Shilpa Shetty: पिछले दिन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने खुद सफाई दी है और बताया है कि न केवल उनका रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा, बल्कि वे इसके दो नए आउटलेट खोले जा रहे हैं।
शिल्पा ने वीडियो में दी सफाई
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि, “नहीं मैं बैस्टियन बंद नहीं कर रही हूं, मैं वादा करती हूं। मुझे कई कॉल्स आए हैं और मैं बैस्टियन के लिए प्यार जरूर महसूस कर सकती हूं। लेकिन इस प्यार को किसी टॉक्सिक चीज में मत बदलिए।” एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस मामले में 450 कॉल्स आई हैं, जिससे पता चलता है कि लोग कितना परेशान थे।
शिल्पा ने अपने वीडियो में आगे कहा, “मैं ये कहना चाहती हूं कि बैस्टियन कहीं नहीं जा रहा है। हमने हमेशा नया खाना पेश किया है। हम उसी जुनून को जारी रखते हुए एक नहीं, बल्कि दो नए लोकेशन का ऐलान करते हैं।” एक्ट्रेस ने बताया कि बांद्रा स्थित आउटलेट अब ‘अम्माकाई’ नाम से एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में बदल रहा है।
बैस्टियन का नया रूप
शिल्पा के अनुसार, मुख्य बैस्टियन ब्रांड अब जुहू में शिफ्ट हो रहा है और बैस्टियन बीच क्लब भी दोबारा खुलेगा। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं कुछ नया और शानदार करने जा रही हूं। अपने रूट्स से जुड़कर अम्माकाई ला रही हूं, जो प्योर साउथ इंडियन फूड है। मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं कि आप सब कुछ नया ट्राय करो।”
2016 में हुई थी शुरुआत
शिल्पा शेट्टी ने साल 2016 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह जगह मुंबई की नाइट लाइफ में काफी पॉपुलर थी और बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर VIP लोगों की भीड़ अक्सर यहां देखने को मिलती थी। साल 2023 में इसे री-लोकेट किया गया था।
शिल्पा ने अपने फैंस की चिंता को समझते हुए कहा, “गाइज 4 हजार 450 कॉल..लेकिन एक बात तो है बैस्टियन के लिए ये प्यार मैं महसूस कर सकती हूं, लेकिन इस प्यार को टॉक्सिक मत बनाओ यार। मैं ये सच कह रही हूं कि बैस्टियन कहीं नहीं जा रहा है।”
शिल्पा का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मी पर्दे पर कम नजर आती हों, लेकिन वे एक सफल बिजनेसवुमन हैं। फिलहाल वे सोनी टीवी पर ‘सुपरस्टार डांसर सीजन 5’ को जज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
शिल्पा शेट्टी की इस सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि बैस्टियन रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा, बल्कि नए अवतार में वापसी की तैयारी में है। अम्माकाई साउथ इंडियन रेस्टोरेंट की शुरुआत के साथ ही बैस्टियन बीच क्लब का री-ओपनिंग एक्ट्रेस के बिजनेस को और मजबूत बनाएगा।