फरवरी को यह कीमत 1,52,078 रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत इस हफ्ते 2,496 रुपए गिरकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गई। 6 फरवरी को चांदी की कीमत 2,44,929 रुपए प्रति किलो थी। हालांकि 11 फरवरी को सोना 1,57,322 रुपए और चांदी 2,66,449 रुपए तक भी पहुंच गई थी। MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार साल की शुरूआत से अब तक बड़ा उछाल 31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 1,33,195 रुपए था, यानी अब तक 19,570 रुपए की बढ़त। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 तक 2,30,420 रुपए से बढ़कर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गई, यानी 12,013 रुपए का इजाफा। 2025 में सोना और चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड सोना 2025 में 57,033 रुपए (लगभग 75%) महंगा हुआ, 10 ग्राम की कीमत 76,162 रुपए से बढ़कर 1,33,195 रुपए हो गई। चांदी ने 1.44 लाख रुपए (167%) की उछाल मारी, 1 किलो की कीमत 86,017 रुपए से 2,30,420 रुपए हुई। T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान सोना खरीदते समय ध्यान रखें सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524। कीमत क्रॉस चेक करें: खरीद के दिन सोने का सही वजन और कैरेट (24, 22, 18) के हिसाब से कीमत की जांच करें। GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध भारत में सोने की वैल्यू रिकॉर्ड हाई मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। इसकी कुल वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) से अधिक है, जो देश की कुल GDP से भी ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसकी वैल्यू करीब 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो घरेलू बाजार की कीमतों से थोड़ी कम है।
MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार

HIGHLIGHTS: महाशिवरात्रि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य सजावट उज्जैन और इंदौर के कलाकार बना रहे आकर्षक रंगोलियां बैंगलोर की टीम कर रही गर्भगृह सहित विभिन्न मंडपों में पुष्प सज्जा पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं तैयार MAHASHIVRATRI 2026: उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि को और भी भव्य और दिव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बाबा महाकाल के दरबार को आकर्षक पुष्प सज्जा, भव्य रंगोली और पारंपरिक अलंकरण से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को आस्था, भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सजावट के साथ-साथ दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बनाने के लिए विशेष थीम पर सजावट की जा रही है, जिससे हर कोना शिवमय नजर आए। रंगोली से सजेगा पूरा परिसर उज्जैन के पंकज सेहरा एवं उनकी टीम और इंदौर के केशव शर्मा द्वारा मंदिर परिसर में विशेष रंगोली सज्जा की जा रही है। प्रवेश द्वार, मंडपों और प्रमुख स्थलों पर पारंपरिक एवं धार्मिक प्रतीकों को उकेरा जा रहा है। GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध गर्भगृह से नंदी मंडप तक पुष्प श्रृंगार बैंगलोर के के. कृष्ण मूर्ति रेड्डी एवं उनकी टीम के सहयोग से गर्भगृह, नंदी मंडपम्, गणेश मंडपम्, कार्तिक मंडपम्, पालकी हॉल, अभिषेक स्थल एवं प्रथम तल के आसपास भव्य पुष्प सज्जा की जा रही है। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से पूरा मंदिर परिसर महक उठा है।
Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

HIGHLIGHTS: मुलुंड (पश्चिम) में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा हादसे में 1 व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल ऑटो रिक्शा समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त दोपहर करीब 12:20 बजे एलबीएस रोड पर हुई घटना जांच के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन Mumbai Metro Pillar collapse: महाराष्ट्र। मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बता दें कि गिरा हुआ ढांचा एक ऑटो रिक्शा पर आ गिरा, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। दोपहर 12:20 बजे हुआ हादसा अधिकारियों के मुताबिक घटना दोपहर करीब 12:20 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीमेंट का हिस्सा काफी भारी था और सीधे सड़क पर गिरा। इसकी चपेट में कई वाहन आए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत-बचाव में जुटी टीमें सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के अधिकारी, वार्ड प्रशासन और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया। T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान ट्रैफिक बाधित, वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया यातायात हादसे के बाद एलबीएस रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए। जांच के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर की संरचना कमजोर हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने और निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस हादसे के बाद शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध
T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान

HIGHGLIGHTS: हैंडशेक विवाद पर आगा ने टाला सीधा जवाब भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड स्वीकार किया बाबर आजम की फॉर्म पर जताया भरोसा उस्मान तारिक का एक्शन ICC से क्लियर भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन से भिड़ना चाहता है पाकिस्तान T20 WORLD CUP 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले कोलंबो में माहौल पूरी तरह गरम है। मैच से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर सीधा जवाब देने से परहेज किया और कहा, “इसका जवाब कल मिलेगा।” उनके इस बयान ने मुकाबले से पहले सस्पेंस और बढ़ा दिया है। GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध खेल भावना पर दिया जोर भारत-पाक मैच को लेकर राजनीतिक और भावनात्मक माहौल पर पूछे गए सवाल पर आगा ने कहा कि मुकाबला अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेट को खेल की तरह ही खेला जाना चाहिए और उनकी व्यक्तिगत राय से ज्यादा अहम मैदान पर प्रदर्शन है। रिकॉर्ड पर ईमानदार स्वीकारोक्ति वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर नहीं रहा है। इस पर आगा ने कहा कि इतिहास बदला नहीं जा सकता, लेकिन टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। उन्होंने माना कि बड़े मैचों में दबाव रहता है, लेकिन उनकी टीम तैयार है। MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि 2026: आज या कल, कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त बाबर पर पूरा भरोसा कप्तान ने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म को लेकर उठ रही चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बाबर टीम के अहम खिलाड़ी हैं और वे रन बना रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बल्लेबाजी में बड़े बदलाव की संभावना कम है। उस्मान के एक्शन पर सफाई मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों पर आगा ने कहा कि उन्हें दो बार International Cricket Council से क्लियरेंस मिल चुकी है। ऐसे में इस मुद्दे को अनावश्यक तूल नहीं दिया जाना चाहिए। SADHVI PREM BAISA DEATH: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, जाने क्या है कारण! भारत की पूरी ताकत से भिड़ने की इच्छा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल उठा। आगा ने कहा कि वे भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के खिलाफ खेलना चाहते हैं, ताकि मुकाबला पूरी प्रतिस्पर्धा के साथ हो। पिछले साल एशिया कप में हैंडशेक विवाद ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को मैदान पर दोनों टीमें सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देती हैं या विवाद फिर चर्चा का विषय बनता है। भारत-पाक मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं और प्रतिष्ठा की जंग माना जाता है और इस बार भी रोमांच चरम पर है।
GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध

HIGHLIGHTS: गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत से परिसर में तनाव आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का छात्रों ने किया विरोध पुरुष पुलिसकर्मियों के प्रवेश पर जूडा ने जताई आपत्ति एडीसीपी शालिनी दीक्षित की मौजूदगी में हॉस्टल में ही पूछताछ परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर लगाए गंभीर आरोप GANDHI MEDICAL COLLLEGE: भोपाल।राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार देर रात को एक नया मोड़ आ गया है। बता दें कि पुलिस टीम अचानक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, जहां मृतिका की रूम पार्टनर को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की कोशिश की गई। इस दौरान छात्रों और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। आधी रात पूछताछ पर आपत्ति छात्रों का आरोप है कि पुलिस बिना पूर्व सूचना और अनुमति के आधी रात को हॉस्टल पहुंची। जूडा पदाधिकारियों ने यह भी आपत्ति जताई कि पुरुष पुलिसकर्मी गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश कर गए, जो नियमों के विरुद्ध है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हुई और हॉस्टल के बाहर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि 2026: आज या कल, कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त एडीसीपी शालिनी दीक्षित रहीं मौजूद मौके पर एडीसीपी शालिनी दीक्षित भी मौजूद थीं। छात्रों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने रूम पार्टनर को थाने ले जाने का फैसला टाल दिया। इसके बाद हॉस्टल परिसर में ही करीब रात डेढ़ बजे तक पूछताछ की गई। SADHVI PREM BAISA DEATH: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, जाने क्या है कारण! परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बताया जा रहा है कि मृतिका रोशनी के परिजनों ने एक दिन पहले थाने के सामने प्रदर्शन किया था और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले में फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और सभी जरूरी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि 2026: आज या कल, कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त

HIGHLIGHTS: महाशिवरात्रि 2026 का व्रत – 15 फरवरी। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को आयोजित। चार प्रहर पूजा और रात्रि जागरण का महत्व। शिवलिंग पर जल, दूध, फूल और बेलपत्र चढ़ाने से पुण्य प्राप्ति। व्रत और पूजा से पाप नाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है। MAHASHIVRATRI 2026: उज्जैन, मध्य प्रदेश। महाशिवरात्रि 2026 का व्रत इस साल 15 फरवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है और फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आयोजित किया जाता है। देशभर के भक्त इस दिन रात्रि जागरण और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव के आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। SADHVI PREM BAISA DEATH: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, जाने क्या है कारण! महाशिवरात्रि का महत्व महाशिवरात्रि पर दिनभर और रात्रि में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, फूल और बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि कोई भक्त रातभर जागकर चार प्रहर पूजा करता है, तो उसके पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि तथा मानसिक शांति आती है। यह पर्व भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति और मोक्ष प्रदान करता है। PM’S ASSAM VISIT: PM मोदी ने असम में दी बड़ी सौगात, राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान रनवे पर उतरे चार प्रहर पूजन का समय प्रहर, समय पूजन का महत्व प्रथम 6:00 PM – 9:00 PM प्रारंभिक पूजन और विधि द्वितीय 9:00 PM – 12:00 AM मध्य रात्रि पूजा तृतीय 12:00 AM – 3:00 AM जागरण और विशेष आरती चतुर्थ 3:00 AM – 6:00 AM सुबह की आरती और भस्म पूजन भक्त चार प्रहरों में नियमित पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं।