MP News: भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी, रखी ये मांग
MP News: राजधीनी भोपाल में शिक्षक भर्ती परिक्षा अभ्यर्थी वर्ग 1, 2 और 3 का प्रदर्शन लगातार जारी है
MP News: शिक्षक भर्ती परिक्षा अभ्यर्थी वर्ग-1, 2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है. भूख हड़ताल कर रहे नरेंद्र राजपूत को हटाने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ चुका है.
खाली पदों के बावजूद भर्ती में कम पद देने का आरोपअभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं, इसके बावजूद शिक्षक भर्ती 2025 में अपेक्षाकृत कम पद जारी किए गए हैं। उनका तर्क है कि रिक्त पदों को भर्ती में शामिल कर पद बढ़ाए जाएं, जिससे एक ओर स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और दूसरी ओर पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
आज से 3 अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर
आंदोलन में आज से 3 अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए है. जिसमें 2 महिला अभ्यर्थी राखी लेकर भूख हड़ताल पर बैठी है. महिला अभ्यर्थी ने कहा कि सरकार लाड़ली बहनों की पुकार क्यों नहीं सुन रही है. अभ्यर्थी हाथों में राखी लेकर भूख हड़ताल पर बैठी हैं और कह रही है कि यही रक्षा बंधन मनाएंगे.
3 दिन से भूख हड़ताल पर बैठी हैं कीर्ति झा
3 दिन से भूख हड़ताल पर बैठी कीर्ति झा का कहना है कि राखी का त्यौहार है, मेरा 3 साल का बच्चा है लेकिन में घर नहीं जाऊंगी. कीर्ति ने सेकेंड काउंसिलिंग जल्द कराने और पद वृद्धि की मांग की. वही बाकी टीचर्स ने कहा की जब 1 लाख पद खाली हैं तो भर्ती क्यों नहीं हो रही ?