Aayudh

Categories

Asha Bhosle Funeral : आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े तेदुलकर

Asha Bhosle Funeral

Asha Bhosle Funeral : मुंबई। आज दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Tendulkar) के साथ उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार से बात करते हुए सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। बताया जाता है कि आशा भोसले उन्हें अपने बेटे की तरह मानती थीं।

 

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में कराया भर्ती

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का बीते दिन निधन हो गया था। वह 92 साल की थीं। शनिवार 11 अप्रैल की रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से पहले हार्ट अटैक की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई ने बताया कि उन्हें सीने में संक्रमण था।

Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल

अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने शुरुआती प्रतिक्रिया में हार्ट अटैक की आशंका जताई थी। वहीं बाद में सामने आया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। इस तरह अलग-अलग चरणों में उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी सामने आती रही।

शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार

उनके बेटे आनंद ने मीडिया से बातचीत में निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन रखे गए हैं और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉक्टरों ने भी मल्टी ऑर्गन फेल्योर को मौत की वजह बताया है।

मुंबई स्थित उनके आवास पर पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देशभर से फिल्म और संगीत जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।

Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ

आशा भोसले ने जीते कई अवार्ड्स

अपने लंबे करियर में आशा भोसले (Asha Bhosle) ने हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 4 BFJA अवॉर्ड, 8 महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे कई सम्मान मिले।

इसके अलावा उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) और पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से भी सम्मानित किया गया।

उनकी निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए। उनकी पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई थी, जो 1949 से 1960 तक चली। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार R. D. Burman से विवाह किया।

आज 13 अप्रैल को शाम 4 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और हर कोई अपने-अपने तरीके से इस महान गायिका को याद कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *