Aayudh

AAP के ये सभी बड़े नेता हार गए बाजी….. दिल्‍ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी भाजपा

manish sisodia and arvind kejriwal loses election

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है।

AAP के सभी बड़े नेताओं को बीजेपी के उम्मीदवारों ने हार का स्वाद चखा दिया है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। मनीष सिसोदिया ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं मनीष सिसोदिया भी पूर्व उप मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं।

दिल्ली में भाजपा ने मारी बाजी…..हॉट सीट्स पर हारी AAP

नई दिल्ली विधानसभा सीट

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर खुद अरविंद केजरीवाल AAP का नेतृत्व कर रहे थे। भाजपा से प्रवेश साहिब सिंह चुनावी मैदान में खड़े थे। वहीं कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया था।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश सिंह साहिब ने इस सीट से जीत दर्ज़ की है। अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव अच्छा नहीं रहा। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार को 30088 वोट हासिल हुए हैं। प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल को 4089 वोटों से मात दी है। कांग्रेस को केवल 4568 वोट मिले।

जंगपुरा विधानसभा सीट

इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के तरविन्दर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से शिकश्त दी है। इस सीट से तरविंदर सिंह को 38859 वोट मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी फरहाद सूरी 7350 वोट मिले।

राजिंदर नगर विधानसभा सीट

राजिंदर नगर विधानसभा सीट से भाजपा के उमंग बजाज ने अपनी जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 1231 वोटों से हराया है।
उमंग बजाज को 4667 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को 45440 वोट मिले हैं। इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर विनीत यादव खड़े हुए थे , उन्हें 4015 वोट मिले हैं।

मालवीय नगर विधानसभा सीट

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को 39564 वोट मिले हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को 2131 वोटों से हराया है। सोमनाथ भारती को 37433 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार कोचर 6770 वोटों पर सिमट गए।

पटपड़गंज विधानसभा सीट

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने नए उम्मीदवार अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतारा था। भाजपा ने अपने पुराने उम्मीदवार रविन्दर सिंह नेगी (रवि नेगी) पर भरोसा जताया। भरोसे पर खड़ा उतरते हुए नेगी ने जीत हासिल की है। उन्हें इस सीट पर 74060 वोट मिले हैं। उन्होंने आप के प्रत्याशी अवध ओझा को बड़े अंतर से हराया है। अवध ओझा को 45988 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार को 16549 वोट मिले।

कालकाजी विधानसभा से आतिशी जीतीं…..मगर खुश नहीं

आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में केवल आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। जीतने के बावजूद वो खुश नहीं नज़र आ रही हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों को हार का सामना करना पड़ा।

Read more : आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति हैं अरविंद केजरीवाल…….कुमार विश्वास ने कसा तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *