Aayudh

Categories

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरों पर किकु का खुलासा, कृष्णा संग झगड़े का बताया सच

Kapil Sharma Show

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर हाल ही में कई खबरें सामने आई। कहा गया कि कॉमेडियन कीकू शारदा शो छोड़ रहे हैं और उनकी कृष्णा अभिषेक से लड़ाई हो गई है। इन चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

लेकिन अब कीकू शारदा ने सच्चाई सामने रख दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कृष्णा के साथ एक फोटो शेयर की। तस्वीर में दोनों चार्ली चैपलिन के लुक में हैं और चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कीकू ने लिखा- “ये बंधन कभी नहीं टूटेगा। झगड़ा तो बस एक मजाक था।”

कीकू ने साफ कर दिया कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा- “इन गॉसिप्स और अफवाहों पर ध्यान मत दो। मैं हमेशा इस शो और इस परिवार का हिस्सा रहूंगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि शो का मौजूदा सीजन जल्द खत्म होने वाला है। कीकू ने लिखा- “नेटफ्लिक्स पर शो देखो, सिर्फ़ 3 एपिसोड बचे हैं।”

कैसे शुरू हुई झगड़े की अफवाह?

कुछ दिन पहले शो के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कीकू और कृष्णा शूटिंग के दौरान बहस करते दिखे। वीडियो देखकर फैन्स को लगा कि दोनों के बीच गंभीर विवाद हुआ है। तभी से खबरें फैल गईं कि कीकू शो छोड़ने वाले हैं।

लेकिन अब कीकू ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनका और कृष्णा का रिश्ता मजबूत है और यह कभी नहीं टूटेगा।

नया शो भी करेंगे कीकू

फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि कीकू जल्द ही एक नए रियलिटी शो राइज एंड फॉल में भी नजर आएंगे। इसमें अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, आदित्य नारायण और धनश्री वर्मा जैसे चेहरे होंगे। शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं और यह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।

READ MORE: कृति सेनन, कार्तिक आर्यन पहुंचे टी-सीरीज के ऑफिस, जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *