Aayudh

Categories

Team India Jersey Sponsor: टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, एक मैच के लिए देगा करोड़ो रूपये

Team India Jersey Sponsor

Team India Jersey Sponsor: टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर अब Apollo Tyres होगा। BCCI ने हाल ही में Dream11 के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था और 2 सितंबर को नए स्पॉन्सर के लिए आवेदन मांगे थे। मंगलवार को हुई बोली प्रक्रिया में Apollo Tyres ने Dream11, Canva और JK Tyres को पीछे छोड़कर यह बड़ा करार जीत लिया है।

क्या है नया करार?
Apollo Tyres और BCCI के बीच यह करार 2027 तक जारी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, Apollo Tyres टीम इंडिया के हर मैच के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपये देगा, जो Dream11 के मुकाबले 50 लाख रुपये ज्यादा है। Dream11 का करार प्रति मैच 4 करोड़ रुपये था, लेकिन ‘ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025’ के कारण Dream11 को कॉन्ट्रैक्ट छोड़ना पड़ा था।

कौन-कौन थे दावेदार?
बोली प्रक्रिया में Canva, JK Tyres और Birla Optus Paints जैसी कंपनियां भी शामिल थी, लेकिन Apollo Tyres ने सभी को पछाड़ दिया। BCCI ने यह स्पष्ट किया था कि गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू से जुड़े ब्रांड इस बोली में हिस्सा नहीं ले सकते।

टीम इंडिया कब पहनेगी Apollo Tyres का लोगो?
हालांकि टीम इंडिया अभी यूएई में चल रहे एशिया कप 2025 में बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के खेल रही है, लेकिन Apollo Tyres का लोगो अगले टूर्नामेंट से टीम के जर्सी पर दिखेगा।

BCCI की कमाई होगी करोड़ों में
BCCI ने जर्सी स्पॉन्सरशिप की कीमतें बढ़ाई हैं। अब द्विपक्षीय श्रृंखला के एक मैच के लिए 3.5 करोड़ और बड़े टूर्नामेंट्स जैसे वर्ल्ड कप, एशिया कप में 1.5 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। अनुमान है कि अगले तीन वर्षों में भारतीय टीम लगभग 130 मैच खेलेगी, जिससे BCCI को 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होगी।

READ MORE: इंदौर ट्रक हादसे में तीसरी मौत; घायलों से सीएम यादव ने की मुलाकात; नो-एंट्री में घुसे बेकाबू ट्रक ने रौंदी भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *