Aayudh

Alia Bhatt : नमस्कार… आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में दी स्पीच, इंटरनेट पर वायरल

BAFTA Awards Alia Bhatt Speech

हाइलाइट्स फरहान अख्तर प्रोडक्शन वाली मणिपुरी फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म अवॉर्ड जीता। BAFTA मंच पर पहली बार हिंदी में संबोधन, संस्कृति का ग्लोबल प्रमोशन। ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को अवॉर्ड, आलिया ने प्रेजेंट किया। BAFTA Awards Alia Bhatt Speech : लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) समारोह में इस बार भारत की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। समारोह में भारत की ओर से फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शामिल हुए। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल आलिया भट्ट ने स्टेज पर बोली हिंदी इस समारोह में आलिया भट्ट ने पहली बार BAFTA के मंच से एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया। उन्हें बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था। स्टेज पर आते ही आलिया ने अपनी बात हिंदी में शुरू की। उन्होंने कहा, “नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” इसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी बात का अंग्रेजी में मतलब समझाया। आलिया ने आगे कहा कि फिल्में अलग-अलग भाषाओं में बनती हैं, लेकिन सिनेमा की भाषा सबको जोड़ती है। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी और भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया। Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया गया, जो इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। समारोह के दौरान आलिया का लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने सिल्वर रंग का गाउन पहना था, जिसके साथ सफेद स्टॉल कैरी किया। रेड कार्पेट पर उनका अंदाज बेहद आकर्षक रहा। तीसरी भारतीय अभिनेत्री बनीं आलिया आलिया भट्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं। अब आलिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उनके फैंस उनकी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। Rajpal Yadav Bail : राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत,18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की आने वाली फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। BAFTA में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय कलाकार अब वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।   Alia bhatt presenting the award to film not in english language at Bafta’s – the winners are sentimental value pic.twitter.com/XBq6bLsCMI — 🔮 (@lordofkong) February 22, 2026

Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Nepal Bus Accident

Nepal Bus Accident : धादिंग। नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस हाईवे से नीचे गिरकर त्रिशूली नदी में समा गई। नेपाली मीडिया के अनुसार इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हैं। ड्राइवर का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे बेनिघाट रोरांग इलाके में हुई। बस (Ga 1 Kha 1421) में कुल 44 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक ड्राइवर का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वाहन सीधे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली अब तक 17 शव बरामद, बाद में एक और मौत आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पहले 17 शव बरामद किए गए थे। बाद में एक घायल यात्री ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। मृतकों में 12 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती बचाव दल ने 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को काठमांडू रेफर किया गया है। हादसा देर रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आईं, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान जारी रखा। School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू हादसे के कारणों की जांच जारी फिलहाल पुलिस इस दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। नेपाल में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे इससे पहले 5 फरवरी को बैतड़ी जिले में बारातियों से भरी बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत और 34 लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग को हादसे की वजह माना गया था। वहीं साल 2024 में लैंडस्लाइड के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई थीं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली

India US Interim Trade Deal Postponed

Trump Tariff Dispute : नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली अंतरिम ट्रेड डील पर चर्चा की तीन दिन की बैठक फिलहाल टाल दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के लिए इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल को रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद अमेरिकी प्रशासन को नए कानूनी विकल्प तलाशने पड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी कानूनी उलझन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ दरों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। फिलहाल अमेरिकी प्रशासन 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 122 का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन साथ ही सेक्शन 338 जैसे अन्य कानूनी प्रावधानों पर भी विचार किया जा रहा है। इससे भविष्य की व्यापार वार्ता पर असर पड़ सकता है और दोनों देशों के बीच बातचीत और जटिल हो सकती है। Share Market Today : ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर शुरु, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल मार्च में होने वाली साइनिंग की योजना पर असर आने वाले दिनों में होने वाली यह बैठक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। इसी के आधार पर मार्च में अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर के भारत दौरे और समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद थी। बैठक टलने से अब पूरा कार्यक्रम अनिश्चित हो गया है। आपसी सहमति से आगे तय होगी नई तारीख सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों का मानना है कि नई परिस्थितियों और उनके प्रभाव को समझने के बाद ही भारतीय मुख्य वार्ताकार और उनकी टीम का दौरा तय किया जाए। इसलिए बैठक को आपसी सहमति से आगे की तारीख पर आयोजित किया जाएगा। US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन टैरिफ दरों में लगातार बदलाव भारतीय सामान पर पहले टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जो बाद में घटकर 25 प्रतिशत और फिर 18 प्रतिशत करने का वादा किया गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह दर 10 प्रतिशत तक आ गई थी, लेकिन नए आदेश के तहत इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। भारत के लिए यह दर पहले घोषित 18 प्रतिशत से कम और 26 प्रतिशत के पुराने स्तर से काफी नीचे है। अमेरिका के अगले कदमों के संकेत अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि टैरिफ नीति को जारी रखने के लिए प्रशासन सेक्शन 232, 301 और 122 जैसे अन्य कानूनी रास्तों का इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सेक्शन 338 के तहत टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का विकल्प भी खुला है। Donald Trump Tariff : ट्रंप का बड़ा ऐलान- भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18%, रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमति भारत सरकार कर रही असर का अध्ययन भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिकी फैसले और उसके बाद उठाए गए कदमों के असर का बारीकी से अध्ययन कर रहा है। सरकार का कहना है कि सभी घटनाक्रमों को समझने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। कुल मिलाकर, अमेरिकी कानूनी फैसलों और बदलती टैरिफ नीति के चलते भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम ट्रेड डील की प्रक्रिया फिलहाल धीमी पड़ गई है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

Share Market Today : ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर शुरु, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today

Share Market Today : नई दिल्ली। पॉज़िटिव ग्लोबल संकेतों और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के टैरिफ को रद्द किए जाने के फैसले के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। निवेशकों के उत्साह का असर शुरुआती कारोबार में ही दिखा और बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी बढ़त सुबह करीब 9:25 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 563 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 83,375 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 170 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,741 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार की यह बढ़त निवेशकों के सकारात्मक रुख को दर्शाती है। School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी मुख्य इंडेक्स के साथ-साथ ब्रॉड मार्केट में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.86 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार में व्यापक खरीदारी का संकेत मिला। PSU बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर चमके सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और केमिकल को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। निफ्टी PSU बैंक सबसे ज्यादा 1.13 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा मेटल और ऑटो सेक्टर में भी क्रमशः 0.77 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन मार्केट का आउटलुक अभी सीमित विश्लेषकों का कहना है कि टैरिफ से जुड़े बदलते हालात के बीच भारत की ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम के अमेरिका दौरे में देरी करना सकारात्मक कदम है। हालांकि उनका मानना है कि यह तेजी बाजार में लंबी रैली शुरू करने के लिए अभी पर्याप्त नहीं है। निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम स्तर मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,370 का स्तर मजबूत सपोर्ट और 25,700 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में हालिया कमजोरी के बाद अच्छा रिकवरी देखने को मिला है, जिसमें 60,800–60,900 सपोर्ट और 61,300–61,400 रेजिस्टेंस माना जा रहा है। Trump 10% Global Tariff : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए, फिर भी ट्रंप ने लगाया 10% वैश्विक टैरिफ एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 1.12 प्रतिशत गिरा, जबकि हैंग सेंग 2.22 प्रतिशत चढ़ा और कोस्पी 0.36 प्रतिशत ऊपर रहा। वहीं अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र में कमजोरी दिखी, जहां नैस्डैक 0.16 प्रतिशत गिरा, एसएंडपी 500 लगभग सपाट रहा और डाउ जोन्स 0.13 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। FIIs की बिकवाली, DIIs की खरीदारी 20 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 935 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,637 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया। कुल मिलाकर ग्लोबल संकेतों और घरेलू खरीदारी के दम पर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन आगे की दिशा ग्लोबल ट्रेंड और निवेशकों के भरोसे पर निर्भर करेगी।

School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

Army- Air Force schools bomb threat

School Bomb Threat : नई दिल्ली। राष्टीय राजधानी दिल्ली में एयर फ़ोर्स और आर्मी स्कूलों को सोमवार को ईमेल से बम की धमकी मिली। आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुआं में है और एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल लोधी रोड पर है। डिस्ट्रेस कॉल मिलने के बाद, सिक्योरिटी टीमें और लोकल पुलिस मौके पर पहुंचीं और दोनों कैंपस में शुरुआती जांच की। दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि, धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। अभी तक कुछ नहीं मिला है। ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है।

Indore District Jail Reel : इंदौर जिला जेल के बाहर रील विवाद, बदमाशों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया वीडियो

Indore District Jail Reel

Indore District Jail Reel : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला जेल के बाहर कुछ बदमाशों द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जेल की चौखट और परिसर के पास वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संवेदनशील क्षेत्र में फोटोग्राफी प्रतिबंध इंदौर की जिला जेल को अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। सुरक्षा कारणों से जेल के बाहर बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ युवकों ने यहां रील बनाकर नियमों की अनदेखी की। माना जा रहा है कि वीडियो में जेल परिसर और मुख्य गेट साफ दिखाई दे रहे हैं। US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में जेल के बाहर स्टाइल में खड़े होकर शूटिंग की गई है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया सेल कर रही जांच मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किसने बनाया, और इसमें शामिल लोग कौन हैं। संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। AI Summit Congress Protest : भोपाल में BJP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, चले लाठी-डंडे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में कोई भी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करे।

Bhopal Crime News : 10वीं के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Bhopal Crime News

Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में एक 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब में हुई। घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि इसका सीसीटीवी फुटेज 22 फरवरी को सामने आया। ये है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब के अंदर घुसे और छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। महज 30 सेकेंड के भीतर छात्र पर 27 बार वार किए गए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। Delhi Bomb Threat : दिल्ली दहलाने की तैयारी में खालिस्तानी ग्रुप! लाल किला- दिल्ली असेंबली को बम की धमकी 10 से ज्यादा गहरे घाव हमले में छात्र के हाथ पर 10 से ज्यादा गहरे कट लगे हैं और उसकी दो उंगलियां भी कट गई हैं। इसके अलावा कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थप्पड़ मारने का बदला बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। Gold- Silver Price Today : ट्रंप के टैरिफ का असर! सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के रेट पुलिस ने मामले में साधारण धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

MP Budget Session : विधानसभा में आज अनुपूरक अनुदान पर मतदान, बजट पर होगी लंबी चर्चा

MP Budget Session

MP Assembly Budget Session : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। सदन की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। आज तृतीय अनुपूरक अनुदान की मांगों पर मतदान होगा, वहीं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश विनियोग विधेयक 2026 को सदन में प्रस्तुत करेंगे। इन दोनों कार्यों के लिए सदन में एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। आम बजट पर साढ़े छह घंटे चर्चा सत्र के दौरान वर्ष 2026-27 के आम बजट पर लगभग साढ़े छह घंटे तक चर्चा होगी। इस दौरान विभागवार बजट पर विचार-विमर्श किया जाएगा और उसके बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बजट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। Indore District Jail Reel : इंदौर जिला जेल के बाहर रील विवाद, बदमाशों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया वीडियो गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की मौत का मामला उठेगा आज सदन में गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत का मुद्दा भी गूंजेगा। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक सेना पटेल और राजन मंडलोई मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे। ओलावृष्टि से खराब फसल पर भी सरकार से जवाब ओलावृष्टि से किसानों की खराब हुई फसल का मुद्दा भी सदन में उठेगा। इस संबंध में विधायक तेज़बहादुर सिंह चौहान, भैरों सिंह बापू और अनुरुद्ध मारू राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे। MP SIR Final Voter List : MP में पूरी हुई एसआईआर की प्रक्रिया, कटे 34 लाख वोटर्स के नाम 4 ध्यानाकर्षण और 73 याचिकाएं होंगी पेश आज सदन में कुल 4 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 73 याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा इंदर सिंह परमार, चैतन्य कश्यप, एंदल सिंह कंसाना**, विजय शाह और लखन पटेल अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्र सदन के पटल पर रखेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन विधानसभा में बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण रहने वाला है, जहां बजट, किसानों की समस्या और मेडिकल कॉलेज की छात्रा की मौत जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।

US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन

US Tariff India Impact : देश। भारत सरकार ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर आए हालिया घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखी हुई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए कदमों के संभावित असर का विस्तृत अध्ययन कर रही है। वाणिज्य मंत्रालय ने दिया आधिकारिक बयान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका में टैरिफ से जुड़े फैसलों का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि उसने शुक्रवार को आए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस का संज्ञान लिया है। साथ ही अमेरिकी प्रशासन द्वारा घोषित नए कदमों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। Trump 10% Global Tariff : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए, फिर भी ट्रंप ने लगाया 10% वैश्विक टैरिफ सुप्रीम कोर्ट ने पुराने टैरिफ को बताया अवैध दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि शांति काल में इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का उपयोग कर टैरिफ नहीं लगाया जा सकता। इस फैसले से कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का कानूनी आधार खत्म हो गया था। भारत पर लागू 18 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ भी इससे प्रभावित होता और इसके घटकर करीब 3.5 प्रतिशत होने की संभावना बन गई थी। ट्रंप ने तुरंत जारी किया नया आदेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ ही समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने नया कार्यकारी आदेश जारी कर दिया। इसके तहत भारत सहित दुनिया के सभी देशों से अमेरिका आने वाले आयात पर 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लगाने का फैसला किया गया है। यह नया टैरिफ 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 10:31 बजे से लागू होगा। RSS Defamation Case : भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे सेक्शन 122 के तहत लगाया गया टैरिफ ट्रंप ने इसके लिए सेक्शन 122 नाम के प्रावधान का उपयोग किया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को 150 दिनों तक अधिकतम 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अनुमति देता है। इस अवधि के बाद इसे जारी रखने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होती है। भारत कर रहा हर पहलू का अध्ययन केंद्र सरकार का कहना है कि वह पूरे घटनाक्रम का गहराई से अध्ययन कर रही है ताकि भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को समझा जा सके। आने वाले समय में इस पर भारत की रणनीति तय की जाएगी।

MP SIR Final Voter List : MP में पूरी हुई एसआईआर की प्रक्रिया, कटे 34 लाख वोटर्स के नाम

SIR

हाइलाइट्स फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्यप्रदेश में घट गए 34 लाख मतदाता। दावे आपत्ति के बाद 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट में हुए शामिल। मतदाताओं का डेटा पूरी तरह से डिजिटल किया गया। MP SIR Final Voter List : भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज अंतिम फोटोयुक्त वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, प्रदेश से 34 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 74 लाख से घटकर सिर्फ 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 हो गई है। Congress Protest AI ​​Summit : नेपाल Gen Z आंदोलन से इंस्पायर्ड कांग्रेस AI समिट प्रोटेस्ट! 5 दिन की पुलिस कस्टडी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी एसआईआर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा की प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एमपी की अंतिम मतदाता सूची में 5 करोड़ 39 लाख, 81 हजार 65 वोटर्स के नाम हैं। फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्यप्रदेश में करीब 34 लाख मतदाता घट गए हैं। AI Summit Congress Protest : भोपाल में BJP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, चले लाठी-डंडे अब एमपी में कितने वोटर्स नई जारी की गई सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब 2 करोड़, 89 लाख , 4 हजार , 975 पुरुष मतदाता जबकि 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिला मतदाता हैं। वहीं 904 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। कुल 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं से गड़ना पत्र प्राप्त हुए। इन मतदाताओं का डेटा पूरी तरह से डिजिटल किया गया। दावे आपत्ति के बाद 5,39,81,065 मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए। Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने आगे कहा कि, आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मध्यप्रदेश के सभी नागरिक अभिनंदन के पात्र हैं। इसमें प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया, राजनैतिक दलों का सहयोग मिला है। ऐसे चेक करें अपना नाम मतदाता ceoelection.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके क्षेत्र में कितने वोट बढ़े या घटे हैं और इसका चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा।