Aayudh

Categories

India VS Aus: BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौंपी इंडिया की कप्तानी, लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम; जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

India VS Aus

India VS Aus: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इंडिया-ए टीम का ऐलान किया। इस टीम की कमान स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है।

कब और कहां होंगे मैच?

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे।

  • पहला मैच: 16 से 19 सितंबर
  • दूसरा मैच: 23 से 26 सितंबर

टीम में कौन-कौन?

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। स्क्वॉड में अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और आयुष बडोनी जैसे युवा बल्लेबाजों को मौका मिला है।

वहीं गेंदबाजी विभाग में प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। टीम में हर्ष दुबे, नितीश रेड्डी, तनुष कोटियन, गुरनूर बराड़ और मानव सुथार भी चुने गए हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी एन जगदीसन और ध्रुव जुरेल दोनों निभाएंगे।

राहुल और सिराज जुड़ेंगे टीम से

बीसीसीआई ने जानकारी दी कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज दूसरे चार दिवसीय मैच में टीम से जुड़ेंगे। ये दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट के बाद स्क्वॉड में शामिल होंगे।

अय्यर को क्यों मिली कप्तानी?

एशिया कप 2025 की टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया था। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बन पाए। अब उन्हें इंडिया-ए की कमान देकर बड़ा मौका दिया गया है।

आगे और भी मुकाबले

दोनों चार दिवसीय मैचों के बाद इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें कानपुर में तीन वनडे मैच भी खेलेंगी। ये मुकाबले 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को होंगे। इन मैचों के लिए अलग टीम का एलान किया जाएगा।

READ MORE: 17,500 किसानों को मिली 20 करोड़ की मदद, सीएम बोले- किसानों की मुस्कान है हमारी ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *