Aayudh

Iran-Israel War : पीएम मोदी ने इजराइली PM नेतन्याहू से की बात, मौजूदा हालातों पर जताई चिंता

PM Modi spoke to Israeli PM Netanyahu

Iran-Israel War : नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत ने शांति और आम नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत कर मौजूदा हालात पर चिंता जताई और नागरिकों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि बातचीत के दौरान उन्होंने तनाव जल्द खत्म करने और शांति की दिशा में कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध में आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा बेहद जरूरी है। Holika Dahan Rituals : कितने बजे है होलिका दहन का मुहूर्त, होलिका में क्या-क्या डालें और क्यों करें परिक्रमा, जानिये रोचक कहानियां UAE के राष्ट्रपति से भी की बातचीत प्रधानमंत्री मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने यूएई पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की और जान-माल के नुकसान पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। भारत की कूटनीतिक पहल जारी इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर और यूएई के विदेश मंत्रियों से बातचीत कर हालात पर चिंता जताई थी। भारत लगातार कूटनीतिक स्तर पर संवाद बनाए हुए है। Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव कैसे बढ़ा संघर्ष गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान पर बड़ा हमला किया था, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले करते हुए मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल को निशाना बनाया। Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी! शांति की अपील लगातार बढ़ते सैन्य टकराव के बीच भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में है। भारत की इस पहल को क्षेत्र में संतुलन और शांति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Holika Dahan Rituals : कितने बजे है होलिका दहन का मुहूर्त, होलिका में क्या-क्या डालें और क्यों करें परिक्रमा, जानिये रोचक कहानियां

Holika Dahan Rituals

Holika Dahan Rituals : आज (2 मार्च) सूर्यास्त के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है, जो रात करीब 12 बजे तक रहेगा। परंपरा के अनुसार प्रदोष काल यानी सूरज डूबने के समय होलिका की पूजा की जाती है और उसके बाद दहन किया जाता है। इस साल भद्रा काल भी नहीं रहेगा, इसलिए शाम 6 बजे से रात तक होलिका दहन का समय शुभ माना जा रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि इस बार दो दिन (2 और 3 मार्च) पड़ रही है। वहीं 3 मार्च को चंद्रग्रहण भी है, इसलिए धुलंडी की तारीख को लेकर अलग-अलग पंचांगों में मतभेद है। कुछ जगह 3 मार्च तो कुछ जगह 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। Holika Dahan 2026 : होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, यहां दूर कीजिये कन्फ्यूजन होलिका पूजन की आसान विधि होलिका पूजन में फूल, चंदन, कच्चा सूत (मौली), नई फसल की बालियां, घर में बने सात प्रकार के पकवान, नारियल, मौसमी फल, अक्षत, रोली, हल्दी, कंडे (गोबर के उपले) और लकड़ियां आदि शामिल किए जाते हैं। पूजा विधि इस प्रकार है: सबसे पहले होलिका की पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा करें। जल, रोली, अक्षत और फूल अर्पित करें। नई फसल और पकवान चढ़ाएं। कच्चा सूत होलिका पर लपेटें। घी और कपूर अर्पित कर “होलिकायै नमः” बोलते हुए परिक्रमा करें। तीन या सात परिक्रमा सावधानी से करें, आग के ज्यादा पास न जाएं। धूलि वंदन से बनी धुलंडी पुराने समय में होली की राख माथे पर लगाकर धूलि वंदन किया जाता था। मान्यता है कि त्रेतायुग में पहला यज्ञ होने पर भगवान भगवान विष्णु ने भस्म को माथे पर लगाया था। तब से राख को पवित्र माना जाता है। ब्रज में श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रंग और गुलाल से होली खेली थी। पहले लोग भस्म और मिट्टी से होली खेलते थे, बाद में टेसू के फूलों और गुलाल का प्रचलन बढ़ा। Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू होली से जुड़ी प्रमुख मान्यताएं 1. वसंतोत्सव: ऋतु परिवर्तन का उत्सव होली को सबसे पहले वसंतोत्सव के रूप में मनाया जाता था। फाल्गुन पूर्णिमा के आसपास सर्दी विदा होती है और वसंत का आगमन होता है। 7वीं सदी में सम्राट हर्ष के संस्कृत नाटक रत्नावली में वसंत उत्सव का वर्णन मिलता है, जहां दरबारों में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे। यही परंपरा आगे चलकर लोकजीवन में आई और अबीर-गुलाल वाली होली में बदल गई। 2. दोलयात्रा: राधा-कृष्ण का झूला उत्सव पूर्वी भारत और वैष्णव परंपरा में होली को दोलयात्रा या दोल पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसमें राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को सजाकर झूले या पालकी में निकाला जाता है और अबीर-गुलाल अर्पित किया जाता है। कीर्तन और भक्ति कार्यक्रम होते हैं। ओडिशा और बंगाल में यह उत्सव फाल्गुन शुक्ल दशमी से दोल पूर्णिमा तक चलता है। यही दिन चैतन्य महाप्रभु की जयंती से भी जुड़ा है। 3. ब्रज की फाग: प्रेम और भक्ति की होली ब्रज क्षेत्र- मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव, की होली राधा-कृष्ण की फाग-लीला से जुड़ी है। वैष्णव ग्रंथ गर्ग संहिता में होलिकोत्सव का वर्णन मिलता है, जिसमें राधा और सखियों के साथ उत्सव का जिक्र है। यहां होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि भक्ति, फाग-गायन और लीलाओं का उत्सव है। यही परंपरा आगे चलकर गांव और शहरों की सामूहिक होली बनी। Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान 4. किसानों का त्योहार: नई फसल की खुशी होली का संबंध खेती और नई फसल से भी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार यह वसंत और फसल का उत्सव है। पहले किसान होलिका दहन में गेहूं और चने की बालियां चढ़ाते थे और पूरी बस्ती नई फसल की खुशी मनाती थी। बाद में इसमें रंग और धार्मिक परंपराएं जुड़ती चली गईं। 5. रिश्तों में मिठास घोलने वाला पर्व विदेशी समाजशास्त्रियों, मैककिम मैरियट, डी. बी. मिलर और विक्टर टर्नर, के अनुसार भारत में होली ऐसा त्योहार है, जब लोग पुराने मनमुटाव भूलकर एक-दूसरे के करीब आते हैं। “बुरा न मानो होली है” की भावना रिश्तों में नई शुरुआत का संदेश देती है। होलिका में अन्न और औषधियां क्यों डाली जाती हैं? होलिका दहन को यज्ञ के समान माना गया है। इसमें नीम की लकड़ी, हल्दी, काली मिर्च, काले तिल, घी, शहद, कमलगट्टा आदि डाले जाते हैं। माना जाता है कि इनका धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और ऋतु परिवर्तन के समय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से खास उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार होलिका दहन केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मौसम परिवर्तन के समय स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी माना गया है। कुल मिलाकर, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत, नई फसल की खुशी और रिश्तों में प्रेम बढ़ाने का प्रतीक है। श्रद्धा और सावधानी के साथ इस पर्व को मनाना ही इसकी असली भावना है।

Iran-Israel War : एयरस्पेस बंद! कराची में फंसे 8 भारतीय, केरल के 3 यात्री शामिल

Iran-Israel War Impact

Iran-Israel War Impact : कराची। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कई देशों द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंस गए हैं। इन यात्रियों में केरल के तीन लोग भी शामिल हैं। यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है। केरल का परिवार भी फ्लाइट में सवार अधिकारियों के मुताबिक पालक्काड के कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ. रेश्मी मेनन और उनकी तीन साल की बेटी स्मृति मेनन इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। यह परिवार अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था। अन्य भारतीय यात्री भी इसी एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार थे। Iran-Israel War : कुवैत में मिसाइल हमले से अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश एयरस्पेस बंद होने से बदला रूट मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे उड़ानों के रूट बदलने पड़े। इसी वजह से फ्लाइट को कराची में डायवर्ट किया गया। फिलहाल सभी यात्री कराची एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं और आगे की यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय से संपर्क में केरल सरकार नोर्का रूट्स ने बताया कि वह विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और यात्रियों को जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कराची से कोलंबो के रास्ते भारत लाने की योजना पर भी विचार चल रहा है। Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव हेल्प डेस्क की शुरुआत खाड़ी देशों में फंसे एनआरके और उनके परिवारों की मदद के लिए नोर्का रूट्स ने हेल्प डेस्क शुरू किया है, ताकि उन्हें जरूरी जानकारी और सहायता मिल सके। यह कदम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और उनकी वापसी को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। भारत-पाक के बीच नहीं है हवाई सेवा गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी हवाई सेवा नहीं है और दोनों देश एक-दूसरे को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की अनुमति भी नहीं देते। ऐसे में यात्रियों की वापसी के लिए वैकल्पिक रूट तलाशे जा रहे हैं। Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा वैश्विक उड़ानों पर पड़ा असर ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के हमले और क्षेत्र में बढ़ते युद्ध के कारण कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसका असर दुनियाभर की उड़ानों पर पड़ा है और बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर फंस गए हैं।

Iran-Israel War : कुवैत में मिसाइल हमले से अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश

US F-15 fighter jet crash

Iran-Israel War : कुवैत। मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अमेरिका का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस फाइटर जेट को मिसाइल से निशाना बनाया गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि विमान का पायलट सुरक्षित बच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना सुबह के समय हुई, जब अमेरिकी एयरफोर्स का F-15 मिशन पर था। तभी अचानक उस पर मिसाइल से हमला किया गया। हमले के बाद विमान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते पैराशूट के जरिए खुद को इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित जमीन पर उतर गया। Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव हमले को लेकर सस्पेंस फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमला किसने किया और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। इस घटना को लेकर अमेरिका या कुवैत की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार F-15 जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट का नुकसान रणनीतिक तौर पर अहम होता है, लेकिन पायलट का सुरक्षित बचना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा क्षेत्र में बढ़ा तनाव ईरान-इजरायल संघर्ष पहले ही पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा चुका है। ऐसे में कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान पर मिसाइल हमला क्षेत्रीय हालात को और संवेदनशील बना सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस घटना को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।   BREAKING: A U.S. fighter jet has crashed in Kuwait. pic.twitter.com/W6Mgim47iO — Clash Report (@clashreport) March 2, 2026

Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

mohammad raad killed

Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सोमवार सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत और दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सऊदी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहम्मद राद की मौत हो गई है। वह हिजबुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमुख थे। IDF की जवाबी कार्रवाई इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि यह एयर स्ट्राइक उत्तरी इजरायल की ओर हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए प्रोजेक्टाइल के जवाब में की गई। सेना के अनुसार बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को सटीक निशाना बनाया गया और कई लड़ाकों को मार गिराया गया। हालांकि, IDF ने आधिकारिक तौर पर किसी भी व्यक्ति के नाम की पुष्टि नहीं की है। Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा लेबनान के राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आउन ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लेबनान से हिजबुल्लाह द्वारा रॉकेट दागना सरकार की उन कोशिशों को नुकसान पहुंचाता है, जिनके जरिए देश को क्षेत्रीय युद्ध से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने लेबनान पर हुए इजरायली हमलों की निंदा करते हुए कहा कि देश को किसी प्रॉक्सी वॉर का मैदान बनाना बेहद खतरनाक होगा और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी! क्षेत्र में बढ़ता खतरा इस हमले के बाद लेबनान और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ गया है। पहले से ही मिडिल ईस्ट में कई मोर्चों पर संघर्ष जारी है और ऐसे में यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र को बड़े सैन्य टकराव की ओर धकेल सकता है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि और हताहतों की पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस कार्रवाई ने क्षेत्र की स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है।

Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

Share Market Crash Today India

Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच जारी युद्ध का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला। सुबह लगभग 9:25 बजे सेंसेक्स 1043.10 अंक यानी 1.28 प्रतिशत गिरकर 80,244.09 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 309.70 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,868.95 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) हरे निशान में रहा, बाकी सभी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी! मिडकैप-स्मॉलकैप में ज्यादा दबाव व्यापक बाजार का प्रदर्शन बेंचमार्क से भी कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 1.36 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 1.86 प्रतिशत तक टूट गए। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा दबाव में रहा और इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी मीडिया भी नुकसान झेलने वाले प्रमुख सेक्टरों में शामिल रहा। हालांकि निफ्टी मेटल में अपेक्षाकृत कम गिरावट दर्ज की गई और यह सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा। युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता का असर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सख्त रुख से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। Iran-Israel War Effects : ईरान- इजरायल वॉर से भारत पर दिखेगा असर, तेल, सोना-चांदी में आ सकता है उछाल संघर्ष जारी रहने की आशंका से वैश्विक बाजारों में भी दबाव बना हुआ है। इक्विटी मार्केट में गिरावट के बीच सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। FII की बिकवाली, DII का सहारा मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) 3,465 करोड़ रुपए की बिकवाली करते हुए नेट सेलर रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की और बाजार को कुछ सहारा दिया। निफ्टी के अहम स्तर चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के अनुसार निफ्टी के लिए 25,600-25,650 का स्तर तात्कालिक रेजिस्टेंस है, जबकि 25,300-25,350 सपोर्ट जोन रहेगा। आरएसआई 47.11 पर है, जो फिलहाल न्यूट्रल मोमेंटम का संकेत देता है। Iran Attack on US : सऊदी- UAE- कतर… हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट निवेशकों के लिए सलाह विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ी अस्थिरता के बीच ट्रेडर्स को सोच-समझकर रणनीति बनानी चाहिए। गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर फोकस करना बेहतर रहेगा। निफ्टी में 25,800 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट के बाद ही नई लंबी पोजीशन लेना सुरक्षित माना जा रहा है। कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट के हालात का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है और आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड

IND T20 WC Semifinal

IND T20 WC Semifinal : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में छठी बार अंतिम चार में पहुंचा है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथी टीम बना। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया ने 4 गेंद शेष रहते 196 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार इस जीत के साथ भारत ने ईडन गार्डन्स में टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यहां 158 रन का सर्वोच्च चेज दर्ज था। सैमसन की मैच जिताऊ पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल समय में संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और 97 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर उनका अच्छा साथ दिया। T20 World Cup 2026 : अब भी बची है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद! समझिए पूरा समीकरण शिवम दुबे ने बदला मैच का रुख आखिरी दो ओवर में भारत को 17 रन की जरूरत थी और मैच रोमांचक मोड़ पर था। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया, लेकिन शिवम दुबे ने क्रीज पर आते ही तीन गेंदों के भीतर लगातार दो चौके जड़ दिए। इन शॉट्स ने मैच का पासा पलट दिया और भारत की जीत लगभग तय कर दी। सेमीफाइनल की ओर बढ़ा भारत इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी है। टीम इंडिया का आत्मविश्वास इस जीत से काफी बढ़ा है और अब फैंस को खिताब की उम्मीदें और भी ज्यादा हो गई हैं।

Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी!

Israel US Iran War

Israel US Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और भी खतरनाक होती जा रही है। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इस लड़ाई का आज तीसरा दिन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के 1,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। शुरुआती 30 घंटों में ही 2,000 से अधिक बम गिराए गए, जिससे कई बड़े शहरों में भारी तबाही हुई है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज किए जाएंगे। दूसरी तरफ ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल समेत 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही लड़ाई 5 हफ्ते तक चल सकती है। Iran Attack on US : सऊदी- UAE- कतर… हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट ईरान में भारी नुकसान, स्कूल पर हमला तेहरान सहित 10 बड़े शहरों पर हुए हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे दर्दनाक घटना एक स्कूल पर मिसाइल गिरने की रही, जिसमें 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हो गईं। इस हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। हिजबुल्लाह की एंट्री, लेबनान बॉर्डर खाली लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी इस जंग में कूद गया है। उसने इजराइल के कई इलाकों पर रॉकेट और बमबारी की है। इसके जवाब में इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान के करीब 50 गांव खाली करा लिए हैं। ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग 5 हफ्ते तक चल सकती है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही लड़ाई 5 हफ्ते तक चल सकती है। पहले उन्होंने कहा था कि जंग करीब चार हफ्ते चलेगी। अब उनका कहना है कि यह चार या पांच हफ्ते चल सकती है । ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने ईरान में मौजूदा लीडरशिप की जगह लेने वाले कुछ लोगों को टागरेट किया था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दो दिनों में ही वे सभी मारे गए। Iran- Israel War : 70 बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान का पलटवार, पूरे इजरायल में इमरजेंसी खामेनेई की मौत के बाद उत्तराधिकारी की चर्चा पहले दिन की बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद नए नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक एक-दो दिन में नए सुप्रीम लीडर का चयन हो सकता है। रिपोर्ट्स में उनके बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ सालों से इस पद के लिए तैयार किया जा रहा था। खाड़ी देशों में भी हमले ईरान ने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला होने की भी खबर है, जिससे खाड़ी देशों में दहशत का माहौल है। क्या बोले ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व बातचीत करना चाहता है और वे जल्द ही उनसे बात करेंगे। इससे कूटनीतिक हल की उम्मीद भी जगी है। कौन हैं मुजतबा खामेनेई मुजतबा खामेनेई का जन्म 8 सितंबर 1969 को मशहद में हुआ था। वे ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर के दूसरे बेटे हैं। ईरान-इराक युद्ध में हिस्सा ले चुके मुजतबा लो-प्रोफाइल रहने के लिए जाने जाते हैं। 2019 में अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध भी लगाया था। Iran-Israel War Effects : ईरान- इजरायल वॉर से भारत पर दिखेगा असर, तेल, सोना-चांदी में आ सकता है उछाल हालात बेहद तनावपूर्ण लगातार हो रहे हमलों, बढ़ती मौतों और नए नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दुनिया की नजर अब इस पर टिकी है कि क्या यह जंग और फैलती है या कूटनीतिक बातचीत से कोई रास्ता निकलता है।

Iran-Israel War Effects : ईरान- इजरायल वॉर से भारत पर दिखेगा असर, तेल, सोना-चांदी में आ सकता है उछाल

Iran-Israel War Effects

Iran-Israel War Effects : मध्य पूर्व में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान और इजरायल के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब और खतरनाक रूप ले चुका है। पहले इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के साथ-साथ खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइलें दागी हैं। इस बढ़ते टकराव के कारण अब कई देश सीधे या परोक्ष रूप से इस संघर्ष में शामिल हो चुके हैं। पूरी दुनिया की नजर इस स्थिति पर टिकी है और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। Iran Attack on US : सऊदी- UAE- कतर… हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट कच्चे तेल के दाम में उछाल इस युद्ध का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। भारत समेत कई देश अपना तेल होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात करते हैं। अगर इस मार्ग पर तनाव बढ़ता है या आवाजाही प्रभावित होती है, तो सप्लाई घट सकती है और कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। हाल ही में कच्चे तेल की कीमत 2.78% बढ़कर 67.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। बाजार खुलने के बाद इसमें और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। तेल महंगा होने से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे महंगाई पर दबाव पड़ेगा। Iran- Israel War : 70 बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान का पलटवार, पूरे इजरायल में इमरजेंसी शेयर बाजार में गिरावट की आशंका युद्ध जैसे हालात में निवेशकों का भरोसा डगमगा जाता है। यही वजह है कि भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखी सकती है। शुक्रवार को सेंसेक्स 961 अंक यानी 1.17% और निफ्टी 50 317 अंक यानी 1.25% गिरकर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव और बढ़ता है तो आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। Israel Attacks Iran : ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों को बनाया निशाना सोना-चांदी में तेजी की उम्मीद जब भी वैश्विक स्तर पर युद्ध या संकट की स्थिति बनती है, निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। सोना और चांदी को सुरक्षित विकल्प माना जाता है। ऐसे में इनके दाम में तेजी आना तय माना जा रहा है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1,61,971 रुपये और चांदी की कीमत लगभग 2,74,389 रुपये बताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर हालात और बिगड़े तो इनकी कीमतों में और उछाल आ सकता है। आगे क्या? फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह संघर्ष कितने समय तक चलेगा और कितना व्यापक रूप लेगा। लेकिन इतना तय है कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। Aaj Ka Rahifal : कुंभ में पंचग्रह योग और कर्क में चंद्रमा का गोचर, जानें आपकी राशि का हाल भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए तेल की कीमतें और शेयर बाजार की चाल अहम मुद्दे बने रहेंगे। सरकार और निवेशक दोनों की नजर अब आने वाले दिनों के घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

Iran Attack on US : सऊदी- UAE- कतर… हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट

Iran Missile Attack on US

Iran Missile Attack on US : पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान ने इजरायल के बाद अब अमेरिका के खिलाफ भी खुली जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इन हमलों की जद में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन जैसे देश आए हैं। बहरीन में US 5th फ्लीट मुख्यालय निशाने पर बहरीन ने पुष्टि की है कि मनामा में स्थित अमेरिकी नौसेना के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई। बहरीन सरकार ने इसे अपनी संप्रभुता और सुरक्षा का खुला उल्लंघन बताया है। देश में इमरजेंसी उपाय लागू कर दिए गए हैं और कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई। Iran- Israel War : 70 बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान का पलटवार, पूरे इजरायल में इमरजेंसी कतर, कुवैत और UAE में धमाके कतर की राजधानी दोहा में एयरस्पेस बंद कर दिया गया है और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। लोगों को मोबाइल अलर्ट भेजकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया। कुवैत में अल सलेम एयरबेस के आसपास सायरन बजने और धमाकों की खबर है। संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयरबेस को भी निशाना बनाया गया। अबू धाबी और दुबई में तेज धमाकों की सूचना है। अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। Israel Attacks Iran : ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों को बनाया निशाना सऊदी अरब और जॉर्डन ने की निंदा सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। जॉर्डन सहित कई देशों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इराक में भी बढ़ा तनाव इराक में एयरस्ट्राइक के बाद हुए धमाकों में दो लड़ाकों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रवासी भारतीयों को लेकर बढ़ी चिंता खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं। अनुमान के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 38.9 लाख, सऊदी अरब में 26.5 लाख, कुवैत में 10 लाख, कतर में 8 लाख से अधिक, ओमान में 6 लाख से ज्यादा और बहरीन में 3 लाख से अधिक भारतीय रह रहे हैं। Israel Attacks Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आपात योजना पर विचार कर सकती है। “अब कोई रेड लाइन नहीं”- ईरान का सख्त संदेश ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान दिया है कि मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी और इजरायली हित अब “वैध लक्ष्य” हैं। उनका कहना है कि इस संघर्ष के बाद अब कोई रेड लाइन नहीं बची है और हर विकल्प खुला है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह सैन्य टकराव लंबा खिंचता है तो खाड़ी क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता फैल सकती है, जिसका असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा। फिलहाल पूरे मध्य पूर्व में हाई अलर्ट है, एयरस्पेस बंद किए जा रहे हैं और सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं।