मध्य प्रदेश में लम्बे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है । प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। जीत के 9 बाद राय मशवरा कर पार्टी ने तीन पर्यवेक्षकों की मदद से प्रदेश के मुखिया के तौर पर डॉ मोहन सिंह यादव को चुना है। उप मुख्य मंत्री के तौर पर जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम चुना गया है।
मोहन यादव हैं प्रदेश के नए मुखिया
प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 163 सीटें अकेले भाजपा के खाते में आई जिससे भाजपा ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी ।लेकिन 9 दिन के लम्बे इंतज़ार के बाद आज पार्टी द्वारा मुख्य मंत्री के नाम का ऐलान किया गया।
प्रदेश के नए उप मुख्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा
प्रदेश में मोहन यादव को मुखिया बनाया गया और साथ ही दो उप मुख्य मंत्री के नामों की भी घोषणा की गई है। उप मुख्य मंत्री के लिए राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा का नाम सामने आया है।
मोहन यादव की बात की जाए तो वह उच्च शिक्षा मंत्री चुने जा चुके हैं वहीं उप मुख्यमंत्री शुक्ला विंध्य क्षेत्र के बड़े नेता हैं जिन्हें जनसम्पर्क मंत्री बनाया गया था और जगदीश देवड़ा शिवराज सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे।