पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बीजेपी के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया।
पांच BJP विधायक सस्पेंड
सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में बीजेपी चीफ व्हिप शंकर घोष, अग्निमित्रा पाल, मिहिर गोस्वामी, अशोक डिंडा और बंकिम घोष को निलंबित किया गया।
मार्शलों ने शंकर घोष को घसीटकर सदन से बाहर निकाला। बाहर निकालते समय वे बेहोश हो गए और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
ममता बनर्जी का पलटवार
हंगामे के बीच सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को बंगाल विरोधी कहा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे चर्चा नहीं चाहते और सिर्फ हंगामा कर रहे हैं। ममता ने सदन में मोदी चोर और वोट चोर के नारे भी लगाए।
सुवेंदु अधिकारी का हमला
विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पहले से ही निलंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता ने सदन में पूरे मोदी समुदाय को गाली दी है। अधिकारी ने कहा कि वे ममता बनर्जी के खिलाफ केस करेंगे। उन्होंने टीएमसी को पाकिस्तान का एजेंट भी कहा था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया था।
बीजेपी का आरोप
बीजेपी ने कहा कि बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या हुई है। विपक्षी विधायकों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह घटना बताती है कि टीएमसी सरकार अब बौखला गई है और इसका अंत नजदीक है।
READ MORE: खाद पर सियासी घमासान, BJP सांसद के पत्र से गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना