Aayudh

Categories

GST Reform: GST स्लैब में हुए बदलाव से IPL टिकट होंगे और महंगे; अब देना होगा 40% टैक्स

GST Reform

GST Reform: भारत में जीएसटी काउंसिल ने टैक्स दरों में बड़ा बदलाव किया है। इसका सबसे बड़ा असर क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर पड़ा है।

IPL टिकट पर अब 40% GST

पहले आईपीएल टिकट पर 28% जीएसटी लगता था। लेकिन अब 40% टैक्स देना होगा। इसका असर सीधे दर्शकों की जेब पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अगर टिकट 1,000 रुपये का है तो पहले टैक्स मिलाकर कीमत 1,280 रुपये होती थी। अब यही टिकट 1,400 रुपये का पड़ेगा।

किन आयोजनों पर असर?

यह टैक्स केवल आईपीएल जैसे प्रीमियम आयोजनों पर लागू होगा। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पर पहले जैसी व्यवस्था जारी रहेगी।

500 रुपये तक के टिकट पर कोई टैक्स नहीं है। 500 रुपये से ज्यादा कीमत वाले टिकटों पर 18% जीएसटी ही लगेगा।

लग्जरी कैटेगरी में आया IPL

जीएसटी परिषद ने आईपीएल जैसे इवेंट्स को लग्जरी कैटेगरी में रखा है। इसे तंबाकू, शराब और कसीनो जैसी सेवाओं की श्रेणी में गिना गया है। इससे IPL 2026 के टिकट और महंगे हो जाएंगे।

कौन सी टीम की टिकट होगी सबसे महंगी?

आईपीएल में टिकट की कीमतें फ्रेंचाइजी तय करती हैं। आरसीबी (RCB) की टिकटें अब तक सबसे महंगी रही हैं। 2024 में एक टिकट 55,000 रुपये तक बिका। 2026 में यह 60,000 रुपये तक जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव का असर आम दर्शकों की जेब पर तो पड़ेगा, लेकिन फ्रेंचाइजियों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
क्योंकि IPL की आमदनी का बड़ा हिस्सा स्पॉन्सरशिप, टीवी राइट्स और स्ट्रीमिंग से आता है। फिर भी दर्शकों के लिए स्टेडियम में जाकर मैच देखना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा।

READ MORE: शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट नहीं हो रहा है बंद: एक्ट्रेस ने किया दो नए आउटलेट का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *