नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से दिल्ली के 11 जिलों के 19 केंद्रों में काउंटिंग चल रही है। आपको बता दें पिछले कई सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। मतगणना के पहले रुझान में बीजेपी आगे है। भाजपा इस समय बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए दिख रही है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में बीजेपी 46 सीटों पे आगे है। वहीं आप केवल 24 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 0 सीटों पर सिमटती हुई नज़र आ रही है। (खबर लिखते समय तक)
नेताओं के बयान आना शुरू हो चुके हैं
अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों तक केवल झूठ बोला है – प्रवीण खंडेलवाल

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि दिल्ली की जनता है भाजपा को देश के बाकी राज्यों में काम करते हुए देखा है। वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में केवल झूठ बोलने का काम किया है। देश की जनता ने दोनों की तुलना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है। इस बार दिल्ली की जनता ने अपना वोट देकर बीजेपी का समर्थन किया है।
उनका कहना है कि दिल्ली में बीजेपी इस बार विकास की नई कहानी लिखेगी। अरविंद केजरीवाल को जनता उनके किए की सजा दे रही है।
अरविंद केजरीवाल बेनकाब हो चुके हैं – रमेश बिधूड़ी

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से खड़े भाजपा उम्मीदवार रमेश विधूड़ी ने कहा , AAP के पीछे चलने का कारण उनका झूट बोलना है। अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता को केवल झूट बोलकर गुमराह किया है। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को दो बार मौका दिया , लेकिन अब वो बेनकाब हो चुके हैं। लोग अब उन्हें नकार रहे हैं।
AAP का भ्रष्टाचार जनता के सामने आ चुका है – हर्ष मल्होत्रा

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता सरकार बदलने का फैसला ले चुकी है। आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल का भ्रष्टाचार जनता के सामने आ गया है। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता ने अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के काम को देखा है। इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी।
अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है – आतिशी

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी हारती हुई नज़र आ रही हैं। फिर भी उनका कहना है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएगी।
कांग्रेस को 0 सीट मिलते दिख रहे
आपको बता कि बड़े-बड़े दावे करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब तक एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई है। कालकाजी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा कह रही हैं कि कांग्रेस ने दिल्ली के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। जनता जो भी फैसल करेगी उन्हें स्वीकार होगा।
अब देखना ये होगा कि दिल्ली की जनता दिल्ली की गद्दी पर किसे बैठती है।