मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर बहुमत हासिल कर भाजपा ने प्रदेश अपने नाम कर लिया है पर अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि पार्टी किसे बनाएगी मध्य प्रदेश का मुख्य मंत्री। जिसे लेकर आज आखिरी फैसला होने वाला है। आज पार्टी द्वारा चुने गए पर्यवेक्षक ही मध्य प्रदेश के मुखिया का नाम चुनेंगे।
मध्य प्रदेश का नया मुख्य मंत्री कौन
बतादें कि तीनों परिवेक्षक मध्य प्रदेश की राजधानि भोपाल पहुँच गए हैं। भोपाल पहुँच कर पर्यवेक्षकों ने पहले सीएम हाऊस जाकर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। साएम ने उनका स्वागत गुलदस्ता देकर किया था।सीएम हाऊस से रवाना होकर पर्यवेक्षक की अब कोर ग्रुप के साथ बैठक चल रही है।
कोर ग्रुप की बैठक में मौजूद रहे ये नेता
कोर ग्रुप की इस खास बैठक के बाद ही पर्यवेक्षक विधायकों के साथ बैठक करेंगे। कोर ग्रुप की इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पर्यवेक्षक मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- सीएम शिवराज को पांचवी बार मुख्य मंत्री बनाने को लेकर चल रहा अनुष्ठान