Aayudh

Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, 7 कर्मचारी जिंदा जले

Rajasthan Chemical Factory Fire

हाइलाइट्स केमिकल फैक्ट्री में आग से 7 शव बरामद। केमिकल भंडारण के कारण आग फैली। कई दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाई। Rajasthan Chemical Factory Fire : भिवाड़ी, राजस्थान। भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी यूनिट इसकी चपेट में आ गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B है और आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। Bhullar Bail Rejected : रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सस्पेंड DIG भुल्लर जेल में रहेंगे, हाई कोर्ट से बड़ा झटका केमिकल के कारण तेजी से फैली आग प्रशासन के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाद में भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में काम कर रहे थे 20–25 मजदूर हादसे के समय फैक्ट्री में लगभग 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर ही फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 7 शव बाहर निकाले गए। IND vs PAK Match Highlights : सचिन बोले- किशन की दमदार पारी, पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा ; T20 WC हाइलाइट्स प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी के एसपी, तिजारा के डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने मौतों की पुष्टि करते हुए आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल तैनात हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर मजदूरों के परिजनों की भीड़ जुट गई और उन्होंने आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। फिलहाल कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यहां देखिये वीडियो

Bhullar Bail Rejected : रिश्वतखोर DIG भुल्लर जेल में ही रहेंगे, हाई कोर्ट से बड़ा झटका

Suspended Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar sent to jail

हाइलाइट्स हाईकोर्ट में हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका खारिज। CBI ने दिया रिश्वत मांगने के मैसेज और दो गवाहों का हवाला। घर से 7.50 करोड़ कैश और लग्जरी सामान की बरामद। Bhullar Bail Rejected : चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इससे पहले चंडीगढ़ की CBI कोर्ट भी उनकी बेल अर्जी ठुकरा चुकी है। Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, 7 कर्मचारी जिंदा जले CBI की दलीलें कोर्ट में मजबूत CBI के वकील ने कोर्ट में कहा कि भुल्लर एक बड़े पद पर तैनात अधिकारी थे और उनके खिलाफ गिरफ्तारी से पहले पूरे सबूत जुटाए गए थे। रिश्वत मांगने से जुड़े मैसेज और गवाहों के आधार पर कार्रवाई की गई थी, इसलिए मामला नॉन-बेलेबल है। बचाव पक्ष ने लगाए जांच पर सवाल भुल्लर के वकील ने कहा कि चालान में इस्तेमाल किया गया “सेवा-पानी” शब्द रिश्वत साबित नहीं करता। उन्होंने यह भी दलील दी कि केस में समय, तारीख और रकम को लेकर विरोधाभास है और गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई। IND vs PAK Match Highlights : सचिन बोले- किशन की दमदार पारी, पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा ; T20 WC हाइलाइट्स CBI ने पेश किए गवाह और डिजिटल सबूत CBI की ओर से कहा गया कि इस मामले में इंस्पेक्टर पवन लांबा और आरएम शर्मा गवाह हैं। साथ ही भुल्लर के मैसेज में “पूरे 8 लाख करने हैं” जैसी बात साफ तौर पर रिश्वत मांगने की ओर इशारा करती है। गिरफ्तारी से मचा था हड़कंप CBI ने 16 अक्टूबर 2025 को भुल्लर को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके बिचौलिए कृष्नु शारदा को पकड़ा गया था। बाद में उनके घर से 7.50 करोड़ रुपए नकद, महंगी घड़ियां, शराब और गाड़ियों की चाबियां बरामद होने से मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। Delhi Blast Update : JK में ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, डॉक्टरों ने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ आतंकी संगठन विजिलेंस ने भी दर्ज किया केस CBI के साथ-साथ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। फिलहाल वे बुड़ैल जेल में बंद हैं और उनके बैंक खाते भी अटैच किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य का हवाला देकर लगाई अर्जी भुल्लर ने जेल में पीठ दर्द का हवाला देते हुए गद्दा देने की मांग की थी। इस पर अदालत ने जेल प्रशासन को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती शिकायत से गिरफ्तारी तक ऐसे बढ़ा मामला स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता की शिकायत के बाद CBI ने जांच शुरू की। FIR सेटल करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था, जिसके बाद लगातार रेड, रिमांड और पूछताछ की कार्रवाई होती रही।

IND vs PAK Match Highlights : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, ईशान किशन के मुरीद हुए तेंदुलकर

IND vs PAK Match Highlights

हाइलाइट्स भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में बनाई जगह। ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन बनाकर जीता प्लेयर ऑफ द मैच। सचिन, सहवाग, युवराज समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया की तारीफ की। IND vs PAK Match Highlights : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रन से हराकर लगातार तीसरी बार मात दी है। इसी के साथ भारत ने सुपर-8 में जगह बना ली। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन ही बना सकी। Delhi Blast Update : JK में ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, डॉक्टरों ने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ आतंकी संगठन ईशान किशन की तूफानी पारी भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पावरप्ले में उनकी आक्रामक शुरुआत ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सचिन बोले- पावरप्ले में तय हो गया मैच क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पावरप्ले के दौरान ही भारत ने मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया था। ईशान की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी ने पाकिस्तान को वापसी का मौका ही नहीं दिया। Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च अमित शाह ने दी टीम को बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में टीम इंडिया ने एक बार फिर दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे देश को गर्व महसूस कराया। सहवाग ने बताया हर विभाग में दमदार प्रदर्शन पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ईशान की पारी को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में पाकिस्तान से बेहतर खेल दिखाया। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर दिल्ली पुलिस का वायरल पोस्ट भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा – “गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे।” योगी आदित्यनाथ ने कहा – महाशिवरात्रि पर महाविजय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन। जय हिन्द। आनंद महिंद्रा और युवराज सिंह ने सराहा टीम का जज्बा उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत ने प्रतिभा और हौसले के दम पर जीत हासिल की। वहीं पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा कि बड़े मैच में खिलाड़ियों ने मजबूत मानसिकता और टीम भावना दिखाई। Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल अजय देवगन बोले – क्या कमाल का खेल बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने टीम इंडिया की जीत को शानदार बताते हुए खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। मैच के दिलचस्प मोमेंट्स मैच के दौरान ईशान किशन के शॉट पर तिलक वर्मा को गेंद लगना, अभिषेक शर्मा का लगातार दूसरा डक, सूर्यकुमार यादव का चौका, तिलक वर्मा द्वारा शाहीन का कैच छोड़ना और ईशान व कुलदीप द्वारा जीवनदान देना जैसे कई रोमांचक पल देखने को मिले।

Delhi Blast Update : JK में ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, डॉक्टरों ने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ आतंकी संगठन

Delhi Blast Update

हाइलाइट्स जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ संगठन। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही मामले की जांच। Delhi Blast Update : नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में एक बड़े ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कई डॉक्टरों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ‘अंसार अंतरिम’ नाम का संगठन बनाया था। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग वर्ष 2016 में कट्टरपंथी विचारधारा की ओर मुड़े थे। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है। Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि इस हमले को अंजाम देने वाला डॉ. उमर नबी था। इसी जांच के दौरान हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया और तब इस नेटवर्क को ‘वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ नाम दिया गया। अक्टूबर में मिला था नेटवर्क का सुराग इस अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क का पता सबसे पहले 19 अक्टूबर को चला था, जब श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरिफ निसार डार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार को गिरफ्तार किया। इन तीनों पर पहले से पत्थरबाजी के मामले दर्ज थे। Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत टेरर फंडिंग के लिए म्यूल अकाउंट्स सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग से जुड़े म्यूल अकाउंट्स के बड़े नेटवर्क का भी खुलासा किया है। पिछले तीन वर्षों में ऐसे 8,000 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इन खातों के लिए आम लोगों को आसान कमीशन का लालच देकर उनका बैंक एक्सेस लिया जाता था और उन्हें ‘पार्किंग अकाउंट’ की तरह इस्तेमाल किया जाता था। UNSC रिपोर्ट में दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) की 1267 सैंक्शंस कमेटी को सौंपी गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ रिपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले का भी उल्लेख है और बताया गया है कि इसमें शामिल तीनों आतंकी मारे जा चुके हैं। यह कमेटी आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे संगठनों पर नजर रखती है। जैश का महिला विंग बनाने का दावा रिपोर्ट के अनुसार जैश प्रमुख मसूद अजहर ने अक्टूबर 2025 में महिला आतंकियों के लिए ‘जमात-उल-मुमिनात’ नाम का अलग विंग बनाया था, जिसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करना था। हालांकि यह विंग अभी UN की सूची में शामिल नहीं है। सदस्य देशों के आकलन में भी मतभेद सामने आए कुछ ने जैश को सक्रिय बताया तो कुछ ने निष्क्रिय। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर NIA जांच में जैश और अंसार गजवात-उल-हिंद से लिंक दिल्ली ब्लास्ट के बाद NIA की जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े लिंक मिले हैं। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 5 डॉक्टर शामिल हैं। ये सभी नेटवर्क को लॉजिस्टिक और अन्य तरह की मदद कर रहे थे। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल 5 डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील पर विस्फोटक जुटाने का आरोप पुलवामा निवासी 36 वर्षीय डॉ. मुजम्मिल शकील पर जांच एजेंसियों ने सबसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ करीब 2900 किलो विस्फोटक जुटाने का मामला सामने आया है। जांच में यह भी पाया गया कि मॉड्यूल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम थी और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने में वे सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। डॉ. शाहीन सईद की भूमिका लखनऊ की रहने वाली 45 वर्षीय डॉ. शाहीन सईद को डॉ. मुजम्मिल शकील का करीबी बताया गया है। जांच के दौरान उनके वाहन से राइफल बरामद की गई, जो इस नेटवर्क से उनके संबंधों की ओर इशारा करती है। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों के ट्रांसपोर्ट और छिपाने में उनकी क्या भूमिका रही। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार डॉ. आदिल अहमद पर हथियार और पोस्टर लगाने का आरोप काजीकुंड निवासी 38 वर्षीय डॉ. आदिल अहमद पर आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर लगाने का आरोप है। इसके अलावा उनके लॉकर से AK-47 बरामद होने की बात सामने आई है। जांच में माना जा रहा है कि वे मॉड्यूल के लिए स्थानीय स्तर पर माहौल तैयार करने और हथियारों की सप्लाई से जुड़े काम देख रहे थे। डॉ. सज्जाद अहमद के मॉड्यूल से संबंध पुलवामा के 32 वर्षीय डॉ. सज्जाद अहमद को डॉ. उमर का करीबी दोस्त बताया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार उनका संबंध पुलवामा स्थित ठिकाने वाले मॉड्यूल से था। उन पर आरोप है कि उन्होंने नेटवर्क के सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने में मदद की। T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान डॉ. परवेज अंसारी से मिले अहम सबूत लखनऊ निवासी 41 वर्षीय डॉ. परवेज अंसारी के पास से मॉड्यूल से जुड़े फोन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक और लिखित सबूतों को जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इनके जरिए नेटवर्क की फंडिंग, संपर्क सूत्रों और गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Bhopal Fire News : भोपाल की फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग, जनहानि की सूचना नहीं

हाइलाइट्स भोपाल की मेहता इंडस्ट्री में आग लगी, गोदाम में लकड़ी और प्लाईवुड जल रहे। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी। किसी जनहानि की अभी तक सूचना नहीं, आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। फैक्ट्री मालिक अरुण जैन मौके पर मौजूद, कर्मचारियों से स्थिति जान रहे हैं। Bhopal Fire News : भोपाल।  भोपाल शहर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री में आज यानि रविवार दोपहर आग लग गई। फैक्ट्री में लोहे की जालियां और खिड़कियों का निर्माण होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी और प्लाईवुड रखा हुआ था। Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च दोपहर करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत पुलिस डायल 112 और नगर निगम की 5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आसपास के सभी जगहों को एहतियातन खाली कराया गया। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिलीं है। फैक्ट्री मालिक और घटनास्थल फैक्ट्री के मालिक अरुण जैन मौके पर मौजूद हैं और कर्मचारियों से जानकारी ले रहे हैं। गोदाम में रखे प्लाईवुड और लकड़ी की वजह से आग तेजी से फैल गई। गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तीन दमकल मौके पर हैं और फोम वाली गाड़ी भी बुलाई गई है। US China Defense Policy 2026 : मातृभूमि और सहयोगियों की सुरक्षा को बनाया मुख्य लक्ष्य आग के कारण और सुरक्षा अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दमकल टीम आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च

हाइलाइट्स महेश बाबू ने माइथो-एक्शन फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर लॉन्च किया। टीजर में हिमालय के रहस्यमयी वादियों में पवित्र मंदिर और ब्रह्मांडीय शक्ति का राज दिखाया गया। विराट कर्णा ने भगवान शिव के अवतार और एक्शन सीन में दमदार प्रदर्शन किया। फिल्म में धांसू वीएफएक्स, शानदार प्रोडक्शन डिजाइन और भव्य बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को मिलेगा। Mahesh Babu Film 2026 : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, सुपरस्टार महेश बाबू ने माइथो-एक्शन फिल्म ‘नागबंधम’ का मचअवेटेड टीजर लॉन्च किया है। यह टीजर अपने भव्य विजुअल्स और रहस्यपूर्ण कहानी के साथ दर्शकों को एक महाकाव्य की झलक दिखता है। US China Defense Policy 2026 : मातृभूमि और सहयोगियों की सुरक्षा को बनाया मुख्य लक्ष्य ‘नागबंधम’ का रोमांचक टीजर इस टीजर की दमदार लाइनें “ब्रह्मा की रचना से जन्मा… विष्णु के धर्म से सुरक्षित… महादेव के क्रोध से शक्ति प्राप्त…” फिल्म की आत्मा को बखूबी बयां करती हैं। हिमालय की रहस्यमयी वादियों में सेट यह टीजर एक ऐसे गुप्त मंदिर की कहानी दिखाता है, जहां ब्रह्मांडीय शक्ति सुरक्षित है। डायरेक्टर अभिषेक नामा ने बिना किसी डायलॉग के, सिर्फ विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक के दम पर ही कहानी में जान भरी है। फिल्म के खतरनाक और भव्य विजुअल्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत कहानी का सार फिल्म की कहानी अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है। इसमें माइथोलॉजी, इतिहास और आध्यात्मिक युद्ध का अनोखा संगम देखने को मिलता है। कहानी के केंद्र में है नागबंधम मंदिर, जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां करती हैं। इस मंदिर में इतनी अपार शक्ति है कि अगर यह गलत हाथों में गई तो हम सोच भी नहीं सकते जितनी तबाही हो सकती है। वीएफएक्स और प्रोडक्शन डिजाइन टीजर में धांसू वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। सिनेमैटोग्राफर सुंदर राजन एस ने हर फ्रेम को खूबसूरती और बारीकी से कैद किया है। अशोक कुमार का प्रोडक्शन डिजाइन और जुनैद कुमार का बैकग्राउंड स्कोर टीजर की भव्यता बढ़ाते हैं। आरसी प्रणव की एडिटिंग दर्शकों को एक पूरी नई दुनिया में ले जाती है, जहां भक्ति और युद्ध एक साथ दिखाई देते हैं। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी विराट कर्णा का दमदार अवतार हीरो विराट कर्णा अपनी शारीरिक तैयारी और इंटेंसिटी के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। टीजर में उनके भगवान शिव के अवतार और मगरमच्छ के साथ लड़ाई सबसे बड़ी हाईलाइट है। फिल्म की कास्ट फिल्म की ताकत इसकी कास्ट भी है। इसमें शामिल हैं: नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम, जयप्रकाश, मुरली शर्मा, अनसूया भारद्वाज और बी.एस. अविनाश। ‘नागबंधम‘ टीजर ने फैंस में उत्साह और चर्चा का नया स्तर कायम कर दिया है, और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार और बढ़ा दिया है।

US China Defense Policy 2026 : मातृभूमि और सहयोगियों की सुरक्षा को बनाया मुख्य लक्ष्य

हाइलाइट्स अमेरिका ने अपनी नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (NDS 2026) जारी की। चीन से सीधे युद्ध से बचते हुए शक्ति संतुलन बनाए रखने पर जोर। ताइवान पर सीधा सैन्य हस्तक्षेप नहीं, केवल हथियार और रणनीतिक सहयोग। प्राथमिकताएं: मातृभूमि सुरक्षा, सहयोगियों को आत्मनिर्भर बनाना, रक्षा उद्योग मजबूत करना। US China Defense Policy 2026 : अमेरिका ने अपनी नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (NDS 2026) जारी की है, जिसमें चीन को अब सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती नहीं माना गया है। नई रणनीति अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन द्वारा तैयार की गई है। इसमें ताइवान का सीधा उल्लेख नहीं किया गया है और चीन के साथ सीधे सैन्य टकराव से बचने पर जोर दिया गया है। Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत चीन और ताइवान पर अमेरिका का रुख रणनीति के तहत, यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना सीधे युद्ध में शामिल नहीं होगी। अमेरिका ताइवान को हथियार, प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग दे सकता है, लेकिन सीधा सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा। पेंटागन ने अपनी नीति को “शक्ति से रोकना, टकराव से नहीं” बताया है। इसका मतलब है कि अमेरिका चीन को संतुलित करने का प्रयास करेगा, लेकिन सीधे संघर्ष में नहीं उतरेगा। नई रणनीति की प्राथमिकताएं नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में अमेरिका ने चार मुख्य प्राथमिकताएं तय की हैं: मातृभूमि और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। सहयोगी देशों को अधिक आत्मनिर्भर बनाना। अमेरिका के रक्षा उद्योग को मजबूत करना। चीन की बढ़ती शक्ति को रोकना। साथ ही, अमेरिका ने ग्रीनलैंड जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सैन्य और व्यापारिक पहुंच बनाए रखने की योजना बनाई है। उत्तरी अमेरिका में मिसाइल रक्षा प्रणाली को भी मजबूत किया जाएगा। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ  ताइवान नीति में बदलाव और सहयोगियों पर ध्यान नई रणनीति में अमेरिका अपने सहयोगियों पर कम और अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा पर अधिक ध्यान देगा। ताइवान को लेकर यह नीति पहले की नीति से अलग है। 2022 में जारी नीति में अमेरिका ने ताइवान की रक्षा के लिए स्पष्ट समर्थन देने का वादा किया था, लेकिन नई रणनीति में ऐसा कोई सीधा वादा नहीं है। अब अमेरिका क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर शक्ति संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देगा और चीन को हावी होने से रोकेगा, लेकिन सीधे युद्ध में शामिल नहीं होगा। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी यह रणनीति इंडो-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने और अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोगी देशों के विश्वास को बनाए रखा जा सके।

Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत

Bhopal Tragic Accident Student : भोपाल।  राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। छात्र नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। तापमान जांचने के लिए जैसे ही उसने पानी में हाथ डाला, वह करंट की चपेट में आ गया। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ बाल्टी में हीटर रॉड मिली जानकारी में पुलिस ने बताया है की, 13 वर्षीय केशव चौकसे, पिता राजकुमार चौकसे, आनंद नगर का निवासी था। वह एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। रविवार को घर पर नहाने की तैयारी के दौरान उसने बाल्टी में इलेक्ट्रिक हीटर रॉड लगाकर पानी गर्म किया था। बताया जा रहा है कि पानी का तापमान जांचने के लिए केशव ने बाल्टी में हाथ डाला, तभी उसे जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित करंट लगने के तुरंत बाद परिजन उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पसरा मातम केशव परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में होनहार था और भविष्य में पायलट बनने का सपना देखता था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर इसे घरेलू हादसा माना जा रहा है।

Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ

हाइलाइट्स तारीक रहमान 17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह जतिया संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में आयोजित होगा। भारत समेत 13 देशों के नेताओं को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण। भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा करेंगे प्रतिनिधित्व। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : बांग्लादेश।  बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच बीएनपी की जीत के बाद तारीक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह ढाका में स्थित जतिया संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नव-निर्वाचित सांसद और मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उसी दिन शपथ लेंगे। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी कई देशों के नेताओं को दिया न्योता ढाका ने इस ऐतिहासिक समारोह के लिए एशिया सहित पड़ोसी देशों के कई शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है। आमंत्रित देशों में भारत, पाकिस्तान, चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव शामिल हैं। इससे यह आशंका लगाई जा सकती है कि नई सरकार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है। IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं क्या शामिल होंगे पीएम मोदी ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन पहले वैश्विक नेताओं में शामिल थे जिन्होंने बीएनपी की जीत पर तारीक रहमान को बधाई दी थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक व्यस्त कार्यक्रम के वजह से उनके समारोह में शामिल होने की संभावना कम है। भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। शेख हसीना के बाद नई राजनीतिक पारी तारीक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं। उनकी पार्टी बीएनपी ने 300 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। पिछले वर्ष शेख हसीना के पद से हटने के बाद अंतरिम सरकार ने देश का संचालन किया था। करीब 20 वर्षों के निर्वासन के बाद देश लौटे रहमान ने आर्थिक विकास, सुशासन और जनता के कल्याण को प्राथमिकता देने का वादा किया है। MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट विदेश नीति पर रहेंगी नजरें नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती घरेलू स्थिरता के साथ-साथ पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना होगा। तारीक रहमान ने ‘पीपल-फर्स्ट’ विदेश नीति अपनाने की बात कही है और वे ऐसे साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं जो बांग्लादेश के विकास में योगदान दे सकें। 17 फरवरी को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी

हाइलाइट्स भोपाल में महाशिवरात्रि पर किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी का आयोजन। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान। प्रदेश सहित कई राज्यों से किन्नर समुदाय के सदस्य हुए शामिल। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास और हिमानी सखी रहीं मौजूद। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महाशिवरात्रि के अवसर पर किन्नर समुदाय के एक बड़े वर्ग की ‘घर वापसी’ का आयोजन किया गया। आयोजन में दावा किया गया कि प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए किन्नरों ने मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सनातन धर्म में पुनः प्रवेश किया। कार्यक्रम लालघाटी स्थित वुड गार्डन में आयोजित हुआ, जहां पर सुबह से ही बड़ी संख्या में समुदाय के लोग और संत-महात्मा मौजूद रहे। IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं मंत्रोच्चार के साथ की गई घर वापसी आयोजन के समय वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किन्नरों की घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व किन्नर समाज की प्रतिनिधि काजल ठाकुर द्वारा किया गया। बताया गया कि यह आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप को समर्पित है। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ने कराई वापसी कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास की उपस्थिति रही। उन्होंने विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराते हुए सनातन धर्म में घर वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई। MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट प्रदेश भर से पहुंचे किन्नर आयोजकों के अनुसार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी किन्नर समुदाय के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में संत, महामंडलेश्वर और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। हिमानी सखी महामंडलेश्वर रहीं मौजूद कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा से जुड़ीं हिमानी सखी महामंडलेश्वर के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा निर्णय बताया। पृष्ठभूमि में विवाद गौरतलब है कि हाल के दिनों में किन्नर समुदाय के भीतर धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद सामने आया था। कुछ सदस्यों ने जबरन दबाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जबकि दूसरी ओर से इन आरोपों को निराधार बताया गया। इसी घटनाक्रम के बीच यह घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार आयोजकों का कहना है कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय है और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रह सकते हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है।