Sabudana Khichdi Recipe: साबूदाना खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो व्रत या उपवास के दौरान सबसे ज्यादा खाई जाती है। देखने में यह जितनी सिंपल लगती है, बनाने में उतनी ही ट्रिकी होती है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि साबूदाना खिचड़ी चिपचिपी बनती है या फिर स्वाद में अच्छी नहीं आती। इसका कारण है, सही टेक्निक की जानकारी न होना।
अब जब शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2025) आने वाले हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि साबूदाना खिचड़ी को कैसे बनाया जाए ताकि वह न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्कि एकदम खिली-खिली भी लगे। आइए जानते हैं कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स जो आपकी खिचड़ी को बना देंगे बिल्कुल परफेक्ट।
1. साबूदाना को सही तरीके से भिगोना है बेहद जरूरी
साबूदाना खिचड़ी बनाने की सबसे पहली और जरूरी स्टेप है – साबूदाना को अच्छे से भिगोना।
- अगर सुबह बनानी है, तो रातभर के लिए साबूदाना पानी में भिगो दें।
- अगर शाम को बनानी है, तो सुबह ही भिगो दें। इससे साबूदाना फूलकर सॉफ्ट हो जाएगा और पकने पर चिपकेगा नहीं।
2. पकाने से पहले अच्छे से छान लें
सिर्फ भिगोना काफी नहीं है, पकाने से पहले साबूदाना को छलनी में डालकर अच्छे से छान लें ताकि उसका सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
- ये स्टेप बहुत जरूरी है ताकि खिचड़ी चिपचिपी न बने।
3. धीमी आंच पर पकाएं

- साबूदाना को पकाते समय आंच हमेशा धीमी रखें।
- तेज आंच पर साबूदाना जल्दी पकने के बजाय पैन में चिपक सकता है और स्वाद भी बिगड़ सकता है।
4. बार-बार न चलाएं
जब आप साबूदाना खिचड़ी को पका रहे हों, तो उसे बार-बार चलाने से बचें।
- इससे साबूदाना के दाने टूट सकते हैं और खिचड़ी गाड़ी व चिपचिपी हो सकती है।
- हल्के हाथ से एक-दो बार मिक्स करना ही काफी है।
5. ओवरकुक करने की गलती न करें
अक्सर लोग यह सोचकर ज्यादा पकाते हैं कि साबूदाना अच्छे से गल जाए, लेकिन ज्यादा पकाने से वह पैन में चिपकने लगता है और स्वाद भी खराब हो जाता है।
- जैसे ही साबूदाना हल्का ट्रांसपेरेंट हो जाए, समझ लीजिए कि वह पक चुका है।
साबूदाना खिचड़ी को परफेक्ट बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। सही समय पर भिगोना, पानी अच्छे से निकालना, धीमी आंच पर पकाना और ओवरकुकिंग से बचना – ये सब मिलकर आपकी खिचड़ी को बना सकते हैं एकदम स्वादिष्ट और नॉन-स्टिकी।
READ MORE: दक्षिण भारतीय एक्टर रोबो शंकर का निधन, कमल हासन ने जताया शोक