Vande Mataram Controversy : हम बताने के लिए बाध्य नहीं… रूबीना इकबाल मामले में पटवारी के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

Vande Mataram Controversy : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने राष्ट्रगीत गाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ गया है। कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए… घटना के बाद मीडिया से बातचीत में रूबीना इकबाल (Rubina Iqbal) का बयान विवाद का मुख्य कारण बन गया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए” और आरोप लगाया कि पार्टी केवल मुस्लिम वोट के लिए काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मौकों पर कांग्रेस अपने प्रतिनिधियों से दूरी बना लेती है और उनका पार्टी से कोई अनुबंध नहीं है। Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कांग्रेस पर कार्रवाई न करने के आरोप इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर अपने पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई से बचने के आरोप लग रहे हैं। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर रूबीना इकबाल के निष्कासन की मांग की है। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। भोपाल में जब मीडिया ने जीतू पटवारी से इस मामले में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि देश और कांग्रेस दोनों के संविधान में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का महत्व स्पष्ट है और पार्टी को किसी से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। कार्रवाई के समय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इसके लिए बाध्य नहीं हैं कि कब निर्णय लिया जाएगा। Vande Mataram Controversy : रूबीना इकबाल मामले पर आरिफ मसूद ने की जांच की मांग, बीजेपी ने की FIR की मांग अल्पसंख्यकों को लेकर दी सफाई जीतू पटवारी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय के कई राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे हैं, जो हर सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके सम्मान को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है और न ही आगे होगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश का संविधान हर नागरिक को अपने तरीके से जीवन जीने और धर्म के अनुसार प्रार्थना करने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन यह सब कानून के दायरे में होना चाहिए। संगठन प्रभारी ने बयान को बताया ‘अक्षम्य’ कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने रूबीना इकबाल के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी भाषा पूरी तरह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि जिस दिन जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी, उस दिन इस तरह का विवाद होना गलत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने अनुभवी पार्षदों द्वारा अचानक इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया और इसके पीछे क्या मंशा थी। Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान निष्कासन की मांग, फैसला बाकी डॉ. संजय कामले के अनुसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र में अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ स्पष्ट रूप से निष्कासन की मांग की गई है। अब इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। AIMIM में जाने की बात भी कही रूबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी कार्रवाई करती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि वे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में भी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें रखे या निकाले, वे हर फैसले के लिए तैयार हैं। Vande Mataram : ‘वंदे मातरम’ पर केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देश, जानिए 2026 में क्या बदला और क्या है इसका इतिहास? क्या है पूरा मामला? दरअसल, इंदौर नगर निगम में बुधवार को बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। सभापति के निर्देश पर जब इसे गाने के लिए कहा गया, तो पार्षद फौजिया शेख अलीम ने संबंधित नियम दिखाने की मांग की। इसके बाद रूबीना इकबाल के तीखे बयान ने पूरे मामले को और अधिक बढ़ा दिया।
Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Modi-Rahul Viral Video : नई दिल्ली। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती (Mahatma Jyotiba Phule Jayanti) के अवसर पर आज संसद परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहुंचकर महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की। राहुल गांधी समेत ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। ओम बिरला (Om Birla) , राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal), राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस हाथ जोड़कर किया नमस्कार कार्यक्रम के बाद संसद के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच मुलाकात दिखाई दे रही है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया, हाथ जोड़कर नमस्कार किया और हालचाल भी पूछा। वीडियो में यह भी देखा गया कि दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के साथ-साथ पीएम मोदी और राहुल गांधी की यह मुलाकात दिनभर सुर्खियों में बनी रही। यहां देखिये पीएम मोदी – राहुल गांधी की मुलकात का वायरल वीडियो
Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस

Silver Gold Prices Today : नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त दर्ज की गई, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,776 रुपए बढ़कर 2,39,934 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 9 अप्रैल को चांदी का भाव 2,36,158 रुपए प्रति किलो था। वहीं, सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 390 रुपए बढ़कर 1,50,327 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं अलग-अलग शहरों में दाम क्यों होते हैं अलग देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं, इसके पीछे कई कारण होते हैं। सबसे पहला कारण ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी है। एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ईंधन और सुरक्षा पर खर्च होता है, जिससे कीमत प्रभावित होती है। दूसरा कारण खरीदारी की मात्रा है। दक्षिण भारत में सोने की खपत करीब 40% है, जहां ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। तीसरा कारण लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन हैं। राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। चौथा कारण ज्वेलर्स का पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य होता है। ज्वेलर्स जिस रेट पर सोना खरीदते हैं, उसी आधार पर वे ग्राहकों को बेचते हैं। Gold Silver and Share Market Today : सोने-चांदी में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 170 अंक नीचे 2026 में अब तक सोना-चांदी हुए महंगे इस साल सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2026 में अब तक सोना 17,132 रुपए और चांदी 9,514 रुपए महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर करीब 2.40 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है। हालांकि, इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 42 दिनों में सोना 8,770 रुपए और चांदी 26,766 रुपए तक सस्ती हुई है। Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या सरकार के फैसले से सप्लाई पर असर सरकार ने सोने, चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब विदेश से ज्वेलरी मंगाने के लिए विशेष लाइसेंस लेना जरूरी होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है। इस फैसले का असर बाजार में सप्लाई पर पड़ रहा है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान सोना खरीदते समय ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता का पता चलता है। Share Market Today : सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर दूसरी बात, सोने की कीमत को खरीदने से पहले अलग-अलग स्रोतों से जरूर जांच लें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। कुल मिलाकर, वैश्विक परिस्थितियों, सरकारी नीतियों और स्थानीय बाजार के कारण सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं

Iran-US Peace Talk : इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच शांति की दिशा में एक अहम पहल हुई है। शुक्रवार देर रात ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा। इस डेलिगेशन की अगुवाई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 71 सदस्य शामिल हैं, जिनमें वार्ताकारों के साथ एक्सपर्ट सलाहकार, मीडिया प्रतिनिधि, डिप्लोमैट और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद हैं। विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें, उनके स्कूल बैग और फूल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्लेन की सीट पर बच्चों की फोटो के साथ उनके बैग्स और जूते भी रखे हैं। दरअसल, 28 फरवरी को ईरान के मिनाब शहर में एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले में 168 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें बच्चे और स्कूल स्टाफ शामिल थे। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था, हालांकि अमेरिका ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। Yamuna Steamer Accident : 30 टूरिस्ट से भरा स्टीमर यमुना में डूबा, 9 की मौत लापता की तलाश जारी मिनाब 168 विमान से पहुंचा ईरान डेलिगेशन ईरानी प्रतिनिधिमंडल ‘मिनाब 168’ नाम के विमान से पाकिस्तान पहुंचा है। इस नाम को उसी हमले की याद में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसियां यह मान रही हैं कि यह हमला संभवतः गलती से अमेरिकी सेना द्वारा किया गया हो सकता है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहले ही इस मामले की जांच की बात कह चुके हैं। इस्लामाबाद में शांतिवार्ता की अहम बैठक आज इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पाकिस्तान पहुंचने वाले हैं। इस वार्ता पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी हालांकि, बातचीत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली कर रहा है और यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकेगा। ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह का टोल वसूलने की अनुमति नहीं देगा और जल्द ही यह रास्ता खुल जाएगा। US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा इजराइली सैनिकों पर हिजबुल्लाह का हमला इस बीच, क्षेत्र में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान के टायर इलाके में एक घर में मौजूद इजराइली सैनिकों पर हमला किया। यह हमला शनिवार देर रात करीब 1:40 बजे हुआ। इसके अलावा हिजबुल्लाह ने किरयात शमोना, मेटुला और मिसगव आम इलाकों पर रॉकेट हमले करने का भी दावा किया है। लेबनान में हवाई हमले वहीं, अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नबतिया इलाके में हवाई हमले किए हैं। हालांकि, इन हमलों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक इजराइली सेना की ओर से नहीं की गई है और किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा चीन ईरान को देगा नए एयर डिफेंस सिस्टम दूसरी ओर, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सप्लाई सीधे नहीं बल्कि किसी तीसरे देश के जरिए की जा सकती है, ताकि इसकी असली स्रोत को छिपाया जा सके। हालांकि, इस पर चीन और ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। होर्मुज में जहाजों की आवाजाही काफी कम होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी संकट का असर वैश्विक तेल सप्लाई पर भी पड़ रहा है। 60 से ज्यादा खाली बड़े तेल टैंकर अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर जा रहे हैं, जहां वे कच्चा तेल लोड करेंगे। हर टैंकर करीब 20 लाख बैरल तेल ले जा सकता है। इससे अमेरिका को एशिया और यूरोप के बाजारों में सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। फिलहाल होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य से काफी कम बनी हुई है और लगातार देरी की खबरें सामने आ रही हैं। व्हाइट हाउस में सीजफायर समझौते की घोषणा पर चर्चा इस बीच, व्हाइट हाउस में ईरान के साथ संभावित सीजफायर समझौते की घोषणा को लेकर भी चर्चा हुई थी। राष्ट्रपति ट्रम्प का राष्ट्रीय टीवी पर संबोधन करने का विचार था, लेकिन सलाहकारों की सलाह पर इसे टाल दिया गया। अधिकारियों का मानना था कि समझौता अभी शुरुआती और कमजोर स्थिति में है, इसलिए इसे लेकर जल्दबाजी करना सही नहीं होगा। Khwaja Asif on Israel : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजराइल को बताया कैंसर, कहा- इसने गाजा-ईरान और लेबनान में किया नरसंहार ईरान बोला – शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं ईरान के शीर्ष वार्ताकार गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचकर कहा कि उन्हें शांति की उम्मीद है, लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईमानदारी से समझौता करना चाहता है, तो ईरान भी इसके लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले के अनुभवों में अमेरिका ने समझौतों को निभाया नहीं है। कुल मिलाकर, इस्लामाबाद में होने वाली यह बैठक दोनों देशों के रिश्तों के लिए निर्णायक साबित हो सकती है, लेकिन क्षेत्र में जारी हमलों और बढ़ते तनाव के बीच शांति की राह अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ईरानी डेलिगेशन के इस्लामाबाद पहुंचने का वीडियो…
Yamuna Steamer Accident : 30 टूरिस्ट से भरा स्टीमर यमुना में डूबा, 9 की मौत लापता की तलाश जारी

Yamuna Steamer Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। इस हादसे में 9 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। इस घटना की पुष्टि चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। केसी घाट पर हुआ हादसा बताया गया है कि स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने के लिए आए थे। हादसा दोपहर करीब पौने 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित है। Anant Ambani Birthday Celebration : अनंत अंबानी के जन्मदिन पर भव्य आयोजन! 1 लाख गायों को छप्पन भोग ; कई सेलेब्रिटी शामिल हादसे के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। इसके अलावा करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गोताखोर गुलाब के अनुसार अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी लोग लुधियाना से आए थे हादसे के समय स्टीमर में मौजूद पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि सभी लोग जगराओं, लुधियाना से आए थे। उन्होंने बताया कि उस समय तेज हवा चल रही थी। Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या यमुना नदी के बीच में पहुंचते ही स्टीमर अचानक हवा के कारण डगमगाने लगा और उसकी गति भी बढ़ गई। इसी दौरान स्टीमर पीपा पुल से टकरा गया और पलट गया। बचाव कार्य तेजी से जारी मौसम विभाग की वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, घटना के समय वृंदावन में करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। तेज हवा को इस हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Anant Ambani Birthday Celebration : अनंत अंबानी के जन्मदिन पर भव्य आयोजन! 1 लाख गायों को छप्पन भोग; कई सेलेब्रिटी शामिल

Anant Ambani Birthday Celebration : गुजरात। देश के जाने-माने कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। गायों को छप्पन भोग अनंत अंबानी ने अपने 31 वे जन्मदिन से पहले गुरुवार को जामनगर में बड़े स्तर पर गो सेवा की। इस दौरान उन्होंने एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग अर्पित किया। गायों को तरबूज समेत कई तरह के फल खिलाए गए। इस सेवा कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या आसपास के गांवों में सामुदायिक भोज जामनगर और उसके आसपास के गांवों में सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में आई महिलाओं को साड़ियां उपहार में दी गईं, जबकि बच्चों को स्कूल किट वितरित की गईं। इसके अलावा अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों रुपए का दान भी दिया है। बॉलीवुड के कई स्टार्स हुए शामिल जन्मदिन के अवसर पर जामनगर में भव्य भोज का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारों का पहुंचना शुरू हो चुका है। वहीं मुंबई सहित देश के अन्य हिस्सों में भी इस दिन को धूमधाम से मनाया जा रहा है। US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत अंबानी के लिए खास सरप्राइज की व्यवस्था की गई। जैसे ही वह एक कमरे में प्रवेश करते हैं, उनका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों से बने हार्ट डिजाइन से किया जाता है। इस दौरान वह हाफ टी-शर्ट और चश्मे में नजर आते हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं। इस बार अनंत अंबानी का जन्मदिन केवल निजी जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे सेवा, दान और सामाजिक सरोकार से जोड़कर बड़े स्तर पर मनाया गया। Yashwant Varma Resign : कैश कांड के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जांच और महाभियोग विवाद के बाद बड़ा फैसला जामनगर से लेकर देश के अन्य हिस्सों तक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन ने जन्मदिन को एक बड़े सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया है। यहां देखिये बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो और वीडियो
Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या

Bengal Election BJP Manifesto : कोलकाता। भाजपा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसे ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। इसमें महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये देने, बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रुपये मासिक सहायता देने, पहले 6 महीने में UCC लागू करने और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की गई है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे आएंगे। Bengal Elections 2026 : वोटिंग से पहले बंगाल में बंगाल में ‘खेला’! AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में यह घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि बंगाल की जनता के लिए पिछले 15 साल बुरे सपने जैसे रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर घुसपैठियों के जरिए तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि बीजेपी घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, रोजगार, किसानों और उद्योगों के लिए नई योजना लाई जाएगी। शाह ने महिलाओं के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल समेत राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये और 6 पोषण किट दी जाएंगी। राज्य की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलेगी। उन्होंने हर मंडल में महिला थाना और महिला डेस्क बनाने की बात भी कही। शाह ने कहा कि बंगाल में ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जिसमें किसी महिला को रात में बाहर निकलने को लेकर डर न हो। US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा किसानों को लेकर किए ये वादे घोषणा पत्र में युवाओं और किसानों को लेकर भी कई वादे किए गए। शाह ने कहा कि पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरी दी जाएगी और सभी सरकारी पदों को परमानेंट करने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि 75 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के लिए धान, आलू और आम की खेती में उचित मूल्य सुनिश्चित करने की बात कही गई है। धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करने का भी वादा किया गया है। Yashwant Varma Resign : कैश कांड के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जांच और महाभियोग विवाद के बाद बड़ा फैसला 6 महीने के भीतर कॉमन सिविल कोड लागू बीजेपी ने यह भी कहा कि 6 महीने के भीतर कॉमन सिविल कोड लागू किया जाएगा। पार्टी ने दावा किया कि सरकारी जमीन से कब्जे 200 दिन में हटाए जाएंगे, घुसपैठ पर रोक लगेगी, सिंडिकेट खत्म किया जाएगा। उद्योग लगाने वालों को पहले 100 दिन में मदद दी जाएगी। कोलकाता के विकास, हल्दिया पोर्ट, 4 नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप और MSME के लिए भी योजनाएं लाई जाएंगी। सांप पर भरोसा किया जा सकता है,लेकिन बीजेपी पर नहीं इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के टेंटुलिया में रैली की। उन्होंने कहा कि सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी पर नहीं। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी असम चुनाव में बाहर से लोगों को लेकर आई थी, क्योंकि उसे राज्य के लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं था। Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग अब फरमान पर लगा POCSO, 72 घंटे के अंदर सच्चाई आई सामने AIMIM ने तोड़ लिया गठबंधन इस चुनावी माहौल के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों दलों ने 25 मार्च को साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन अब AIMIM अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अपने X हैंडल पर लिखा कि हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों के बाद वह ऐसे किसी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिसमें मुसलमानों की निष्ठा या ईमानदारी पर सवाल उठाए गए हों। कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के घोषणा पत्र, ममता बनर्जी के हमलों और AIMIM के अलग होने से राजनीतिक मुकाबला और तेज हो गया है। अब सभी की नजरें वोटिंग और फिर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। Khwaja Asif on Israel : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजराइल को बताया कैंसर, कहा- इसने गाजा-ईरान और लेबनान में किया नरसंहार भाजपा का घोषणा पत्र के बड़े ऐलान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसमें 10 प्रमुख वादे किए हैं, जिनमें बेरोजगार युवाओं को ₹3000 मासिक सहायता देने का बड़ा ऐलान शामिल है। भाजपा के प्रमुख वादे इस प्रकार हैं: महिलाओं के लिए हर महीने ₹3,000 की सहायता, सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण, 75 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 और 6 पोषण किट, साथ ही राज्य की सभी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा। महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बटालियन और दुर्गा सुरक्षा दस्ते का गठन। बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता। घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी। सरकारी कर्मचारियों को DA का भुगतान और 45 दिनों के अंदर सातवें वेतन आयोग को लागू करना। 6 महीने के अंदर कॉमन सिविल कोड (UCC) लागू करने का वादा। किसानों के लिए ₹9,000 की वार्षिक सहायता, धान, आलू और आम की खेती को बढ़ावा तथा ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीद की योजना। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में AIIMS, IIT, IIM और फैशन डिजाइनिंग संस्थानों की स्थापना। गो तस्करी पर सख्त रोक लगाई जाएगी। शिक्षकों की नियमित भर्ती, मौजूदा शिक्षकों को न्यूनतम आधार वेतन और मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप।
Morena Murder Update : मुरैना वनरक्षक हत्या मामले में 2 दिन बाद एक गिरफ्तारी, दो अब भी फरार

Morena Murder Update : मध्य प्रदेश। मुरैना में वनरक्षक की हत्या के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। घटना के दो दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी मलिक सोनू चौहान को दिमनी थाना क्षेत्र में NH 552 स्थित प्लाजा के पास मिश्रिनपुरा रोड से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। Morena Murder : रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस बोली- मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त इस मामले में दूसरा आरोपी पवन तोमर (Pawan Tomar) और ट्रैक्टर चालक अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। क्या है मामला? वनरक्षक की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा आगे की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
Rishabh Pant : ऋषभ पंत की एक और नाकामी पर उठे सवाल, कप्तानी को लेकर कैफ ने दी बड़ी सलाह

Rishabh Pant : स्पोर्ट्स डेस्क। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मैच में पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इस पर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने उन्हें बड़ी स्लाग दी है। मैच के दौरान कैमरून ग्रीन (Cameron Green) की बाउंसर पर पंत का शॉट गलत टाइम हुआ और कैच आउट हो गए। उस समय LSG मजबूत स्थिति में थी (73/2), लेकिन उनके आउट होते ही टीम 128/7 तक लड़खड़ा गई। PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स हालांकि, युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी की शानदार पारी ने LSG को रोमांचक जीत दिला दी, लेकिन पंत की पारी ने फिर से उनकी निरंतरता और कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए। पंत को लेनी चाहिए थी जिम्मेदारी भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने साफ कहा कि पंत को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, एक अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान का काम होता है कि वह लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक टिके रहें। सिर्फ एक-दो अच्छी पारियां काफी नहीं हैं, बल्कि लगातार प्रदर्शन जरूरी है। Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन युवा खिलाड़ियों की वजह से जीत रही LSG वहीं दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी टीम के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि LSG इस सीजन में अपने युवा खिलाड़ियों की वजह से जीत रही है। मिचेल मार्श (Mitchell Marsh), एडेन मार्कराम (Aiden Markram) और पंत जैसे सीनियर खिलाड़ी अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पूरन की फॉर्म बनी चिंता टीम के लिए एक और चिंता का विषय निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की खराब फॉर्म है। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले पूरन इस बार तीन पारियों में सिर्फ 21 रन ही बना सके हैं। गावस्कर के अनुसार, वे क्रीज पर “खोए-खोए” नजर आ रहे हैं और आत्मविश्वास की कमी साफ दिख रही है। US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने मैच जीत लिया, लेकिन टीम के सीनियर खिलाड़ियों – खासकर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अगर पंत अपनी निरंतरता और मैच की समझ पर काम करते हैं, तो वे न सिर्फ टीम को मजबूती देंगे बल्कि अपनी कप्तानी भी साबित कर पाएंगे।
US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा

US Iran Ceasefire Update : तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित सीजफायर वार्ता से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Iran ने पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, जब तक लेबनान में सीजफायर (Lebanon Ceasefire) लागू नहीं होता, तब तक वह किसी भी वार्ता में हिस्सा नहीं लेगा। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उसका प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं पहुंचा है और वहां जाने की कोई योजना भी नहीं है। इस बयान के साथ ही उन खबरों को भी खारिज कर दिया गया, जिनमें कहा गया था कि ईरानी डेलिगेशन पहले ही पाकिस्तान पहुंच चुका है। Khwaja Asif on Israel : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजराइल को बताया कैंसर, कहा- इसने गाजा-ईरान और लेबनान में किया नरसंहार इससे पहले अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) ने दावा किया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल, जिसमें संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं, इस्लामाबाद पहुंच चुका है। दरअसल, 7 अप्रैल को US और ईरान दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए थे। इसी के तहत दोनों देशों के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में अहम बैठक प्रस्तावित थी। इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के आज पाकिस्तान पहुंचने की योजना है। लेबनान बना बड़ा मुद्दा ईरान के इस फैसले के पीछे लेबनान में जारी संघर्ष मुख्य वजह बताया जा रहा है। हिजबुल्लाह (Hezbollah) जो ईरान समर्थित एक शक्तिशाली मिलिशिया है, लेबनान में सक्रिय है। इजराइल के लगातार हमलों से अगर हिजबुल्लाह कमजोर होता है, तो ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव पर असर पड़ सकता है। ईरान ने सीजफायर के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिनमें क्षेत्रीय स्तर पर संघर्ष खत्म करना शामिल है। यानी ईरान, लेबनान और यमन में हमले रुकने चाहिए। ईरान का मानना है कि बिना व्यापक शांति के किसी एक मोर्चे पर समझौता संभव नहीं है। Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग अब फरमान पर लगा POCSO, 72 घंटे के अंदर सच्चाई आई सामने अमेरिका-ईरान वार्ता के प्रमुख मुद्दे प्रस्तावित वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। इनमें ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम प्रमुख है, जिस पर अमेरिका कड़ा रुख अपनाए हुए है। अमेरिका चाहता है कि ईरान उच्च स्तर के यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह बंद करे और अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करे। इसके अलावा होर्मुज (Strait of Hormuz) का मुद्दा भी बेहद महत्वपूर्ण है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस गुजरता है। ईरान इस पर नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, जबकि अमेरिका इसे पूरी तरह खुला रखना चाहता है। बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम और आर्थिक प्रतिबंध भी दोनों देशों के बीच प्रमुख विवाद के मुद्दे हैं। ईरान चाहता है कि उस पर लगे सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाए जाएं और उसके फंसे हुए संसाधन वापस किए जाएं। MP Viral Video : 11 हजार लीटर दूध से माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस लेबनान में जारी हमले, हालात गंभीर इस बीच लेबनान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण लेबनान के हनाविया शहर पर इजराइल के हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है। इसके अलावा दक्षिण लेबनान के हनीन और अल-मजादेल जैसे इलाकों में भी इजराइली सेना ने हवाई हमले और विस्फोट कर कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। भारत में ईरानी दूतावास की अपील भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। दूतावास ने बताया कि आर्थिक सहायता के लिए पहले बनाए गए सभी बैंक खातों को बंद कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे इन खातों या किसी अन्य संदिग्ध खाते में पैसा ट्रांसफर न करें। Vande Mataram Controversy : रूबीना इकबाल मामले पर आरिफ मसूद ने की जांच की मांग, बीजेपी ने की FIR की मांग होर्मुज में जहाजों की आवाजाही घटी इस तनाव का असर वैश्विक व्यापार पर भी दिख रहा है। मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार, हाल के दिनों में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में कमी आई है। गुरुवार को केवल 6 जहाज इस मार्ग से गुजरे, जबकि इससे पहले के दिनों में यह संख्या अधिक थी। दबाव में झुक सकता है ईरान: पूर्व अमेरिकी जनरल अमेरिकी सेंट्रल कमांड के पूर्व प्रमुख केनेथ मैकेंजी (Kenneth McKenzie) का मानना है कि बढ़ते दबाव के चलते ईरान अपने रुख में बदलाव कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान पर अस्तित्व का खतरा बढ़ता है, तो वह समझौते की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। कुल मिलाकर, एक तरफ जहां अमेरिका-ईरान वार्ता से शांति की उम्मीद थी, वहीं लेबनान में जारी संघर्ष और ईरान के रुख ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।